एक्सप्लोरर

‘नारी शक्ति सम्मेलन’ का CM नीतीश कुमार ने किया उद्घाटन, कहा- ‘पहले जो नेता थे, कुछ...’

International Women's Day 2025: अंतरराष्ट्रीय महिला दिवस पर डिप्टी सीएम सम्राट चौधरी ने कहा कि पीएम नरेंद्र मोदी के नेतृत्व में न्यू इंडिया हर क्षेत्र में महिलाओं को सशक्त बना रहा है.

International Women's Day 2025: बिहार की राजधानी पटना के जेडीयू कार्यालय में आज (8मार्च) अंतरराष्ट्रीय महिला दिवस पर नारी शक्ति सम्मेलन का आयोजन किया गया है. जिसका उद्घाटन करने के लिए मुख्यमंत्री नीतीश कुमार जेडीयू कार्यालय पहुंचे हैं. इस दौरान सीएम नीतीश महिलाओं से मिले और उन्हें अंतरराष्ट्रीय महिला दिवस की शुभकामना दी. उन्होंने महिलाओं को संबोधित करते हुए कहा कि महिला दिवस के अवसर पर आप सबको नमन, आप सबका अभिनंदन. 

सीएम नीतीश ने कहा हम कार्यक्रम में आए बहुत अच्छा लगा. आप सब जानते हैं कि हमने शुरू से ही महिलाओं को आगे बढ़ाया है. पहले जो नेता थे, कुछ किए हैं..हम लोगों ने सबकुछ किया है. बहुत अच्छा है भारी संख्या में सब जगह महिलाएं आगे बढ़ रही है. मुख्यमंत्री के संबोधन के बाद कार्यक्रम में उपस्थित महिलाओं ने नीतीश कुमार जिंदाबाद के नारे लगाए. साथ ही कहा कि 2025 फिर से नीतीश.

डिप्टी CM सम्राट चौधरी ने दी शुभकामनाएं
बिहार के डिप्टी सीएम सम्राट चौधरी ने एक्स पर पोस्ट कर लिखा कि सशक्त महिला-सशक्त राष्ट्र. अंतरराष्ट्रीय महिला दिवस की हार्दिक शुभकामनाएं. आज हम भारत की महिलाओं की शक्ति, संघर्ष और उपलब्धियों को सलाम करते हैं. पीएम नरेंद्र मोदी के नेतृत्व में न्यू इंडिया हर क्षेत्र में महिलाओं को सशक्त बना रहा है. चाहे शिक्षा हो, व्यवसाय, खेल या राजनीति. हम एक समानता और अवसरों से भरे भविष्य की ओर बढ़ रहे हैं.

‘नारी शक्ति के सम्मान में डबल इंजन सरकार समर्पित है’
वहीं बिहार बीजेपी अध्यक्ष दिलीप कुमार जायसवाल ने एक्स पर पोस्ट कर लिखा कि नारी शौर्य है, साहस है, शक्ति है. नारी देवी है, दुर्गा है, ईश्वर की भक्ति है. सभी माताओं-बहनों को अंतर्राष्ट्रीय महिला दिवस की शुभकामनाएं. बिहार की नारी शक्ति के सम्मान, अधिकार, समानता एवं सशक्तिकरण हेतु डबल इंजन सरकार पूर्णत समर्पित है. बिहार बीजपी की तरफ से एक्स पर पोस्ट कर लिखा गया कि मोदी सरकार के प्रयासों से सफलता की सीढ़ियों पर मजबूती से कदम बढ़ा रही हैं भारत की बेटियां.

यह भी पढ़ें: गोपालगंज में बाबा बागेश्वर का बड़ा बयान, कहा- 'सारे हिंदू एक हो जाओ, अलग रहे तो...'

आर्यन आनंद एबीपी न्यूज़ में बतौर रिपोर्टर काम कर रहे हैं. बिहार की राजधानी पटना में होने राजनीतिक गतिविधियों के साथ अन्य हलचलों पर लगातार नजरें रखते हैं. आर्यन आनंद ने 2015 में पत्रकारिता की पढ़ाई पूरी करने के बाद 2016 में दिल्ली में पॉलिटिकल कैंपेनिंग टीम के साथ डिजिटल जर्नलिज्म से कैरियर की शुरुआत की.

2018 में पटना लौटकर बिहार के प्रतिष्ठित डिजिटल चैनल फर्स्ट बिहार में हुआ रिपोर्टर काम किया. फर्स्ट बिहार में 5 साल काम करने के बाद एबीपी से साल 2024 में जुड़े. आर्यन आनंद ने गुरु जम्भेश्वर विश्वविद्यालय, हरियाणा से BMC और मास कम्युनिकेशन में डिप्लोमा किया है.

संपर्क करें- फेसबुक- https://www.facebook.com/share/19cyjN7pLc/ | इंस्टाग्राम- https://www.facebook.com/share/19cyjN7pLc/ | एक्स- https://x.com/The_AryanAnand | मेल आईडी- aryana@abpnetwork.com

Read More
और पढ़ें
Sponsored Links by Taboola

टॉप हेडलाइंस

मधुबनी गोलीकांड में एक्शन, 5 पुलिसकर्मी सस्पेंड; आरोपी ASI की तलाश में 12 टीम
मधुबनी गोलीकांड में एक्शन, 5 पुलिसकर्मी सस्पेंड; आरोपी ASI की तलाश में 12 टीम
CM सम्राट के क्राइम और अपराध वाले बयान पर प्रशांत किशोर का रिएक्शन, कह दी ये बात
CM सम्राट के क्राइम और अपराध वाले बयान पर प्रशांत किशोर का रिएक्शन, कह दी ये बात
बिहार के शिक्षक ध्यान दें! ट्रांसफर के लिए फिर खुलेगा पोर्टल, नोट कर लें तारीख
बिहार के शिक्षक ध्यान दें! ट्रांसफर के लिए फिर खुलेगा पोर्टल, नोट कर लें तारीख
खगड़िया के SP भानु प्रताप हटाए गए, पत्नी ने आवास के बाहर दिया था धरना
खगड़िया के SP भानु प्रताप हटाए गए, पत्नी ने आवास के बाहर दिया था धरना

वीडियोज

Horrifying Crime Story: दहशत की 20 रातों की कहानी... आधी रात को 'आत्मा' Calling और हत्या का खुलासा!
US Politics News Live: 'ट्रंप कार्ड' पड़ा फीका! डेमोक्रेटिक पार्टी की बल्ले-बल्ले
US Midterm Election Results: काम के,ना धाम के...Donald प्रेसिडेंट रहेंगे सिर्फ नाम के! | Republican
Sandeep Chaudhary: 'US जनादेश' से भारत को राहत या जारी रहेगी आफत? सटीक विश्लेषण! US Midterm Election
US Midterm Election Results: चुनावों में ट्रंप की हार...डेमोक्रेट्स की बहार! | Donald Trump

फोटो गैलरी

पर्सनल कार्नर

टॉप आर्टिकल्स
टॉप रील्स
'नतीजों को वैध मानें...', इजरायल के राष्ट्रपति इसाक हर्जोग ने चुनाव को दी कानूनी मान्यता
'नतीजों को वैध मानें...', इजरायल के राष्ट्रपति इसाक हर्जोग ने चुनाव को दी कानूनी मान्यता
मधुबनी गोलीकांड में एक्शन, 5 पुलिसकर्मी सस्पेंड; आरोपी ASI की तलाश में 12 टीम
मधुबनी गोलीकांड में एक्शन, 5 पुलिसकर्मी सस्पेंड; आरोपी ASI की तलाश में 12 टीम
ट्रंप की हार से इंडिया-यूएस रिश्तों पर कैसा असर, किस पैरामीटर पर तय होगा आगे का भविष्य?
ट्रंप की हार से इंडिया-यूएस रिश्तों पर कैसा असर, किस पैरामीटर पर तय होगा आगे का भविष्य?
WPL 2027 का शेड्यूल, 22 मैच, 2 मैदान, RCB-MI की पहली भिड़ंत; देखें पूरा कार्यक्रम
WPL 2027 का शेड्यूल, 22 मैच, 2 मैदान, RCB-MI की पहली भिड़ंत; देखें पूरा कार्यक्रम
तुषार कपूर के बाद अब आयुष्मान खुराना को भी मिली धमकी, आरोपी ने मांगे करोड़ों, जांच में जुटी पुलिस
तुषार कपूर के बाद अब आयुष्मान खुराना को मिली धमकी, करोड़ों की भी की गई मांग
AMU में 8 साल बाद छात्रसंघ चुनाव, अध्यक्ष पद की रेस में 9 उम्मीदवार
AMU में 8 साल बाद छात्रसंघ चुनाव, अध्यक्ष पद की रेस में 9 उम्मीदवार
खटमल मारने के लिए लगाई आग, लेकिन खुद की लग गई लंका
खटमल मारने के लिए लगाई आग, लेकिन खुद की लग गई लंका
Tiger vs Dog Fight: क्या टाइगर से जीत सकता है दुनिया का सबसे खूंखार कुत्ता, कैसी होगी लड़ाई?
क्या टाइगर से जीत सकता है दुनिया का सबसे खूंखार कुत्ता, कैसी होगी लड़ाई?
Embed widget