एक्सप्लोरर

Bihar Corona Update: तीसरी लहर का संकेत! लगातार नौवें दिन बढ़े एक्टिव केस, पटना में फिर मिले 10 नए मरीज

Coronavirus Bihar: मंगलवार को जारी रिपोर्ट के अनुसार बिहार में कुल 16 नए केस मिले हैं. लगातार बढ़ रहे आंकड़े चिंताजनक हैं. इसके पहले तक एक्टिव मरीजों की संख्या 84 थी.

पटनाः एक तरफ ओमिक्रोन जैसे वैरिएंट (Omicron Variant) से लड़ने के लिए हर तरफ तैयारी हो रही है तो वहीं दूसरी ओर बिहार में बढ़ते कोरोना के एक्टिव मरीजों की संख्या ने चिंता बढ़ा दी है. बीते छह दिसंबर से लेकर हर दिन एक्टिव केसों की संख्या बढ़ रही है. बीते दस दिन पहले की बात करें तो बिहार में एक्टिव केसों की संख्या काफी कम थी, अब हर दिन आंकड़े बढ़ते जा रहे हैं. तीसरी लहर और ओमिक्रोन के नाम पर भी लगातार तैयारी हो रही है. मंगलवार को बिहार स्वास्थ्य विभाग की ओर से जारी रिपोर्ट में सिर्फ पटना में अकेले 10 नए केस मिले हैं. इसके पहले भी नौ दिसंबर को 14 मरीज मिले थे.   

मंगलवार को जारी रिपोर्ट के अनुसार बिहार में कुल 16 नए केस मिले हैं जिसमें से पटना में सिर्फ 10 लोगों की रिपोर्ट पॉजिटिव आई है. 16 नए केसों को मिलाकर बिहार में अब कोरोनावायरस के एक्टिव मरीजों की संख्या 92 हो गई है. लगातार बढ़ रहे आंकड़े चिंताजनक हैं. इसके पहले तक एक्टिव मरीजों की संख्या 84 थी.

यह भी पढ़ें- Bihar Weather Forecast: पछुआ की वजह से बिहार में बदल रहा मौसम का मिजाज, आज से और गिर सकता है तापमान

24 घंटे में आठ लोग हुए स्वस्थ

मंगलवार को पटना में 10, बेगूसराय में 01, भोजपुर में 01, ईस्ट चंपारण में 02, नवादा में 01 और समस्तीपुर में 01 नया केस मिला है. सोमवार से लेकर मंगलवार के बीच बिहार में 1,72,701 लोगों की जांच की गई है. अब तक बिहार में 7,14,157 लोग कोरोनावायरस से संक्रमित होने के बाद स्वस्थ हो चुके हैं. बिहार में रिकवरी रेट की बात करें तो 98.32 फीसद है. 24 घंटे में आठ लोग स्वस्थ भी हुए हैं.

इस तरह बढ़ते गए एक्टिव केस 

  • 06 दिसंबर को एक्टिव केस-27
  • 07 दिसंबर को एक्टिव केस-29
  • 08 दिसंबर को एक्टिव केस-35
  • 09 दिसंबर को एक्टिव केस-49
  • 10 दिसंबर को एक्टिव केस-57
  • 11 दिसंबर को एक्टिव केस-62
  • 12 दिसंबर को एक्टिव केस- 81
  • 13 दिसंबर को एक्टिव केस- 84
  • 14 दिसंबर को एक्टिव केस- 92

बीते नौ दिनों में मिलने वाले नए मरीजों की संख्या

  • 06 दिसंबर को नए मरीज-07
  • 07दिसंबर को नए मरीज- 06
  • 08दिसंबर को नए मरीज- 09
  • 09दिसंबर को नए मरीज- 17
  • 10दिसंबर को नए मरीज- 12
  • 11दिसंबर को नए मरीज- 08
  • 12दिसंबर को नए मरीज- 23
  • 13 दिसंबर को नए मरीज- 06
  • 14 दिसंबर को नए मरीज- 16

(नोटः सारे आंकड़े बिहार स्वास्थ्य विभाग के ट्विटर हैंडल से ली गई है)


यह भी पढ़ें- Tejashwi Yadav Marriage: केले के घौद पर तेजस्वी और रेचल की तस्वीर, भैया-भाभी के लिए खास गिफ्ट लेकर पहुंचे RJD समर्थक

और पढ़ें
Sponsored Links by Taboola

टॉप हेडलाइंस

सम्राट सरकार बेचेगी शराब? मांझी के बाद BJP से बड़ा बयान
सम्राट सरकार बेचेगी शराब? मांझी के बाद BJP से बड़ा बयान
सीवान में छात्रों का हल्लाबोल, SP को बर्खास्त करने की मांग, सड़क पर उतरे
सीवान में छात्रों का हल्लाबोल, SP को बर्खास्त करने की मांग, सड़क पर उतरे
छात्रों के मुद्दे पर NDA के नेता राहुल गांधी पर हमलावर, बोले- ‘जवाब सुनने से भाग रहा विपक्ष’
छात्रों के मुद्दे पर NDA के नेता राहुल गांधी पर हमलावर, बोले- ‘जवाब सुनने से भाग रहा विपक्ष’
बिहार में शराबबंदी कानून की होगी समीक्षा? JDU का दो टूक जवाब
बिहार में शराबबंदी कानून की होगी समीक्षा? JDU का दो टूक जवाब

वीडियोज

Salman Khan की Seven Dogs 21 August को India में रिलीज, Sanjay Dutt का होगा खास Cameo
Amruta Khanvilkar ने Divorce Rumours पर जताई नाराजगी, Legal Action की दी चेतावनी
Govinda ने मां Nirmala Devi को खोने का दर्द किया बयां, बोले- लगा सब कुछ खत्म हो गया
Salman Khan की Superhero Film को Greenlight, Raj & DK करेंगे Direct, नवंबर में शुरू होगी Shooting
Ravi Kishan के वायरल Memes पर बोले- Gen Z ने मुझे अपनाया, कहा- यह तो पागलपन है

फोटो गैलरी

पर्सनल कार्नर

टॉप आर्टिकल्स
टॉप रील्स
वंदे मातरम बिल को राष्ट्रपति की मंजूरी, शशि थरूर बोले- राष्ट्रगान और राष्ट्रगीत...
वंदे मातरम बिल को राष्ट्रपति की मंजूरी, शशि थरूर बोले- राष्ट्रगान और राष्ट्रगीत...
रांची आंदोलन: स्वाति मालीवाल का हमला, 'CJP का एक भी नेता...'
रांची आंदोलन: स्वाति मालीवाल का हमला, 'CJP का एक भी नेता...'
दक्षिण अफ्रीका का बदला कप्तान, पहली बार इस खिलाड़ी को मिली कमान 
दक्षिण अफ्रीका का बदला कप्तान, पहली बार इस खिलाड़ी को मिली कमान 
गोवा में पेंट हाउस, मुंबई में करोड़ों का बंगला, 100 करोड़ से ज्यादा का है इमरान हाशमी का साम्राज्य, नेटवर्थ जान उड़ जाएंगे होश
100 करोड़ से ज्यादा का है इमरान हाशमी का साम्राज्य, नेटवर्थ जान उड़ जाएंगे होश
JPC भेजा जाएगा FCRA बिल, विरोध के बीच सरकार का बड़ा कदम
JPC भेजा जाएगा FCRA बिल, विरोध के बीच सरकार का बड़ा कदम
Gen-Z का क्या है चुनावी मुद्दा? आंदोलनों के बीच सर्वे के जवाब ने चौंकाया
Gen-Z का क्या है चुनावी मुद्दा? आंदोलनों के बीच सर्वे के जवाब ने चौंकाया
लोकसभा में कल छात्रों पर बयान दे सकते हैं अमित शाह, राहुल-खरगे की संसद में बैठक
लोकसभा में कल छात्रों पर बयान दे सकते हैं अमित शाह, राहुल-खरगे की संसद में बैठक
आरोप से बेदाग बरी होने तक: कैसे अडानी शेयर्स और मार्केट कैप ने की वापसी?
आरोप से बेदाग बरी होने तक: कैसे अडानी शेयर्स और मार्केट कैप ने की वापसी?
Embed widget