एक्सप्लोरर

Bihar Politics: आरसीपी सिंह बोले- नीतीश कुमार से ज्यादा मेरी 'औकात', नेवी की परीक्षा में फेल हो चुके हैं मुख्यमंत्री

RCP Singh News: पूर्व केंद्रीय मंत्री आरसीपी सिंह सोमवार को भोजपुर जिले में पहुंचे थे. यहां उन्होंने एक रिसोर्ट में कार्यकर्ताओं से मुलाकात की और नीतीश पर हमला बोला.

आरा: बिहार (Bihar) के भोजपुर (Bhojpur) जिले में रविवार को पूर्व केंद्रीय मंत्री और जेडीयू के पूर्व अध्यक्ष आरसीपी सिंह (RCP Singh) एक निजी रिसोर्ट में कार्यकर्ताओं से मिलने पहुंचे. इस दौरान आरसीपी सिंह ने बिहार के मुख्यमंत्री नीतीश कुमार (CM Nitish Kumar) पर जमकर हमला बोला. आरसीपी सिंह बूथ स्तर के कार्यकर्ताओं से मिलने के बाद नीतीश कुमार की औकात तक पहुंच गए. इतना ही नहीं उन्होंने नेवी की परीक्षा से लेकर एमएलए चुनाव की भी बात उठाई और नीतीश कुमार को अपने से भी छोटा नेता बताया. 

आरसीपी सिंह ने नीतीश कुमार को लेकर कहा कि 1982 में नीतीश कुमार कहां थे? इस दौरान मैंने गांव में मेहनत कर सिविल सर्विस की परीक्षा पास की थी और वो सड़क पर घूम रहे थे. नीतीश ने इंजीनियरिंग पास करने के बाद केवल नेवी की परीक्षा दी थी, लेकिन वो पास नहीं हो पाए थे. मेरी औकात नीतीश कुमार से पहले भी ज्यादा थी और आज भी ज्यादा है. 

'1977 में MLA का टिकट मिलने के बाद हार गए थे नीतीश'

आरसीपी सिंह ने कहा कि 1982 से पहले जब नीतीश को एमएलए का टिकट मिला था, तो क्या हुआ था? नीतीश चुनाव हार गए थे. आज वो मेरी औकात देख रहे हैं तो मैं बता दूं कि इस लोकतंत्र में सबकी हैसियत बराबर होती है. आप मुख्यमंत्री क्यों है क्योंकि जनता ने आपको चुना है. जनता ने आपको नेतृत्व करने का मौका दिया है. कहा कि जिस दिन मुख्यमंत्री पद से हट जाएंगे तो खत्म हो जाएंगे. मेरी हैसियत आपकी हैसियत बराबर है. 

ये भी पढ़ें- Siwan News: सीवान में शराब पीकर हाईवोल्टेज ड्रामा करता रहा शख्स, पकड़ने में पुलिस के भी छूटे पसीने

'गद्दार वो होता है जो दूसरे को गद्दार बोलता है'

गरम मिजाज में दिखे आरसीपी सिंह ने कहा कि वैसे लोग गद्दार होते है जो बोलते है. मुझपर पार्टी के विधायक तोड़ने का आरोप है. लेकिन हकीकत क्या है. मेरे पास ना तो एक भी विधायक है और ना ही मेरे पास कोई सांसद है. फिर भी मुझे पार्टी तोड़ने के लिए कहा जा रहा है, लेकिन हां मैं इतना जरूर बोलूंगा कि बूथ स्तर से लेकर प्रदेश स्तर तक के जो जेडीयू के कार्यकर्ता है वो सभी मेरे साथ है. ये सभी नीतीश कुमार के कार्यशैली से खुश नहीं है और आने वाले समय में आप ऊपर रह जाएंगे और जमीन नीचे से खिसक जाएगी.

ये भी पढ़ें- Jehanabad News: जहानाबाद में चल रहा था सेक्स रैकेट, आपत्तिजनक हालत में 12 युवतियों और 11 युवकों को पकड़ा गया

और पढ़ें
Sponsored Links by Taboola

टॉप हेडलाइंस

दुलारचंद हत्याकांड: अनंत सिंह पर चिराग पासवान की दो टूक, जानें क्या कहा
दुलारचंद हत्याकांड: अनंत सिंह पर चिराग पासवान की दो टूक, जानें क्या कहा
BPSC ने रद्द की 1711 पदों पर भर्ती, अभ्यर्थियों के लिए बड़ा झटका
BPSC ने रद्द की 1711 पदों पर भर्ती, अभ्यर्थियों के लिए बड़ा झटका
दिल्ली रैली से पहले गरजे तेजस्वी, PM मोदी-शाह पर लगाए गंभीर आरोप
दिल्ली रैली से पहले गरजे तेजस्वी, PM मोदी-शाह पर लगाए गंभीर आरोप
अनंत सिंह की विधायकी अभी नहीं जाएगी! स्पीकर के बयान से मिले संकेत
अनंत सिंह की विधायकी अभी नहीं जाएगी! स्पीकर के बयान से मिले संकेत

वीडियोज

रिश्तों का धोखा, साजिश और खौफ! 4 शहरों में जुर्म की 4 सनसनीखेज कहानियां...
MLC रिजल्ट, चौतरफा खटपट!
किसके वोट चोरी, किसकी सीनाजोरी?
Azam Khan बाहर आएंगे... किसका गेम बिगाड़ेंगे?
Gyanesh Kumar पर 'जन-महाभियोग' विश्लेषकों का सटीक विश्लेषण

फोटो गैलरी

पर्सनल कार्नर

टॉप आर्टिकल्स
टॉप रील्स
'यूपी में तीसरी बार सरकार बना दो, यहां भी यूसीसी लागू करेंगे', अमित शाह का बड़ा ऐलान
'यूपी में तीसरी बार सरकार बना दो, यहां भी यूसीसी लागू करेंगे', अमित शाह का बड़ा ऐलान
AAP सबसे तेज! पंजाब चुनाव के लिए कल जारी होगी कैंडिडेट्स की पहली लिस्ट
AAP सबसे तेज! पंजाब चुनाव के लिए कल जारी होगी कैंडिडेट्स की पहली लिस्ट
6, 6, 6, 6, 6, W... फिलिप्स के नितीश रेड्डी पर लगातार 5 छक्के, छठी गेंद पर विकेट; बदला पूरा
6, 6, 6, 6, 6, W... फिलिप्स के नितीश रेड्डी पर लगातार 5 छक्के, छठी गेंद पर विकेट
अब OTT पर भौकाल मचाने आ गई 'मिर्जापुर द मूवी', जानें- कहां देखें ये फिल्म?
अब ओटीटी पर भौकाल मचाएगी 'मिर्जापुर द मूवी', जानें- कहां देखें ये फिल्म?
अब किसके हाथ में इजरायली सत्ता की चाबी? नेतन्याहू-आइजेनकोट के बीच टक्कर, कैसे होगा फैसला?
अब किसके हाथ में इजरायली सत्ता की चाबी? नेतन्याहू-आइजेनकोट के बीच टक्कर, कैसे होगा फैसला?
Diwali SUV Discounts: Nexon से Kylaq तक, इन 5 SUV पर मिल रहा बंपर दिवाली Discount!
Nexon से Kylaq तक, इन 5 SUV पर मिल रहा बंपर दिवाली Discount!
PM Kisan Samman Nidhi :खाते में नहीं आए पीएम किसान निधि के 2000 रुपये? तुरंत करें ये काम
खाते में नहीं आए पीएम किसान निधि के 2000 रुपये? तुरंत करें ये काम
Viral Video: कार के बीप से परेशान हुआ शख्स, पेट्रोल डालकर लगाई आग; देखें सीसीटीवी
कार के बीप से परेशान हुआ शख्स, पेट्रोल डालकर लगाई आग; देखें सीसीटीवी
Embed widget