एक्सप्लोरर

बिहार कांग्रेस प्रभारी को फिर झेलना पड़ सकता है 'अपनों' का विरोध !

भक्त चरण दास बिहार के विभिन्न जिलों में 'किसान सत्याग्रह यात्रा' के लिए आठ दिनों की यात्रा पर पटना पहुंच रहे हैं. दास की इस यात्रा में भी विरोध देखने को मिलेगा, इस बात से इनकार नहीं किया जा सकता.

पटना: बिहार कांग्रेस के प्रभारी भक्त चरण दास राज्य में कांग्रेस की खोई जमीन वापस करने के लिए बिहार की जमीन मापेंगे और राज्य भर में 'किसान सत्याग्रह यात्रा' करेंगे. हालांकि इन्हें कई स्थानों पर 'अपनों' के ही विरोध का समाना करना पड़ सकता है. एक बार फिर दास बिहार के विभिन्न जिलों में 'किसान सत्याग्रह यात्रा' के लिए आठ दिनों की यात्रा पर पटना पहुंच रहे हैं.

इस चरण में दास अपनी यात्रा की शुरूआत 20 फरवरी को बेगूसराय से करेंगे, इसी दिन वो खगड़िया भी पहुंचेंगे. इसके बाद वे 21 फरवरी को सहरसा और मधेपुरा, 22 फरवरी को सुपौल और अररिया, 23 फरवरी को किशनगंज और पूर्णिया, 24 फरवरी को कटिहार और भागलपुर जाएंगें. इसके बाद दास 25 फरवरी को भागलपुर और बांका जिला, 26 फरवरी को जमुई और मुंगेर, 27 फरवरी को लखीसराय, शेखपुरा और नवादा जिलों का दौरा कर 27 फरवरी को देर रात्रि पटना वापस लौटेंगे.

दास की इस यात्रा में भी विरोध देखने को मिलेगा, इस बात से इनकार नहीं किया जा सकता. कांग्रेस के सूत्रों का कहना है कि किसानों के समर्थन के बहाने संगठन को मजबूत करने वाली अपनी इस यात्रा के दौरान दास को मधेपुरा, सहरसा, लखीसराय और बेगूसराय में नेता-कार्यकर्ता खासे नाराज हैं. नाराजगी का कारण विधानसभा चुनाव में टिकटों के बंटवारे को लेकर बताया जा रहा है.

कांग्रेस के नेता कुछ खास नहीं बोल रहे हैं

कांग्रेस नेताओं ने नाम नहीं प्रकाशित करने की शर्त पर खुलकर कहा कि कि सहरसा से लवली आनंद को टिकट दे दिया गया, जो कुछ ही दिन पहले कांग्रेस में आई थी और इस सीट पर आनंद को हार का मुंह देखना पड़ा. बेगूसराय में बछवाड़ा सीट सालों से कांग्रेस जीतती रही है लेकिन चुनाव में पार्टी ने बंटवारे में सीट वामदल को दे दी, जिससे यहां पार्टी के कार्यकर्ताओं में नाराजगी है. मधेपुरा से पार्टी ने किसी जमीनी नेता को सीट देने के बजाय ऊपर से शरद यादव की पुत्री सुभाषिनी को टिकट दे दिया. कहा जा रहा है कि सुभाषिनी की हार का कारण भी पार्टी कार्यकर्ताओं की नाराजगी है.

लखीसराय में भी कुछ दिन पहले ही कांग्रेस में आए अमरेश कुमार अनीश को टिकट दे दिया गया था. इन सीटों पर जमीनी स्तर पर कार्य करने वाले कांग्रेस के नेताओं और कार्यकर्ताओं की उपेक्षा किए जाने से कार्यकर्ता नाराज हैं. कहा जा रहा है कि प्रदेश नेतृत्व और प्रभारी के सामने ये कार्यकर्ता अपनी भड़ास निकालने के मूड में हैं. कांग्रेस के सूत्रों का कहना है कि पार्टी में कई स्थानों पर गुटबाजी भी प्रभारी को देखने को मिलेगी, जिससे भी हंगामा होने के आसार व्यक्त किए जा रह हैं. बहरहाल, इसको लेकर कांग्रेस के नेता कुछ खास नहीं बोल रहे हैं. लेकिन इतना तय है कि दास के इस बिहार दौरे में भी पूर्व की भांति विरोध और हंगामा देखने को मिलेगा. अब देखना होगा दास अपने ही दल के नेताओं की गलतियों को लेकर हो रहे विरोध को कैसे शांत करा पाते हैं.

यह भी पढ़ें-

फल्गु नदी पर करोड़ों की लागत से बनेगा बिहार का पहला रबर डैम, अब नदी में पूरे साल रहेगा पानी बिहार: परीक्षा केंद्र पर अभिभावकों ने किया हंगामा, गार्ड के साथ की मारपीट, स्कूल गेट पर फेंके जूते-चप्पल

और पढ़ें
Sponsored Links by Taboola

टॉप हेडलाइंस

इमरान खान विवाद पर चिराग पासवान की दो टूक, बोले- 'भारतीय नागरिक नहीं...'
इमरान खान विवाद पर चिराग पासवान की दो टूक, बोले- 'भारतीय नागरिक नहीं...'
'...हाथ काटकर लाओ, 2 लाख दूंगा', पप्पू यादव ने किसको ललकारा?
'...हाथ काटकर लाओ, 2 लाख दूंगा', पप्पू यादव ने किसको ललकारा?
'कोई भी जमानत नहीं बचा पाएगा', बिहार MLC चुनाव के बीच अनंत सिंह की चुनौती
'कोई भी जमानत नहीं बचा पाएगा', बिहार MLC चुनाव के बीच अनंत सिंह की चुनौती
बिहार में दुर्गा विसर्जन पर हाई अलर्ट, सुरक्षा चाक-चौबंद; DJ पर लगा बैन
बिहार में दुर्गा विसर्जन पर हाई अलर्ट, सुरक्षा चाक-चौबंद; DJ पर लगा बैन

वीडियोज

Tiger Shroff News: ब्लॉग बनाती रहीं अम्मा.. टाइगर श्रॉफ पर फायरिंग के दौरान क्या हुआ? बड़ा खुलासा !
Tiger Shroff Firing News: लॉरेंस गैंग के अनिल पंडित ने पोस्ट किया, जांच के लिए 15 टीमें बनाई गई
Sandeep Chaudhary : जनता परेशान...कारोबार का नुकसान...कब समाधान? | Rahul Gandhi | SIR | Neha Bora
Kolkata Durga Pandal Stampede: दुर्गा पंडाल में मौत की भगदड़! | Bengal | Suvendu Adhikari | Breaking
Mahadangal: 'तख्तापलट' की आस...अराजकता का प्रयास? Abhijeet Dipke | Neha Bora | CJP | Rahul Gandhi

फोटो गैलरी

पर्सनल कार्नर

टॉप आर्टिकल्स
टॉप रील्स
फ्रांस हिंसक प्रदर्शन: ट्रंप ने इमिग्रेशन को ठहराया जिम्मेदार- 'उनके दिलों में...'
फ्रांस हिंसक प्रदर्शन: ट्रंप ने इमिग्रेशन को ठहराया जिम्मेदार- 'उनके दिलों में...'
बुजुर्ग मुस्लिम महिला का हुआ निधन तो गांव वालों ने रोक दी रामलीला, बिजनौर में एकता की मिसाल
बुजुर्ग मुस्लिम महिला का हुआ निधन तो गांव वालों ने रोक दी रामलीला, बिजनौर में एकता की मिसाल
चेतेश्वर पुजारा ने चुनी NZ टेस्ट सीरीज के लिए बेस्ट प्लेइंग XI; कुलदीप को किया इग्नोर
चेतेश्वर पुजारा ने चुनी NZ टेस्ट सीरीज के लिए बेस्ट प्लेइंग XI; कुलदीप को किया इग्नोर
'मंदादि' क्लोजिंग बॉक्स ऑफिस कलेक्शन, बनाया बड़ा रिकॉर्ड, कमाया 176.48% प्रॉफिट
'मंदादि' क्लोजिंग बॉक्स ऑफिस कलेक्शन, बनाया बड़ा रिकॉर्ड, कमाया 176.48% प्रॉफिट
'भारत के लिए रची गई थी बांग्लादेश-फ्रांस जैसी हिंसक साजिश', किरेन रिजिजू का विपक्ष पर बड़ा हमला
'भारत के लिए रची गई थी बांग्लादेश-फ्रांस जैसी हिंसक साजिश', रिजिजू का विपक्ष पर बड़ा हमला
अमित शाह 20 अक्टूबर को जाएंगे पंजाब, नशाखोरी-कानून व्यवस्था पर AAP सरकार पर साधा निशाना
अमित शाह 20 अक्टूबर को जाएंगे पंजाब, नशाखोरी-कानून व्यवस्था पर AAP सरकार पर साधा निशाना
NMC ने 2023 के मेडिकल शिक्षा नियम हटाए, जानें अब कॉलेजों पर क्या होगा असर
NMC ने 2023 के मेडिकल शिक्षा नियम हटाए, जानें अब कॉलेजों पर क्या होगा असर
CJP के खिलाफ उतरी ‘लाल हिट जनता पार्टी’, चेतावनी देते हुए कहा- 'दशहरे से...'
CJP के खिलाफ उतरी ‘लाल हिट जनता पार्टी’, चेतावनी देते हुए कहा- 'दशहरे से...'
Embed widget