एक्सप्लोरर

बिहार के मुख्यमंत्री नीतीश कुमार को कितना जानते हैं? टाई के चलते 8वीं कक्षा में नहीं हुआ था पटना में एडमिशन, पढ़ें पूरी स्टोरी

बहुत कम लोग जानते हैं कि सीएम नीतीश भी अफसरशाही के शिकार हो चुके हैं. आठवीं कक्षा में नामांकन के लिए टेस्ट दिया, पहले स्थान पर आए लेकिन एडमिशन नहीं हुआ.

पटनाः बिहार में विपक्षी पार्टियां समेत एनडीए में शामिल बीजेपी भी बिहार में अफसरशाही को लेकर सरकार पर आरोप लगा चुकी है. इसको लेकर बीजेपी के कई बड़े और दिग्गज नेता बयान दे चुके हैं, लेकिन बिहार में अफसरशाही का सिलसिला आज कोई नया नहीं है. यह बहुत कम लोग जानते हैं कि मुख्यमंत्री नीतीश कुमार भी अफसरशाही के शिकार हो चुके हैं. नीतीश कुमार के पास टाई नहीं थी तो उनका पटना के एक स्कूल में एडमिशन नहीं हुआ.

मुख्यमंत्री नीतीश कुमार को पढ़ाने वाले शिक्षक इंद्रासन प्रसाद सिंह (89 वर्ष) बताते हैं कि बात उस समय की है जब नीतीश कुमार सातवीं क्लास पास कर चुके थे. नीतीश कुमार पढ़ने में बहुत तेज थे. सातवीं क्लास में अच्छे नंबर से पास किए थे. उनके पिता वैद्य जी अपने करीबी मित्र रहे शिक्षकों को बुलाया और कहा कि वो इसका (नीतीश कुमार) एडमिशन पटना के कॉलेजिएट स्कूल में कराना चाहते हैं. 

तब शिक्षक इंद्रासन प्रसाद सिंह नीतीश कुमार को लेकर पटना के कॉलेजिएट हाई स्कूल पहुंचे. इंद्रासन प्रसाद सिंह उस समय बख्तियारपुर के गणेश दत्त हाई स्कूल में हिंदी और अर्थशास्त्र के शिक्षक थे. पटना कॉलेजिएट में नामांकन के लिए नीतीश कुमार ने टेस्ट दिया. टेस्ट में वो पहले स्थान पर तो आए लेकिन उनका एडमिशन यहां नहीं हो सका और जो छात्र दूसरे स्थान पर था उसका नामांकन हो गया क्योंकि वह किसी बड़े अधिकारी का बेटा था.

इंद्रासन प्रसाद सिंह ने पूछा कि नीतीश ने तो पहला स्थान पाया है और सेकेंड वाले का एडमिशन क्यों हो गया? तब वहां के शिक्षक ने नीतीश कुमार के बारे में बताया कि यह लड़का टाई पहनकर नहीं आया है इसलिए इसका एडमिशन नहीं होगा.

'राष्ट्रपति या प्रधानमंत्री बन जाएं नीतीश कुमार'
शिक्षक इंद्रासन प्रसाद सिंह बताते हैं कि उस समय उनके मुंह से निकल गया था कि आज टाई के चलते एडमिशन नहीं हुआ. एक समय आएगा जब कितने टाई पहने लोग इसके पीछे रहेंगे और देखिए आज वह दिन आ गया. नीतीश कुमार के शिक्षक कहते हैं कि अब तो नीतीश के लिए प्रधानमंत्री और राष्ट्रपति का पोस्ट ही बचा हुआ है. वह आशीर्वाद भी देते हैं कि नीतीश कुमार प्रधानमंत्री या राष्ट्रपति बन जाए.

यह भी पढ़ें- 

Kashmir Files: बिहार विधानसभा में कश्मीर फाइल्स के टिकट को विपक्ष के विधायकों ने फाड़ा, कहा- RSS का एजेंडा ना थोपे BJP

बिहारः सीएम नीतीश की सुरक्षा में चूक पर RJD ने की डीजीपी को हटाने की मांग, JDU ने 7 शब्दों में पलटकर दे दिया ये जवाब

और पढ़ें
Sponsored Links by Taboola

टॉप हेडलाइंस

Bypolls 2026 Voting LIVE: बांकीपुर उपचुनाव में 9 बजे तक 4.61% वोटिंग, दतिया में भी मतदान जारी, प्रशांत किशोर बोले- हम जीतेंगे
LIVE: बांकीपुर उपचुनाव में 9 बजे तक 4.61% वोटिंग, दतिया में भी मतदान जारी, प्रशांत किशोर बोले- हम जीतेंगे
बिहार में भूमि और भवनहीन विद्यालयों को मिलेगा भवन? क्या बोले शिक्षा मंत्री
बिहार में भूमि और भवनहीन विद्यालयों को मिलेगा भवन? क्या बोले शिक्षा मंत्री
अनंत सिंह ने महज 5 सेकंड में खत्म किया भाषण, जानें क्या बोले छोटे सरकार?
अनंत सिंह ने महज 5 सेकंड में खत्म किया भाषण, जानें क्या बोले छोटे सरकार?
'SHO ऋतुराज की नौकरी जाएगी ही जाएगी', वर्दी वाले बयान पर भड़के PK
'SHO ऋतुराज की नौकरी जाएगी ही जाएगी', वर्दी वाले बयान पर भड़के PK

वीडियोज

7 फेरों के रिश्तों में साजिश की चाल!
Lock Upp 2: Shreya Kalra का बड़ा खुलासा, बचपन की दर्दनाक घटना सुनकर भावुक हुए सभी
Samay Raina का Munawar Faruqui पर Aamir Khan वाला Joke हुआ Viral, India’s Got Latent में मचा हंगामा
Ramayana Trailer Update: 30 July को आएगा ट्रेलर, फैंस में बढ़ी जबरदस्त Excitement
Batwara 1947 Trailer Review: Sunny Deol छा गए, लेकिन क्या ट्रेलर बना उम्मीदों जितना दमदार?

फोटो गैलरी

पर्सनल कार्नर

टॉप आर्टिकल्स
टॉप रील्स
'मुझे भारतीय रेलवे पर गर्व, इसी तरह...', मोदी सरकार को लेकर क्या बोले वांगचुक
'मुझे भारतीय रेलवे पर गर्व, इसी तरह...', मोदी सरकार को लेकर क्या बोले वांगचुक
'SHO ऋतुराज की नौकरी जाएगी ही जाएगी', वर्दी वाले बयान पर भड़के PK
'SHO ऋतुराज की नौकरी जाएगी ही जाएगी', वर्दी वाले बयान पर भड़के PK
'उन्हें इन्फ्लुएंसर बन जाना चाहिए', PM मोदी के इंस्टा वीडियो पर बोले अभिजीत दीपके
'उन्हें इन्फ्लुएंसर बन जाना चाहिए', PM मोदी के इंस्टा वीडियो पर बोले अभिजीत दीपके
विराट कोहली के एक 'लाइक' ने कैसे बदल दी जर्मन मॉडल लिज की जिंदगी, जानिए
विराट कोहली के एक 'लाइक' ने कैसे बदल दी जर्मन मॉडल लिज की जिंदगी, जानिए
ब्रह्म मुहूर्त में रिलीज हुआ 'रामायण' का भव्य ट्रेलर, 'राम' के किरदार में रणबीर कपूर लगे कमाल, 'रावण' बन छाए यश
ब्रह्म मुहूर्त में रिलीज हुआ 'रामायण' का भव्य ट्रेलर, 'राम' के किरदार में रणबीर कपूर लगे कमाल
ईरान पर क्या होगा अगला कदम? ट्रंप-नेतन्याहू की सीक्रेट मीटिंग में बना प्लान, जानें
ईरान पर क्या होगा अगला कदम? ट्रंप-नेतन्याहू की सीक्रेट मीटिंग में बना प्लान, जानें
Xप्लेन: साइबर क्राइम हब 'मिनी जामताड़ा' कैसे बना मथुरा, सबसे ज्यादा ठगी कहां?
साइबर क्राइम हब 'मिनी जामताड़ा' कैसे बना मथुरा, सबसे ज्यादा ठगी कहां?
फसल नुकसान पर कैसे मिलेगा बीमा क्लेम? जानें तरीका
फसल नुकसान पर कैसे मिलेगा बीमा क्लेम? जानें तरीका
Embed widget