एक्सप्लोरर

Pragati Yatra: CM नीतीश कुमार की 'प्रगति यात्रा' के पहले दिन ही नाराज दिखीं महिलाएं, बताई ये बड़ी वजह

Nitish Kumar Pragati Yatra: वाल्मिकी नगर के घोटवा टोला से मुख्यमंत्री नीतीश कुमार ने सोमवार को 'प्रगति यात्रा' का शुभारंभ किया. इस दौरान उन्होंने 700 करोड़ से बनी विद्युत परियोजना का शुभारंभ भी किया.

Nitish Kumar Pragati Yatra: मुख्यमंत्री नीतीश कुमार ने अपनी 'प्रगति यात्रा' का शुभारंभ आज (23 दिसंबर) वाल्मिकी नगर के घोटवा टोला से किया. मुख्यमंत्री यहां करीब 20 मिनट तक रहे. 20 मिनट में उन्होंने विभिन्न योजनाओं का शुभारंभ करते हुए जीविका द्वारा किए गए कार्यों को देखा और घूमते हुए गांव की ओर निकले गए. वहीं स्थानीय महिलाओं में मुख्यमंत्री के मिलकर न जाने पर आक्रोश देखा गया. 

कलावती देवी नाम की एक महिला ने कहा कि मुख्यमंत्री किसी से मिलकर नहीं गए. वो आए और फोटो खिंचवाकर चले गए. किसी जनता से हालचाल नहीं पूछा. वोट के समय दौड़े चले आते हैं. वाल्मिकी नगर उतरते थे तो पहले पूछते थे कि किसे क्या दिक्कत है.

मुख्यमंत्री की यात्रा के पहले दिन बड़ी संख्या में महिलाएं पहुंची थीं. सुबह से वो नीतीश कुमार से मिलने के इंतजार में बैठी थीं. चंदा देवी नाम की एक महिला ने कहा कि हम लोग नाराज हैं. किसी महिला से कोई बात नहीं हुई. हम लोग उनकी तस्वीर देखकर रहेंगे? मिलकर जाते तब न हम लोग जानते.

700 करोड़ से बनी विद्युत परियोजना का शुभारंभ

यात्रा के दौरान सीएम नीतीश कुमार ने 700 करोड़ की लागत से बनी विद्युत परियोजना का शुभारंभ किया. इस परियोजना के तहत दोन, दियारा और जंगल क्षेत्रों में नियमित और वोल्टेज युक्त बिजली की आपूर्ति सुनिश्चित की जाएगी. इसके साथ ही बगहा अनुमंडल के विकास के लिए 41 अन्य योजनाओं का भी शिलान्यास किया गया. मुख्यमंत्री के आगमन से पहले घोटवा टोला को पूरी तरह से सजाया गया था.

गांव की महिलाओं ने फूल बरसाकर मुख्यमंत्री का स्वागत किया. जीविका दीदियों ने विशेष स्टॉल लगाए थे जहां मुख्यमंत्री ने हस्तनिर्मित सामान का अवलोकन किया. मुख्यमंत्री के दौरे को लेकर सुरक्षा के भी कड़े प्रबंध किए गए थे. पूरे क्षेत्र में पुलिस बल की तैनाती से व्यवस्था चुस्त-दुरुस्त रही.

विद्युत परियोजना से लोगों को मिलेगा लाभ

बता दें कि बगहा अनुमंडल के बहुत सारे गांव ऐसे हैं, जहां आज भी सोलर प्लांट से बिजली की सप्लाई की जाती है. ऐसे में लोगों को विद्युत की समस्या से गुजरना पड़ता है. इसे देखते हुए 700 करोड़ की लागत से विद्युत परियोजना का शुभारंभ किया गया है. यह परियोजना दोन, रामनगर, ठकराहा, पिपरासी और दियारावर्ती इलाकों के लिए मील का पत्थर साबित होगी. ट्रांसफॉर्मर लगाने से वोल्टेज की समस्या का समाधान होगा. परियोजना की घोषणा के बाद स्थानीय लोगों में उत्साह है.

यह भी पढ़ें: 'संसद में जिस तरह के शब्दों का...', पशुपति पारस ने अमित शाह के अंबेडकर वाले बयान पर क्या कहा?

और पढ़ें
Sponsored Links by Taboola

टॉप हेडलाइंस

तेजस्वी यादव के आप्त सचिव केंद्र में प्रतिनियुक्त, NHIDCL में डिप्टी जनरल मैनेजर बने प्रीतम कुमार
तेजस्वी यादव के आप्त सचिव केंद्र में प्रतिनियुक्त, NHIDCL में डिप्टी जनरल मैनेजर बने प्रीतम कुमार
बांकीपुर उपचुनाव: कार-बाइक, सोना-चांदी, BJP प्रत्याशी अभिषेक सिन्हा की संपत्ति कितनी? 10वीं तक की पढ़ाई
बांकीपुर उपचुनाव: कार-बाइक, सोना-चांदी, BJP प्रत्याशी अभिषेक सिन्हा की संपत्ति कितनी? 10वीं तक की पढ़ाई
NEET फर्जीवाड़ा मामला: 72 घंटे की रिमांड पर लिए गए जेल में बंद 30 आरोपी, SIT करेगी पूछताछ
NEET फर्जीवाड़ा मामला: 72 घंटे की रिमांड पर लिए गए जेल में बंद 30 आरोपी, SIT करेगी पूछताछ
Ration Card: बिहार में एक करोड़ नया राशन कार्ड बनेगा, CM सम्राट चौधरी ने की बैठक, पढ़ें काम की खबर
बिहार में एक करोड़ नया राशन कार्ड बनेगा, CM सम्राट चौधरी ने की बैठक, पढ़ें काम की खबर

वीडियोज

Sansani: ट्रेन के 'सुहागरात कोच' का बवाल ! | Train Honeymoon Coach Video
Monsoon Alert | Weather: भारी बारिश से कहीं सड़कें बनी तालाब, कहीं घरों में घुसा पानी | Delhi Rain
Monsoon Alert | Flood 2026 | Janhit: चमकते वादे, डूबी सड़कें...स्मार्ट सिटी की कड़वी हकीकत | Rain
UP Election 2027: रोजगार और महंगाई के मुद्दे छोड़ 'सनातन' पर होगा यूपी चुनाव? | Akhilesh Yadav
PM Modi in Australia: Melbourne में पीएम ने गिनाईं भारत की उपलब्धियां | Operation Sindoor |

फोटो गैलरी

पर्सनल कार्नर

टॉप आर्टिकल्स
टॉप रील्स
दिल्ली-NCR पानी-पानी, देश भर में आसमानी आफत की कहानी; कहीं लगा जाम, कहीं करंट से गई जान
दिल्ली-NCR पानी-पानी, देश भर में आसमानी आफत की कहानी; कहीं लगा जाम, कहीं करंट से गई जान
बदले की आग में उबल रहा ईरान, मशहद में नम आंखों के बीच अयातुल्ला अली खामनेई को किया गया सुपुर्द-ए-खाक
बदले की आग में उबल रहा ईरान, मशहद में नम आंखों के बीच खामनेई को किया गया सुपुर्द-ए-खाक
बांकीपुर उपचुनाव: कार-बाइक, सोना-चांदी, BJP प्रत्याशी अभिषेक सिन्हा की संपत्ति कितनी? 10वीं तक की पढ़ाई
बांकीपुर उपचुनाव: कार-बाइक, सोना-चांदी, BJP प्रत्याशी अभिषेक सिन्हा की संपत्ति कितनी? 10वीं तक की पढ़ाई
ZIM vs BAN: जिम्बाब्वे का एक और धमाका, बांग्लादेश को 13 रन से हराकर जीती सीरीज; कर दिया बड़ा कारनामा
जिम्बाब्वे का एक और धमाका, बांग्लादेश को 13 रन से हराकर जीती सीरीज; कर दिया बड़ा कारनामा
'इक्का' की स्क्रीनिंग में दिखीं सनी देओल की पत्नी पूजा, अक्षय खन्ना को लेकर एक्टर ने कहा ये
'इक्का' की स्क्रीनिंग में दिखीं सनी देओल की पत्नी पूजा, अक्षय खन्ना को लेकर एक्टर ने कहा ये
चीन की जूता फैक्ट्री में भीषण आग, 28 लोगों की जलकर मौत, सामने आया खौफनाक Video
चीन की जूता फैक्ट्री में भीषण आग, 28 लोगों की जलकर मौत, सामने आया खौफनाक Video
Explained: ...तो जंग की वजह सिर्फ तेल और होर्मुज स्ट्रेट नहीं! ईरानी जमीन के नीचे दबा कौन सा 'खजाना' चाहते ट्रंप?
...तो जंग की वजह सिर्फ तेल और होर्मुज नहीं! ईरानी जमीन के नीचे दबा कौन सा 'खजाना' चाहते ट्रंप?
गगनयान से 5G तक और ऑपरेशन सिंदूर से ग्रो मोर-अचीव मोर तक…, मेलबर्न में पीएम मोदी की बड़ी बातें
गगनयान से 5G तक और ऑपरेशन सिंदूर से ग्रो मोर-अचीव मोर तक…, मेलबर्न में पीएम मोदी की बड़ी बातें
Embed widget