एक्सप्लोरर

'बटेंगे तो कटेंगे... एक हैं तो सेफ हैं', इन नारों पर NDA में फूट! क्या बोली नीतीश कुमार की पार्टी?

Bihar Politics: जेडीयू नेता खालिद अनवर का कहना है कि हम लोग ऐसे किसी भी नारे को प्रमोट नहीं कर सकते जिसका मकसद समाज को बांटना या तोड़ना है. पढ़िए उन्होंने और क्या कहा है.

Bihar News: 'बटेंगे तो कटेंगे, एक हैं तो सेफ हैं', इन नारों को लेकर देश में जमकर राजनीति हो रही है. हालांकि इन नारों पर बिहार एनडीए बंटता दिख रहा है. सीएम नीतीश कुमार (Nitish Kumar) की पार्टी जेडीयू का विरोध जारी है. गुलाम गौस के बाद अब जेडीयू के बड़े मुस्लिम चेहरे और एमएलसी खालिद अनवर (Khalid Anwar) ने विरोध किया है. सोमवार (11 नवंबर) को खालिद अनवर ने कहा कि हम लोग ऐसे किसी भी नारे को प्रमोट नहीं कर सकते जिसका मकसद समाज को बांटना या तोड़ना है. हम किसी भी नफरती नारे को प्रमोट नहीं कर सकते हैं.

'सभी धर्मों का सम्मान करते हैं हम लोग'

खालिद अनवर ने कहा कि जेडीयू ने अपनी विचारधारा को गिरवी नहीं रखा है. बीजेपी से हमने बिहार सहित देश के विकास के लिए गठबंधन किया है. हम लोग सभी धर्मों का सम्मान करते हैं. देश एकजुट रहे, आगे बढ़े, इसके लिए हमारी पार्टी ने हमेशा मेहनत की है. महाराष्ट्र में विधानसभा चुनाव है, झारखंड में एनडीए में हम लोग दो सीटों पर लड़ रहे हैं. बिहार में चार सीटों पर उपचुनाव है. नीतीश ने सभी वर्गों के लिए काम किया है. नीतीश कुमार के काम के आधार पर हम लोग वोट मांग रहे हैं.

जेडीयू नेता ने कहा कि इस तरह के नारों से नुकसान उनको हो रहा जो सबको साथ लेकर चलना चाहते हैं. जैसे जेडीयू सबको साथ लेकर चलना चाहती है. हम लोग रोजगार और विकास की बात करते हैं. खालिद अनवर ने बयान देकर साफ कर दिया है कि पार्टी इस तरह के बयानों और नारों से सहमत नहीं है.

'बटेंगे तो कटेंगे' का नारा बीजेपी की तरफ से देश भर में दिया जा रहा है. पोस्टर लगाए जा रहे हैं. झारखंड और महाराष्ट्र में भी यह नारा दिया जा रहा है. वहां विधानसभा चुनाव है. महाराष्ट्र के अखबारों में 'एक हैं तो सेफ हैं' का नारा विज्ञापन के तौर पर छपा है. इन नारों को बीजेपी भुनाने की कोशिश कर रही है. बीजेपी का कहना है कि हिंदू तभी सुरक्षित रहेंगे जब एक रहेंगे. बटेंगे तो कटेंगे, लेकिन जेडीयू ने साफ तौर से इसको लेकर विरोध कर दिया है.

यह भी पढ़ें- Osama Shahab: कौन हैं ओसामा शहाब जिनकी सभा में हो गया बवाल? RJD से जुड़ते ही मिला पावर डोज!

और पढ़ें
Sponsored Links by Taboola

टॉप हेडलाइंस

Bankipur Bypoll: बांकीपुर से प्रशांत किशोर के चुनाव लड़ने पर सांसद पप्पू यादव की दो टूक, 'जो पार्टी…'
बांकीपुर से प्रशांत किशोर के चुनाव लड़ने पर सांसद पप्पू यादव की दो टूक, 'जो पार्टी…'
बंटी यादव हत्याकांड: बिहार में आमरण अनशन पर बैठे परिजन, आरोपियों को कड़ी सजा की करेंगे मांग
बंटी यादव हत्याकांड: बिहार में आमरण अनशन पर बैठे परिजन, आरोपियों को कड़ी सजा की उठाई मांग
कांग्रेस सांसद के बयान से बवाल तय! अंग्रेजी के साथ संस्कृत को बताया विदेशी भाषा, कहा- 'उर्दू…'
कांग्रेस सांसद के बयान से बवाल तय! अंग्रेजी के साथ संस्कृत को बताया विदेशी भाषा, कहा- 'उर्दू…'
Tej Pratap Yadav: तेज प्रताप यादव ने निशांत कुमार पर ली चुटकी, 'स्वास्थ्य मंत्री जी जो पजामा…'
तेज प्रताप यादव ने निशांत कुमार पर ली चुटकी, 'स्वास्थ्य मंत्री जी जो पजामा…'

वीडियोज

Shehnaaz Gill की 'Ishqnama' का ट्रेलर रिलीज़, Jai Randhhawa की दमदार परफॉर्मेंस ने लूटी महफिल
Shehnaaz Gill की Ishqnama का ट्रेलर दमदार, Jai Randhhawa की इंटेंसिटी ने जीता दिल
Mathew VanDyke और अब Jordan Brown! Indian borders के पास बड़ी साजिश? |ABPLIVE
रिपोर्ट्स: Deepika Padukone और Ranveer Singh के घर फिर आ सकती है खुशखबरी
Middle East: भारतीय नाविक की मौत पर भारतका बदला शुरू! हिलेगा मिडिल ईस्ट? |ABPLIVE

फोटो गैलरी

पर्सनल कार्नर

टॉप आर्टिकल्स
टॉप रील्स
Hyderabad School: हिंदू छात्र को कलमा और सूरह फातिहा पढ़ाने पर विवाद, स्कूल पहुंच गए मां-बाप, काटा बवाल
हिंदू छात्र को कलमा और सूरह फातिहा पढ़ाने पर विवाद, स्कूल पहुंच गए मां-बाप, काटा बवाल
यूपी में अब इनके घर आएगा फ्री राशन, नहीं जाना पड़ेगा कोटे की दुकान; योगी सरकार का बड़ा फैसला
यूपी में अब इनके घर आएगा फ्री राशन, नहीं जाना पड़ेगा कोटे की दुकान; योगी सरकार का बड़ा फैसला
Friday Theatre Clash: फ्राइडे को बड़े पर्दे पर होगा धमाकेदार क्लैश, 'द ओडिसी' से टकराएंगीं GDN समेत 6 फिल्में, चेक करें लिस्ट
फ्राइडे को बड़े पर्दे पर होगा धमाकेदार क्लैश, 'द ओडिसी' से टकराएंगीं GDN समेत 6 फिल्में
Marital Dispute: पति से झगड़ा है तो उसकी नौकरी पर हमला क्यों? वैवाहिक विवाद पहुंचा दफ्तर तो सुप्रीम कोर्ट ने जताई चिंता
पति से झगड़ा है तो उसकी नौकरी पर हमला क्यों? वैवाहिक विवाद पहुंचा दफ्तर तो सुप्रीम कोर्ट ने जताई चिंता
रोहित शर्मा को नहीं मिली जगह, रॉबिन उथप्पा ने चुनी भारत की ऑल टाइम ODI XI, इन दो को बनाया ओपनर
रोहित शर्मा को नहीं मिली जगह, रॉबिन उथप्पा ने चुनी भारत की ऑल टाइम ODI XI, इन दो को बनाया ओपनर
कच्चे तेल की कीमत बढ़ने के बाद केंद्र सरकार का बड़ा फैसला, डीजल और ATF पर बढ़ाया विंडफॉल टैक्स
कच्चे तेल की कीमत बढ़ने के बाद सरकार का बड़ा फैसला, डीजल और ATF पर बढ़ाया विंडफॉल टैक्स
'PM मोदी चंपत राय को बचा रहे...', चढ़ावा चोरी मामले को लेकर बोले शंकराचार्य अविमुक्तेश्वरानंद
'PM मोदी चंपत राय को बचा रहे...', चढ़ावा चोरी मामले को लेकर बोले शंकराचार्य अविमुक्तेश्वरानंद
Wedding Viral Video: अब ये क्या है? शादी के स्टेज पर कच्छे-बनियान में पहुंच गए अंकल जी, वीडियो वायरल
अब ये क्या है? शादी के स्टेज पर कच्छे-बनियान में पहुंच गए अंकल जी, वीडियो वायरल
Embed widget