एक्सप्लोरर

वैशाली के लोगों को मिली 276 करोड़ 80 लाख रुपये की योजनाओं की सौगात, प्रगति यात्रा पर हैं सीएम नीतीश

मुख्यमंत्री नीतीश ने वैशाली के राजकीय मध्य विद्यालय नगवां के प्रांगण में जीविका दीदियों एवं विभिन्न विभागों के लगाई गई प्रदर्शनी का अवलोकन किया. साथ ही योजनाओं को जल्द पूरा करने का निर्देश भी दिया.

Nitish Kumar Pragati Yatra: मुख्यमंत्री नीतीश कुमार ने आज प्रगति यात्रा के क्रम में सोमवार (06 जनवरी) को वैशाली जिला को 276 करोड़ 80 लाख रुपये की सौगात दी. मुख्यमंत्री ने रिमोट के माध्यम से 344 विकासात्मक योजनाओं का उद्घाटन एवं शिलान्यास किया. इसके अंतर्गत 113 करोड़ 37 लाख रुपये की लागत से 118 योजनाओं का उ‌द्घाटन और 163 करोड़ 43 लाख रुपये की लागत से 226 योजनाओं का शिलान्यास शामिल है. 

मुख्यमंत्री ने पोखर में मछली का जीरा छोड़ा

प्रगति यात्रा के क्रम में मुख्यमंत्री ने वैशाली जिले के पटेढ़ी बेलसर प्रखंड स्थित नगवां ग्राम पंचायत में जल-जीवन-हरियाली अभियान के अंतर्गत सौंदर्गीकृत कराए गए पोखर का मुआयना किया एवं पोखर में मछली का जीरा छोड़ा. इस दौरान मुख्यमंत्री ने कहा कि काफी अच्छे ढंग से यह पोखर बन गया है. हमलोग जल-जीवन-हरियाली अभियान के अंतर्गत पूरे बिहार में सार्वजनिक कुओं, तालाबों, पोखरों आदि का जीर्णोद्धार एवं सौंदर्गीकरण करा रहे हैं. जीवन के लिए जल अति आवश्यक है. साथ ही इन जलाशयों के रखरखाव के लिए संबंधित ग्राम संगठनों को प्रारंभिक राशि 31 लाख 50 हजार रुपये की स्वीकृति पत्र एवं जीविका पोषण ई-रिक्शा की चाबी मुख्यमंत्री ने जीविका दीदियों को प्रदान की. 

मुख्यमंत्री ने यहां आदर्श पुस्तकालय सह कैरियर विकास केंद्र के शिलापट्ट अनावरण कर लोकार्पण भी किया. लोकार्पण के बाद नवनिर्मित आदर्श पुस्तकालय का मुआयना कर उपलब्ध सुविधाओं की जानकारी ली. राजकीय मध्य विद्यालय नगवां के प्रांगण में जीविका दीदियों एवं विभिन्न विभागों के लगाए गये प्रदर्शनी का मुख्यमंत्री ने अवलोकन किया. अवलोकन के क्रम में मुख्यमंत्री ने 11 हजार 160 स्वयं सहायता समूहों को 135 करोड़ रुपये का सांकेतिक चेक, 1253 सतत जीविकोपार्जन योजना से जुड़े लाभार्थियों को 4 करोड़ 50 लाख रुपये का सांकेतिक चेक एवं बिहार स्टूडेंट क्रेडिट कार्ड योजना का स्वीकृति पत्र लाभुकों को प्रदान किया.

मुख्यमंत्री ने कहा कि आपकी जो भी समस्याएं और आवश्यकताएं हैं, उसको पूर्ण किया जाएगा. पूरे बिहार में जीविका दीदियां काफी अच्छा काम कर रही हैं. स्वयं सहायता समूहों से जुड़ी महिलाओं को जीविका दीदी नाम हमने ही दिया, इसे भूलियेगा मत. आज बिहार में स्वयं सहायता समूहों की संख्या बढ़कर 10 लाख से अधिक हो गई है, जिनसे 1 करोड़ 31 लाख महिलाएं जुड़ी हैं. हमलोगों ने अब शहरी क्षेत्रों में भी महिलाओं को स्वयं सहायता समूहों से जोड़ने का काम शुरू किया है. स्वयं सहायता समूहों से जुड़कर महिलाओं की स्थिति में काफी बदलाव आया है. 

सीएम ने लोगों की समस्याएं भी सुनीं

मुख्यमंत्री ने प्रगति यात्रा के क्रम में नगवां गांव का भ्रमण कर लोगों की समस्याएं भी सुनीं एवं उनके तत्काल समाधान के लिए अधिकारियों को निर्देश दिया. इस दौरान मुख्यमंत्री ने दिव्यांगजनों के बीच ट्राई साइकिल की चाबी का वितरण किया एवं तालाब के पास पौधारोपण भी किया. तालाब के समीप जीविका दीदियों के जलकुंभी उत्पाद, टिकुली एवं मधुबनी पेंटिंग से संबंधित लगाए गए स्टॉल का अवलोकन किया. 

ये भी पढ़ेंः Bihar Crime: सहरसा में डायन बता कर महिला की हत्या, बेटे ने कहा- पड़ोसी ने मार डाला

और पढ़ें
Sponsored Links by Taboola

टॉप हेडलाइंस

बिहार विधानसभा से तेजस्वी यादव क्यों गायब? सत्ता पक्ष ने पूछा सवाल, RJD ने दी ये सफाई
बिहार विधानसभा से तेजस्वी यादव क्यों गायब? सत्ता पक्ष ने पूछा सवाल, RJD ने दी ये सफाई
फास्ट ट्रैक कोर्ट के ऐलान होते ही खूब बोले गिरिराज सिंह, निशाने पर कांग्रेस, सपा और AAP
फास्ट ट्रैक कोर्ट के ऐलान होते ही खूब बोले गिरिराज सिंह, निशाने पर कांग्रेस, सपा और AAP
फास्ट ट्रैक कोर्ट के बीच रोहिणी आचार्य का PM मोदी पर निशाना, 'अब तक शिक्षा मंत्री…'
फास्ट ट्रैक कोर्ट के बीच रोहिणी आचार्य का PM मोदी पर निशाना, 'अब तक शिक्षा मंत्री…'
'सनातन संस्कृति से...', धर्मेंद्र प्रधान के इस्तीफे की मांग पर BJP नेता तारकिशोर प्रसाद का बड़ा बयान
'सनातन संस्कृति से...', धर्मेंद्र प्रधान के इस्तीफे की मांग पर BJP नेता तारकिशोर प्रसाद का बड़ा बयान

वीडियोज

Amitabh Bachchan ने ICU और सर्जरी की वायरल खबरों पर दिया बड़ा अपडेट
Lock Upp 2 में Hina Khan की स्पेशल एंट्री? Shilpa Shinde संग टकराव की चर्चा
CJP Protest : CJP प्रदर्शन, 110 वीडियो, महिलाओं से छेड़छाड़! हाई कोर्ट में खुलासे! |ABPLIVE
त्रिपुरा के DGP अनुराग धनखड़ का निधन, बागपत में पसरा सन्नाटा
अगस्त से महंगी होंगी Maruti Suzuki की Cars! क्यों बढ़ रही हैं बार-बार कीमतें? #maruti

फोटो गैलरी

पर्सनल कार्नर

टॉप आर्टिकल्स
टॉप रील्स
इधर सीजेपी से बातचीत के लिए तैयार हुई सरकार, उधर खरगे ने मोदी सरकार के सामने रखी ये शर्त
इधर सीजेपी से बातचीत के लिए तैयार हुई सरकार, उधर खरगे ने मोदी सरकार के सामने रखी ये शर्त
VIDEO: मौन आंदोलन के दौरान फफक-फफक कर रोए अन्ना हजारे, तबीयत ठीक नहीं होने के बावजूद हुए शामिल
VIDEO: मौन आंदोलन के दौरान फफक-फफक कर रोए अन्ना हजारे, तबीयत ठीक नहीं होने के बावजूद हुए शामिल
2 साल बाद वापसी, 149 की रफ्तार... पहली गेंद पर विकेट लेकर मयंक यादव ने रचा इतिहास
2 साल बाद वापसी, 149 की रफ्तार... पहली गेंद पर विकेट लेकर मयंक यादव ने रचा इतिहास
शिल्पा शेट्टी के लिए वेलेंटाइन डे गिफ्ट के तौर राज कुंद्रा ने खरीदे थे IPL टीम राजस्थान रॉयल्स के शेयर, इंवेस्टमेंट किए थे 82 करोड़
शिल्पा शेट्टी के लिए वेलेंटाइन डे गिफ्ट के तौर राज कुंद्रा ने खरीदे थे IPL टीम राजस्थान रॉयल्स के शेयर, इंवेस्टमेंट किए थे 82 करोड़
क्यों हुआ पेपर लीक और क्यों चली लाठी? प्रियंका गांधी ने मांगा शिक्षा मंत्री-गृह मंत्री और PM से जवाब
क्यों हुआ पेपर लीक और क्यों चली लाठी? प्रियंका गांधी ने मांगा शिक्षा मंत्री-गृह मंत्री से जवाब
'अगर मैं आज जंतर-मंतर पर दिखाई न दूं तो...', अभिजीत दीपके ने प्रदर्शनकारियों से ये क्यों कहा?
'अगर मैं आज जंतर-मंतर पर दिखाई न दूं तो...', अभिजीत दीपके ने प्रदर्शनकारियों से ये क्यों कहा?
दिल्ली मेट्रो के 16 स्टेशन बंद करने पर सुप्रीम कोर्ट सख्त, CJI सूर्यकांत बोले- 'अगर लंच के समय तक...'
दिल्ली मेट्रो के 16 स्टेशन बंद करने पर सुप्रीम कोर्ट सख्त, CJI सूर्यकांत बोले- 'अगर लंच के समय तक...'
किसानों के लिए वरदान हैं सरकार की ये 5 योजनाएं, आज ही कर लें आवेदन, मिलेगा जबरदस्त फायदा
किसानों के लिए वरदान हैं सरकार की ये 5 योजनाएं, आज ही कर लें आवेदन, मिलेगा जबरदस्त फायदा
Embed widget