एक्सप्लोरर

मोकामा गोली कांड पर क्या बोले बिहार के मुख्यमंत्री नीतीश कुमार? सवाल सुनकर दिया ये रिएक्शन

Bihar CM Nitish Kumar: मुख्यमंत्री नीतीश कुमार बिहार विधानसभा परिसर में जननायक कर्पूरी ठाकुर की प्रतिमा पर माल्यार्पण करने पहुंचे थे. यहीं उनसे पत्रकारों ने सवाल किया था.

Bihar CM Nitish Kumar: पटना से सटे मोकामा में अनंत सिंह के समर्थकों और सोनू-मोनू गैंग के बीच हुई गोलीबारी को लेकर विपक्ष बिहार में कानून-व्यवस्था को लेकर सवाल उठा रहा है. इसको लेकर अभी तक मुख्यमंत्री नीतीश कुमार की ओर से कोई प्रतिक्रिया नहीं आई है. शुक्रवार (24 जनवरी) को जब सीएम नीतीश कुमार से पत्रकारों ने इस घटना को लेकर सवाल किया तो उन्होंने चुप्पी साध ली. हाथ जोड़कर मुस्कुराते हुए गाड़ी में बैठकर चले गए.

दरअसल मुख्यमंत्री बिहार विधानसभा परिसर में कर्पूरी ठाकुर की प्रतिमा पर माल्यार्पण करने पहुंचे थे. आज कर्पूरी ठाकुर की जयंती है. माल्यार्पण के बाद पत्रकारों ने मोकामा में हुए गोली कांड को लेकर सीएम से सवाल किया था, लेकिन नीतीश कुमार ने कुछ भी नहीं कहा. विपक्ष के आरोपों पर उन्होंने कोई जवाब नहीं दिया. सीएम नीतीश कुमार के साथ जननायक कर्पूरी ठाकुर को श्रद्धांजलि देने के लिए दोनों उपमुख्यमंत्री भी पहुंचे थे. मौके पर बिहार विधानसभा के अध्यक्ष भी मौजूद थे. 

समस्तीपुर के लिए रवाना हुए नीतीश कुमार

दूसरी ओर मुख्यमंत्री नीतीश कुमार पार्टी कार्यालय पहुंचे. यहां भी कर्पूरी ठाकुर के तैल चित्र पर पुष्पांजलि अर्पित कर कार्यकर्ताओं का अभिवादन किया. हालांकि बहुत देर वे यहां नहीं रुके. यहां भी बिना कुछ बोले वे चले गए. आज नीतीश कुमार की प्रगति यात्रा है. इसके लिए सीएम नीतीश कुमार कार्यक्रम के बाद समस्तीपुर के लिए रवाना हो गए.

बता दें कि एक वर्ष पूर्व 24 जनवरी 2024 को मुख्यमंत्री नीतीश कुमार ने कर्पूरी ठाकुर की जयंती के मौके पर महागठबंधन में साथ रहते हुए लालू प्रसाद यादव पर हमला किया था और कहा था, "कर्पूरी जी परिवारवाद के खिलाफ थे. हम भी कभी अपने परिवार को राजनीति में नहीं लाए, लेकिन कुछ लोग तो परिवार को ही आगे बढ़ाने में रहते हैं." उसके चार दिन बाद 28 जनवरी को नीतीश कुमार एनडीए में शामिल हो गए थे.

सम्राट चौधरी ने कहा- दोषियों पर होगी कार्रवाई

दूसरी ओर मोकामा की घटना पर उपमुख्यमंत्री सम्राट चौधरी ने प्रतिक्रिया दी है. तेजस्वी यादव की ओर से बिहार में कानून-व्यवस्था पर उठाए गए सवाल को लेकर सम्राट चौधरी ने कहा कि जो भी दोषी होगा उस पर कार्रवाई होगी.

यह भी पढ़ें- बेतिया DEO के यहां से मिले करोड़ों रुपये पर आया रोहिणी आचार्य का रिएक्शन, बोलीं- 'नीतीश कुमार…'

और पढ़ें
Sponsored Links by Taboola

टॉप हेडलाइंस

सिर्फ 2100 रुपये में पटना का हवाई सफर, बिहार में हेली-टूरिज्म शुरू, जानें राजगीर-कैमूर का किराया
सिर्फ 2100 रुपये में पटना का हवाई सफर, बिहार में हेली-टूरिज्म शुरू, जानें राजगीर-कैमूर का किराया
BPSC 72वीं प्रीलिम्स परीक्षा स्थगित, नोटिस जारी, 26 जुलाई को 996 सेंटर पर था एग्जाम
BPSC 72वीं प्रीलिम्स परीक्षा स्थगित, नोटिस जारी, 26 जुलाई को 996 सेंटर पर था एग्जाम
लालू प्रसाद को IGIMS से मिली छुट्टी, पूर्व मुख्यमंत्री का अब दिल्ली AIIMS में होगा इलाज
लालू प्रसाद को IGIMS से मिली छुट्टी, पूर्व मुख्यमंत्री का अब दिल्ली AIIMS में होगा इलाज
लोकतंत्र के चीरहरण को कपड़ों से कैसे ढकेंगे? सोनम वांगचुक को हटाने पर RJD की पहली प्रतिक्रिया
लोकतंत्र के चीरहरण को कपड़ों से कैसे ढकेंगे? सोनम वांगचुक को हटाने पर RJD की पहली प्रतिक्रिया

वीडियोज

बिश्नोई गैंग के टारगेट पर आमिर खान!
Jagadhatri: Jagdhatri को हुआ Shivay से प्यार का अहसास! क्या अब सामने आएगा दिल का राज?
Bollywood News: आमिर खान को कथित लॉरेंस बिश्नोई गैंग से धमकी, वायरल ऑडियो-पोस्ट से बॉलीवुड में मचा हड़कंप (18.07.26)
Kajal, Shreyas Talpade & Chettan DK Talk About Food Safety, Health, Parenting & Their Film 'The India Story'
Sohail Khan ने बचपन के दर्द का किया खुलासा, सालों बाद सुनाई Sexual Harassment की कहानी

फोटो गैलरी

पर्सनल कार्नर

टॉप आर्टिकल्स
टॉप रील्स
अभिषेक बनर्जी ने TMC के बागियों को दिया ऑफर तो आया ऋतब्रत बनर्जी का रिएक्शन, बोले - उन्होंने आज...'
अभिषेक बनर्जी ने TMC के बागियों को दिया ऑफर तो आया ऋतब्रत बनर्जी का रिएक्शन, बोले - उन्होंने आज...'
NDA में शामिल होगा या कांग्रेस संग विलय करेगा शरद पवार गुट? सुप्रिया सुले बोलीं- 'हमे कोई प्रस्ताव...'
NDA में शामिल होगा या कांग्रेस संग विलय करेगा शरद पवार गुट? सुप्रिया सुले बोलीं- 'हमे कोई प्रस्ताव...'
सोनम वांगचुक को जबरन अस्पताल ले जाने पर भड़के योगेंद्र यादव, बोले - 'आप उनको ले जा सकते हैं लेकिन...'
सोनम वांगचुक को जबरन अस्पताल ले जाने पर भड़के योगेंद्र यादव, बोले - 'आप उनको ले जा सकते हैं लेकिन...'
21 साल की उम्र में तिहरा शतक, एक ओवर में 6 छक्के… सर गैरी सोबर्स के वो रिकॉर्ड जिन्होंने रचा इतिहास
21 साल की उम्र में तिहरा शतक, एक ओवर में 6 छक्के… सर गैरी सोबर्स के वो रिकॉर्ड जिन्होंने रचा इतिहास
Deool Band 2 Lifetime Collection: 10 करोड़ के बजट में बनी 'देऊल बंद 2' हुई सुपरहिट, 641.6% रहा प्रॉफिट, जानें- लाइफटाइम कलेक्शन
10 करोड़ के बजट में बनी 'देऊल बंद 2' हुई सुपरहिट, 641.6% रहा प्रॉफिट, जानें- लाइफटाइम कलेक्शन
अभिषेक बनर्जी ने TMC के बागी गुट को दिया चैलेंज तो BJP ने किया पलटवार, कहा- 'शायद वो भी...'
अभिषेक बनर्जी ने TMC के बागी गुट को दिया चैलेंज तो BJP ने किया पलटवार, कहा- 'शायद वो भी...'
Body Coffee Cafe Viral Video : जज्बा हो तो पैसा आ ही जाता है, शख्स ने अपने शरीर पर ही खोल लिया कॉफी कैफे- वीडियो वायरल
जज्बा हो तो पैसा आ ही जाता है, शख्स ने अपने शरीर पर ही खोल लिया कॉफी कैफे- वीडियो वायरल
फतेहपुर: खाड़ी से पैसे कमाकर लौटे पति को पत्नी ने प्रेमी संग दिया जहर, पिता मांग रहा इंसाफ
फतेहपुर: खाड़ी से पैसे कमाकर लौटे पति को पत्नी ने प्रेमी संग दिया जहर, पिता मांग रहा इंसाफ
Embed widget