एक्सप्लोरर

Bihar Political Crisis: बिहार की सियासत में बन सकता है नया समीकरण, तेजस्वी बनेंगे सीएम! लालू कैंप हुआ एक्टिव 

Tejashwi Yadav: बिहार की इस राजनीति में आरजेडी में संभावना तलाशने में जुट गई है. मिली जानकारी के अनुसार तेजस्वी यादव को सीएम बनाने के लिए लालू यादव एक्टिव हो गए हैं.

पटना: बिहार की राजनीति में अभी भी संभावनाओं का दौर जारी है. एक तरफ सीएम नीतीश कुमार (Nitish Kumar) की एनडीए में जाने के कयास लगाए जा रहे हैं तो दूसरी तरफ आरजेडी भी तेजस्वी यादव (Tejashwi Yadav) को सीएम बनाने की जुगत में लगी हुई है. एबीपी न्यूज़ के सूत्रों के अनुसार तेजस्वी को सीएम बनाने के लिए लालू कैंप एक्टिव एक्टिव हो गया है. सीएम नीतीश हटाकर महागठबंधन के 114 विधायक हैं. बहुमत के लिए 122 चाहिए.

आरजेडी ऐसे बना सकती है अपनी राह

एबीपी न्यूज़ के सूत्रों के अनुसार सीएम नीतीश कुमार एनडीए के साथ जा सकते हैं इसलिए अब लालू कैंप एक्टिव एक्टिव हो गया है. आरजेडी को जादुई आंकड़े तक पहुंचने के लिए सिर्फ आठ विधायकों की जरूरत है. आरजेडी एआईएमआईएम इकलौते विधायक व प्रदेश अध्यक्ष अख्तरुल ईमान और निर्दलीय विधायक सुमित सिंह (मंत्री) से संपर्क साध सकती है. इसके साथ ही जेडीयू से नाराज चल रहे विधायकों से भी आरजेडी संपर्क साधने की कोशिश करेगी.

बीजेपी दिल्ली में कर रहा है मंथन

बता दें कि बिहार में सियासी उलटफेर की चर्चा जोरों पर है. दिल्ली से लेकर पटना तक सियासी हलकों में हलचल बढ़ी हुई है. प्रदेश की राजनीति में कभी भी सियासी समीकरण बदलने की संभावना व्यक्त की जा रही है. कहा जा रहा है कि नीतीश कुमार सरकार को लेकर कोई बड़ा निर्णय ले सकते हैं. हालांकि किसी भी दल के नेता इसे लेकर अधिकारिक बयान नहीं दे रहे हैं. इसके साथ ही बीजेपी भी सरकार बनाने को लेकर काफी एक्टिव दिख रही है. बिहार के प्रदेश अध्यक्ष सहित कई दिग्गज नेता दिल्ली में कैंप कर रहे हैं और रणनीति बनाने में जुटे हुए हैं.

वहीं, बिहार विधानसभा में मौजूदा आरजेडी के 79, बीजेपी 78, जेडीयू- 45, कांग्रेस-19, माले-12, 'हम'-04, सीपीआई-2, सीपीएम-02, एआईएमआईएम-1 और निर्दलीय-1 विधायक हैं. 

ये भी पढे़ं: Chirag Paswan: 'पार्टी की बैठक भी हुई, आज दिल्ली...', NDA में नीतीश की वापसी पर क्या होगा चिराग का डिसीजन? 

और पढ़ें
Sponsored Links by Taboola

टॉप हेडलाइंस

'बिहार में शराबबंदी का CM सम्राट चौधरी का बड़ा बयान, दिए ये संकेत
'बिहार में शराबबंदी का CM सम्राट चौधरी का बड़ा बयान, दिए ये संकेत
रोहतास में EO की पीट-पीटकर बेरहमी से हत्या, गाड़ी रोककर ली जान
रोहतास में EO की पीट-पीटकर बेरहमी से हत्या, गाड़ी रोककर ली जान
'पटना SSP को अगर राजनीति ही करनी है तो...', बांकीपुर उपचुनाव के भड़के प्रशांत किशोर
'पटना SSP को अगर राजनीति ही करनी है तो...', बांकीपुर उपचुनाव के भड़के प्रशांत किशोर
पूर्व मंत्री मंजू वर्मा और पति को 7-7 साल की सजा, अवैध कारतूस मामले में फैसला
पूर्व मंत्री मंजू वर्मा और पति को 7-7 साल की सजा, अवैध कारतूस मामले में फैसला

वीडियोज

Pakistan में छाया Ramayana Trailer, Ranbir Kapoor, Yash और Sai Pallavi की हो रही तारीफ
Ramayana Trailer के बाद Kangana Ranaut का पुराना Sita लुक चर्चा में, एक पोस्ट से मचा बवाल
Kiara Advani ने Toxic Controversy पर तोड़ी चुप्पी, Yash की फिल्म का किया बचाव
Ramayana Trailer में Lord Vishnu कौन? Ranbir Kapoor, Mahesh Babu या Saurabh Raj Jain
Aaradhya Bachchan को था Ranbir Kapoor पर Crush, Aishwarya Rai ने बताया मजेदार किस्सा

फोटो गैलरी

पर्सनल कार्नर

टॉप आर्टिकल्स
टॉप रील्स
US के नए वीजा नियम ने बढ़ाई चिंता, क्या भारतीयों पर भी पड़ेगा असर?
US के नए वीजा नियम ने बढ़ाई चिंता, क्या भारतीयों पर भी पड़ेगा असर?
'बिहार में शराबबंदी का CM सम्राट चौधरी का बड़ा बयान, दिए ये संकेत
'बिहार में शराबबंदी का CM सम्राट चौधरी का बड़ा बयान, दिए ये संकेत
IPL ट्रेड की खबरों के बीच नए लुक में दिखे हार्दिक पांड्या, GF भी थी साथ
IPL ट्रेड की खबरों के बीच नए लुक में दिखे हार्दिक पांड्या, GF भी थी साथ
विजय वर्मा का कास्टिंग काउच पर खुलासा, बोले- वो मुझे गलत तरीके से छूने लगा था
विजय वर्मा का कास्टिंग काउच पर खुलासा, बोले- वो मुझे गलत तरीके से छूने लगा था
राहुल गांधी पर हुई FIR तो आया TMC का रिएक्शन, कहा - 'सही काम...'
राहुल गांधी पर हुई FIR तो आया TMC का रिएक्शन, कहा - 'सही काम...'
CJP प्रदर्शन के दौरान दिल्ली दहलाने की साजिश! जैश आतंकी की गर्लफ्रेंड भी गिरफ्तार
CJP प्रदर्शन के दौरान दिल्ली दहलाने की साजिश! जैश आतंकी की गर्लफ्रेंड भी गिरफ्तार
सभी बेरोजगारों को सरकार देगी 2500 रुपये? जान लें योजना का पूरा सच
सभी बेरोजगारों को सरकार देगी 2500 रुपये? जान लें योजना का पूरा सच
ओलंपिक से कितने अलग कॉमनवेल्थ गेम्स, कितने देश लेते हैं भाग?
ओलंपिक से कितने अलग कॉमनवेल्थ गेम्स, कितने देश लेते हैं भाग?
Embed widget