एक्सप्लोरर

NDA में शामिल होंगे नीतीश कुमार, सरकार बनाने का फॉर्मूला तैयार- सूत्र

Nitish Kumar To Join NDA: बिहार में नई सरकार बनती है तो बीजेपी की तरफ से ज्यादातर पुराने चेहरे मंत्रिमंडल का हिस्सा होगें, लेकिन नए चेहरों को भी मौका दिया जाएगा.

Nitish Kumar To Join NDA: बिहार के मुख्यमंत्री नीतीश कुमार एक बार फिर बीजेपी के नेतृत्व वाले एनडीए का हिस्सा हो सकते हैं. सूत्रों ने यह जानकारी दी है. नई सरकार में नीतीश कुमार मुख्यमंत्री होंगे. सरकार बनाने के बाद सबसे पहले विधानसभा अध्यक्ष का चुनाव होगा और मंत्रिमंडल में पुराने फॉर्मूले के तहत ही मंत्रियों की संख्या तय होगी.

सूत्रों ने बताया कि करीब 3 से 4 विधायकों पर एक मंत्री पद दिया जाएगा. जबकि लोकसभा चुनाव में जेडीयू की सीटों की संख्या घटेगी. जेडीयू को लोकसभा में 12-15 सीटों पर संतोष करना पड़ सकता है.

एनडीए में शामिल गठबंधन दलों को समायोजित करने के लिए ऐसा किया जा रहा है. बीजेपी की तरफ से ज्यादातर पुराने चेहरे मंत्रिमंडल का हिस्सा होंगे, लेकिन नए चेहरों को भी मौका दिया जाएगा. उप मुख्यमंत्री पद में कुछ बदलाव हो सकता है.

जीतन राम मांझी होंगे सरकार का हिस्सा!

पहले तारकिशोर प्रसाद और रेणु देवी उप मुख्यमंत्री बनाये गये थे. बीजेपी-जेडीयू के बीच समझौते को लेकर सभी मंत्रिमंडल का फॉर्मूला भी पुराना ही होगा, यानी, गठबंधन में बीजेपी जेडीयू के अलावा अन्य सहयोगियों में से उपेंद्र कुशवाहा की आरएलएसपी, जीतन राम मांझी की हम को मंत्रिमंडल का हिस्सा बनाया जाएगा. चिराग पासवान की लोक जनशक्ति पार्टी को लेकर अभी संदेह बना हुआ है.

बिहार में नीतीश कुमार की तरफ से कांग्रेस, आरजेडी और लेफ्ट से गठबंधन तोड़कर बीजेपी के साथ जाने की कई दिनों से अटकलें हैं. इस बीच सूत्रों ने नीतीश कुमार को लेकर दावा किया है.

गुरुवार को ही बिहार बीजेपी के नेताओं ने दिल्ली में गृहमंत्री अमित शाह से मुलाकात की थी. इस बीच चिराग पासवान भी दिल्ली आने वाले हैं. उनकी गृहमंत्री अमित शाह से मुलाकात हो सकती है.

नीतीश कुमार अगर एनडीए में शामिल होते हैं तो यह इंडिया गठबंधन के लिए बड़ा झटका हो सकता है. 

Bihar Political Crisis: बिहार की सियासत में बन सकता है नया समीकरण, तेजस्वी बनेंगे सीएम! लालू कैंप हुआ एक्टिव 

और पढ़ें
Sponsored Links by Taboola

टॉप हेडलाइंस

बिहार MLC चुनाव: दरभंगा स्नातक सीट पर रोमांचक मुकाबला, शिक्षक सीटों पर सभी मौजूदा MLC हारे
बिहार MLC चुनाव: दरभंगा स्नातक सीट पर रोमांचक मुकाबला, शिक्षक सीटों पर सभी मौजूदा MLC हारे
बिहार MLC चुनाव में बदले समीकरण, नतीजों ने दिए ये खास संदेश
बिहार MLC चुनाव में बदले समीकरण, नतीजों ने दिए ये खास संदेश
देवपालिक की मौत हादसा या हत्या? अंतिम संस्कार में पहुंचे प्रशांत किशोर का आया बयान
देवपालिक की मौत हादसा या हत्या? अंतिम संस्कार में पहुंचे प्रशांत किशोर का आया बयान
बिहार MLC रिजल्ट Highlights: तिरहुत स्नातक सीट से निर्दलीय की जीत, JDU के अभिषेक झा हारे
बिहार MLC रिजल्ट Highlights: तिरहुत स्नातक सीट से निर्दलीय की जीत, JDU के अभिषेक झा हारे

वीडियोज

Sansani: बैंक का 'गोलमाल'... ग्राहक 'कंगाल' !
Ballot Paper पर जीरो, अब क्या करेगी Congress?
Form-6 पर Supreme Court में क्या बहस हुई? सटीक विश्लेषण
MLC का नतीजा UP में 2027 का करेगा फैसला? सटीक विश्लेषण
YRKKH:🫨Badi Dadi ने मेहमानों के सामने Abhira को दिए ताने, बवाल के बीच Maira-Kabir का हुआ सामना #sbs

फोटो गैलरी

पर्सनल कार्नर

टॉप आर्टिकल्स
टॉप रील्स
13 सीटें जीतकर भी BJP को कैसे झटका, एक सीट जीतकर कांग्रेस खुश! MLC चुनाव रिजल्ट के मायने समझें
13 सीटें जीतकर भी BJP को कैसे झटका, एक जीतकर कांग्रेस खुश! MLC चुनाव रिजल्ट के मायने
महाराष्ट्र MLC रिजल्ट: सुनेत्रा पवार की पहली प्रतिक्रिया, पार्टी का जिक्र कर कही बड़ी बात
महाराष्ट्र MLC रिजल्ट: सुनेत्रा पवार की पहली प्रतिक्रिया, पार्टी का जिक्र कर कही बड़ी बात
बंगाल की स्कूलों की किताबों में बदलाव, ‘पानी’ की जगह ‘जल’, ‘अब्बा’ की जगह ‘बाबा’
बंगाल की स्कूलों की किताबों में बदलाव, ‘पानी’ की जगह ‘जल’, ‘अब्बा’ की जगह ‘बाबा’
'कॉन्सर्ट मत लेकर जाना', जाह्नवी कपूर ने वीर पहाड़िया को दी डेटिंग एडवाइज, तारा संग ब्रेकअप का दिया हिंट
'कॉन्सर्ट मत लेकर जाना', जाह्नवी कपूर ने वीर पहाड़िया को दी डेटिंग एडवाइज, तारा संग ब्रेकअप का दिया हिंट
ऑस्ट्रेलिया टीम के लिए बुरी खबर, दिसंबर से पहले नहीं हो सकेगी स्टीव स्मिथ की मैदान पर वापसी
ऑस्ट्रेलिया टीम के लिए बुरी खबर, दिसंबर से पहले नहीं हो सकेगी स्टीव स्मिथ की मैदान पर वापसी
CEC के खिलाफ INDIA गठबंधन के 'महाभियोग' में स्पीकर होंगी मीरा कुमार, कौन रखेगा प्रस्ताव?
CEC के खिलाफ INDIA गठबंधन के 'महाभियोग' में स्पीकर होंगी मीरा कुमार, कौन रखेगा प्रस्ताव?
राजेश खन्ना की संपत्ति मांग रही अनीता आडवाणी को SC से झटका, रिश्ते को बताया था 'शादी जैसा'
राजेश खन्ना की संपत्ति मांग रही अनीता आडवाणी को SC से झटका, रिश्ते को बताया था 'शादी जैसा'
UP MLC में सपा को मिली बढ़त तो ओपी राजभर बोले- इसमें पढ़े-लिखे लोगों ने वोट दिया
UP MLC में सपा को मिली बढ़त तो ओपी राजभर बोले- इसमें पढ़े-लिखे लोगों ने वोट दिया
Embed widget