एक्सप्लोरर

Bihar Corona Update: 13 जिलों में नहीं मिले एक भी मरीज, जानें बिहार में कोरोना का ताजा अपडेट

एक तरफ बिहार में कोरोना के मरीज कम हो रहे हैं तो दूसरी ओर तीसरी लहर के आने या संभावित खतरे को देखते हुए तैयारी भी शुरू की जा रही है. बिहार में अब एक्टिव केसों की संख्या 633 है.

पटना: बीते 24 घंटे में बिहार में कोरोना वायरस के 82 नए मामले सामने आए हैं. मंगलवार को आई रिपोर्ट के अनुसार पटना और समस्तीपुर से 12-12 मरीज मिले हैं. इसके अलावा अन्य जिलों में 10 से कम संख्या में संक्रमित मिले हैं. स्वास्थ्य विभाग के अनुसार बीते 24 घंटे में 126 मरीज स्वस्थ भी हुए हैं. बिहार में अब एक्टिव केसों की संख्या घटकर 633 हो गई है. इसके पहले सोमवार को बिहार में सिर्फ 54 नए मामले ही सामने आए थे.

मंगलवार को जारी रिपोर्ट के अनुसार बिहार के 13 जिले ऐसे हैं जहां से एक भी नए केस नहीं मिले. एक तरफ बिहार में कोरोना के मरीज कम हो रहे हैं तो दूसरी ओर तीसरी लहर के आने या संभावित खतरे को देखते हुए तैयारी भी शुरू की जा रही है. पटना के गर्दनीबाग में बीते मंगलवार को ही एक हजार से अधिक एंबुलेंस पहुंचीं. ये सारी एंबुलेंस बिहार के 534 प्रखंडों में भेजी जाएंगी.

तीसरी लहर के पहले ही हो रही बिहार में तैयारी

दरअसल, तीसरी लहर को लेकर सबसे ज्यादा चिंता बच्चों को लेकर हो रही है. इसको देखते हुए सरकार तैयारी में लगी है ताकि किसी तरह की दिक्कत ना हो. दूसरी लहर में बिहार में कई जगहों से एबुंलेंस की समस्या को लेकर भी मामला सामने आया था. इसके अलावा ऑक्सीजन सिलेंडर की भी दिक्कत होने लगी थी. आनन-फानन में बिहार में कई जगहों पर ऑक्सीजन प्लांट तक लगाने पड़ गए. इसलिए तीसरी लहर को देखते हुए पहले से ही हर तरह की तैयारी की जा रही है.

मंगलवार को आई रिपोर्ट के आंकड़ों को एक नजर में देखें

स्वस्थ हुए मरीज- 126

कोविड की जांच- 1,40,695

अबतक कुल स्वस्थ हुए- 7,13,815

रिकवरी रेट- 98.58 फीसद

एक्टिव मरीज- 633

(नोटः सभी आंकड़े स्वास्थ्य विभाग की ओर से जारी रिपोर्ट के आधार पर)

यह भी पढ़ें- 

सुशील मोदी का RJD पर निशाना, लालू परिवार के बाहर का कोई व्यक्ति नहीं बन सकता पार्टी का राष्ट्रीय अध्यक्ष

और पढ़ें
Sponsored Links by Taboola

टॉप हेडलाइंस

बिहार में शराबबंदी पर जीतनराम मांझी बोले, 'गुजरात मॉडल की...'
बिहार में शराबबंदी पर जीतनराम मांझी बोले, 'गुजरात मॉडल की...'
बिहार में छात्रों के हित में 4 बड़े ऐलान, CM सम्राट चौधरी की पहल
बिहार में छात्रों के हित में 4 बड़े ऐलान, CM सम्राट चौधरी की पहल
बिहार: 'शराबबंदी वापस ले लेनी चाहिए', स्टडी में बताई गई ये वजहें
बिहार: 'शराबबंदी वापस ले लेनी चाहिए', स्टडी में बताई गई ये वजहें
Exclusive: यूपी चुनाव के लिए तैयार है चिराग पासवान की पार्टी, अमित शाह से सीट शेयरिंग पर हुई बात?
यूपी चुनाव के लिए तैयार है चिराग पासवान की पार्टी, अमित शाह से सीट शेयरिंग पर हुई बात?

वीडियोज

Sansani: बेवफा बीवी की तेजाबी साजिश
Romana Isar Khan | Janhit: मीटिंग-मीटिंग की 'सेटिंग' से संदेह बढ़ा? | Jharkhand Student Protest
Bareilly Ke Bacchan: 😯Sangam की बल्लेबाज़ी और ससुर की गेंदबाजी, पहली गेंद पर टूटा बैट छूटी हंसी #sbs
Govinda संग Komal Rani Swarnkar हुईं स्पॉट, 4 साल की Dating Rumours फिर चर्चा में
Bhojpuri Bawal में Kajal Raghwani पर भड़के Nirahua, बोले- ‘आप उसी के लायक हो’

फोटो गैलरी

पर्सनल कार्नर

टॉप आर्टिकल्स
टॉप रील्स
मोदी सरकार का बड़ा फैसला, ED चीफ राहुल नवीन का बढ़ाया कार्यकाल
मोदी सरकार का बड़ा फैसला, ED चीफ राहुल नवीन का बढ़ाया कार्यकाल
बिहार में शराबबंदी पर जीतनराम मांझी बोले, 'गुजरात मॉडल की...'
बिहार में शराबबंदी पर जीतनराम मांझी बोले, 'गुजरात मॉडल की...'
'अलग खेल चल रहा है...', वायरल मीम्स पर बोले रवि किशन, पॉपुलैरिटी का जेन जी को दिया क्रेडिट
'अलग खेल चल रहा है...', वायरल मीम्स पर बोले रवि किशन, पॉपुलैरिटी का जेन जी को दिया क्रेडिट
ब्रेट ली ने वैभव सूर्यवंशी की उम्र पर दिया अजीब बयान, ऐसा किसी ने भी नहीं कहा
ब्रेट ली ने वैभव सूर्यवंशी की उम्र पर दिया अजीब बयान, ऐसा किसी ने भी नहीं कहा
थरूर के बयान पर आया कांग्रेस नेता वेणुगोपाल का रिएक्शन, बोले- 'ध्यान रखना चाहिए कि...'
थरूर के बयान पर आया कांग्रेस नेता वेणुगोपाल का रिएक्शन, बोले- 'ध्यान रखना चाहिए कि...'
Monsoon Travel Insurance: घूमने से पहले करा लें Monsoon Travel Insurance, इसमें क्या-क्या कवर?
घूमने से पहले करा लें Monsoon Travel Insurance, इसमें क्या-क्या कवर?
अब दोबारा से होगी आरजीकर अस्पताल रेप मर्डर केस की जांच, शुभेंदु सरकार का फैसला
अब दोबारा से होगी RG कर अस्पताल रेप मर्डर केस की जांच, शुभेंदु सरकार का फैसला
Gum Disease Can Cause Heart Attack: मसूड़ों से खून को न करें नजरअंदाज, दिल से है कनेक्शन
मसूड़ों से खून को न करें नजरअंदाज, दिल से है कनेक्शन
Embed widget