एक्सप्लोरर

बिहार के CM नीतीश कुमार ने राज्यपाल को सौंपा इस्तीफा, अगली सरकार के गठन को लेकर चर्चा की

मुख्यमंत्री नीतीश कुमार के आवास पर शुक्रवार को बिहार में राजग के चार घटक दलों - जद (यू), बीजेपी, हिंदुस्तानी अवाम मोर्चा (एचएएम) और विकासशील इंसान पार्टी (वीआईपी) के नेताओं की एक ‘‘अनौपचारिक’’ बैठक में यह फैसला किया गया.

पटना: जनता दल (यू) नेता नीतीश कुमार को औपचारिक रूप से अपना नेता चुनने के लिए रविवार को दोपहर साढ़े 12 बजे राजग विधायक दल की संयुक्त बैठक होगी. मुख्यमंत्री नीतीश कुमार के आवास पर शुक्रवार को बिहार में राजग के चार घटक दलों - जद (यू), बीजेपी, हिंदुस्तानी अवाम मोर्चा (एचएएम) और विकासशील इंसान पार्टी (वीआईपी) के नेताओं की एक ‘‘अनौपचारिक’’ बैठक में यह फैसला किया गया.

बिहार के सीएम नीतीश कुमार ने राज्यपाल को अपना इस्तीफा सौंप दिया है. कैबिनेट की बैठक में विधानसभा भंग करने की सिफारिश के बाद उन्होंने अपना त्यागपत्र बिहार के राज्यपाल को दिया है. अगले विधानसभा के मंत्रीमंडल के लिए एनडीए में मंथन चल रहा है. कैबिनेट पर विचार की बात करें तो इस बारे में दीपावली के बाद से गठबंधन में आम सहमती से अगले सदन का नेता चुना जाएगा.

कुमार ने पत्रकारों से कहा, ‘‘बैठक 15 नवम्बर, रविवार को साढ़े 12 बजे होगी, जहां सभी बाकी निर्णय लिए जाएंगे.’’ उन्होंने कहा कि मौजूदा राज्य मंत्रिमंडल आज शाम अपनी आखिरी बैठक करेगा, जहां विधानसभा भंग करने के संबंध में निर्णय लिया जाएगा. मौजूदा विधानसभा का कार्यकाल 29 नवम्बर को समाप्त हो रहा है.

उन्होंने कहा, ‘‘नई सरकार के गठन से पहले यह औपचारिकताएं पूरी की जानी है. मंत्रिमंडल के सुझावों को राज्यपाल के पास भेजा जाएगा, जिनकी अनुमति के बाद ही नई सरकार के गठन के संबंध में अन्य कदम उठाए जाएंगे.’’

बिहार विधानसभा चुनाव में राजग में शामिल दलों में बीजेपी द्वारा सबसे अधिक 74 सीटें जीतने के बावजूद प्रधानमंत्री नरेन्द्र मोदी सहित भगवा दल के वरिष्ठ नेताओं ने कुमार को ही मुख्यमंत्री बनाए जाने पर जोर दिया है. चुनाव प्रक्रिया के शुरू होने से काफी पहले उन्होंने नीतीश कुमार को मुख्यमंत्री पद का सत्तारूढ़ गठबंधन का उम्मीदवार घोषित कर दिया था.

कुमार ने हालांकि अपने आवास पर बैठक में क्या चर्चा हुई इसकी कोई स्पष्ट जानकारी नहीं दी, लेकिन सूत्रों ने बताया कि मंत्रिमंडल में हर घटक के प्रतिनिधि को शामिल किए जाने और विधानसभा के नए अध्यक्ष के चुनाव के संबंध में चर्चा की गई.

ऐसी अटकलें हैं कि बीजेपी एक ईबीसी (अति पिछड़ी जाति) या दलित को उप मुख्यमंत्री बना सकती है. हालांकि यह स्पष्ट नहीं है कि दिग्गज नेता सुशील कुमार मोदी को बदलने पर जोर दिया जाएगा या नहीं.

और पढ़ें
Sponsored Links by Taboola

टॉप हेडलाइंस

CWC की बैठक पर JDU का बड़ा बयान, कर दी ये बड़ी भविष्यवाणी
CWC की बैठक पर JDU का बड़ा बयान, कर दी ये बड़ी भविष्यवाणी
तेजस्वी बोले- संजय झा ने नीतीश कुमार को फंसाया, ये लोग अमित शाह का चेला
तेजस्वी बोले- संजय झा ने नीतीश को फंसाया, ये लोग अमित शाह का चेला
अनंत सिंह ने की नीतीश कुमार से मुलाकात, किन मुद्दों पर हुई बात?
अनंत सिंह ने की नीतीश कुमार से मुलाकात, किन मुद्दों पर हुई बात?
नीतीश कुमार के 'दुलरुआ' JDU से दूर, आज कांग्रेस में शामिल होंगे गोपाल मंडल
नीतीश कुमार के 'दुलरुआ' JDU से दूर, आज कांग्रेस में शामिल होंगे गोपाल मंडल

वीडियोज

Bollywood News: तलाक की अफवाहों के बीच कोर्ट पहुंचीं सुनीता आहूजा! पैपराजी को देखकर बदला अंदाज, फैंस हुए हैरान (19.08.26)
Chugalkhor Aunty: 🫨चुगलखोर आंटी के साथ देखिए चुगलियों का पिटारा #sbs
Bigg Boss House में भूत? Himanshi Khurana का डरावना दावा, बोलीं- कोई गला दबा रहा था
Bhojpuri Bawal में Pawan Singh की ‘तीसरी बीवी’ बनेंगी Amrapali Dubey? मजेदार बातचीत वायरल
Sunita Ahuja विवाद के बीच Govinda का Thailand Club Dance Video Viral, Fans ने किया React

फोटो गैलरी

पर्सनल कार्नर

टॉप आर्टिकल्स
टॉप रील्स
वंदे मातरम: अमित शाह का बड़ा हमला, 'राहुल गांधी तुष्टिकरण को बढ़ा रहे'
वंदे मातरम: अमित शाह का बड़ा हमला, 'राहुल गांधी तुष्टिकरण को बढ़ा रहे'
इमरान के खिलाफ SC पहुंची शहबाज सरकार ने वहां भी कर दी गलती, लगा झटका
इमरान के खिलाफ SC पहुंची शहबाज सरकार ने वहां भी कर दी गलती, लगा झटका
'पीठ पीछे थोड़ी ना घूम रहे थे', सुनीता के आरोपों पर भड़कीं पूनम पांडे, बोलीं- गोविंदा को मेरा 100% सपोर्ट
सुनीता के आरोपों पर भड़कीं पूनम पांडे, बोलीं- गोविंदा को मेरा 100% सपोर्ट
'सचिन से बेहतर विराट कोहली...', ये क्या कह गए एबी डिविलियर्स
'सचिन से बेहतर विराट कोहली', ये क्या कह गए एबी डिविलियर्स
Xप्लेन: कोई व्यक्ति लगातार 24 घंटे तक फ्लाइट में रहे तो क्या होगा?
Xप्लेन: कोई व्यक्ति लगातार 24 घंटे तक फ्लाइट में रहे तो क्या होगा?
Saudi Arabia Umrah Visa: उमराह के लिए सऊदी अरब के नए नियम! वीजा होने पर भी ये परमिट जरूरी
उमराह के लिए सऊदी अरब के नए नियम! वीजा होने पर भी ये परमिट जरूरी
Trending Dance Video: हसीना के डांस ने मचाया तहलका, मूव्स देख दिल हार बैठे कुंवारे
हसीना के डांस ने मचाया तहलका, मूव्स देख दिल हार बैठे कुंवारे
'सूर्या मानसिक संघर्ष से गुजरे', राधिका सरतकुमार ने बयां किया एक्टर का दर्द, तारीफ में कहा ये
'सूर्या मानसिक संघर्ष से गुजरे', राधिका सरतकुमार ने बयां किया एक्टर का दर्द
Embed widget