एक्सप्लोरर

बिहारः सीएम नीतीश की सुरक्षा में चूक पर RJD ने की डीजीपी को हटाने की मांग, JDU ने 7 शब्दों में पलटकर दे दिया ये जवाब

Bihar Politics: आरजेडी का कहना है कि डबल इंजन की सरकार में जब सीएम सुरक्षित नहीं हैं तो आम आदमी का हाल कितना खराब होगा यह जगजाहिर है.

पटनाः राजधानी पटना से सटे बख्तियारपुर में रविवार को मुख्यमंत्री पर चले मुक्के को लेकर आरजेडी ने बिहार के डीजीपी पर कार्रवाई की मांग की है. आरजेडी विधायक मुकेश रोशन ने कहा कि सीएम नीतीश कुमार (CM Nitish Kumar) की सुरक्षा में चूक हुई है. बड़ी घटना है. जांच होनी चाहिए. डीजीपी को बर्खास्त किया जाए. विधानसभा में सोमवार को सीएम की सुरक्षा में चूक का मामला उठेगा. 

मुकेश रोशन ने कहा कि डबल इंजन की सरकार में जब सीएम सुरक्षित नहीं हैं तो आम आदमी का हाल कितना खराब होगा यह जगजाहिर है. यह भी हो सकता है कि अपनी नाकामियों से जनता का ध्यान भटकाने के लिए नीतीश ने खुद को मुक्का मरवाने का ड्रामा अपने आदमी से कराया हो. इस एंगल से भी जांच होनी चाहिए. 

यह भी पढ़ें- Bihar MLC Election: प्रत्याशी के प्रचार में वैशाली पहुंचे पशुपति कुमार पारस लेकिन नहीं आए लोग, खाली दिखीं कुर्सियां

'नीतीश कुमार ने दिखाया बड़ा दिल'
इधर, विपक्ष की इस मांग और बयान पर नीतीश कुमार की पार्टी ने पलटवार किया है. जेडीयू कोटे के मंत्री और वरिष्ठ नेता श्रवण कुमार ने कहा कि सीएम नीतीश की सुरक्षा में चूक हुई. ऐसा नहीं होना चाहिए था. मामले की जांच अच्छे से होगी. मानसिक रूप से बीमार व्यक्ति ने नीतीश को मुक्का मारा लेकिन नीतीश ने बड़ा दिल दिखाया और कहा कि उस व्यक्ति पर कार्रवाई न हो, इलाज कराया जाए. सात शब्दों में जवाब देते हुए कहा- "इस मुद्दे पर आरजेडी सियासत न करे." 

श्रवण कुमार ने कहा कि डीजीपी को इस मामले में घसीटा जा रहा है. बता दें कि बीते रविवार को नीतीश कुमार बख्तियारपुर पहुंचे थे. यहां वे माल्यार्पण कर ही रहे थे कि एक युवक पहुंच गया और मुख्यमंत्री नीतीश कुमार पर मुक्का चला दिया. मौके पर सुरक्षाकर्मियों ने उसे पकड़ लिया. बाद में नीतीश कुमार ने उसका इलाज कराने और कोई कार्रवाई न करने का निर्देश दिया.

यह भी पढ़ें- Bihar Politics: मुकेश सहनी का बीजेपी पर हमला, 'जब साथ थे तो अतिपिछड़ा का नेता और राम थे आज रावण हो गए'

और पढ़ें
Sponsored Links by Taboola

टॉप हेडलाइंस

जंतर-मंतर के आंदोलन के बीच बड़ा दावा, '...तो मोदी और शाह जेल जाएंगे'
जंतर-मंतर के आंदोलन के बीच बड़ा दावा, '...तो मोदी और शाह जेल जाएंगे'
'ज्ञानेश को बचाने के लिए सब ठप', सांसद पप्पू यादव बोले- 'सरकार का…'
'ज्ञानेश को बचाने के लिए सब ठप', सांसद पप्पू यादव बोले- 'सरकार का…'
CJP के प्रदर्शन से पहले कन्हैया कुमार का बड़ा बयान, 'रेल, मेट्रो, इंटरनेट…'
CJP के प्रदर्शन से पहले कन्हैया कुमार का बड़ा बयान, 'रेल, मेट्रो, इंटरनेट…'
ट्रेनें रद्द होने पर चिराग पासवान बोले, 'युवाओं को कोई नहीं रोक सकता प्रभु'
ट्रेनें रद्द होने पर चिराग पासवान बोले, 'युवाओं को कोई नहीं रोक सकता प्रभु'

वीडियोज

वो दरिंदों के जाल में फंस गई थी !
बिना मंजूरी प्रदर्शन से ज्ञानेश का इस्तीफा हो जाएगा?
Delhi में मेट्रो-रेल बंद करने पर SC ने लगाई फटकार
10 अक्टूबर को लेकर दिल्ली में कैसा 'डर' ?
विपक्ष ने राष्ट्रपति मुर्मू को सौंपा ज्ञापन

फोटो गैलरी

पर्सनल कार्नर

टॉप आर्टिकल्स
टॉप रील्स
'नतीजे एक बार फिर दिखाते हैं कि...', उप चुनावों में बीजेपी की जीत पर क्या बोले पीएम मोदी
'नतीजे एक बार फिर दिखाते हैं कि...', उप चुनावों में बीजेपी की जीत पर क्या बोले पीएम मोदी
मध्य प्रदेश HC ने रद्द किया 27% OBC आरक्षण, कोटा फिर 14 फीसदी हुआ
मध्य प्रदेश HC ने रद्द किया 27% OBC आरक्षण, कोटा फिर 14 फीसदी हुआ
CJP को प्रोटेस्ट के लिए जंतर-मंतर पर नहीं मिली परमिशन, क्या है दिल्ली पुलिस की दलील
CJP को प्रोटेस्ट के लिए जंतर-मंतर पर नहीं मिली परमिशन, क्या है दिल्ली पुलिस की दलील
11 छक्के 6 चौके, एबी डिविलियर्स ने ऑस्ट्रेलिया के खिलाफ 277 के स्ट्राइक रेट से ठोका शतक
11 छक्के 6 चौके, एबी डिविलियर्स ने ऑस्ट्रेलिया के खिलाफ 277 के स्ट्राइक रेट से ठोका शतक
'दृश्यम 3' 250 करोड़ के पार, 'सिंघम अगेन' का रिकॉर्ड तोड़ बनी अजय देवगन की दूसरी हाईएस्ट ग्रॉसिंग फिल्म
'दृश्यम 3' 250 करोड़ के पार, 'सिंघम अगेन' का रिकॉर्ड तोड़ बनी अजय देवगन की दूसरी हाईएस्ट ग्रॉसिंग फिल्म
'...तो शायद मैं ये पुरस्कार शेयर कर लूं', नोबेल शांति पुरस्कार विजेता ने लिए ट्रंप के मजे
'...तो शायद मैं ये पुरस्कार शेयर कर लूं', नोबेल शांति पुरस्कार विजेता ने लिए ट्रंप के मजे
नंदीग्राम जीत के बाद BJP ने 75816 वोट मार्जिन से फतह किया रेजीनगर उप-चुनाव
नंदीग्राम जीत के बाद BJP ने 75816 वोट मार्जिन से फतह किया रेजीनगर उप-चुनाव
तमिलनाडु उपचुनाव में TVK की जीत से भड़के स्टालिन, CM विजय पर निकाली भड़ास
तमिलनाडु उपचुनाव में TVK की जीत से भड़के स्टालिन, CM विजय पर निकाली भड़ास
Embed widget