एक्सप्लोरर

बिहार: कैमूर में आज से काली पट्टी बांधकर काम करेंगे संविदा स्वास्थ्यकर्मी, सरकार को दी ये चेतावनी

संविदा कर्मी सुधीर कुमार ने बताया कि कैमूर में सौ की संख्या में संविदा कर्मी कार्यरत हैं, इसके बावजूद उन्हें धमकी मिलती है. सरकार केवल उनलोगों से काम ले रही है, उनके बारे में नहीं सोच रही. ऐसे में उनकी मांग है कि सरकार उनके साथ दोहरी नीति ना अपनाए.

कैमूर: बिहार के कैमूर जिले में कोरोना संक्रमण बड़ी तेजी से पांव पसार रहा है. नए मरीज मिलने और संक्रमण से लोगों के मरने का सिलसिला जारी है. कोरोना के प्रकोप के बीच आज से जिला भर के संविदा स्वास्थ्यकर्मी काली पट्टी बांधकर काम करेंगे. वहीं, अगर 11 मई तक सरकार स्वास्थ्यकर्मियों की मांग नहीं मानती है, तो उन्होंने कार्य बहिष्कार कर होम क्वारंटाइन होने की चेतावनी दी है.

सरकार संविदा स्वास्थ्यकर्मियों के साथ कर रही भेदभाव

इस संबंध में जानकारी देते हुए संविदा स्वास्थ्यकर्मी के जिलाध्यक्ष रूपक सिंह ने बताया कि उन्होंने पहले ही सरकार को उनकी मांगों से अवगत कराया था. लेकिन सरकार ने इस ओर ध्यान नहीं दिया. सरकार दोहरी नीति अपनाती है. रेगुलर स्वास्थ्यकर्मियों की कोरोना काल में मौत के बाद उनके आश्रित को नौकरी देने की मुख्यमंत्री ने घोषणा की है. लेकिन संविदा कर्मियों के लिए ऐसा कुछ नहीं है. 

रूपक सिंह ने कहा, " हम सभी संविदा कर्मी दिन रात कोरोना काल में अपनी जान जोखिम में डालकर सेवा दे रहे हैं. लेकिन सरकार हम पर बिल्कुल ध्यान नहीं दे रही है. अगर काम के दौरान हमारी मौत हो जाती है, तो सरकार कोई लाभ नहीं देगी. इसी बात के विरोध में हम आज से काला बिल्ला लगाकर काम करेंगे. 11 मई तक अगर सरकार नहीं मानी तो 12 मई से हम होम आइसोलेट हो जाएंगे. जरूरत पड़ी तो नौकरी छोड़कर समाज सेवा करेंगे."

संविदा कर्मियों ने बताई अपनी परेशानी

इधर, संविदा कर्मी सुधीर कुमार ने बताया कि कैमूर में सौ की संख्या में संविदा कर्मी कार्यरत हैं, इसके बावजूद उन्हें धमकी मिलती है. सरकार केवल उनलोगों से काम ले रही है, उनके बारे में नहीं सोच रही. वहीं, डाटा ऑपरेटर मीनाज खातून ने कहा कि सरकार उनसे स्वास्थ्य कर्मी के तौर पर काम कराती है, लेकिन जैसे ही सरकार की काम खत्म हो जाता है, वो उनलोगों नौकरी से निकालने की बात करती है. ऐसे में उनकी मांग है कि सरकार उनके साथ दोहरी नीति ना अपनाए. कोरोना काल में उन्हें भी रेगुलर स्वास्थ्यकर्मियों की तरह लाभ दे.

यह भी पढ़ें -

नीतीश कुमार के मंत्री ने तेजस्वी पर कसा तंज, कहा- ट्विटर से नहीं चलता काम, पहले पटना वापस आएं 

बिहार: तीन मजिस्ट्रेट के खिलाफ FIR दर्ज, कोरोना काल में ड्यूटी से गायब रहने के आरोप में हुई कार्रवाई

और पढ़ें
Sponsored Links by Taboola

टॉप हेडलाइंस

BJP के हाथ से बिहार चला जाएगा? प्रशांत किशोर की खुली चुनौती
BJP के हाथ से बिहार चला जाएगा? प्रशांत किशोर की खुली चुनौती
बिहार: STET 2026 को लेकर बड़ी खबर, आवेदन की तारीख जारी
बिहार: STET 2026 को लेकर बड़ी खबर, आवेदन की तारीख जारी
सम्राट कैबिनेट के बड़े फैसले, युवाओं को AI की ट्रेनिंग, और भी बहुत कुछ
सम्राट कैबिनेट के बड़े फैसले, युवाओं को AI की ट्रेनिंग, और भी बहुत कुछ
छात्र आंदोलन पर संग्राम जारी, मनोज झा बोले- ‘पहले स्वीकारोक्ति हो, फिर चर्चा’, BJP ने कहा- भाग गए...
छात्र आंदोलन पर संग्राम जारी, मनोज झा बोले- ‘पहले स्वीकारोक्ति हो, फिर चर्चा’, BJP ने कहा- भाग गए...

वीडियोज

Bigg Boss 20: Salman Khan ने खोला ‘Tathas-Two’ का राज, Contestants को मिलेंगी 2 Lives
Mirzapur: The Movie Trailer में Pankaj Tripathi, Ali Fazal और Divyenndu की वापसी, बड़े पर्दे पर मचेगा बवाल Title: English Headline
Bollywood News: अक्षय-सैफ की ब्लॉकबस्टर जोड़ी का कमबैक, 'खिलाड़ी' का एक्शन या 'अनाड़ी' का अंदाज़—कौन जमाएगा रंग? (12-08-26)
Mannat-Vikrant के सेट पर 'truth और dare' का तड़काए, क-दूसरे की पोल खोलते आए नजर!
Trisha Krishnan की Cryptic Post ने Vijay-Sangeetha के बीच बढ़ाई Divorce Buzz पर चर्चा

फोटो गैलरी

पर्सनल कार्नर

टॉप आर्टिकल्स
टॉप रील्स
इमरान खान की मौत का सच क्या है? पाकिस्तानी सेना तोड़ी चुप्पी, दिया बड़ा बयान
इमरान खान की मौत का सच क्या है? पाकिस्तानी सेना तोड़ी चुप्पी, दिया बड़ा बयान
महाराष्ट्र: अजित पवार के बाद NCP में अंदरूनी खींचतान तेज, पार्टी की कमान पर घमासान!
महाराष्ट्र: अजित पवार के बाद NCP में अंदरूनी खींचतान तेज, पार्टी की कमान पर घमासान!
इंग्लैंड टेस्ट से पहले अख्तर की बाबर सेना को चेतावनी, बोले- 'अंग्रेज तुम्हारे सामने...'
इंग्लैंड टेस्ट से पहले अख्तर की बाबर सेना को चेतावनी, बोले- 'अंग्रेज तुम्हारे सामने...'
जूनियर एनटीआर की सक्सेसफुली पूरी हुई कंधे की सर्जरी, जानें अब कैसी है तबीयत
जूनियर एनटीआर की सक्सेसफुली पूरी हुई कंधे की सर्जरी, जानें अब कैसी है तबीयत
CM विजय ने बदल दी राजनीति! केंद्र के प्लान के खिलाफ 2 दिनों में 2 प्रस्ताव, स्टालिन ने दिया साथ
CM विजय ने बदल दी राजनीति! केंद्र के प्लान के खिलाफ 2 दिनों में 2 प्रस्ताव, स्टालिन ने दिया साथ
एन चंद्रशेखरन ने टाटा संस के चेयरमैन पद से इस्तीफा दिया, फरवरी तक संभालेंगे जिम्मेदारी
एन चंद्रशेखरन ने टाटा संस के चेयरमैन पद से इस्तीफा दिया, फरवरी तक संभालेंगे जिम्मेदारी
‘जल्द शुरू होने जा रहा जंतर-मंतर का सीजन-2’, दीपके बोले- बहुत लोग कर रहे थे कमेंट
‘जल्द शुरू होने जा रहा जंतर-मंतर का सीजन-2’, दीपके बोले- बहुत लोग कर रहे थे कमेंट
जनेऊ से लेकर शाकाहार और शराब तक... राम मंदिर में CEO पद के लिए कमेटी ने पूछे ये सवाल
जनेऊ से लेकर शाकाहार और शराब तक... राम मंदिर में CEO पद के लिए कमेटी ने पूछे ये सवाल
Embed widget