एक्सप्लोरर

मणिपुर में राष्ट्रपति शासन लागू होने पर नीतीश कुमार की पार्टी की आई प्रतिक्रिया, जानें क्या कहा

President Rule Manipur: मणिपुर में मुख्यमंत्री बीरेन सिंह के इस्तीफे के बाद राष्ट्रपति शासन लागू किया गया है. 2023 से राज्य में जातीय संघर्ष चल रहा है जिसमें 250 से ज्यादा लोगों की मौत हो चुकी है.

Bihar News: मणिपुर में राष्ट्रपति शासन लागू कर दिया गया है जिसको लेकर विभिन्न राजनीतिक दलों के नेताओं की प्रतिक्रिया आ रही है. इसी कड़ी में जेडीयू के राष्ट्रीय प्रवक्ता राजीव रंजन प्रसाद की भी प्रतिक्रिया आई है. शुक्रवार (14 फरवरी) को उन्होंने इस मसले पर कहा कि मणिपुर जबसे भारतीय गणराज्य का हिस्सा बना, वहां समय-समय पर तनाव बढ़ते रहे हैं. कई बार वहां स्थितियां नियंत्रण के बाहर होती रही हैं. वहां ज्यादातर कांग्रेस या कांग्रेस समर्थित सरकारें रही हैं. केंद्र सरकार ने वहां शांति बहाली के लिए जो भी कदम उठाए उस शृंखला की एक कड़ी के तौर पर ही राज्य में राष्ट्रपति शासन लगाने का फैसला लिया गया.

जेडीयू प्रवक्ता राजीव रंजन प्रसाद ने आगे कहा कि केंद्र ने स्थिति को नियंत्रित करने के लिए राज्य में राष्ट्रपति शासन लगाने का कदम उठाया है. एक संवेदनशील राज्य पर अनावश्यक टिप्पणी करना जिम्मेदार राजनेताओं का सही व्यवहार नहीं है.

'देश में इंडिया गठबंधन का वजूद खतरे में हैं'

इससे पहले गुरुवार को जेडीयू के राष्ट्रीय प्रवक्ता राजीव रंजन ने शिवसेना (यूबीटी) नेता आदित्य ठाकरे के सीएम नीतीश कुमार पर दिए बयान पर पलटवार किया था. उन्होंने एबीपी न्यूज़ से बातचीत के दौरान कहा कि जब सब कुछ खत्म हो गया तब आदित्य ठाकरे क्यों पछता रहे हैं? पूरे देश में इंडिया गठबंधन का वजूद खतरे में है. इंडिया गठबंधन में जो कोहराम मचा हुआ है उसे आदित्य ठाकरे ने त्राहिमाम में बदल दिया है. 

राजीव रंजन ने कहा कि जेडीयू एनडीए के साथ कई सालों से है. कई चुनाव बीजेपी के साथ मिलकर लड़े और जीते भी हैं. नीतीश कुमार करिश्माई मुख्यमंत्री हैं. उन्होंने दावा किया कि इस साल होने वाले विधानसभा चुनाव में नीतीश कुमार के नेतृत्व में एनडीए 225 सीटें जीतेगा. उनकी पार्टी इंडिया गठबंधन में कभी वापसी नहीं करेगी. मुख्यमंत्री नीतीश कुमार भी इस बात को बोल चुके हैं. जेडीयू प्रवक्ता ने कहा बिहार में आरजेडी के लिए अब 2010 से भी बुरे हालात हैं. आरजेडी के लिए उस प्रदर्शन को भी दोहरा पाना मुश्किल होगा.

यह भी पढ़ें: Bihar: पोस्टर के जरिए RJD ने CM नीतीश कुमार को घेरा, तेजस्वी यादव को लेकर किया बड़ा दावा

और पढ़ें
Sponsored Links by Taboola

टॉप हेडलाइंस

JDU से अलग होने के बाद केसी त्यागी की पहली प्रतिक्रिया, नीतीश कुमार से क्यों किया किनारा?
JDU से अलग होने के बाद केसी त्यागी की पहली प्रतिक्रिया, नीतीश कुमार से क्यों किया किनारा?
चिराग पासवान ने बढ़ा दी तेजस्वी यादव की टेंशन! RJD के विधायकों को लेकर अब किया बड़ा दावा
चिराग पासवान ने बढ़ा दी तेजस्वी यादव की टेंशन! RJD के विधायकों को लेकर अब किया बड़ा दावा
बिहार का सिस्टम! नाला बनाकर ऐसे की ढलाई कि सड़क हो गई नीचे, गांव वालों को 'रिस्क' पर छोड़ा
बिहार का सिस्टम! नाला बनाकर ऐसे की ढलाई कि सड़क हो गई नीचे, गांव वालों को 'रिस्क' पर छोड़ा
राज्यसभा चुनाव: वोट नहीं देने वाले कांग्रेस के तीसरे विधायक का पहला रिएक्शन, 'महागठबंधन से…'
राज्यसभा चुनाव: वोट नहीं देने वाले कांग्रेस के तीसरे विधायक का पहला रिएक्शन, 'महागठबंधन से…'

वीडियोज

Mojtaba Khamenei जिंदा या मुर्दा?
Nita Ambani receives the KISS Humanitarian Award, honored for her work in education and women's empowerment
ईरान-इजरायल युद्ध के बीच क्या ट्रंप हो गए हैं परेशान?
Iran- Israel War: जंग का 18वां दिन... युद्ध की आग।में जल रही है दुनिया | World War 3 | Israel
West Bengal Election 2026: Suvendu Adhikari के खिलाफ..Mamata Banerjee का 'पबित्रा' दांव! | Breaking

फोटो गैलरी

Petrol Price Today
₹ 94.77 / litre
New Delhi
Diesel Price Today
₹ 87.67 / litre
New Delhi

Source: IOCL

पर्सनल कार्नर

टॉप आर्टिकल्स
टॉप रील्स
असम चुनाव से पहले कांग्रेस को डबल झटका, सांसद प्रद्युत बोरदोलोई और प्रदेश उपाध्यक्ष ने दिया इस्तीफा
असम चुनाव से पहले कांग्रेस को डबल झटका, सांसद प्रद्युत बोरदोलोई और प्रदेश उपाध्यक्ष ने दिया इस्तीफा
दिल्ली में तीन दिन बारिश की संभावना, मौसम विभाग ने जारी किया येलो अलर्ट
दिल्ली में तीन दिन बारिश की संभावना, मौसम विभाग ने जारी किया येलो अलर्ट
वेज या नॉन वेज? कुलदीप-वंशिका के ग्रैंड रिसेप्शन में कैसा खान परोसा गया? देखें मेन्यू
वेज या नॉन वेज? कुलदीप-वंशिका के ग्रैंड रिसेप्शन में कैसा खान परोसा गया? देखें मेन्यू
आलिया भट्ट के बर्थडे सेलिब्रेशन की इनसाइड तस्वीरें, पति रणबीर ने किया किस, बेटी राहा ने लिखा लेटर
आलिया भट्ट के बर्थडे सेलिब्रेशन की इनसाइड तस्वीरें, पति रणबीर ने किया किस, बेटी राहा ने लिखा लेटर
अमेरिका का 'हिट-मैन' मैथ्यू वैनडाइक NIA के हत्थे चढ़ा, म्यांमार कनेक्शन ने बढ़ाई भारत की चिंता
अमेरिका का 'हिट-मैन' मैथ्यू वैनडाइक NIA के हत्थे चढ़ा, म्यांमार कनेक्शन ने बढ़ाई भारत की चिंता
US-Israel-Iran War Live: 'हमें NATO के मदद की जरूरत नहीं', जंग के बीच यूरोप पर भड़के ट्रंप
LIVE: 'हमें NATO के मदद की जरूरत नहीं', जंग के बीच यूरोप पर भड़के ट्रंप
Video: डेढ़ लाख रुपये का फोन चला रहा गोलगप्पा बेचने वाला वेंडर, वायरल वीडियो ने उड़ाए लोगों के होश
डेढ़ लाख रुपये का फोन चला रहा गोलगप्पा बेचने वाला वेंडर, वायरल वीडियो ने उड़ाए लोगों के होश
16-18 करोड़ रुपये में आता है ये छोटा सा इंजेक्शन, जानिए किस बीमारी में होता है इस्तेमाल
16-18 करोड़ रुपये में आता है ये छोटा सा इंजेक्शन, जानिए किस बीमारी में होता है इस्तेमाल
Embed widget