एक्सप्लोरर

नवादा में अडानी के सीमेंट प्लांट की होगी स्थापना, सीएम नीतीश कुमार 29 जुलाई को करेंगे भूमि पूजन

Adani Group Cement Plant: वारिसलीगंज में अडानी ग्रुप के सीमेंट उधोग लगने से दो हजार लोगों को रोजगार का अवसर मिलेगा. हालांकि घनी आबादी में सीमेंट फैक्ट्री की लगने से आस-पास के लोग चिंतित भी बहुत हैं.

Adani Group Cement Plant In Warisaliganj: नवादा जिले के वारिसलीगंज में चीनी मिल की जमीन पर उद्योगपति अडानी समूह के अंबुजा सीमेंट ग्रेडिंग यूनिट की स्थापना को लिए मुख्यमंत्री नीतीश कुमार 29 जुलाई को वारिसलीगंज में भूमिपूजन करेंगे. इसकी जानकारी देते हुए कंपनी के एजीएम प्रभात श्रीवास्तव ने कहा कि चीनी मिल की जमीन को बियाडा के माध्यम से अडानी समूह ने लेकर अंबुजा सीमेंट का ग्रेडिंग यूनिट का स्थापना कर रही है. फैक्ट्री लगने की सूचना बाद वारिसलीगंज समेत जिले के बेरोजगारों में खुशी की लहर है. 

72 एकड़ जमीन को बियाडा ने अडानी ग्रुप को दिया

दरअसल वारिसलीगंज की बंद चीनी मिल की करीब 72 एकड़ जमीन को बियाडा ने अडानी ग्रुप आफ कंपनीज को उधोग लगाने के लिए हस्तांतरित किया है, जिस पर अडानी समूह द्वारा अंबुजा सीमेंट का ग्रेडिंग यूनिट लगाने की तैयारी लगभग पूरी हो चुकी है. इसके लिए मुख्यमंत्री नीतीश कुमार 29 जुलाई को उधोग स्थापना को ले भूमिपूजन करेंगे. जानकारी के अनुसार उक्त जमीन को अडानी समूह ने लेकर अनुमानित 1400 करोड़ की लागत से अंबुजा सीमेंट व बिल्डिंग मेटेरियल उत्पाद से जुड़ा उधोग स्थापित करेगी.

इस कंपनी के माध्यम से 6.0 एमटीपीए का सीमेंट ग्रन्डिंग यूनिट स्थापित होगी. जिसमें प्रत्यक्ष रूप से करीब दो हज़ार और अप्रत्यक्ष रूप से लगभग पांच हज़ार लोगो को रोजगार मिल सकेगा. उधोग की स्थापना से नवादा समेत बिहारवासियों में एक उत्साह का संचार हो रहा है, क्योंकि बेरोजगार युवाओं में रोजगार मिलने की आस बन रही है.

प्रदूषण को लेकर आस-पास के लोग में हैं चिंतित

वारिसलीगंज बाजार समेत आस-पास के ग्रामीण इलाके के लोग प्रदूषण को लेकर खासे चिंतित है. लोगों का मानना है कि घनी आबादी के बीच सीमेंट फैक्ट्री संचालित होने से क्षेत्र में प्रदूषण बढ़ेगा. जिसका लोगों के स्वास्थ्य पर प्रतिकूल असर होगा. पूर्व पंसस ललन कुमार ने कहा कि चीनी मिल की जमीन पर उद्योग लगाने के लिए अडानी ग्रुप का आना वारिसलीगंज ही नहीं नवादा जिले के लिए सौभाग्य की बात है, लेकिन घनी आबादी में सीमेंट फैक्ट्री लगाना स्वास्थ्य के दृष्टिकोण से अनुचित होगा.

पंसस राहुल कुमार ने कहा कि वारिसलीगंज जैसे छोटे जगह पर अडानी समूह के बड़े निवेश की खबर से काफी प्रसन्नता हुई है. उस जमीन पर कोई कृषि उत्पादों से जुड़ा उधोग स्थापित होता तो ठीक रहता, क्योंकि घनी आबादी में सीमेंट फैक्ट्री स्वास्थ्य के दृष्टिकोण से खतरनाक हो सकता है. वहीं हम के जिला उपाध्यक्ष सनोज साव ने कहा कि वारिसलीगंज में 1400 करोड़ खर्च कर फैक्ट्री बनवाने की घोषणा से अत्यंत खुशी मिली है, लेकिन सीमेंट की जगह कोई दूसरा रोजगारपरक उघोग लगता तो बेहतर होता. तकलीफ सिर्फ इस बात का है कि वो स्थान भौगोलिक दृष्टि से सीमेंट फैक्ट्री स्थापित करने लायक नहीं है.

ये भी पढ़ेंः Bihar Monsoon Session: 'कुछ जानती हो जो बोल रही हो...', विपक्ष की महिला सदस्य पर भड़क गए सीएम नीतीश कुमार

और पढ़ें
Sponsored Links by Taboola

टॉप हेडलाइंस

किशनगंज: कांग्रेस सांसद जावेद आजाद ने बीजेपी-EC को घेरा, PM मोदी पर कही ये बात
किशनगंज: कांग्रेस सांसद जावेद आजाद ने बीजेपी-EC को घेरा, PM मोदी पर कही ये बात
MLC चुनाव में जीत पर तेजस्वी यादव गदगद, मगर EC की पारदर्शिता पर उठाए सवाल
MLC चुनाव में जीत पर तेजस्वी यादव गदगद, मगर EC की पारदर्शिता पर उठाए सवाल
Bihar MLC Election Results Live: 8 में से 5 सीटों के नतीजे घोषित, 3 पर फंसा पेच, CM सम्राट का रिएक्शन आया
बिहार MLC रिजल्ट LIVE: 8 में से 5 सीटों के नतीजे घोषित, 3 पर फंसा पेच, CM सम्राट का रिएक्शन आया
सारण में ट्रक और ऑटो की जोरदार भिड़ंत, डेढ़ साल के बच्चे समेत 4 की मौत
सारण में ट्रक और ऑटो की जोरदार भिड़ंत, डेढ़ साल के बच्चे समेत 4 की मौत

वीडियोज

Sansani: चाची के गहने...भतीजे की थार..गुप्त खेल का खुलासा ! Special Report। ABP News
MLC Election Results: काउंटिंग के बीच पुलिस से भिड़े सपा कार्यकर्ता | Bihar | Congress | NDA | JDU
UP MLC Election Result News: UP में इन सीटों पर BJP की जीत | Uttar Pradesh | Breaking | SP | ABP
Bharat Ki Baat: SIR संग्राम का 'दिवाली धमाका' बाकी! | Gyanesh Kumar | Supreme Court | Rahul Gandhi
Sandeep Chaudhary: CEC पर कब थमेगा घमासान? SIR का सटीक विश्लेषण!| Rahul | Akhilesh Yadav | MLC

फोटो गैलरी

पर्सनल कार्नर

टॉप आर्टिकल्स
टॉप रील्स
स्पेन: हाई-स्पीड ट्रेनों के बीच भीषण टक्कर, मौत का आंकड़ा बढ़कर 46 पहुंचा
स्पेन: हाई-स्पीड ट्रेनों के बीच भीषण टक्कर, मौत का आंकड़ा बढ़कर 46 पहुंचा
UP MLC Election Results 2026 Live: सपा के खाते में आई एक और MLC सीट, मान सिंह यादव जीते
Live: सपा के खाते में आई एक और MLC सीट, मान सिंह यादव जीते
MLC Election Winner List: MLC चुनाव की 28 सीटों में कौन, कहां जीता, पढ़ें पूरी लिस्ट
MLC Election Winner List: MLC चुनाव की 28 सीटों में कौन, कहां जीता, पढ़ें पूरी लिस्ट
अजय देवगन की 'दृश्यम 3' का 26वें दिन भी भौकाल, जानें- 400 करोड़ से रह गई कितनी दूर
'दृश्यम 3' की नहीं थम रही रफ्तार, 26वें दिन भी दमदार हुई कमाई
रवींद्र जडेजा की 4 साल की बादशाहत खत्म, ICC रैंकिंग में दुनिया को मिला नया नंबर-1
रवींद्र जडेजा की 4 साल की बादशाहत खत्म, ICC रैंकिंग में दुनिया को मिला नया नंबर-1
हरदीप पुरी फिर जाएंगे राज्यसभा, मंत्री पद जाने की अटकलों पर लगा विराम
हरदीप पुरी फिर जाएंगे राज्यसभा, मंत्री पद जाने की अटकलों पर लगा विराम
UP MLC चुनाव के नतीजों पर केशव मौर्य बोले- सपा का खाता वहां खुला जहां नहीं खुलना था
UP MLC चुनाव के नतीजों पर केशव मौर्य बोले- सपा का खाता वहां खुला जहां नहीं खुलना था
MLC चुनाव में कांग्रेस का सूपड़ा साफ, बिहार-महाराष्ट्र ही नहीं कर्नाटक में भी शून्य
MLC चुनाव में कांग्रेस का सूपड़ा साफ, बिहार-महाराष्ट्र ही नहीं कर्नाटक में भी शून्य
Embed widget