एक्सप्लोरर

बिहार में रोजगार का क्रेडिट किसे? तेजस्वी बता रहे अपनी उपलब्धि, अब JDU ने पोस्टर से दिया जवाब

Bihar Poster War: पटना में जेडीयू दफ्तर के बाहर पोस्टर लगा है. पोस्टर में नीतीश कुमार की तस्वीर है. पोस्टर में लिखा गया है, "रोजगार मतलब नीतीश कुमार".

पटना: बिहार में रोजगार का क्रेडिट लेने के लिए जेडीयू और आरजेडी में होड़ मची है. अभी हाल ही में पूर्व उपमुख्यंत्री तेजस्वी यादव (Tejashwi Yadav) ने बिहार के जिलों का दौरा किया था और लोगों के बीच जाकर बताया था कि जो काम 17 साल में नीतीश कुमार ने नहीं किया उस काम को उन्होंने 17 महीने में करके दिखाया है. अब जेडीयू ने पोस्टर के जरिए जवाब दिया है और रोजगार का क्रेडिट सीएम नीतीश कुमार (CM Nitish Kumar) को दिया जा रहा है.

पटना में जेडीयू दफ्तर के बाहर पोस्टर लगा है. पोस्टर में नीतीश कुमार की तस्वीर है. पोस्टर में लिखा गया है, "रोजगार मतलब नीतीश कुमार". बता दें कि जिलों के दौरे के बाद बीते रविवार को पटना के गांधी मैदान में जन विश्वास महारैली का आयोजन किया गया था. इस दौरान भी तेजस्वी यादव ने रोजगार पर नीतीश कुमार को आड़े हाथों लिया था.

अपने संबोधन के दौरान तेजस्वी ने कहा था कि 17 महीने बिहार में महागठबंधन सरकार थी. बतौर डिप्टी सीएम उन्होंने जितना रोजगार 17 महीने में दिया उतना नीतीश ने बतौर सीएम 17 साल में नहीं दिया. रविवार को रैली में बार-बार नारा लग रहा था कि रोजगार मतलब तेजस्वी यादव, नौकरी मैन ऑफ इंडिया तेजस्वी यादव.

दो महीने में सवा दो लाख शिक्षकों की हुई बहाली

गौरतलब हो कि महागठबंधन सरकार में दो महीने में सवा दो लाख शिक्षकों की नियुक्ति हुई थी. चार लाख नियोजित शिक्षकों को राज्य कर्मी का दर्जा देने का भी निर्णय हुआ था. मामूली परीक्षा पास करनी थी. विभिन्न विभागों में भी नियुक्तियां हुई थीं. तेजस्वी इसका क्रेडिट शुरू से ले रहे हैं.

नीतीश कुमार जब महागठबंधन सरकार से अलग हुए थे तो उन्होंने कहा था कि सारी नौकरी सात निश्चय योजना पार्ट टू के तहत दी जा रही है. तेजस्वी उनके काम का क्रेडिट ले रहे हैं. रविवार को तेजस्वी ने फिर से रोजगार का मुद्दा उठाया था इसलिए इस बार पोस्टर के जरिए तेजस्वी को जवाब दिया गया है.

यह भी पढ़ें- तेजस्वी को पता था PM से हुई थी CM नीतीश कुमार की बात, लालू यादव का बड़ा खुलासा

और पढ़ें
Sponsored Links by Taboola

टॉप हेडलाइंस

MLC Election Voting Live: यूपी-बिहार में एमएलसी चुनाव के लिए वोटिंग के बीच पटना में बवाल, गोरखपुर में IAS को हटाने की मांग
Live: यूपी-बिहार में एमएलसी चुनाव के लिए वोटिंग के बीच पटना में बवाल, गोरखपुर में IAS को हटाने की मांग
बिहार MLC चुनाव के बीच मोकामा विधायक अनंत सिंह का दावा- नीतीश कुमार...
बिहार MLC चुनाव के बीच मोकामा विधायक अनंत सिंह का दावा- नीतीश कुमार...
मनोज झा का तगड़ा तंज! बिना मदद के BJP चुनाव कैसे जीतेगी?
मनोज झा का तगड़ा तंज! बिना मदद के BJP चुनाव कैसे जीतेगी?
बिहार MLC चुनाव: पुलिस हिरासत में छोटू सिंह, PK के कैंडिडेट के हैं समर्थक
बिहार MLC चुनाव: पुलिस हिरासत में छोटू सिंह, PK के कैंडिडेट के हैं समर्थक

वीडियोज

Sansani: दिलकश डांसर का दुश्मन दारोगा !
Regime Change की साजिश, International खुलासा!
आजम परिवार से अखिलेश यादव क्या हुई बात ?
वोट का गड़बड़झाला और विदेशी टूलकिट! विश्लेषकों का सटीक विश्लेषण
रेहान वाड्रा के साथ क्या हुआ?

फोटो गैलरी

पर्सनल कार्नर

टॉप आर्टिकल्स
टॉप रील्स
'न सिस्टर को पता है और न...', राहुल गांधी-प्रियंका गांधी पर BJP का बड़ा हमला
'न सिस्टर को पता है और न...', राहुल गांधी-प्रियंका गांधी पर BJP का बड़ा हमला
पंजाब में बीजेपी-शिअद का अलायंस पक्का? सुखबीर बादल के बयान से मिले संकेत
पंजाब में बीजेपी-शिअद का अलायंस पक्का? सुखबीर बादल के बयान से मिले संकेत
जेल से रिहाई के बाद CJP नेताओं की बढ़ीं मुश्किलें, आज SEM कोर्ट में पेशी
जेल से रिहाई के बाद CJP नेताओं की बढ़ीं मुश्किलें, आज SEM कोर्ट में पेशी
'आप जैसी कोई और नहीं...', मां पिंकी रोशन के बर्थडे पर ऋतिक रोशन ने लुटाया प्यार, देखें फोटोज
'आप जैसी कोई और नहीं...', मां पिंकी रोशन के बर्थडे पर ऋतिक रोशन ने लुटाया प्यार
साउथ अफ्रीका की जीत से WTC पॉइंट्स टेबल में ऑस्ट्रेलिया को नुकसान, जानें कहां है भारत
साउथ अफ्रीका की जीत से WTC पॉइंट्स टेबल में ऑस्ट्रेलिया को नुकसान, जानें कहां है भारत
'पाकिस्तान ने करगिल में मारे गए अपने सैनिकों के शव...' UN में भारत ने लगाई लताड़
'पाकिस्तान ने करगिल में मारे गए अपने सैनिकों के शव...' UN में भारत ने लगाई लताड़
बिहार MLC चुनाव: पुलिस हिरासत में छोटू सिंह, PK के कैंडिडेट के हैं समर्थक
बिहार MLC चुनाव: पुलिस हिरासत में छोटू सिंह, PK के कैंडिडेट के हैं समर्थक
हलवा पराठा खा लो गाइज... पैर से गूंथा जा रहा था आटा, वायरल हुआ वीडियो
हलवा पराठा खा लो गाइज... पैर से गूंथा जा रहा था आटा, वायरल हुआ वीडियो
Embed widget