एक्सप्लोरर

Nitish Kumar: लालू प्रसाद यादव के बेटे-बेटियों को लेकर क्या बोल गए मुख्यमंत्री नीतीश कुमार? बवाल मचना तय!

Bihar CM Nitish Kumar: नीतीश कुमार शुक्रवार को बीजेपी के प्रत्याशी सह पूर्व केंद्रीय मंत्री राधामोहन सिंह के पक्ष में चुनाव प्रचार करने के लिए जिले के केसरिया पहुंचे थे. यहीं उन्होंने यह बात कही है.

Nitish Kumar Attack on Lalu Yadav: बिहार के मुख्यमंत्री नीतीश कुमार ने शुक्रवार (17 मई) को चुनावी सभा को संबोधित करते हुए लालू प्रसाद यादव (Lalu Prasad Yadav) पर खूब बरसे. नीतीश कुमार ने लालू के बेटे-बेटियों को लेकर तंज कसा. नीतीश कुमार ने लालू यादव पर हमला करते हुए कहा, "बेटिए हो रही थी, बेटवा नहीं हो रहा था तो और ज्यादे पैदा कर दिया." उन्होंने कहा कि अपने (लालू) हट गया तो पत्नी (राबड़ी) को मुख्यमंत्री बनवा दिया. इसके बाद बेटा-बेटी, सबको कितना बढ़ाया. ये कोई मतलब है?

नीतीश कुमार ने आगे कहा कि हम लोग को देखिए, हम लोग इतने दिनों से हैं. सवाल किया कि हम लोग अपने परिवार का विकास करते हैं? हम लोग का तो पूरा बिहार एक परिवार है. इसलिए ऐसे लोगों के प्रति ध्यान रखिए. ये कोई काम नहीं करने वाले हैं. दरअसल, नीतीश कुमार शुक्रवार को पूर्वी चंपारण लोकसभा से बीजेपी के प्रत्याशी सह पूर्व केंद्रीय मंत्री राधामोहन सिंह के पक्ष में चुनाव प्रचार करने के लिए जिले के केसरिया पहुंचे थे. यहीं उन्होंने यह बातें कहीं.

'सत्ता में रहने के बावजूद हम लोगों पर आरोप नहीं'

नीतीश कुमार ने लोगों से कहा कि भ्रष्टाचार को लेकर उन लोगों पर कितना मामला चल रहा है ये पूरा देश समेत बिहार जानता है. इतने दिनों तक सत्ता में रहने के बावजूद हम लोगों पर कोई आरोप नहीं है. नीतीश कुमार ने बिहारी टोन में कहा, "ई कांग्रेसिया सब क्या बोलेगा, जातीय गणना तो हम लोग कराए हैं."

नीतीश कुमार ने यह भी कहा कि बिहार के गांवों में स्वयं सहायता समूह बना, महिलाओं का उत्थान किया गया. अब तो शहरों में भी स्वयं सहायता समूह बनाने का आदेश दिया गया है. नीतीश कुमार ने मीडिया पर भी चुटकी ली. कहा कि विपक्ष वाले का तो न्यूज़ चलाते ही हैं थोड़ा हम लोगों पर भी ध्यान दीजिएगा. बता दें कि इसके पहले भी नीतीश कुमार ने कई बार यह कहा है कि लालू यादव ने नौ-नौ गो बच्चा पैदा किया है. इतना कोई बच्चा पैदा करता है क्या.

राधामोहन सिंह के चुनाव प्रचार में बिहार के मुख्यमंत्री नीतीश कुमार समेत बिहार के डिप्टी सीएम सम्राट चौधरी, संजय झा, हरि सहनी, विजय कुमार चौधरी और जनक चमार पहुंचे थे. बता दें कि पूर्वी चंपारण लोकसभा में छह विधानसभा मोतिहारी, हरसिद्धि, गोविंदगंज, पिपरा, कल्याणपुर समेत केसरिया है. कुल 12 प्रत्याशी मैदान में हैं. बीजेपी और वीआईपी के प्रत्याशी में टक्कर है.

यह भी पढ़ें- छपरा के मदरसा में हुए ब्लास्ट पर राजनीति शुरू, AIMIM को नीतीश कुमार की पार्टी ने दिया करारा जवाब

और पढ़ें
Sponsored Links by Taboola

टॉप हेडलाइंस

बेगूसराय में बड़ा हादसा, ढाब नदी में 20 लोगों से भरी नाव पलटी, दो अब भी लापता
बेगूसराय में बड़ा हादसा, ढाब नदी में 20 लोगों से भरी नाव पलटी, दो अब भी लापता
बांकीपुर के बाद BJP पटना शिक्षक सीट हारी, CM सम्राट पर बढ़ेगा दबाव! समझें
बांकीपुर के बाद BJP पटना शिक्षक सीट हारी, CM सम्राट पर बढ़ेगा दबाव! समझें
बिहार कैबिनेट की बैठक में 43 प्रस्तावों को दी गई मंजूरी, पढ़ें पूरी डिटेल
बिहार कैबिनेट की बैठक में 43 प्रस्तावों को दी गई मंजूरी, पढ़ें पूरी डिटेल
पटना MLC रिजल्ट: विजेता नीरज कुमार ने '3N' का किया जिक्र, अनंत सिंह को संदेश?
पटना MLC रिजल्ट: विजेता नीरज कुमार ने '3N' का किया जिक्र, अनंत सिंह को संदेश?

वीडियोज

Sansani: बैंक का 'गोलमाल'... ग्राहक 'कंगाल' !
Ballot Paper पर जीरो, अब क्या करेगी Congress?
Form-6 पर Supreme Court में क्या बहस हुई? सटीक विश्लेषण
MLC का नतीजा UP में 2027 का करेगा फैसला? सटीक विश्लेषण
YRKKH:🫨Badi Dadi ने मेहमानों के सामने Abhira को दिए ताने, बवाल के बीच Maira-Kabir का हुआ सामना #sbs

फोटो गैलरी

पर्सनल कार्नर

टॉप आर्टिकल्स
टॉप रील्स
MLC चुनाव: PM मोदी के संसदीय क्षेत्र वाराणसी में हारी BJP, गडकरी-फडणवीस का गृह जिला भी नहीं बचा
MLC चुनाव: PM मोदी के संसदीय क्षेत्र वाराणसी में हारी BJP, गडकरी-फडणवीस का गृह जिला भी नहीं बचा
बेगूसराय में बड़ा हादसा, ढाब नदी में 20 लोगों से भरी नाव पलटी, दो अब भी लापता
बेगूसराय में बड़ा हादसा, ढाब नदी में 20 लोगों से भरी नाव पलटी, दो अब भी लापता
MLC चुनाव पर PM मोदी के पोस्ट पर भड़क गई कांग्रेस, पवन खेड़ा बोले- नागपुर में कौन जीता?
MLC चुनाव पर PM मोदी के पोस्ट पर भड़क गई कांग्रेस, पवन खेड़ा बोले- नागपुर में कौन जीता?
टाइगर श्रॉफ फायरिंग मामले में बड़ा खुलासा, अमृतसर से 2.50 लाख में खरीदी गई थी जिगाना पिस्टल
टाइगर श्रॉफ फायरिंग मामले में बड़ा खुलासा, अमृतसर से 2.50 लाख में खरीदी गई थी जिगाना पिस्टल
WPL 2027 के लिए सभी 5 टीमें, ऑक्शन में किसने किसे खरीदा? जानें A टू Z डिटेल
WPL 2027 के लिए सभी 5 टीमें, ऑक्शन में किसने किसे खरीदा? जानें A टू Z डिटेल
सिर्फ इतने घंटे बाकी! ट्रंप की मंजूरी मिलते ही ईरान में तबाही मचा देगी अमेरिकी सेना
सिर्फ इतने घंटे बाकी! ट्रंप की मंजूरी मिलते ही ईरान में तबाही मचा देगी अमेरिकी सेना
वडोदरा: परिवार के 3 सदस्यों की फंदे से लटकी मिली लाश, सामूहिक सुसाइड से हड़कंप
वडोदरा: परिवार के 3 सदस्यों की फंदे से लटकी मिली लाश, सामूहिक सुसाइड से हड़कंप
Small Home Library: कम जगह में घर पर बनाएं मिनी लाइब्रेरी! नोट करें 5 आसान टिप्स
कम जगह में घर पर बनाएं मिनी लाइब्रेरी! नोट करें 5 आसान टिप्स
Embed widget