एक्सप्लोरर

तेजस्वी को पता था PM से हुई थी CM नीतीश कुमार की बात, लालू यादव का बड़ा खुलासा

Lalu Prasad Yadav: लालू ने नीतीश कुमार के बारे में भरे मंच से खुलासा किया कि कैसे वो महागठबंधन सरकार से अलग हुए. कहा कि अब आएंगे तो यहां से बढ़िया से धक्का मिलेगा.

पटना: गांधी मैदान में बीते रविवार (03 मार्च) को महागठबंधन की जन विश्वास महारैली हुई. इसमें लालू प्रसाद यादव (Lalu Prasad Yadav) और तेजस्वी यादव (Tejashwi Yadav) के अलावा राहुल गांधी (Rahul Gandhi), अखिलेश यादव (Akhilesh Yadav), डी राजा, सीताराम येचुरी और दीपांकर भट्टाचार्य जैसे बड़े नेता शामिल हुए. पूरी रैली में प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी और बिहार के मुख्यमंत्री नीतीश कुमार निशाने पर रहे. लालू यादव ने मंच से बड़ा खुलासा करते हुए राजभवन का सिक्रेट बताया.

लालू ने नीतीश कुमार के बारे में भरे मंच से खुलासा किया कि कैसे वो महागठबंधन सरकार से अलग हुए. लालू ने कहा कि तेजस्वी को तो पता चल गया था कि राजभवन से राज्यपाल ने नीतीश कुमार की पीएम मोदी से बात करवाई है. वहां समय देकर बात कर ली थी.

फिर लालू ने कहा कि सरकार में कोई गलत काम नहीं हुआ था कि नीतीश कुमार चले गए. पता नहीं इनको क्या लगा. इस दौरान लालू ने कहा कि हम लोग ठीक बोलते थे कि लागल-लागल झुलनिया में धक्का बलम कलकत्ता चलो... इसके बाद लालू ने मंच पर मुस्कुराते हुए भोजपुरी भाषा में कहा, "फेर एने लौट के आवे के कोशीश करीहें त इहां से बढ़िया से धक्का मिली फेरो."

'...लेकिन ठेंगा दिखा दिया'

प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी पर भी लालू ने तंज कसा. कहा, "नरेंद्र मोदी ने कहा था कि खाता खुलवाओ. सबके खाते में 15 लाख आएंगे. आप लोग भी खाता खुलवाए थे कि कुछ आएगा. हमारी सात बेटी, दो बेटा, खुद पति-पत्नी सबका खाता हमने खुलवा दिया. सोचा था कि करोड़ों रुपये आ जाएंगे, लेकिन ठेंगा दिखा दिया."

'इस बार इनको हटा देंगे…'

आगे आरजेडी सुप्रीमो लालू ने कहा कि अखिलेश यादव, राहुल गांधी, हेमंत सोरेन हम सभी लोग गोलबंद हैं. इस बार इनको (बीजेपी) हटा देंगे. इसके बाद लालू ने कहा कि अब क्या बोलें... तो पीछे से तेजस्वी यादव ने कहा कि दिल्ली के बारे में बोलिए. इस पर लालू ने कहा कि हां यह तो मैं भूल गया था. जोशीले अंदाज में कहा, "दिल्ली पर कब्जा करना है. आप लोग तैयार हैं ना? भीड़ से आवाज आई हां. इस पर लालू ने हाथ उठाया और कहा कि सब लोग खड़ा होकर हाथ उठाइए. तब तक उठाते रहिए जब तक नरेंद्र मोदी देख न ले."

यह भी पढ़ें- मोतिहारी में रेलिंग से टकराई कार, एक ही परिवार के 3 लोगों की मौत, फ्लाइट पकड़ने जा रहे थे पटना

परमानंद सिंह 25 वर्षों से पत्रकारिता में सक्रिय हैं. कशिश न्यूज़ सहित पटना में कई प्रतिष्ठित चैनलों में काम करने का अनुभव प्राप्त है. बिहार की खबरों पर इनकी पकड़ मजबूत मानी जाती है.  कई एक्सक्लूसिव खबर कर चुके हैं. राजनीति से लेकर क्राइम तक की खबरों में इनकी रुचि है. पांच साल से एबीपी बिहार से जुड़े हैं. डिजिटल विंग के लिए काम कर रहे हैं.

Read More
और पढ़ें
Sponsored Links by Taboola

टॉप हेडलाइंस

सौरव दास-आशुतोष रांका की जमानत पर चिराग पासवान बोले- 'अगर बार-बार…'
सौरव दास-आशुतोष रांका की जमानत पर चिराग पासवान बोले- 'अगर बार-बार…'
बिहार: विपक्ष के विरोध पर BJP का पलटवार, चलाएगी 'लोकतंत्र बचाओ, भीड़तंत्र हटाओ' अभियान
बिहार: विपक्ष के विरोध पर BJP का पलटवार, चलाएगी 'लोकतंत्र बचाओ, भीड़तंत्र हटाओ' अभियान
बेगूसराय: दारोगा ने महिला डांसर को मारा थप्पड़, पिस्टल लहराई, मची अफरा-तफरी
बेगूसराय: दारोगा ने महिला डांसर को मारा थप्पड़, पिस्टल लहराई, मची अफरा-तफरी
किशनगंज में हाथियों का तांडव, बुजुर्ग को मार डाला, मासूम घायल
किशनगंज में हाथियों का तांडव, बुजुर्ग को मार डाला, मासूम घायल

वीडियोज

Sansani: बॉलीवुड पर लॉरेंस की खूनी नजर!
UP कांग्रेस के हाथ SIR की कौन सी 'फाइल'?
जमानत मिलने से पहले High Court ने Saurabh Das-Ashutosh Ranka को फटकारा!
सितारों की कड़ी सुरक्षा..'प्लान A' फेेल हुआ!
'दुश्मन' कौन 'अराजक' मौन?

फोटो गैलरी

पर्सनल कार्नर

टॉप आर्टिकल्स
टॉप रील्स
'केंद्र सरकार यह भूल जाती है कि...', बोले अन्नामलाई, CJP और कांग्रेस पर क्या कहा?
'केंद्र सरकार यह भूल जाती है कि...', बोले अन्नामलाई, CJP और कांग्रेस पर क्या कहा?
नीला ड्रम केस: मुस्कान की बेटी का खर्च उठाएंगे फैजान अंसारी? कोर्ट में दी अर्जी
नीला ड्रम केस: मुस्कान की बेटी का खर्च उठाएंगे फैजान अंसारी? कोर्ट में दी अर्जी
सौरव दास-आशुतोष रांका को किसने तिहाड़ से बाहर निकाला? ये रही वकीलों की लिस्ट
सौरव दास-आशुतोष रांका को किसने तिहाड़ से बाहर निकाला? ये रही वकीलों की लिस्ट
टाइगर श्रॉफ फायरिंग मामला: रणवीर सिंह के घर और ऑफिस की भी की गई थी रेकी, मुख्य साजिशकर्ता को भेजे थे फोटो-वीडियो
टाइगर श्रॉफ फायरिंग मामला: रणवीर सिंह के घर और ऑफिस की भी की गई थी रेकी
न्यूजीलैंड के इन 3 खिलाड़ियों से टीम इंडिया को रहना होगा सावधान, अकेले पलट सकते हैं बाजी
न्यूजीलैंड के इन 3 खिलाड़ियों से टीम इंडिया को रहना होगा सावधान, अकेले पलट सकते हैं बाजी
बंगाल की खाड़ी में चक्रवाती तूफान का खतरा, देश के इन राज्यों के लिए IMD की चेतावनी
बंगाल की खाड़ी में चक्रवाती तूफान का खतरा, देश के इन राज्यों के लिए IMD की चेतावनी
25 हजार में बेस्ट हैं ये स्मार्ट टीवी, मिलेंगे ढेर सारे फीचर्स
25 हजार में बेस्ट हैं ये स्मार्ट टीवी, मिलेंगे ढेर सारे फीचर्स
ऋषिकेश-रणथंबौर में दिल्ली-मुंबई से महंगा क्यों होटल किराया? जानें वजह
ऋषिकेश-रणथंबौर में दिल्ली-मुंबई से महंगा क्यों होटल किराया? जानें वजह
Embed widget