एक्सप्लोरर

Bihar Corona: मौत के आंकड़ों पर विवाद शुरू, अचानक हुई 73 फीसदी बढ़ोतरी पर विपक्ष ने उठाए सवाल

आंकड़ों में हुई गड़बड़ी का स्वास्थ्यकर्मियों को जिम्मेदार बताते हुए प्रत्यय अमृत ने कहा कि उनके स्तर से चूक हुई है. ऐसे में उनपर कार्रवाई की जा रही है. वहीं, आगे भी जिनकी लापरवाही सामने आएगी, उनपर कार्रवाई की जाएगी. ये अत्यंत संवेदनशील मामला है

पटना: बिहार में कोरोना से मरने वालों की संख्या पर विवाद जारी है. विवाद की वजह कोविड साइट पर दिख रहे आंकड़े हैं. दरअसल, बिहार स्वास्थ्य विभाग की ओर से सात मई को जो आंकड़े जारी किए गए थे, उस अनुसार बिहार में कोरोना से 5424 लोगों की मौत हुई थी. लेकिन आठ मई को जब आंकड़े जारी किए गए तो मृतकों की संख्या 9375 पहुंच गई. आंकड़ों के इसी 'खेल' पर विवाद शुरू हो गया है. सवाल ये कि 24 घंटे में मौत का आंकड़ा 73 प्रतिशत कैसे बढ़ गया. 

अपर मुख्य सचिव ने दी सफाई

विवादों के बीच बिहार स्वास्थ्य विभाग के अपर मुख्य सचिव प्रत्यय अमृत ने बुधवार को कोरोना काल में वर्चुअल प्रेस कॉन्फ्रेंस संबोधित की. इस दौरान उन्होंने एक ओर जहां राज्य में कोरोना से मरने वालों की संख्या की जानकारी दी. वहीं, दूसरी ओर मृतकों की संख्या को लेकर हुई लापरवाही की जानकारी देते हुए लापरवाह स्वास्थ्यकर्मियों पर कार्रवाई की बात कही. उन्होंने कहा कि कई ऐसे लोग थे, जो छूट गए थे. ऐसे में जांच कर सही लोगों को जोड़ा गया है.  

लापरवाह कर्मियों पर होगी कार्रवाई

आंकड़ों में हुई गड़बड़ी का स्वास्थ्यकर्मियों को जिम्मेदार बताते हुए उन्होंने कहा कि उनके स्तर से चूक हुई है. ऐसे में उनपर कार्रवाई की जा रही है. वहीं, आगे भी जिनकी लापरवाही सामने आएगी, उनपर कार्रवाई की जाएगी. ये अत्यंत संवेदनशील मामला है और हर जिले को विशेष सतर्कता बरतनी चाहिए थी. नियमित रूप से रिपोर्ट भेजनी चाहिए थी. कोरोना काल में चुनौतियां थीं, लेकिन रिपोर्ट समेय पर भेजनी चाहिए थी. 

कांग्रेस नेता ने कही ये बात

इधर, आंकड़ों के 'खेल' पर विपक्ष ने सरकार को घेरना शुरू कर दिया है. कांग्रेस नेता प्रेमचंद्र मिश्रा ने पूरे मामले की जांच की मांग की है. उन्होंने कहा कि हर विभाग में भ्रष्टाचार है. आपदा में अवसर ढूंढना कोई बिहार सरकार से सीखे. सरकार कल तक आंकड़े छिपा रही थी. लेकिन जब मृतकों के परिजनों को चार लाख रुपये देने का एलान हुआ, तब आंकड़ा अचानक बढ़ने लगा, क्योंकि आंकड़ा बड़ा होगा तभी तो घोटाला बड़ा होगा. ऐसे में हमारी मांग की पूरे मामले की जांच हो. 

सरकार एक्सपोज हो गई है

आरजेडी ने भी राज्य में कोरोना से हुई मौत के आंकड़ों में सामने आई गड़बड़ी पर सरकार को घेरा है. आरजेडी प्रवक्तता मृयुंजय तिवारी ने कहा कि पूरे मामले की न्यायिक जांच होनी चाहिए. एक दिन 73 फ़ीसदी बढ़ोतरी के बाद बिहार सरकार एक्सपोज हो गई है. गंगा घाटों पर असंख्य चितायें जल रही थीं और सरकार आंकड़े छिपा रही थी. गांवों में अब भी रिपोर्ट तैयार नहीं किया गया है. ऐसे में पूरे मामले की जांच हो ताकि सही आंकड़ा निकल कर सामने आए.

यह भी पढ़ें -

Bihar Corona Death: बिहार में मौत का आंकड़ा एक दिन में 73 फिसदी बढ़ा, अब तक 5424 नहीं, 9375 लोगों की गई जान

बिहारः मुर्गे की हुई मौत तो तांत्रिक को बुलाकर मालिक ने कराई जांच, बमबाजी और फायरिंग कर फैलाई दहशत

और पढ़ें
Sponsored Links by Taboola

टॉप हेडलाइंस

पुलिस ने मारी लाठी तो भागे-भागे प्रशांत किशोर के पास पहुंचे छात्र, कहा- 'सम्राट चौधरी…'
पुलिस ने मारी लाठी तो भागे-भागे प्रशांत किशोर के पास पहुंचे छात्र, कहा- 'सम्राट चौधरी…'
प्रधानमंत्री आवास के पास प्रदर्शन पर BJP के इस नेता ने गजब बोला, 'सुनिए राहुल गांधी जी, यदि…'
प्रधानमंत्री आवास के पास प्रदर्शन पर BJP के इस नेता ने गजब बोला, 'सुनिए राहुल गांधी जी, यदि…'
छात्रों के प्रदर्शन पर प्रशांत किशोर की पहली प्रतिक्रिया, 'यह जो गुस्सा है उसको…'
छात्रों के प्रदर्शन पर प्रशांत किशोर की पहली प्रतिक्रिया, 'यह जो गुस्सा है उसको…'
BJP ने मारपीट मामले में दर्ज कराई शिकायत, बिहार कांग्रेस प्रभारी सहित 12 लोग नामजद
BJP ने मारपीट मामले में दर्ज कराई शिकायत, बिहार कांग्रेस प्रभारी सहित 12 लोग नामजद

वीडियोज

अगस्त से महंगी होंगी Maruti Suzuki की Cars! क्यों बढ़ रही हैं बार-बार कीमतें? #maruti
अगस्त से महंगी होंगी Maruti Suzuki की Cars! क्यों बढ़ रही हैं बार-बार कीमतें? #maruti #autolive
Chugalkhor Aunty: चुगलखोर आंटी के साथ देखिए चुगलियों का पिटारा
Bollywood News: शाहरुख खान की 'किंग' की रिलीज अफवाहों पर विराम, 24 दिसंबर 2026 को होगा बड़ा धमाका (22-07-2026)
E20 ethanol: अब ATM से निकलेगा इथेनॉल! |ABPLIVE

फोटो गैलरी

पर्सनल कार्नर

टॉप आर्टिकल्स
टॉप रील्स
छात्रों पर लाठीचार्ज से आहत अन्ना हजारे करेंगे आंदोलन, पीएम मोदी को चिट्ठी लिखकर कहा- लोकतंत्र में दमन…
छात्रों पर लाठीचार्ज से आहत अन्ना हजारे करेंगे आंदोलन, पीएम मोदी को चिट्ठी लिखकर कहा- लोकतंत्र में दमन…
छात्रों के आंदोलन का जिक्र कर प्रियंका चतुर्वेदी बोलीं, 'वे किसी राजनीतिक एजेंडे के तहत...'
छात्रों के आंदोलन का जिक्र कर प्रियंका चतुर्वेदी बोलीं, 'वे किसी राजनीतिक एजेंडे के तहत...'
CJP Protest LIVE: जंतर-मंतर पर झड़प में 2 ACP और 2 इंस्पेक्टर घायल, आंसू गैस के बाद पुलिस का लाठीचार्ज
LIVE: जंतर-मंतर पर झड़प में 2 ACP और 2 इंस्पेक्टर घायल, आंसू गैस के बाद पुलिस का लाठीचार्ज
'हार के डर...', जिम्बाब्वे टी20 सीरीज से पहले श्रेयस अय्यर की प्रेस कॉन्फ्रेंस की मुख्य बातें
'हार के डर...', जिम्बाब्वे टी20 सीरीज से पहले श्रेयस अय्यर की प्रेस कॉन्फ्रेंस की मुख्य बातें
अनुपम खेर ने स्टूडेंट प्रोटेस्ट को किया सपोर्ट, पर बोले- इसे पॉलिटिकल मत बनाओ
अनुपम खेर ने स्टूडेंट प्रोटेस्ट को किया सपोर्ट, पर बोले- इसे पॉलिटिकल मत बनाओ
Explained: 380 दिन के किसान और 103 के एंटी CAA से बड़ा छात्र आंदोलन! इन दोनों से ज्यादा CJP को जन समर्थन क्यों?
380 दिन के किसान और 103 के एंटी CAA से बड़ा छात्र आंदोलन! दोनों से ज्यादा CJP को समर्थन क्यों?
PM मोदी की माफी से लेकर स्टूडेंट प्रोटेस्ट तक...पेपर लीक मामले पर राहुल गांधी की प्रेस कॉन्फ्रेंस की 10 बड़ी बातें
PM मोदी की माफी से स्टूडेंट प्रोटेस्ट तक...पेपर लीक मामले पर राहुल गांधी की प्रेस कॉन्फ्रेंस की 10 बड़ी बातें
'हॉर्मुज में जहाज पर हुआ हमला तो उड़ा देंगे पुल-पावर प्लांट', ट्रंप ने ईरान को दी सीधी धमकी
'हॉर्मुज में जहाज पर हुआ हमला तो उड़ा देंगे पुल-पावर प्लांट', ट्रंप ने ईरान को दी सीधी धमकी
Embed widget