एक्सप्लोरर

Bihar CM Nitish Kumar: सीएम नीतीश का एक अंदाज ये भी! मंच संचालिका से रुककर कहा- 'आपका भी अभिनंदन है...'

Nitish Kumar Video: नीतीश कुमार गुरुवार को पटना में होने वाले तीन दिवसीय बिहार डेयरी एंड कैटल एक्सपो-2023 के उद्घाटन समारोह में गए थे. यहीं इस तरह का अंदाज दिखा.

पटना: बिहार के मुख्यमंत्री नीतीश कुमार (CM Nitish Kumar) का एक अंदाज फिर सामने आया है. इसका वीडियो भी सोशल मीडिया पर शेयर किया जा रहा है. नीतीश कुमार गुरुवार (21 दिसंबर) को एक सरकारी कार्यक्रम में पहुंचे थे. कार्यक्रम में महिला संचालिका मंच से नीतीश कुमार का अभिवादन कर रही थी. नीतीश कुमार जैसे ही मंच पर पहुंचे तो रुककर महिला से कहने लगे आपका भी अभिनंदन है. महिला ने हंसते हुए कहा थैंक यू सर... थैंक यू सो मच.

दरअसल नीतीश कुमार गुरुवार को पटना में होने वाले तीन दिवसीय बिहार डेयरी एंड कैटल एक्सपो-2023 के उद्घाटन समारोह में गए थे. मुख्यमंत्री ने डेयरी प्रोजेक्ट से बने काउंटर का निरीक्षण किया. इस अवसर पर पशु एवं मत्स्य संसाधन विभाग के मंत्री मो. आफाक आलम, मुख्यमंत्री के प्रधान सचिव दीपक कुमार, मुख्य सचिव आमिर सुबहानी, मुख्यमंत्री के प्रधान सचिव डॉ. एस सिद्धार्थ भी मौजूद थे.

निरीक्षण के बाद मंच पर जा रहे थे नीतीश

इस कार्यक्रम में पहुंचे नीतीश कुमार ने निरीक्षण किया और इसके बाद मुख्यमंत्री समेत सभी लोग मंच पर जाने लगे. मंच पर महिला एंकर कार्यक्रम का संचालन कर रही थी. नीतीश कुमार को मंच पर आते देख महिला ने उनका नाम लेते हुए संबोधित किया जिसके बाद नीतीश ने भी कह दिया कि आपका भी अभिनंदन है.

कई बार अलग-अलग अंदाज में दिखे हैं नीतीश

नीतीश कुमार का यह अंदाज नया नहीं है. इससे पहले भी कई बार कुछ अलग अंदाज में दिखे हैं. भरे मंच पर नीतीश कुमार ने मंत्री अशोक चौधरी को गले लगा लिया था तो मीडिया के सामने वह हाथ जोड़कर बयान देने से मना कर चुके हैं. एक बार तो अशोक चौधरी और एक मीडियाकर्मी दोनों का सिर पकड़कर आपस में टकराया था. अशोक चौधरी के पिता के श्राद्ध कर्म में नीतीश कुमार पहुंचे थे. यहां उनके पिता की तस्वीर पर पुष्पांजलि करने के साथ नीतीश ने अशोक चौधरी पर भी फूल बरसा दिया था.  

यह भी पढ़ें- I.N.D.I.A में नीतीश को लेकर हलचल! राहुल गांधी के फोन के बाद तेजस्वी मिले, 30 मिनट मुलाकात, क्या हुई बात?

और पढ़ें
Sponsored Links by Taboola

टॉप हेडलाइंस

RJD नेता मृत्युंजय तिवारी के इस्तीफे पर जीतन राम मांझी ने क्या कह दिया? 'वहां जाति की…'
RJD नेता मृत्युंजय तिवारी के इस्तीफे पर जीतन राम मांझी ने क्या कह दिया? 'वहां जाति की…'
पंचायत चुनाव से पहले सम्राट सरकार का आदेश, एक परसेंट से कम खर्च हुआ तो मुखिया-सचिव होंगे जिम्मेदार
पंचायत चुनाव से पहले सम्राट सरकार का आदेश, एक परसेंट से कम खर्च हुआ तो मुखिया-सचिव होंगे जिम्मेदार
Sonam Wangchuk: सोनम वांगचुक पर JDU की पहली प्रतिक्रिया, 'अनशन पर हैं तो सरकार...'
सोनम वांगचुक की भूख हड़ताल पर JDU की पहली प्रतिक्रिया, 'अनशन पर हैं तो सरकार...'
एकनाथ शिंदे से जयंत पाटिल और जितेंद्र आव्हाड की मुलाकात पर JDU का बड़ा बयान, 'बिल्कुल साफ है कि…'
एकनाथ शिंदे से जयंत पाटिल और जितेंद्र आव्हाड की मुलाकात पर JDU का बयान, 'बिल्कुल साफ है कि…'

वीडियोज

Shehnaaz Gill बोलीं- अभी सफलता नहीं मिली, मुझे अभी बहुत आगे जाना है
Christopher Nolan की The Odyssey क्या है? जानिए क्यों पूरी दुनिया इस फिल्म का इंतजार कर रही है
Lionel Messi: 39 साल की फुटबॉल मशीन! ABPLIVE
Kiku Sharda ने खोला Kapil Sharma Show का बड़ा राज
Jennifer Winget की दूसरी शादी की खबरों ने बढ़ाई फैंस की खुशी

फोटो गैलरी

पर्सनल कार्नर

टॉप आर्टिकल्स
टॉप रील्स
ED Raid: बिहार के 131 करोड़ के बालू खनन मामले में ED का बड़ा एक्शन, दिल्ली-राजस्थान समेत 3 राज्यों में रेड
बिहार के 131 करोड़ के बालू खनन मामले में ED का बड़ा एक्शन, दिल्ली-राजस्थान समेत 3 राज्यों में रेड
'ये मोदी पहले सोचता भी है और...', हाइड्रोजन ट्रेन को हरी झंडी दिखाने के बाद US-ईरान जंग पर क्या बोले प्रधानमंत्री?
'ये मोदी पहले सोचता भी है और...', हाइड्रोजन ट्रेन को हरी झंडी दिखाने के बाद US-ईरान जंग पर क्या बोले PM?
संजय राउत का बड़ा दावा, 'महाराष्ट्र में बदल सकता है CM, देवेंद्र फडणवीस को केंद्र में भूमिका'
संजय राउत का बड़ा दावा, 'महाराष्ट्र में बदल सकता है CM, देवेंद्र फडणवीस को केंद्र में भूमिका'
विराट से गले मिले रोहित, ड्रेसिंग रूम की तस्वीरों ने मचाई हलचल, ऐसी फोटो जब पहले आई थी तो किस खिलाड़ी ने लिया था संन्यास
विराट से गले मिले रोहित, ड्रेसिंग रूम की तस्वीरों ने मचाई हलचल, ऐसी फोटो जब पहले आई थी तो किस खिलाड़ी ने लिया था संन्यास
Lenin Box Office Day 7 Worldwide: 'धमाल 4' के आगे 'लेनिन' का भी वर्ल्डवाइड बजा डंका, अखिल अक्किनेनी के करियर का बना इतना बड़ा रिकॉर्ड
'लेनिन' का भी वर्ल्डवाइड बजा डंका, अखिल अक्किनेनी के करियर का बना इतना बड़ा रिकॉर्ड
ISRO Scientist Resign: ISRO में 100 से ज्यादा वैज्ञानिकों के इस्तीफों पर केंद्र सख्त! अब लिया बड़ा फैसला
ISRO में 100 से ज्यादा वैज्ञानिकों के इस्तीफों पर केंद्र सख्त! अब लिया बड़ा फैसला
Climate Change Sleep Loss: सावधान! बढ़ते तापमान ने उड़ाई इंसानों की नींद, साल में 56 घंटे कम सो रहे हैं लोग
सावधान! बढ़ते तापमान ने उड़ाई इंसानों की नींद, साल में 56 घंटे कम सो रहे हैं लोग
Explained: UP सरकार के निशाने पर जौहर और ग्लोकल समेत 25 हजार यूनवर्सिटी-मदरसे! 'कानूनी शासन' या 'राजनीतिक गणित'?
UP सरकार के निशाने पर जौहर-ग्लोकल समेत 25,000 यूनवर्सिटी-मदरसे! कानूनी शासन या राजनीतिक गणित?
Embed widget