एक्सप्लोरर

Bihar Coronavirus Update: गया में 16 दिन में कोरोना से दूसरी मौत, पटना में मिले 80 मरीज, एक्टिव केस 800 के पार

Bihar Coronavirus Active Case: बिहार में रविवार को जारी रिपोर्ट के अनुसार 24 घंटे में 133 नए केस मिले हैं. कुल 35400 सैंपल का टेस्ट किया गया था. जानिए लेटेस्ट अपडेट्स.

Coronavirus News: बिहार में कोरोना वायरस की संख्या लगातार बढ़ रही है. इस बार की लहर में गया जिले में कोरोना से दो लोगों की मौत हो गई है. जिले के अनुग्रह नारायण मगध मेडिकल कॉलेज अस्पताल में पिछले 16 दिनों के अंदर कोरोना से दूसरी मौत रविवार (23 अप्रैल) को हुई है. वहीं रविवार को कोरोना की जांच में 21 लोगों की रिपोर्ट पॉजिटिव आई है. अनुग्रह नारायण मगध मेडिकल कॉलेज अस्पताल के प्री फेब्रिकेटेड वार्ड में झारखंड के चतरा जिले का रहने वाले एक 40 वर्षीय व्यक्ति कोरोना संक्रमित था, जिसे भर्ती कराया गया था.

अस्पताल अधीक्षक डॉ. श्रीप्रकाश सिंह ने बताया कि उस व्यक्ति को 10 अप्रैल को भर्ती कराया गया था. वह डायबिटीज और बीपी से ग्रसित था. इस दौरान तीन बार कोरोना की जांच की गई थी और हर बार उसकी रिपोर्ट पॉजिटिव आई है. पहली मौत सात अप्रैल को हुई थी. वह महिला जहानाबाद जिले के मखदुमपुर की रहने वाली थी. उसकी उम्र करीब 70 साल थी. उसे पांच अप्रैल को भर्ती कराया गया था. महिला की मौत के 16 दिन बाद अस्पताल में यह दूसरी मौत हुई है.

गया में रविवार को मिले 21 नए केस

गया के सिविल सर्जन डॉ. रंजन कुमार सिंह ने बताया कि रविवार (23 अप्रैल) को जिले में 21 नए कोरोना संक्रमित मिले हैं. इनमें सबसे ज्यादा वजीरगंज के सात, टिकारी के पांच, गया शहर के छह और तीन अन्य प्रखंडों से मिले हैं. संक्रमित मिलने वाले मरीजों में ज्यादातर महिलाएं हैं. जिले में एक्टिव मरीजों की संख्या 75 हो गई है. एएनएमएमसीएच में दो मरीजों का इलाज चल रहा है. बाकी मरीज होम आइसोलेशन में हैं. बताया कि जिले में बढ़ते कोरोना संक्रमण को देखते हुए सावधानी बरतने की जरूरत है.

बिहार में एक्टिव केस बढ़कर 857

पूरे प्रदेश की बात करें तो रविवार को जारी रिपोर्ट के अनुसार बिहार में कोरोना वायरस के एक्टिव केस 857 हैं. शनिवार से रविवार के बीच 35400 टेस्ट किए गए हैं. इस बीच 133 नए केस मिले हैं. सबसे अधिक पटना जिले में 80 मरीज मिले हैं. पूर्णिया में सात केस मिले हैं. पटना में एक्टिव मरीजों की संख्या 399 हो गई है. भागलपुर में 56, गया में 52, पूर्णिया में 41 और खगड़िया में एक्टिव मरीजों की संख्या 40 हो गई है. 

यह भी पढ़ें- Bihar Politics: चौरसिया समाज के लिए तेजस्वी यादव उठाने जा रहे बड़ा कदम, बोले- आरजेडी 'MY' की नहीं, यह सबकी पार्टी

और पढ़ें
Sponsored Links by Taboola

टॉप हेडलाइंस

BJP की टीम से बाहर होने पर संजय मयूख बोले, 'संगठन की यह...'
BJP की टीम से बाहर होने पर संजय मयूख बोले, 'संगठन की यह...'
भरत तिवारी के घर पहुंचे BJP सांसद, बहन ने कर दी बड़ी मांग
भरत तिवारी के घर पहुंचे BJP सांसद, बहन ने कर दी बड़ी मांग
पेपर लीक से AK-47 तक..., तेजस्वी यादव का बड़ा हमला
पेपर लीक से AK-47 तक..., तेजस्वी यादव का बड़ा हमला
बिहार में 44 माइनिंग ब्लॉक का होगा सर्वे, 5 लाख करोड़ निवेश का बड़ा प्लान
बिहार में 44 माइनिंग ब्लॉक का होगा सर्वे, 5 लाख करोड़ निवेश का बड़ा प्लान

वीडियोज

ChatGPT Viral Video: AI का कमाल! भीड़ में खोई चप्पल, ChatGPT ने ऐसे ढूंढ निकाली, वीडियो चौंका देगा!
Himanshi Khurana का बड़ा खुलासा, Asim Riaz संग रिश्ते में लगा था भगवान को धोखा देने का डर
Lalit Modi ने ठुकराई Bigg Boss 20 में एंट्री की खबर, Salman Khan के शो पर दिया बड़ा बयान
Shah Rukh Khan, Ajay Devgn और Tiger Shroff को Vimal Elaichi Ad पर Maharashtra FDA का नोटिस
Sansani: कैमरे में कैद मर्डर की LIVE पिक्चर

फोटो गैलरी

पर्सनल कार्नर

टॉप आर्टिकल्स
टॉप रील्स
BJP की नई टीम में छह साल बाद राम माधव की वापसी, क्यों मिला मौका?
BJP की नई टीम में छह साल बाद राम माधव की वापसी, क्यों मिला मौका?
Delhi Weather: दिल्ली में बढ़ा तापमान, बारिश को तरस रहे लोग, जानें मौसम का अपडेट
दिल्ली में बढ़ा तापमान, बारिश को तरस रहे लोग, जानें मौसम का अपडेट
Watch: कपिल देव का आया भयंकर गुस्सा, बोले- बता देते सिर्फ फोटो के लिए...
कपिल देव का आया भयंकर गुस्सा, बोले- बता देते सिर्फ फोटो के लिए...
आम्रपाली दुबे ने पवन सिंह को दिया शादी का ऑफर, काजल राघवानी ने तेज प्रताप संग रचाया 'रास'
आम्रपाली दुबे ने पवन सिंह को दिया शादी का ऑफर, काजल राघवानी ने तेज प्रताप संग रचाया 'रास'
क्या ईरान पर परमाणु हथियारों से हमला करेंगे ट्रंप? कांग्रेसवुमन के दावे से हड़कंप
क्या ईरान पर परमाणु हथियारों से हमला करेंगे ट्रंप? कांग्रेसवुमन के दावे से हड़कंप
संगठन में वापसी पर स्मृति ईरानी का पहला रिएक्शन, 'मेरे जैसे कार्यकर्ता का...'
संगठन में वापसी पर स्मृति ईरानी का पहला रिएक्शन, 'मेरे जैसे कार्यकर्ता का...'
Extension Board Capacity: एक Extension Board में कितनी चीजें लगा सकते हैं? जानें वॉट का हिसाब
एक Extension Board में कितनी चीजें लगा सकते हैं? जानें वॉट का हिसाब
धरती पर कितनी देर में पहुंचती हैं किरणें, कितनी देर बाद सूर्य देखते हैं हम?
धरती पर कितनी देर में पहुंचती हैं किरणें, कितनी देर बाद सूर्य देखते हैं हम?
Embed widget