एक्सप्लोरर

Bihar Cabinet Expansion: 'यह सवाल नीतीश कुमार से पूछ लीजिए...', बिहार कैबिनेट विस्तार पर बोले अखिलेश प्रसाद सिंह

Bihar Congress: कांग्रेस के प्रदेश अध्यक्ष अखिलेश प्रसाद सिंह मीडिया से बाद कर रहे थे. उन्होंने जातीय गणना को लेकर उठ रहे सवालों का भी जवाब दिया. बीजेपी पर हमला बोला.

पटना: बिहार में कैबिनेट विस्तार (Bihar Cabinet Expansion) कब होगा इसको लेकर कोई तारीख तय नहीं हो पा रही है. इससे जुड़े सवाल पर बिहार कांग्रेस के प्रदेश अध्यक्ष अखिलेश प्रसाद सिंह (Akhilesh Prasad Singh) ने रविवार (8 अक्टूबर) को मीडिया से कहा कि यह सवाल नीतीश कुमार (Nitish Kumar) से जाकर पूछ लीजिए कि मंत्रिमंडल का विस्तार क्यों नहीं हो रहा है. हम तो लगातार इसकी मांग कर रहे हैं कि जल्द से जल्द जो जगह खाली है उसे बिहार की जनता के हित में भरा जाना चाहिए. 

इसके पहले बिहार के प्रथम मुख्यमंत्री श्रीकृष्ण सिंह की जयंती को लेकर बिहार कांग्रेस के प्रदेश अध्यक्ष अखिलेश सिंह ने कहा कि साल 2000 में वे जब पहली बार विधानसभा का चुनाव जीतकर आए थे तब से श्रीकृष्ण सिंह की जयंती समारोह प्रदेश स्तर पर आयोजित कर रहे हैं. आज सभी साथियों से इसकी तैयारियों को लेकर बातचीत हुई. 

जाति आधारित गणना पर क्या बोले अखिलेश?

कांग्रेस प्रदेश अध्यक्ष अखिलेश सिंह ने जाति आधारित गणना पर खड़े हो रहे सवाल पर जवाब दिया. उन्होंने कहा कि जब सर्वदलीय कमेटी पीएम मोदी से मिलने गई थी तब उसमें कांग्रेस से अजित शर्मा भी गए थे. सभी पार्टियां चाहती थीं कि जातीय गणना हो लेकिन केंद्र सरकार तैयार नहीं हुई. इसके बाद बिहार सरकार ने अपनी ओर से इसे कराया. इसका आंकड़ा सबके सामने आने के बाद सवाल उठा रहे हैं.

अखिलेश सिंह ने कहा कि जातीय गणना की रिपोर्ट वैसे तो ठीक है लेकिन यदि कुछ गलती होगी भी तो सरकार देखेगी. बीजेपी इसे लेकर सवाल इसलिए उठा रही है क्योंकि वो जातीय गणना कराना नहीं चाहती थी. वो शुरू से ही इसके विरोध में थी. मेरा मानना है कि जो गरीब है सवर्ण में या अन्य किसी बिरादरी में उसको निश्चित रूप से आरक्षण मिलना चाहिए. सरकारी योजनाओं का लाभ गरीब परिवारों तक पहुंचे जिसका विकास हो सके.

'बीजेपी पुतिन के नक्शे कदम पर'

कांग्रेस प्रदेश अध्यक्ष ने बीजेपी के राष्ट्रीय अध्यक्ष जेपी नड्डा के बयान पर कहा कि वह लोग तो सारी पार्टियों को समाप्त करना चाहते हैं. जैसे रूस में पुतिन शासन चला रहे हैं उसी के नक्शे कदम पर यह लोग आगे बढ़ रहे हैं.

ये भी पढ़ें: CM नीतीश के अधिकारियों पर भड़के सुधाकर सिंह, कहा- 'मुंह पर थूक दें... कलेक्टर के गर्दन में जूते का माला लटका दें'

और पढ़ें
Sponsored Links by Taboola

टॉप हेडलाइंस

बिहार: STET 2026 वाले अभ्यर्थी BPSC TRE-4 में बैठेंगे या नहीं? तस्वीर साफ
बिहार: STET 2026 वाले अभ्यर्थी BPSC TRE-4 में बैठेंगे या नहीं? तस्वीर साफ
भरत तिवारी केस: मुआवजा और नौकरी की घोषणा पर प्रशांत किशोर की पहली प्रतिक्रिया, क्या बोले?
भरत तिवारी केस: मुआवजा और नौकरी की घोषणा पर प्रशांत किशोर की पहली प्रतिक्रिया, क्या बोले?
बिहार में शराब मिली तो दारू की कंपनी पर भी होगा केस, एक्शन में सम्राट सरकार
बिहार में शराब मिली तो दारू की कंपनी पर भी होगा केस, एक्शन में सम्राट सरकार
Xप्लेन: चुनाव से पहले UP में महिलाओं को 50-50 हजार? ऐसा हुआ तो सरकार कैसे हो जाएगी कंगाल
चुनाव से पहले UP में महिलाओं को 50-50 हजार? ऐसा हुआ तो सरकार कैसे हो जाएगी कंगाल

वीडियोज

Pawan Singh की शादी पर Radhe Maa का बड़ा Prediction, 45 की उम्र में मिलेगी Loving Wife!
Ramayana के VFX Trolls पर Ranbir Kapoor का जवाब, बोले- लोग CG Critics बन गए हैं
Pati Brahmachari:😍Isha-Suraj के बीच दिखी केमिस्ट्री, पर इस खुशी के पीछे का राज क्या? #sbs
Bollywood News: संजू-सलमान की जोड़ी! फिल्म में सलमान खान और संजय दत्त का धमाकेदार स्पेशल एक्शन कैमियो देखने को मिलेगा (13.08.26)
Batwara 1947 vs Awarapan 2: Screens की लड़ाई में कौन मारेगा बाजी?

फोटो गैलरी

पर्सनल कार्नर

टॉप आर्टिकल्स
टॉप रील्स
'पहले परमाणु अटैक करेगा पाकिस्तान', इस प्रोफेसर का दावा, पहले की भविष्यवाणियां हुईं सच
'पहले परमाणु अटैक करेगा पाकिस्तान', इस प्रोफेसर का दावा, पहले की भविष्यवाणियां हुईं सच
'अपमान सहने के मूड में नहीं...', खरगे की सभास्थल के शुद्धिकरण पर भड़के अखिलेश यादव
'अपमान सहने के मूड में नहीं...', खरगे की सभास्थल के शुद्धिकरण पर भड़के अखिलेश यादव
'जिसे चाहा वो मिला नहीं...', पवन सिंह को हुआ था एकतरफा प्यार, एक्ट्रेस को कर चुके डेट
'जिसे चाहा वो मिला नहीं...', पवन सिंह को हुआ था एकतरफा प्यार, एक्ट्रेस को कर चुके डेट
श्रीलंका में क्रिकेट मैच के दौरान खिलाड़ियों से विवाद, कोच की मौत से मचा हड़कंप
श्रीलंका में क्रिकेट मैच के दौरान खिलाड़ियों से विवाद, कोच की मौत से मचा हड़कंप
सुखबीर बादल पर हमले को राजनाथ सिंह ने बताया चिंताजनक, बोले- लोकतंत्र में…
सुखबीर बादल पर हमले को राजनाथ सिंह ने बताया चिंताजनक, बोले- लोकतंत्र में…
'ये BJP-RSS की मनुवादी सोच का नतीजा', खरगे के शुद्धिकरण वाले बयान पर बोले राहुल गांधी
'ये BJP-RSS की मनुवादी सोच का नतीजा', खरगे के शुद्धिकरण वाले बयान पर बोले राहुल गांधी
विपक्ष का हंगामा, संसद ठप! लोकसभा में 19%, राज्यसभा में 39% काम के साथ खत्म मानसून सत्र
विपक्ष का हंगामा, संसद ठप! लोकसभा में 19%, राज्यसभा में 39% काम के साथ खत्म मानसून सत्र
पश्चिम बंगाल के सरकारी अस्पताल में नर्स की संदिग्ध मौत, वॉशरूम में मिली लाश
पश्चिम बंगाल के सरकारी अस्पताल में नर्स की संदिग्ध मौत, वॉशरूम में मिली लाश
Embed widget