एक्सप्लोरर

'इंडिया गठबंधन की उल्टी गिनती शुरू', ममता बनर्जी का नाम लेते हुए प्रेम कुमार ने कह दी बड़ी बात

Bihar News: बिहार सरकार के मंत्री प्रेम कुमार गया में पत्रकारों से बात कर रहे थे. प्रेम कुमार ने कहा कि इंडिया गठबंधन की उल्टी गिनती शुरू हो गई है. देश की जनता ने इनको खारिज कर दिया है.

Prem Kumar News: इंडिया गठबंधन के नेतृत्व को लेकर ममता बनर्जी की ओर से जताई गई इच्छा पर नीतीश सरकार के मंत्री प्रेम कुमार ने बड़ा बयान दिया है. मंगलवार (10 दिसंबर) को वो गया के सर्किट हाउस में पत्रकारों से बात कर रहे थे. उन्होंने कहा कि इंडिया गठबंधन की उल्टी गिनती शुरू हो गई है. देश की जनता ने इनको खारिज कर दिया है. किसी को भी नेता बना दें कोई अंतर नहीं पड़ेगा. 

सहकारिता मंत्री प्रेम कुमार ने कहा कि मौका मिला था जिसमें वह चूक गए. महाराष्ट्र चुनाव, हरियाणा चुनाव और बिहार उपचुनाव देख लीजिए. यह साबित करता है कि देश के अंदर कहीं भी इंडिया गठबंधन का नाम नहीं है. एक समय आएगा कि इंडिया गठबंधन का नाम लेने वाला कोई नहीं रहेगा. डूबता हुआ जहाज है. जहां खुद ममता बनर्जी शासन कर रही हैं वहां महाजंगलराज है. वहां के लोग पलायन कर रहे हैं.

पूरे देश में दिखेगा सिर्फ एनडीए गठबंधन

प्रेम कुमार ने कहा कि जैसे बिहार में लालू के शासन में जंगलराज होता था वह ममता बनर्जी कर रही हैं. घुसपैठ हो रहा है. महागठबंधन डूबता हुआ जहाज है. वहां हर कोई अपनी जान बचाने में लगा है. सिर्फ पीएम नरेंद्र मोदी ही एक रास्ता हैं. संसद भवन लोकतंत्र का मंदिर है लेकिन यह लोग चलने नहीं दे रहे हैं. महागठबंधन का सूपड़ा साफ हो रहा है. पूरे देश में सिर्फ एनडीए गठबंधन दिखेगा.

माफी मांगें लालू प्रसाद यादव: प्रेम कुमार

आगे प्रेम कुमार ने लालू यादव के उस बयान पर भी पलटवार किया जिसमें आरजेडी सुप्रीमो ने नीतीश कुमार के लिए नैन सेंकने वाली बात कही है. प्रेम कुमार ने कहा कि यह निंदनीय है. एक अनुभवी और लंबे समय तक राजनीति में रहने वाले का इस तरह से बयान आता है यह काफी निंदनीय है. लालू प्रसाद यादव को माफी मांगनी चाहिए. महिलाओं का अपमान किया गया है. महिला संवाद यात्रा को लेकर उन्होंने कहा कि एक अच्छी पहल है. उन्होंने कहा कि लालू यादव समय रहते माफी मांगनी चाहिए नहीं तो आने वाले समय में बिहार की जनता सबक सिखाने का काम करेगी.

यह भी पढ़ें- लालू यादव ने दी कांग्रेस को टेंशन! कहा- 'ममता बनर्जी को दे दिया जाए INDIA गठबंधन का नेतृत्व'

और पढ़ें
Sponsored Links by Taboola

टॉप हेडलाइंस

अनंत सिंह को हटाने के बाद एक और बड़ी कार्रवाई, मयंक राज भी JDU से बाहर
अनंत सिंह को हटाने के बाद एक और बड़ी कार्रवाई, मयंक राज भी JDU से बाहर
अनंत सिंह को JDU ने निकाला तो समर्थकों ने की आतिशबाजी, कहा- कोई फर्क नहीं पडे़गा
अनंत सिंह को JDU ने निकाला तो समर्थकों ने की आतिशबाजी, कहा- कोई फर्क नहीं पडे़गा
बिहार में करवट लेगा मौसम! वज्रपात और तेज हवाएं... भारी बारिश का अलर्ट
बिहार में करवट लेगा मौसम! वज्रपात और तेज हवाएं... भारी बारिश का अलर्ट
अनंत सिंह के निष्कासन पर जन सुराज की पहली प्रतिक्रिया, 'अमित शाह...'
अनंत सिंह के निष्कासन पर जन सुराज की पहली प्रतिक्रिया, 'अमित शाह...'

वीडियोज

Delhi News: स्कूल में मौत की पहेली ! | Sansani | ABP News
JDU Action on Anant Singh: बगावत की सजा...अनंत सिंह JDU से विदा! | MLC Election Bihar
Janhit With Chitra Tripathi: कारोबारियों की दीवाली..काली करके मानेंगे राहुल? | Delhi | Gyanesh Kumar
Congress Ramlila Maidan Rally: Rahul Gandhi और INDIA गठबंधन की महारैली! | Delhi | Ramlila Ground
SIR Controversy: SIR गड़बड़झाले का मास्टरमाइंड कौन? पत्रकारों का सटीक विश्लेषण! | Rahul Gandhi

फोटो गैलरी

पर्सनल कार्नर

टॉप आर्टिकल्स
टॉप रील्स
'CTI चेयरमैन AAP का आदमी, BJP...', कांग्रेस का आरोप, इंडिया गठबंधन की रैली से पहले नया बवाल
'CTI चेयरमैन AAP का आदमी, BJP...', कांग्रेस का आरोप, इंडिया गठबंधन की रैली से पहले नया बवाल
अनंत सिंह को हटाने के बाद एक और बड़ी कार्रवाई, मयंक राज भी JDU से बाहर
अनंत सिंह को हटाने के बाद एक और बड़ी कार्रवाई, मयंक राज भी JDU से बाहर
'बिग बॉस 20': फायरिंग पर बोले रोहित शेट्टी- 'हमारे घरों में गालियां चल रही है...'
'बिग बॉस 20': फायरिंग पर बोले रोहित शेट्टी- 'हमारे घरों में गालियां चल रही है...'
हारा हुआ मैच जिताने के बाद तिलक वर्मा का बयान, बताया NZ के खिलाफ क्या था प्लान 
हारा हुआ मैच जिताने के बाद तिलक वर्मा का बयान, बताया NZ के खिलाफ क्या था प्लान 
‘हम आतंकवाद के खिलाफ...’, जॉर्डन में चर्च पर हुए हमले की भारत ने की कड़ी निंदा
‘हम आतंकवाद के खिलाफ...’, जॉर्डन में चर्च पर हुए हमले की भारत ने की कड़ी निंदा
क्या विपक्ष की 1 नवंबर की रैली होगी स्थगित?, व्यापारियों ने राहुल गांधी को लिखी चिट्ठी
क्या विपक्ष की 1 नवंबर की रैली होगी स्थगित?, व्यापारियों ने राहुल गांधी को लिखी चिट्ठी
क्या आपके भी एक ईयरबड से कम सुनाई देता है? बिना पैसे खर्च किए ऐसे करें ठीक
क्या आपके भी एक ईयरबड से कम सुनाई देता है? बिना पैसे खर्च किए ऐसे करें ठीक
प्रेशर कुकर में जिद्दी दाग, इन घरेलू तरीकों से चमक उठेंगे बर्तन
प्रेशर कुकर में जिद्दी दाग, इन घरेलू तरीकों से चमक उठेंगे बर्तन
Embed widget