एक्सप्लोरर

बिहार में गुजरात की तर्ज पर शराबबंदी की मांग, मांझी के इस बयान पर हंसने लगे CM नीतीश, कहा- उनको क्या पता है

CM Nitish Kumar Reaction: शुक्रवार को जीतन राम मांझी ने कहा था बिहार में गुजरात मॉडल लागू होना चाहिए. परमिट पर ही शराब मिलनी चाहिए. इस पर नीतीश कुमार ने पलटवार किया है.

पटना: बिहार में शराबबंदी कानून को लेकर घमासान जारी है. जीतन राम मांझी (Jitan Ram Manjhi) ने शुक्रवार को फिर से इस पर अपनी प्रतिक्रिया देते हुए बिहार में गुजरात मॉडल लागू करने की बात कही थी. अब शनिवार को मुख्यमंत्री नीतीश कुमार (Nitish Kumar) ने इस पर पलटवार किया है. उन्होंने मांझी को जवाब देते हुए कहा कि पता नहीं. वह इस बारे में हमसे बात करने आएंगे तो उनको बता देंगे. शराब गंदी चीज है. लोग जहरीली शराब पी रहे तो मर रहे हैं न. हो सकता है मांझी को इस बात की जानकारी नहीं होगी. उनको क्या पता है. बिहार में सबकी सर्वसम्मति से शराबबंदी लागू हुआ था. इसे लेकर हमने सबको ट्रेनिंग भी दिलाई थी.

मांझी की बातों पर हंस पड़े मुख्यमंत्री

नीतीश कुमार ने कहा कि सब चीज की जानकारी मांझी जी को नहीं होगी कि शराब पीने से लोग मरते हैं. शराब पीने से नुकसान होता है. वो जिस मॉडल की बात कर रहे वो कब लागू हुआ. हमको नहीं पता. हंसते हुए उन्होंने कहा कि वो हमसे बात करने आएंगे तो उनको हम सब बताएंगे. मुख्यमंत्री नीतीश ने कहा कि शराबबंदी को लेकर हमने सारी चीजों की ट्रेनिंग दिलाई.कोई ऐसा है ही नहीं जो शराब पीने से कोई अच्छा हो. गंदी चीज है. जो भी बात है हम सब मांझी से पूछ लेंगे. इसके अलावा मुख्यमंत्री ने दिल्ली शराब मामले में गिरफ्तारी मामले को लेकर कहा कि जो कुछ हुआ है सभी पर गंभीरता से सरकार की तरफ से सभी लोग देख रहे हैं.  एक एक चीज की जांच कर रहे हैं. जैसे ही घटना घटी थी उसी समय अधिकारियों से हमने पूछा था. अगर कोई गड़बड़ काम कर रहा है तो उस पर नजर रखने को कहा गया है. नीतीश कुमार ने कहा कि ज्यादातर लोग शराबबंदी के पक्ष में हैं, लेकिन कुछ लोग इधर-उधर करता है.

बिहार में गुजरात मॉडल लागू करने की मांग

बता दें कि जीतन राम मांझी ने बिहार सरकार से मांग की है कि नए साल में बिहार में शराबबंदी कानून में बदलाव होना चाहिए. शराबबंदी कानून गुजरात की तरह बिहार में होनी चाहिए. साथ ही कहा था कि इस कानून के कारण पुलिस गरीबों को पकड़ रही है. बड़े व्यवसायियों पर ज्यादा कार्रवाई नहीं हो रही है. मांझी ने कहा कि परमिट के साथ बिहार में शराब गुजरात के तरह मिलनी चाहिए. 

कृष्ण बल्लभ सहाय की जयंती में शामिल हुए सीएम

यात्रा को लेकर के मुख्यमंत्री नीतीश कुमार ने कहा कि सभी काम को देखने के लिए जाते ही हैं. किसी को अगर कोई कमी है तो सब की बात सुनेंगे. बता दें कि शनिवार को बिहार के पूर्व मुख्यमंत्री कृष्ण बल्लभ सहाय की जयंती पर राजकीय समारोह का आयोजन किया गया था. राजधानी पटना के नए सचिवालय के पास स्थित आदमकद प्रतिमा पर बिहार के राज्यपाल फागू चौहान, मुख्यमंत्री नीतीश कुमार, वित्त मंत्री विजय चौधरी ने माल्यार्पण किया.

यह भी पढ़ें- New Year 2023: मधुबनी के इस पैलेस में घूमने के लिए नए साल पर लगती है हजारों की भीड़, काफी खूबसूरत है ये ऐतिहासिक स्थल

और पढ़ें
Sponsored Links by Taboola

टॉप हेडलाइंस

बिहार: MDM में नमक की जगह डाला डिटर्जेंट पाउडर? छात्रों की तबीयत बिगड़ी
बिहार: MDM में नमक की जगह डाला डिटर्जेंट पाउडर? छात्रों की तबीयत बिगड़ी
Tejashwi Lokbhawan March Live: RJD के मार्च में जुटी भीड़, प्रशासन ने दी चेतावनी, 'किसी भी सूरत में...'
LIVE: RJD के मार्च में जुटी भीड़, प्रशासन ने दी चेतावनी, 'किसी भी सूरत में...'
बिहार: TRE-4 में पदों की संख्या बढ़ी, जारी होगा नया नोटिफिकेशन?
बिहार: TRE-4 में पदों की संख्या बढ़ी, जारी होगा नया नोटिफिकेशन?
तेजस्वी के मार्च पर BJP का वार, 'ये करियर बचाओ यात्रा'
तेजस्वी के मार्च पर BJP का वार, 'ये करियर बचाओ यात्रा'

वीडियोज

Bollywood News: अपराध और हिंसा के बीच गुड्डू और स्वीटी का अनोखा रोमांस बना हाइलाइट (18.08.26)
Mahadev & Sons: 😱Rajji-Mogra में खूनी जंग! ऐन वक्त पर हीरो स्टाइल में पहुंचे Dheeraj #sbs
Pakistan News: नकलची पाकिस्तान का फ्लॉप शो देखिए! ABPLIVE
Prashant Kishor Oath Ceremony: प्रशांत किशोर ने ली शपथ! विधायक बनते ही किए 4 बड़े ऐलान |ABPLIVE
ChatGPT Viral Video: AI का कमाल! भीड़ में खोई चप्पल, ChatGPT ने ऐसे ढूंढ निकाली, वीडियो चौंका देगा!

फोटो गैलरी

पर्सनल कार्नर

टॉप आर्टिकल्स
टॉप रील्स
CM विजय ने स्वास्थ्य बीमा 5 गुना बढ़ाया, विधायकों को भी दिया बड़ा तोहफा
कार, एक लाख का भत्ता...CM विजय ने विधायकों को दिया तोहफा
'पूरा सही भी नहीं, पूरा गलत...' Gen-Z पर क्या बोले बाबा बागेश्वर
'पूरा सही भी नहीं, पूरा गलत...' Gen-Z पर क्या बोले बाबा बागेश्वर
आज वर्ल्ड कप में पाकिस्तान से हारा भारत, तो जानें क्वालीफिकेशन का समीकरण?
आज वर्ल्ड कप में पाकिस्तान से हारा भारत, तो जानें क्वालीफिकेशन का समीकरण?
Exclusive: शादी कब करेंगे बाबा बागेश्वर, कैसी कन्या चाहते हैं? खुद बताया
Exclusive: शादी कब करेंगे बाबा बागेश्वर, कैसी कन्या चाहते हैं? खुद बताया
Eid 2027 पर सलमान खान से टकराएंगे प्रभास? क्या टल गई 'स्पिरिट' की रिलीज डेट, जानें-सच
ईद पर सलमान खान से टकराएंगे प्रभास? क्या टल गई 'स्पिरिट' की रिलीज डेट, जानें-सच
तरुण तेजपाल के खिलाफ SC पहुंची गोवा सरकार, 'रेप केस में सजा बढ़ा दें'
तरुण तेजपाल के खिलाफ SC पहुंची गोवा सरकार, 'रेप केस में सजा बढ़ा दें'
क्रेडिट कार्ड के 46 पैसे नहीं चुकाए, HDFC बैंक ने BJP नेता पर ठोका 1200 का जुर्माना
क्रेडिट कार्ड के 46 पैसे नहीं चुकाए, HDFC बैंक ने BJP नेता पर ठोका 1200 का जुर्माना
आर्मी के रंग वाली नई Classic 350 की कितनी है कीमत? जानें डिटेल
आर्मी के रंग वाली नई Classic 350 की कितनी है कीमत? जानें डिटेल
Embed widget