एक्सप्लोरर

'आतंकवादियों को और उनके आकाओं को…', PM मोदी का स्पष्ट संदेश क्या है नित्यानंद राय ने बताया

Pahalgam Terror Attack: केंद्रीय गृह राज्य मंत्री नित्यानंद राय ने कहा कि पहलगाम की घटना दुखद है. पूरा देश एकजुट है. पूरे देशवासी एकजुट होकर अपने प्रधानमंत्री के साथ हैं.

Nityanand Rai News: जम्मू-कश्मीर के पहलगाम में हुए आतंकी हमले के बाद से अब पूरे देश की नजर पीएम मोदी की ओर है कि इसका बदला कैसे लिया जाता है. हर भारतीय के अंदर पहलगाम में हुई घटना से गुस्सा है. हालांकि एक्शन के लिए पीएम मोदी लगातार बैठकें भी कर रहे हैं. इस बीच केंद्रीय गृह राज्य मंत्री नित्यानंद राय ने कहा है कि प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी स्पष्ट शब्दों में, स्पष्ट रूप से, स्पष्ट संदेश दे चुके हैं, जिसके कारण आतंकवादियों को और उनके आकाओं को मिर्ची लगी हुई है. नित्यानंद राय बीते मंगलवार (29 अप्रैल) को पटना में पत्रकारों से बातचीत कर रहे थे.

नित्यानंद राय ने कहा कि प्रधानमंत्री को भारत और भारतवासी जान से प्यारे हैं. पहलगाम की घटना दुखद है. पहलगाम की घटना को लेकर उन्होंने कहा कि पूरा देश एकजुट है. पूरे देशवासी एकजुट होकर अपने प्रधानमंत्री के साथ हैं. कांग्रेस अपने सोशल मीडिया के माध्यम से कुछ ऐसे पोस्ट डाल रही है जो अमर्यादित है. आरजेडी के कुछ लोग बिहार में ऐसे नारे (पाकिस्तान जिंदाबाद) लगा रहे हैं जो बहुत आपत्तिजनक है. 

केंद्रीय गृह राज्य मंत्री नित्यानंद राय ने कहा, "अभी समय है इस देश को एकजुट होकर आतंकवादियों को समाप्त करने का, आतंकवादियों के आकाओं को सबक सिखाने का, इसका स्पष्ट संदेश प्रधानमंत्री दे चुके हैं."

नित्यानंद राय ने तेजस्वी यादव पर साधा निशाना

एक सवाल पर कि आने वाले चुनाव को लेकर तेजस्वी यादव मैराथन बैठक कर रहे हैं. खुद को सीएम उम्मीदवार मान रहे हैं. इस पर नित्यानंद राय ने जवाब देते हुए कहा कि इस बिहार राज्य की जनता ने मुख्यमंत्री के रूप में नीतीश कुमार को चुन लिया है. एनडीए की सरकार भारी बहुमत से बनेगी. परिवारवादी और भ्रष्टाचार में लिप्त पार्टी एवं उसके नेताओं को बिहार कभी बर्दाश्त नहीं करेगा. बिहार के लोगों को अपने बच्चों का भविष्य चाहिए. बिहार का विकास चाहिए.

यह भी पढ़ें- 'आधी हो जाएंगी अपराध, आतंकवाद… की घटनाएं', विजय सिन्हा ने तेजस्वी को दी एक काम करने की सलाह

सक्रिय पत्रकारिता में अजीत कुमार लगभग 10 वर्षों से कार्यरत हैं. वर्ष 2016 में दैनिक जागरण समाचार-पत्र से इन्होंने ट्रेनी सब-एडिटर के रूप में अपनी पारी की शुरुआत पटना से की. देश के कई बड़े मीडिया संस्थानों में इन्होंने अपनी सेवाएं दी हैं, जिनमें दैनिक जागरण, ईटीवी भारत, दैनिक भास्कर आदि शामिल हैं.

वर्तमान में इनका कार्यक्षेत्र बिहार है और ये एबीपी लाइव में 'चीफ कॉपी एडिटर' के पद पर कार्यरत हैं. एबीपी डिजिटल के बिहार सेक्शन को लीड करते हैं. बिहार की खबरों पर इनकी पैनी नजर रहती है चाहे वह राजनीतिक घटनाक्रम से जुड़ी हुई खबरें हों या फिर अपराध या अन्य सामाजिक सरोकार की. खबरों को एंगल देने में और हेडिंग बनाने में महारथ हासिल है.

सही समय पर निष्पक्ष रूप से कई समाचार इनके प्रकाशित हो चुके हैं, जिनमें कई एक्सक्लूसिव स्टोरीज भी शामिल हैं. पत्रकारिता में इन्होंने स्नातक के साथ परास्नातक तक की पढ़ाई की है. इनसे ajeetk@abpnetwork.com पर संपर्क किया जा सकता है.

Read More
और पढ़ें
Sponsored Links by Taboola

टॉप हेडलाइंस

सौरव दास-आशुतोष रांका की जमानत पर चिराग पासवान बोले- 'अगर बार-बार…'
सौरव दास-आशुतोष रांका की जमानत पर चिराग पासवान बोले- 'अगर बार-बार…'
बिहार: विपक्ष के विरोध पर BJP का पलटवार, चलाएगी 'लोकतंत्र बचाओ, भीड़तंत्र हटाओ' अभियान
बिहार: विपक्ष के विरोध पर BJP का पलटवार, चलाएगी 'लोकतंत्र बचाओ, भीड़तंत्र हटाओ' अभियान
बेगूसराय: दारोगा ने महिला डांसर को मारा थप्पड़, पिस्टल लहराई, मची अफरा-तफरी
बेगूसराय: दारोगा ने महिला डांसर को मारा थप्पड़, पिस्टल लहराई, मची अफरा-तफरी
किशनगंज में हाथियों का तांडव, बुजुर्ग को मार डाला, मासूम घायल
किशनगंज में हाथियों का तांडव, बुजुर्ग को मार डाला, मासूम घायल

वीडियोज

Sansani: बॉलीवुड पर लॉरेंस की खूनी नजर!
UP कांग्रेस के हाथ SIR की कौन सी 'फाइल'?
जमानत मिलने से पहले High Court ने Saurabh Das-Ashutosh Ranka को फटकारा!
सितारों की कड़ी सुरक्षा..'प्लान A' फेेल हुआ!
'दुश्मन' कौन 'अराजक' मौन?

फोटो गैलरी

पर्सनल कार्नर

टॉप आर्टिकल्स
टॉप रील्स
दुर्गा पूजा में शामिल हुए न्यूयॉर्क के मेयर ममदानी, बोले- 'जय माता दी'
दुर्गा पूजा में शामिल हुए न्यूयॉर्क के मेयर ममदानी, बोले- 'जय माता दी'
तिहाड़ से बाहर आए सौरव दास ने बोला कुछ ऐसा, हंस पड़े लोग
तिहाड़ से बाहर आए सौरव दास ने बोला कुछ ऐसा, हंस पड़े लोग
सौरव दास-आशुतोष रांका को किसने तिहाड़ से बाहर निकाला? ये रही वकीलों की लिस्ट
सौरव दास-आशुतोष रांका को किसने तिहाड़ से बाहर निकाला? ये रही वकीलों की लिस्ट
टाइगर श्रॉफ फायरिंग मामला: रणवीर सिंह के घर और ऑफिस की भी की गई थी रेकी, मुख्य साजिशकर्ता को भेजे थे फोटो-वीडियो
टाइगर श्रॉफ फायरिंग मामला: रणवीर सिंह के घर और ऑफिस की भी की गई थी रेकी
कैगिसो रबाड़ा ने रचा इतिहास, डेल स्टेन का रिकॉर्ड तोड़ने से चूके
कैगिसो रबाड़ा ने रचा इतिहास, डेल स्टेन का रिकॉर्ड तोड़ने से चूके
'केंद्र सरकार यह भूल जाती है कि...', बोले अन्नामलाई, CJP और कांग्रेस पर क्या कहा?
'केंद्र सरकार यह भूल जाती है कि...', बोले अन्नामलाई, CJP और कांग्रेस पर क्या कहा?
नीला ड्रम केस: मुस्कान की बेटी का खर्च उठाएंगे फैजान अंसारी? कोर्ट में दी अर्जी
नीला ड्रम केस: मुस्कान की बेटी का खर्च उठाएंगे फैजान अंसारी? कोर्ट में दी अर्जी
इस एक तरीके से 1 महीने तक गंदी नहीं होगी बेडशीट, कुंवारों के फायदे की खबर
इस एक तरीके से 1 महीने तक गंदी नहीं होगी बेडशीट, कुंवारों के फायदे की खबर
Embed widget