एक्सप्लोरर

I.N.D.I.A में नीतीश को लेकर हलचल! राहुल गांधी के फोन के बाद तेजस्वी मिले, 30 मिनट मुलाकात, क्या हुई बात?

Bihar CM Nitish Kumar: तेजस्वी से हुई मुलाकात को औपचारिक मुलाकात बताया जा रहा है. आज तेजस्वी और लालू को ईडी के सामने दिल्ली में पेश होना था, लेकिन दोनों ही नेता पटना में हैं.

पटना: इंडिया गठबंधन (I.N.D.I.A Alliance) की चौथी बैठक के बाद सियासी गलियारे में चर्चा है कि नीतीश कुमार (Nitish Kumar) नाराज हैं. जेडीयू के नेता इस बात को एक तरफ खारिज कर रहे हैं तो दूसरी ओर बीजेपी के नेता कह रहे हैं कि इंडिया गठबंधन की चौथी बैठक में ममता बनर्जी (Mamata Banerjee) ने मल्लिकार्जुन खरगे (Mallikarjun Kharge) का नाम पीएम पद के लिए आगे करके नीतीश कुमार को झटका दे दिया है. सूत्रों के मुताबिक गुरुवार को राहुल गांधी (Rahul Gandhi) ने सीएम नीतीश कुमार को फोन किया. बैठक में हुए फैसलों पर कुछ बातचीत की. सूत्रों के अनुसार यह मनाने का प्रयास था. इधर शुक्रवार (22 दिसंबर) को तेजस्वी यादव (Tejashwi Yadav) झट से मुख्यमंत्री से मिलने पहुंच गए.

कहा जा रहा है कि इंडिया गठबंधन की बैठक के बाद से नीतीश कुमार को लेकर हलचल तेज है. डिप्टी सीएम तेजस्वी यादव ने सीएम नीतीश कुमार से करीब आधे घंटे तक मुलाकात की है. आज तेजस्वी और लालू को ईडी के सामने दिल्ली में पेश होना था, लेकिन दोनों ही नेता पटना में हैं. तेजस्वी से हुई मुलाकात को औपचारिक मुलाकात बताया जा रहा है.

दोनों नेताओं में क्या हो सकती है बात?

दरअसल इंडिया गठबंधन की बैठक में इस बात पर भी चर्चा हुई है कि तीन सप्ताह में सीटों को लेकर बात हो जाए. तो हो सकता है नीतीश कुमार और तेजस्वी यादव में सीटों पर भी कुछ बात हुई हो. इसके अलावा बिहार में मंत्रिमंडल के विस्तार की खबर कई दिनों से चल रही है. इस पर भी नीतीश कुमार और तेजस्वी यादव की बातचीत होने की चर्चा है.

वहीं नीतीश और राहुल गांधी की फोन पर हुई बात को लेकर कयास लगाए जा रहे हैं कि भारत जोड़ो यात्रा से लेकर सीट शेयरिंग पर चर्चा हुई है. बिहार में मंत्रिमंडल विस्तार पर बात होने का भी दावा किया जा रहा है. बता दें कि बिहार में लोकसभा की 40 सीटें हैं. हालांकि अभी तक सीटों को लेकर फैसला नहीं हो सका है. इंडिया गठबंधन की चार बैठकें हो चुकी हैं. बैठक में ना तो संयोजक के नाम पर मुहर लगी और ना ही पीएम उम्मीदवार के चेहरे पर.

यह भी पढ़ें- Lalan Singh: ललन सिंह की 'विदाई' की चर्चा कहां से उठी? विधायक से लेकर L-T और A-U वाला फैक्टर कर रहा काम!

और पढ़ें
Sponsored Links by Taboola

टॉप हेडलाइंस

'GenZ पर अत्याचार करने वालों...', धर्मेंद्र प्रधान के इस्तीफे पर सांसद पप्पू यादव का बड़ा बयान
'GenZ पर अत्याचार करने वालों...', धर्मेंद्र प्रधान के इस्तीफे पर सांसद पप्पू यादव का बड़ा बयान
तेज प्रताप यादव को पुलिस ने फिर हिरासत में लिया, मॉल में घूम रहे थे, वहीं से उठाया
तेज प्रताप यादव को पुलिस ने फिर हिरासत में लिया, मॉल में घूम रहे थे, वहीं से उठाया
Bankipur Bypoll: 'प्रशांत किशोर कोई फैक्टर नहीं', JDU एमएलसी संजय सिंह का बड़ा दावा
बांकीपुर उपचुनाव: 'प्रशांत किशोर कोई फैक्टर नहीं', JDU एमएलसी संजय सिंह का बड़ा दावा
अब सम्राट चौधरी के खिलाफ मोर्चा खोलेगी CJP! अभिजीत दीपके का ऐलान- 'पटना में...'
अब सम्राट चौधरी के खिलाफ मोर्चा खोलेगी CJP! अभिजीत दीपके का ऐलान- 'पटना में...'

वीडियोज

Salman Khan का नया पोस्ट बना चर्चा का विषय,
Saanvie Tallwar ने Karan Kundrra पर लगाया थप्पड़ और बिना सहमति Kiss का आरोप, सालों बाद बड़ा खुलासा
Ishqnama Review: Shehnaaz Gill और Jai Randhhawa की दिल छू लेने वाली लव स्टोरी
The India Story Review: खाने और सेहत पर बड़ा सवाल उठाती Shreyas Talpade की फिल्म
Bollywood News: युवा सड़कों पर, स्टार्स अपने स्वैग में, ट्रोल्स बोले—

फोटो गैलरी

पर्सनल कार्नर

टॉप आर्टिकल्स
टॉप रील्स
नीट पेपर लीक पर बवाल से प्रधान के इस्तीफे तक... किस तरह से CJP के एक ऐलान से बदल गया पूरा गेम
नीट पेपर लीक पर बवाल से प्रधान के इस्तीफे तक... किस तरह से CJP के एक ऐलान से बदल गया पूरा गेम
तेज प्रताप यादव को पुलिस ने फिर हिरासत में लिया, मॉल में घूम रहे थे, वहीं से उठाया
तेज प्रताप यादव को पुलिस ने फिर हिरासत में लिया, मॉल में घूम रहे थे, वहीं से उठाया
'धर्मेंद्र प्रधान की बलि चढ़ी', शिक्षा मंत्री के इस्तीफे पर BJP के इस नेता ने खोला मोर्चा!
'धर्मेंद्र प्रधान की बलि चढ़ी', शिक्षा मंत्री के इस्तीफे पर BJP के इस नेता ने खोला मोर्चा!
IND vs ZIM Highlights: भारत ने दूसरे टी20 में जिम्बाब्वे को बुरी तरह रौंदा, दर्ज की 2026 की तीसरी सबसे बड़ी जीत
भारत ने दूसरे टी20 में जिम्बाब्वे को बुरी तरह रौंदा, दर्ज की 2026 की तीसरी सबसे बड़ी जीत
'आ गया सरकार को हटाने का वक्त', प्रधान के इस्तीफे पर हमलावर राहुल, जानें पहला रिएक्शन
'आ गया सरकार को हटाने का वक्त', प्रधान के इस्तीफे पर हमलावर राहुल, जानें पहला रिएक्शन
'मैं जेन जी को हल्के में लेती थी...', धर्मेंद्र प्रधान के इस्तीफे के बाद खुशी से झू्मीं सोनाक्षी सिन्हा, कान पकड़कर किया उठक-बैठक
'मैं जेन जी को हल्के में लेती थी...', धर्मेंद्र प्रधान के इस्तीफे के बाद खुशी से झू्मीं सोनाक्षी सिन्हा, कान पकड़कर किया उठक-बैठक
ITR: ई-फाइलिंग साइट ठप, टैक्सपेयर्स की बढ़ी मुश्किलें
ITR: ई-फाइलिंग साइट ठप, टैक्सपेयर्स की बढ़ी मुश्किलें
धर्मेंद्र प्रधान के इस्तीफे पर नेहा सिंह राठौर का तंज, बोलीं- 'अगला नंबर इथेनॉल वाले का...'
धर्मेंद्र प्रधान के इस्तीफे पर नेहा सिंह राठौर का तंज, बोलीं- 'अगला नंबर इथेनॉल वाले का...'
Embed widget