एक्सप्लोरर

Bihar Coronavirus Update: पटना में आए 134 नए केस, दूसरे नंबर पर समस्तीपुर, जानें बिहार में क्या है कोरोना की स्थिति

गुरुवार को प्रदेश में कुल 1,034 नए मामले किए गए रिपोर्ट, 82,108 सैंपल की हुई जांच. अब तक 7,96,332 मरीज कोरोना से ठीक हो चुके हैं, रिकवरी रेट 97.25% पहुंच गया है.

पटना: जनवरी में बिहार में जिस तेजी से कोरोना वायरस (Coronavirus) के केसों की संख्या बढ़ी थी ठीक उसी तरह अब कम भी हो रहे हैं. पटना में गुरुवार को 134 नए केस मिले हैं जबकि दूसरे नंबर पर समस्तीपुर है जहां से 109 मामले आए हैं. इसके अलावा अन्य जिलों की बात करें तो वहां नए मरीजों की संख्या 100 के नीचे आई है. हालांकि अभी लगभग जिलों में मरीज मिल ही रहे हैं. इसके साथ ही बिहार में एक्टिव केसों की संख्या 10,321 हो गई है.

एक लाख से भी कम हुए जांच

गुरुवार को प्रदेश में कुल 1,034 नए मामले रिपोर्ट किए गए. स्वास्थ्य विभाग बिहार (Health Department, Bihar) की ओर से जारी रिपोर्ट के अनुसार 3,308 लोग इससे स्वस्थ हुए हैं. बुधवार और गुरुवार के बीच राज्य में 82,108 सैंपल की जांच की गई है. राज्य में अब तक 7,96,332 मरीज कोरोना से ठीक हो चुके हैं.

यह भी पढ़ें- Bihar Weather Report: पटना सहित 18 जिलों में कोल्ड डे की स्थिति, येलो अलर्ट जारी, घर से निकल रहे हैं तो कर लें उपाय

बिहार में रिकवरी रेट 97.25%

वहीं, दूसरी ओर बिहार में कोरोना वायरस के रिकवरी रेट में भी तेजी आ गई है. स्वास्थ्य विभाग के मुताबिक 24 घंटे में आए 1,034 नए मामले और वहीं, 3308 के स्वस्थ होने के बाद अब रिकवरी रेट 97.25% पहुंच गया है. राज्य में अब तक कोरोना से मरने वालों की कुल संख्या 12,205 है.

गुरुवार को आई रिपोर्ट को एक नजर में देखें

  • 24 घंटे में स्वस्थ हुए मरीज – 3,308
  • एक्टिव मरीज - 10,321
  • रिकवरी रेट - 97.25
  • 24 घंटे में मिले मरीज – 1,034
  • 24 घंटे में सैंपल की जांच - 82,108

बीते पांच दिनों में इस तरह आए नए केस 

  • 27 जनवरी- 1,034
  • 26 जनवरी- 2,120
  • 25 जनवरी- 2,362
  • 24 जनवरी- 1,821
  • 23 जनवरी- 2,768

यह भी पढ़ें- Bihar Bandh Photos: बिहार बंद को लेकर पटना में सड़क पर उतरे छात्र, सुपौल में रोकी ट्रेन, मोतिहारी में भी हंगामा, देखें तस्वीरें

और पढ़ें
Sponsored Links by Taboola

टॉप हेडलाइंस

TRE-4 का विज्ञापन जारी फिर भी आंदोलन खत्म नहीं, 2 मांगों पर अड़े छात्र
TRE-4 का विज्ञापन जारी फिर भी आंदोलन खत्म नहीं, 2 मांगों पर अड़े छात्र
TRE-4 वाले ध्यान दें! उत्तर नहीं देने पर भी कटेगा नंबर, गाइडलाइन जारी
TRE-4 वाले ध्यान दें! उत्तर नहीं देने पर भी कटेगा नंबर, गाइडलाइन जारी
बिहार: पेट्रोल पीने से 2 साल के बच्चे की मौत, नाना-नानी के घर आया था घूमने
बिहार: पेट्रोल पीने से 2 साल के बच्चे की मौत, नाना-नानी के घर आया था घूमने
बिहार शिक्षक भर्ती: TRE-4 में किस विषय में कितने पद? BPSC ने बताया
बिहार शिक्षक भर्ती: TRE-4 में किस विषय में कितने पद? BPSC ने बताया

वीडियोज

Bollywood News: अपराध और हिंसा के बीच गुड्डू और स्वीटी का अनोखा रोमांस बना हाइलाइट (18.08.26)
Mahadev & Sons: 😱Rajji-Mogra में खूनी जंग! ऐन वक्त पर हीरो स्टाइल में पहुंचे Dheeraj #sbs
Pakistan News: नकलची पाकिस्तान का फ्लॉप शो देखिए! ABPLIVE
Prashant Kishor Oath Ceremony: प्रशांत किशोर ने ली शपथ! विधायक बनते ही किए 4 बड़े ऐलान |ABPLIVE
ChatGPT Viral Video: AI का कमाल! भीड़ में खोई चप्पल, ChatGPT ने ऐसे ढूंढ निकाली, वीडियो चौंका देगा!

फोटो गैलरी

पर्सनल कार्नर

टॉप आर्टिकल्स
टॉप रील्स
'तीसरा बच्चा होने पर सालभर की मैटरनिटी लीव', CM विजय का बड़ा फैसला
'तीसरा बच्चा होने पर सालभर की मैटरनिटी लीव', CM विजय का बड़ा फैसला
कांग्रेस की मदद के बिना अखिलेश CM नहीं बन सकते, पार्टी नेता का दावा
कांग्रेस की मदद के बिना अखिलेश CM नहीं बन सकते, पार्टी नेता का दावा
पहले टेस्ट में श्रीलंकाई गेंदबाज ने दिए 175 रन, नाम हुआ यह शर्मनाक रिकॉर्ड
पहले टेस्ट में श्रीलंकाई गेंदबाज ने दिए 175 रन, नाम हुआ यह शर्मनाक रिकॉर्ड
सुप्रीम कोर्ट से मंजूरी के बाद 'महाप्रभु जगन्नाथ' की रिलीज डेट हुई कंफर्म, जानें कब सिनेमाघरों में देगी दस्तक
'महाप्रभु जगन्नाथ' की रिलीज डेट हुई कंफर्म, जानें कब सिनेमाघरों में देगी दस्तक
PM केयर्स फंड में गिरावट, ऑडिट रिपोर्ट्स से सामने आयी जानकारी
PM केयर्स फंड में गिरावट, ऑडिट रिपोर्ट्स से सामने आयी जानकारी
भारत में बनेंगे फाइटर जेट-रडार जैसे रक्षा उपकरण, 3070 करोड़ होंगे खर्च
भारत में बनेंगे फाइटर जेट-रडार जैसे रक्षा उपकरण, 3070 करोड़ होंगे खर्च
Video: एटिकेट्स कोट ने कांटे और चम्मच से खाया डोसा, इंटरनेट पर छिड़ गई बहस
एटिकेट्स कोट ने कांटे और चम्मच से खाया डोसा, इंटरनेट पर छिड़ गई बहस
Home Theatre Buying Guide : होम थिएटर खरीद रहे हैं? पहले करें इन 5 चीजों की जांच
होम थिएटर खरीद रहे हैं? पहले करें इन 5 चीजों की जांच
Embed widget