एक्सप्लोरर

'पाकिस्तान के लिए बुरे दिनों की शुरुआत…', PM मोदी की हाई लेवल मीटिंग पर JDU ने क्या कहा?

Pahalgam Terror Attack: जेडीयू नेता ने कहा कि जिन बेगुनाह लोगों की जानें गईं हैं उनकी शहादतों को हिंदुस्तान भूल नहीं सकता है. बड़े कूटनीतिक निर्णय के बाद पूरी दुनिया ने एकजुटता दिखाई.

Pahalgam Terror Attack: पहलगाम हमले के बाद पूरा देश गुस्से में है. राजनीतिक दल एकजुटता से आतंकवाद के खिलाफ खड़े हैं. पीएम मोदी भी लगातार हाई लेवल की मीटिंग कर रहे हैं. आज (बुधवार) भी पीएम मोदी की अध्यक्षता में प्रधानमंत्री आवास पर चार बैठकें होनी हैं. इस बैठक में अहम फैसले लिए जा सकते हैं. इस बीच बिहार के मुख्यमंत्री नीतीश कुमार की पार्टी का बड़ा बयान आया है.

जेडीयू नेता राजीव रंजन प्रसाद ने रक्षा मंत्री, एनएसए, सीडीएस और तीनों सेना प्रमुखों के साथ प्रधानमंत्री मोदी की बैठक पर कहा, "जिन बेगुनाह लोगों की जानें गईं हैं उनकी शहादतों को हिंदुस्तान भूल नहीं सकता है. बड़े कूटनीतिक निर्णय के बाद पूरी दुनिया ने एकजुटता दिखाई. फिर से रक्षा मंत्री, एनएसए, सीडीएस और तीनों सेना प्रमुखों के साथ प्रधानमंत्री की बैठक में इस तरह का फैसला लेना निस्संदेह पाकिस्तान के लिए बुरे दिनों की शुरुआत है."

दूसरी ओर एक सवाल के जवाब में राजीव रंजन प्रसाद ने विपक्ष को थोड़ा धैर्य रखने की सलाह दी. बता दें कि पहलगाम की घटना को लेकर विपक्ष के नेताओं की ओर से भी लगातार बयानबाजी की जा रही है. 

सेना को कार्रवाई के लिए दे दी गई खुली छूट

गौरतलब हो कि बीते मंगलवार (29 अप्रैल, 2025) को भी पीएम मोदी ने बैठक की थी. इसमें तीनों सेनाओं के प्रमुख शामिल हुए थे. पीएम मोदी ने इस बैठक में साफ कहा कि आतंकवाद को करारा जवाब देना हमारा राष्ट्रीय संकल्प है. सूत्रों ने बताया कि बैठक में सशस्त्र बलों को आतंक के खिलाफ भारत की प्रतिक्रिया का तरीका, लक्ष्य और समय तय करने की पीएम मोदी ने पूरी छूट दी है. इससे माना जा रहा है कि पहलगाम हमले के जिम्मेदार आतंकियों और साजिशकर्ताओं के खिलाफ कार्रवाई हो सकती है.

यह भी पढ़ें- 'आतंकवादियों को और उनके आकाओं को…', PM मोदी का स्पष्ट संदेश क्या है नित्यानंद राय ने बताया

सक्रिय पत्रकारिता में अजीत कुमार लगभग 10 वर्षों से कार्यरत हैं. वर्ष 2016 में दैनिक जागरण समाचार-पत्र से इन्होंने ट्रेनी सब-एडिटर के रूप में अपनी पारी की शुरुआत पटना से की. देश के कई बड़े मीडिया संस्थानों में इन्होंने अपनी सेवाएं दी हैं, जिनमें दैनिक जागरण, ईटीवी भारत, दैनिक भास्कर आदि शामिल हैं.

वर्तमान में इनका कार्यक्षेत्र बिहार है और ये एबीपी लाइव में 'चीफ कॉपी एडिटर' के पद पर कार्यरत हैं. एबीपी डिजिटल के बिहार सेक्शन को लीड करते हैं. बिहार की खबरों पर इनकी पैनी नजर रहती है चाहे वह राजनीतिक घटनाक्रम से जुड़ी हुई खबरें हों या फिर अपराध या अन्य सामाजिक सरोकार की. खबरों को एंगल देने में और हेडिंग बनाने में महारथ हासिल है.

सही समय पर निष्पक्ष रूप से कई समाचार इनके प्रकाशित हो चुके हैं, जिनमें कई एक्सक्लूसिव स्टोरीज भी शामिल हैं. पत्रकारिता में इन्होंने स्नातक के साथ परास्नातक तक की पढ़ाई की है. इनसे ajeetk@abpnetwork.com पर संपर्क किया जा सकता है.

Read
और पढ़ें
Sponsored Links by Taboola

टॉप हेडलाइंस

'अमेरिका ने हमें टॉयलेट पेपर की तरह इस्तेमाल कर फेंक दिया', पाकिस्तान के रक्षामंत्री ने संसद में रोया रोना
'US ने हमें टॉयलेट पेपर की तरह इस्तेमाल कर फेंका', PAK के रक्षामंत्री ने संसद में रोया रोना
HDFC बैंक विवाद: 'मैं ठाकुर हूं' के बाद 'मैं ब्राह्मण हूं' भी आईं सामने, जानें किसने क्या कहा?
HDFC बैंक विवाद: 'मैं ठाकुर हूं' के बाद 'मैं ब्राह्मण हूं' भी आईं सामने, जानें किसने क्या कहा?
PM मोदी से फैमिली के साथ मिले सचिन तेंदुलकर, बेटे अर्जुन की शादी का दिया न्योता, शेयर कीं PHOTOS
PM मोदी से फैमिली के साथ मिले सचिन तेंदुलकर, बेटे अर्जुन की शादी का दिया न्योता, शेयर कीं PHOTOS
टीम इंडिया के स्टार ओपनर अभिषेक शर्मा हुए बीमार, टी20 वर्ल्ड कप के बीच भारतीय खेमे से आई बुरी खबर
टीम इंडिया के स्टार ओपनर अभिषेक शर्मा हुए बीमार, टी20 वर्ल्ड कप के बीच भारतीय खेमे से आई बुरी खबर

वीडियोज

Sansani:बैंक कांड का 'पूरा सच' ! | Crime News
Delhi News: रोहिणी में खुले नाले में गिरकर युवक की मौत, 2 घंटे बाद मिला शव | Rohini
Delhi News: रोहिणी में खुले नाले में गिरकर युवक की मौत, 2 घंटे बाद मिला शव | Rohini News
Janhit with Chitra Tripathi: संसद कांड की नई 'पिक्चर' रिलीज हुई ! | Rahul Gandhi
Janhit with Chitra Tripathi: संसद कांड की नई 'पिक्चर' रिलीज हुई ! | Rahul Gandhi | OM Birla

फोटो गैलरी

Petrol Price Today
₹ 94.72 / litre
New Delhi
Diesel Price Today
₹ 87.62 / litre
New Delhi

Source: IOCL

पर्सनल कार्नर

टॉप आर्टिकल्स
टॉप रील्स
'अमेरिका ने हमें टॉयलेट पेपर की तरह इस्तेमाल कर फेंक दिया', पाकिस्तान के रक्षामंत्री ने संसद में रोया रोना
'US ने हमें टॉयलेट पेपर की तरह इस्तेमाल कर फेंका', PAK के रक्षामंत्री ने संसद में रोया रोना
HDFC बैंक विवाद: 'मैं ठाकुर हूं' के बाद 'मैं ब्राह्मण हूं' भी आईं सामने, जानें किसने क्या कहा?
HDFC बैंक विवाद: 'मैं ठाकुर हूं' के बाद 'मैं ब्राह्मण हूं' भी आईं सामने, जानें किसने क्या कहा?
PM मोदी से फैमिली के साथ मिले सचिन तेंदुलकर, बेटे अर्जुन की शादी का दिया न्योता, शेयर कीं PHOTOS
PM मोदी से फैमिली के साथ मिले सचिन तेंदुलकर, बेटे अर्जुन की शादी का दिया न्योता, शेयर कीं PHOTOS
टीम इंडिया के स्टार ओपनर अभिषेक शर्मा हुए बीमार, टी20 वर्ल्ड कप के बीच भारतीय खेमे से आई बुरी खबर
टीम इंडिया के स्टार ओपनर अभिषेक शर्मा हुए बीमार, टी20 वर्ल्ड कप के बीच भारतीय खेमे से आई बुरी खबर
राजपाल यादव के घर खा-पीकर स्टार बने नवाज़ुद्दीन सिद्दीकी-दिब्येंदु जैसे एक्टर्स, मुसीबत में लापता हैं करीबी दोस्त
राजपाल यादव के घर खा-पीकर स्टार बने नवाज़ुद्दीन सिद्दीकी-दिब्येंदु जैसे एक्टर्स, मुसीबत में लापता हैं करीबी दोस्त
Astronaut कैसे बनें? जानिए पढ़ाई, कोर्स, सैलरी और ISRO-NASA का पूरा रास्ता
Astronaut कैसे बनें? जानिए पढ़ाई, कोर्स, सैलरी और ISRO-NASA का पूरा रास्ता
“बच्चों को पालो नहीं, मजबूत बनाओ” थायरोकेयर फाउंडर डॉ ए वेलुमणि की पोस्ट से सोशल मीडिया पर छिड़ी बहस
“बच्चों को पालो नहीं, मजबूत बनाओ” थायरोकेयर फाउंडर डॉ ए वेलुमणि की पोस्ट से सोशल मीडिया पर छिड़ी बहस
पीएफ अकाउंट में नहीं किया ये काम तो अटक जाएगा पैसा, जानें अपने काम की बात
पीएफ अकाउंट में नहीं किया ये काम तो अटक जाएगा पैसा, जानें अपने काम की बात
Embed widget