एक्सप्लोरर

लालू परिवार पर 'नरम' हुए CM नीतीश के विधायक, ED से पूछताछ के बाद आया गोपाल मंडल का बड़ा बयान

JDU MLA Gopal Mandal Statement: गोपाल मंडल ने कहा कि जमीन के बदले नौकरी के घोटाला मामले में लालू-राबड़ी दोषी हो सकते हैं लेकिन उनके सारे बच्चे निर्दोष हैं.

भागलपुर: जमीन के बदले नौकरी घोटाला (Land For Job Scam) मामले में ईडी ने पटना में एक दिन लालू प्रसाद यादव (Lalu Prasad Yadav) से तो उसके अगले दिन उनके बेटे तेजस्वी यादव (Tejashwi Yadav) से पूछताछ की. इस पर बुधवार (31 जनवरी) को जेडीयू के बड़बोले विधायक गोपाल मंडल (Gopal Mandal) ने अपनी प्रतिक्रिया दी है. ईडी से हुई पूछताछ को लेकर वे लालू परिवार के प्रति काफी नरम दिखे.

गोपाल मंडल बोले- 'लालू के सारे बच्चे निर्दोष'

गोपाल मंडल ने कहा कि मैं बेबाक बोलता हूं. तेजस्वी यादव से जो ईडी पूछ रही है तो जिस वक्त जमीन के बदले नौकरी दी लालू यादव ने तो उस वक्त तो वह बहुत छोटे थे. हॉस्टल में पढ़ते थे. उसको बेवजह उलझाया जा रहा है. ये नहीं करना चाहिए था. तेजस्वी यादव मासूम है. लालू के सारे बच्चे निर्दोष हैं. चाहे मीसा भारती हों या कोई हो. दोषी हो सकते हैं लेकिन लालू यादव और राबड़ी देवी लेकिन बाल-बच्चे दोषी नहीं हो सकते हैं.

'कोई पांच करोड़ देगा तो एक मिनट देरी करेंगे...?'

पत्रकारों के सवाल पर कि कहा जा रहा है कि तेजस्वी के नाम पर जमीन ली गई है इस पर गोपाल मंडल ने कहा, "जमीन ली तो उनके पिता जी ने ली. जिसने जमीन देकर नौकरी ली उससे क्यों नहीं पूछ रहे हैं. हमको कोई आएगा अभी कि ले लीजिए पांच करोड़ तो एक मिनट भी देरी करेंगे? रख ही न लेंगे. कोई देने आएगा लक्ष्मी तो लेंगे नहीं? ईडी पूछे चाहे कोई पूछे."

बता दें कि जमीन के बदले नौकरी के मामले में पहले 29 जनवरी को लालू यादव से करीब 9 से 10 घंटे तक ईडी ने बैठाकर पूछताछ की थी. इसके ठीक अगले दिन 30 जनवरी को तेजस्वी यादव को बुलाया गया था. तेजस्वी यादव से भी करीब आठ घंटे तक पूछताछ की गई थी. इस दौरान पटना में ईडी दफ्तर के बाहर काफी संख्या में आरजेडी के नेता और कार्यकर्ता मौजूद थे. उनका कहना था कि बेवजह परेशान किया जा रहा है. तेजस्वी यादव और लालू यादव झुकने वाले नहीं हैं. इसी पूछताछ पर अब गोपाल मंडल ने अपनी प्रतिक्रिया दी है.

यह भी पढ़ें- Mukesh Sahani: लोकसभा चुनाव से पहले मुकेश सहनी ने कर दिया बड़ा दावा, कहा- 'अभी बहुत कुछ बाकी है...'

और पढ़ें
Sponsored Links by Taboola

टॉप हेडलाइंस

नालंदा में घर में घुसकर छोटी यादव की गोली मारकर हत्या, चार महीने पहले जमानत पर आया था बाहर
नालंदा में घर में घुसकर छोटी यादव की गोली मारकर हत्या, चार महीने पहले जमानत पर आया था बाहर
'लड़ाई शुरू होने से पहले ही वे भाग गए', BJP उम्मीदवार के नाम वापसी पर प्रशांत किशोर ने कसा तंज
'लड़ाई शुरू होने से पहले ही वे भाग गए', BJP उम्मीदवार के नाम वापसी पर प्रशांत किशोर ने कसा तंज
बांकीपुर उपचुनाव: कांग्रेस-RJD के आरोपों पर बोले BJP नेता संजय सरावगी, 'विपक्ष में बेचैनी है और वो...'
बांकीपुर उपचुनाव: कांग्रेस-RJD के आरोपों पर बोले BJP नेता संजय सरावगी, 'विपक्ष में बेचैनी है और वो...'
बांकीपुर उपचुनाव: BJP ने फिर कर दी बड़ी गलती! पहले टिकट काटा, अब नए कैंडिडेट के बायोडेटा में गड़बड़ी?
बांकीपुर उपचुनाव: BJP ने फिर कर दी बड़ी गलती! पहले टिकट काटा, अब नए कैंडिडेट के बायोडेटा में गड़बड़?

वीडियोज

Salman Khan से जुड़ी Kala Hiran के प्रोड्यूसर को मिली धमकी
Farah Khan ने Akanksha Chaudhary की लगाई जमकर क्लास
लाचार पिता के सामने बीच सड़क पर बेटी से छेड़खानी
Sairab: 😯Tinni ने मां पर फिर उठाए सवाल, Nayanika को गलत समझ रही टिनी की एंट्री से बढ़ा ड्रामा। #sbs
Bollywood News: आमिर खान की तीसरी शादी की अफवाहों पर मचा बवाल, भड़का बजरंग दल (11.07.26)

फोटो गैलरी

पर्सनल कार्नर

टॉप आर्टिकल्स
टॉप रील्स
बांग्लादेश में घिरे PM तारिक रहमान, जमात चीफ बोले- BNP ने तोड़ा वादा, कर दी ये बड़ी मांग
बांग्लादेश में घिरे PM तारिक रहमान, जमात चीफ बोले- BNP ने तोड़ा वादा, कर दी ये बड़ी मांग
'इतनी गुलामी मत कीजिए', ED-CBI के अधिकारियों को लेकर कांग्रेस सांसद इमरान मसूद ने कसा तंज
'इतनी गुलामी मत कीजिए', ED-CBI के अधिकारियों को लेकर कांग्रेस सांसद इमरान मसूद ने कसा तंज
ट्विशा शर्मा केस: दिल्ली AIIMS ने CBI को सौंपी 11 पन्नों की रिपोर्ट, चौंकाने वाला खुलासा
ट्विशा शर्मा केस: दिल्ली AIIMS ने CBI को सौंपी 11 पन्नों की रिपोर्ट, चौंकाने वाला खुलासा
'तारक मेहता' में कम हो जाएगा जेठालाल का ट्रैक? इस नए एक्टर की वजह से दिलीप जोशी को हुआ नुकसान
'तारक मेहता' में कम हो जाएगा जेठालाल का ट्रैक? इस नए एक्टर की वजह से दिलीप जोशी को हुआ नुकसान
IND vs ENG 1st ODI Date, Time: T20 हार का बदला लेंगे विराट कोहली और रोहित शर्मा, जानें कब है भारत बनाम इंग्लैंड पहला वनडे
T20 हार का बदला लेंगे विराट कोहली और रोहित शर्मा, जानें कब है IND vs ENG पहला वनडे
डोनाल्ड ट्रंप के करीबी सांसद लिंडसे ग्राहम का निधन, रूसी तेल खरीद को लेकर भारत को दी थी धमकी
डोनाल्ड ट्रंप के करीबी सांसद लिंडसे ग्राहम का निधन, रूसी तेल खरीद को लेकर भारत को दी थी धमकी
Best Roti for Health: मक्का-ज्वार-बाजरा या गेहूं... सबसे जल्दी पचती है किसकी रोटी, किसमें होती है सबसे ज्यादा ताकत?
मक्का-ज्वार-बाजरा या गेहूं... सबसे जल्दी पचती है किसकी रोटी, किसमें होती है सबसे ज्यादा ताकत?
Potato Boiling Guide: एक, दो या तीन... कुकर में कितनी सीटी में पक जाते हैं आलू? जान लें काम की बात
एक, दो या तीन... कुकर में कितनी सीटी में पक जाते हैं आलू? जान लें काम की बात
Embed widget