एक्सप्लोरर

Bihar Corona Death: बिहार में मौत का आंकड़ा एक दिन में 73 फिसदी बढ़ा, अब तक 5424 नहीं, 9375 लोगों की गई जान

Bihar Coronavirus Death: स्वास्थ्य विभाग का कहना है कि कई लोगों की मौत घर में आईसोलेशन के दौरान हो गई. कुछ की मौत घर से अस्पताल जाते वक्त हो गई और कई लोगों की कोरोना से ठीक होने के बाद भी हुई है. जांच होने के बाद ऐसे कई मामलों को जोड़ा गया है.हाई कोर्ट ने पिछले महीने सरकार से कोरोना से मौत के आंकड़ों की सही गिनती करने को कहा था. इसके लिए कमेटी भी बनाई गई थी, इसके बाद से आंकड़ों में बदलाव देखा जा रहा है.

पटना: बिहार में जानलेवा कोरोना वायरस से हो रही मौतों के गलत आंकड़े दर्ज करने का मामला सामने आया है. इसको लेकर विपक्ष की ओर से नीतीश सरकार पर सवाल उठाए जा रहे हैं. बिहार में कोरोना से मौत का आंकड़ा अचानक 73 फीसदी तक बढ़ गया है. सात जून तक मौत का कुल आंकड़ा 5424 बताया जा रहा था, जिसे बढ़ाकर 9375 कर दिया गया है.

एक दिन में मौत का आंकड़ा 3951 बढ़ा

यानी एक दिन में मौत का आंकड़ा 3951 बढ़ा दिया गया है. स्वास्थ्य विभाग का कहना है कि कई लोगों की मौत घर में आईसोलेशन के दौरान हो गई. कुछ की मौत घर से अस्पताल जाते वक्त हो गई और कई लोगों की कोरोना से ठीक होने के बाद भी हुई है. जांच होने के बाद ऐसे कई मामलों को जोड़ा गया है.

सत्यापन के बाद पटना में सबसे अधिक 1070 अतिरिक्त मौतें जोड़ी गई हैं. इसके बाद बेगूसराय में 316, मुजफ्फरपुर में 314 और मुख्यमंत्री नीतीश कुमार के पैतृक नालंदा में 222 अतिरिक्त मौतें जोड़ी गई हैं.

दूसरी लहर में जान गंवाने वाले लोगों की संख्या 8,000 के करीब

ताजा आंकड़ों के अनुसार कोरोना वायरस संक्रमण की दूसरी लहर में जान गंवाने वाले लोगों की संख्या 8,000 के करीब है और अप्रैल से मरने वालों की संख्या में लगभग छह गुना वृद्धि हुई है. बिहार में कोरोना से प्रदेश की राजधानी पटना में कुल 2303 मौतें हुईं हैं जबकि मुजफ्फरपुर जिला 609 मौतों के साथ दूसरे नंबर पर है.

पिछले साल कोरोना महामारी की शुरूआत होने से लेकर राज्य में इस रोग से अबतक संक्रमित हुए लोगों की संख्या बढकर 715179 हो गयी, जिनमें से पांच लाख से अधिक लोग इस संक्रमण की चपेट में पिछले कुछ महीनों में आए हैं.

हाई कोर्ट ने मौत के आंकड़ों की सही गिनती करने को कहा था

बता दें कि पटना हाई कोर्ट ने पिछले महीने सरकार से कोरोना से मौत के आंकड़ों की सही गिनती करने को कहा था. इसके लिए कमेटी भी बनाई गई थी, इसके बाद से आंकड़ों में बदलाव देखा जा रहा है.

यह भी पढ़ें-

Weather Updates: भीषण गर्मी से मिलेगी राहत, पूर्वी और मध्य भारत में आज से बारिश के आसार- IMD

रामदेव भी लगवाएंगे कोरोना वैक्सीन, कहा- डॉक्टरों से नहीं ड्रग माफियाओं से लड़ाई, इमरजेंसी में एलोपैथी श्रेष्ठ

और पढ़ें
Sponsored Links by Taboola

टॉप हेडलाइंस

'सनातन संस्कृति से...', धर्मेंद्र प्रधान इस्तीफे की मांग पर BJP नेता तारकिशोर प्रसाद का बड़ा बयान
'सनातन संस्कृति से...', धर्मेंद्र प्रधान इस्तीफे की मांग पर BJP नेता तारकिशोर प्रसाद का बड़ा बयान
'बांझपन तलाक का आधार नहीं', पटना HC ने क्रूरता के आधार पर बरकरार रखा फैसला, 34 लाख भत्ते के निर्देश
'बांझपन तलाक का आधार नहीं', पटना HC ने क्रूरता के आधार पर बरकरार रखा फैसला, 34 लाख भत्ते के निर्देश
PM मोदी के फास्ट ट्रैक कोर्ट वाले निर्णय पर चिराग पासवान की पार्टी का बड़ा बयान, 'हम मानते हैं कि…'
PM मोदी के फास्ट ट्रैक कोर्ट वाले निर्णय पर चिराग पासवान की पार्टी का बड़ा बयान, 'हम मानते हैं कि…'
पटना के बाद कटिहार में लाठीचार्ज, बेगूसराय में हंगामा, छात्र बोले- धर्मेंद्र प्रधान नहीं PM मोदी भी जिम्मेदार
पटना के बाद कटिहार में लाठीचार्ज, बेगूसराय में हंगामा, छात्र बोले- धर्मेंद्र प्रधान नहीं PM मोदी भी जिम्मेदार

वीडियोज

त्रिपुरा के DGP अनुराग धनखड़ का निधन, बागपत में पसरा सन्नाटा
अगस्त से महंगी होंगी Maruti Suzuki की Cars! क्यों बढ़ रही हैं बार-बार कीमतें? #maruti
अगस्त से महंगी होंगी Maruti Suzuki की Cars! क्यों बढ़ रही हैं बार-बार कीमतें? #maruti #autolive
Chugalkhor Aunty: चुगलखोर आंटी के साथ देखिए चुगलियों का पिटारा
Bollywood News: शाहरुख खान की 'किंग' की रिलीज अफवाहों पर विराम, 24 दिसंबर 2026 को होगा बड़ा धमाका (22-07-2026)

फोटो गैलरी

पर्सनल कार्नर

टॉप आर्टिकल्स
टॉप रील्स
'पेपर लीक के दोषियों को सजा दिलाने के लिए बनेंगे फास्ट ट्रैक कोर्ट', PM मोदी के ऐलान पर आया CJP का पहला रिएक्शन 
'पेपर लीक के दोषियों को सजा के लिए बनेंगे फास्ट ट्रैक कोर्ट', PM मोदी के ऐलान पर CJP का रिएक्शन 
'इस्तीफा लेने से सरकार नहीं गिरती', PM मोदी को लिखी चिट्ठी के बाद अब क्या बोले अन्ना हजारे
'इस्तीफा लेने से सरकार नहीं गिरती', PM मोदी को लिखी चिट्ठी के बाद अब क्या बोले अन्ना हजारे
राजा रघुवंशी मर्डर केस : दोबारा जेल जाएगी सोनम, सुप्रीम कोर्ट ने कहा - 'आरोपी ज़मानत की हकदार नहीं'
राजा रघुवंशी मर्डर केस : दोबारा जेल जाएगी सोनम, सुप्रीम कोर्ट ने कहा - 'आरोपी ज़मानत की हकदार नहीं'
राजकुमार राव पर 'मोदी है तो मुमकिन है' गाने के लिए था प्रेशर? पहले बताई सच्चाई फिर डिलीट किया कमेंट
राजकुमार राव पर 'मोदी है तो मुमकिन है' गाने के लिए था प्रेशर? पहले बताई सच्चाई फिर डिलीट किया कमेंट
भारत में छात्रों के प्रदर्शन पर दानिश कनेरिया की टिप्पणी से छिड़ा विवाद, सोशल मीडिया पर मिली तीखी प्रतिक्रिया
भारत में छात्रों के प्रदर्शन पर दानिश कनेरिया की टिप्पणी से छिड़ा विवाद, सोशल मीडिया पर मिली तीखी प्रतिक्रिया
'अगर मैं आज जंतर-मंतर पर दिखाई न दूं तो...', अभिजीत दीपके ने प्रदर्शनकारियों से ये क्यों कहा?
'अगर मैं आज जंतर-मंतर पर दिखाई न दूं तो...', अभिजीत दीपके ने प्रदर्शनकारियों से ये क्यों कहा?
दिल्ली मेट्रो के 16 स्टेशन बंद करने पर सुप्रीम कोर्ट सख्त, CJI सूर्यकांत बोले- 'अगर लंच के समय तक...'
दिल्ली मेट्रो के 16 स्टेशन बंद करने पर सुप्रीम कोर्ट सख्त, CJI सूर्यकांत बोले- 'अगर लंच के समय तक...'
मारते-मारते थक गया पुलिस वाला तो दफ्ती से हवा करने लगे CJP के लड़ाके, वीडियो वायरल
मारते-मारते थक गया पुलिस वाला तो दफ्ती से हवा करने लगे CJP के लड़ाके, वीडियो वायरल
Embed widget