एक्सप्लोरर

Elections 2024: 'उनको घर का ही चाहिए मुख्यमंत्री, उपमुख्यमंत्री और मंत्रीगण', मुंगेर में आरजेडी पर जमकर बरसे नीतीश कुमार

Lok Sabha Elections : सीएम नीतीश कुमार ने मुंगेर में विपक्ष पर जोरदार हमला बोला. कहा ये लोग सिर्फ अपने परिवार को बढ़ाने का काम कर रहे हैं. जनता का क्या विकास होगा. 

Lok Sabha Elections 2024: लोकसभा चुनाव को लेकर सीएम नीतीश कुमार (CM Nitish Kumar) भी जमकर रैलियां कर रहे हैं. शनिवार (04 मई) को उन्होंने मुंगेर सीट से एनडीए प्रत्याशी और जेडीयू नेता ललन सिंह के पक्ष में प्रचार किया, जहां उन्होंने आरजेडी पर जमकर हमला बोला. इस दौरान उन्होंने आरजेडी के जंगलराज की भी याद दिलाई. 

नीतीश कुमार का आरजेडी पर हमला 

नीतीश कुमार ने मुंगेर लोकसभा से आरजेडी प्रत्याशी कुमारी अनिता के पति अशोक महतों का बिना नाम लिए कहा कि कोई जेल से आया और उसके परिवार को टिकट दे दिया. इन लोगों का काम ही यही है. सभा को संबोधित करते हुए मुख्यमंत्री नीतीश कुमार ने कहा कि हमको आप लोगों ने मौका दिया और हम लोग लगातार विकास करने का काम कर रहे हैं. वहीं उन्होंने तेजस्वी यादव पर हमला करते हुए कहा, "हमने ही उपमुख्यमंत्री बनवाया था, लेकिन जब देखे कि गड़बड़ कर रहा है तब हम हट गए."

वहीं परिवारवाद पर हमला करते हुए नीतीश कुमार ने कहा, ये लोग नौ-नौ बच्चा पैदा किया है बताइए तो इतना कोई करता है. खुद हटे तो पत्नी को बना दिया और अब परिवार को बढ़ा रहे हैं. ये लोग सिर्फ अपने परिवार को बढ़ाने का काम कर रहे हैं. उनको घर में ही चाहिए मुख्यमंत्री उपमुख्यमंत्री और मंत्रीगण. ऐसे में वो अपना विकास करेंगे तो राज्य के लोगों का विकास कैसे होगा. कहता है हमने 17 महीने में शिक्षकों की नौकरी दी. अरे बुड़बक नौकरी तो हमने दिया. तुम मेरे साथ थे तो तुमसे भी नियुक्ति पत्र बंटवा दिया. तो तुम कैसे नौकरी  दिए."

ललन सिंह ने लोगों से वोट की अपील की 

वहीं मंत्री विजय कुमार चौधरी ने सभा को संबोधित करते हुए लोगों को एनडीए के पक्ष में मतदान करने की अपील की. प्रत्याशी ललन सिंह ने लोगों को आरजेडी का जंगलराज की याद दिलाई और अपने काम को एक-एक कर गिनाया. ललन सिंह ने कहा कि हम आपके सांसद हैं और जो काम मैंने किया है आज उसकी मजदूरी देने का दिन आ गया है. हमे आपसे मजदूरी चाहिए, जो आपको 13 मई को तीर के निशान पर बटन दबाकर देना है. 

दरअसल मुंगेर लोकसभा का चुनाव चौथे चरण यानी 13 मई को होना है. एनडीए से जेडीयू के उम्मीदवार राजीव रंजन सिंह उर्फ ललन सिंह चौथी बार अपनी किस्मत आजमा रहे हैं तो वहीं आरजेडी ने बाहुबली अशोक महतो की पत्नी कुमारी अनिता को टिकट दिया है. मुख्य मुकाबला जेडीयू और आरजेडी के बीच है. वहीं जैसे-जैसे चुनाव नजदीक आता जा रहा है. वैसे-वैसे नेताओं की सभा और चुनाव प्रचार काफी जोर शोर से होने लगा है.

ये भी पढ़ेंः Elections 2024: रोहिणी आचार्य के बचाव में उतरे जगदानंद सिंह, सारण से लड़ने पर राजीव प्रताप रूडी ने उठाया था सवाल

और पढ़ें
Sponsored Links by Taboola

टॉप हेडलाइंस

बांकीपुर उपचुनाव: प्रशांत किशोर की पार्टी को मिला ये चुनाव चिन्ह, मनोज भारती बोले- 'इलेक्शन कमीशन ने...'
बांकीपुर उपचुनाव: प्रशांत किशोर की पार्टी को मिला ये चुनाव चिन्ह, मनोज भारती बोले- 'इलेक्शन कमीशन ने...'
सोनम वांगचुक पर चिराग पासवान का बड़ा बयान, 'उनका सम्मान लेकिन जिस तरीके से कुछ...'
सोनम वांगचुक पर चिराग पासवान का बड़ा बयान, 'उनका सम्मान लेकिन जिस तरीके से कुछ...'
RJD नेता मृत्युंजय तिवारी के इस्तीफे पर जीतन राम मांझी ने क्या कह दिया? 'वहां जाति की…'
RJD नेता मृत्युंजय तिवारी के इस्तीफे पर जीतन राम मांझी ने क्या कह दिया? 'वहां जाति की…'
पंचायत चुनाव से पहले सम्राट सरकार का आदेश, एक परसेंट से कम खर्च हुआ तो मुखिया-सचिव होंगे जिम्मेदार
पंचायत चुनाव से पहले सम्राट सरकार का आदेश, एक परसेंट से कम खर्च हुआ तो मुखिया-सचिव होंगे जिम्मेदार

वीडियोज

Shehnaaz Gill बोलीं- अभी सक्सेस नहीं मिली, मेरा सपना है लोग टिकट खरीदकर मेरी फिल्में देखने आएं
Bollywood News: '3 Idiots' की कहानी पर आमिर का नया खुलासा, सोनम वांगचुक कनेक्शन पर छिड़ी नई बहस (17-07-2026)
Udne ki Asha: Sailee-Sachin की बदली किस्मत; Ganpatipule में मिला पैसा, पर खो गया सुकून!
Tata Altroz diesel long term review and mileage: E20 ka best solution? #autolive
Ethanol Petrol पर गडकरी का ये Interview Viral है

फोटो गैलरी

पर्सनल कार्नर

टॉप आर्टिकल्स
टॉप रील्स
ब्रिटेन के 59वें PM होंगे लेबर पार्टी के एंडी बर्नहैम, ग्रेटर मैनचेस्टर के रह चुके मेयर, किंग चार्ल्स III सौंपेंगे सत्ता
ब्रिटेन के 59वें PM होंगे लेबर पार्टी के एंडी बर्नहैम, ग्रेटर मैनचेस्टर के रह चुके मेयर, किंग चार्ल्स III सौंपेंगे सत्ता
जॉर्डन में जहां खड़े थे अमेरिकी विमान, वहां ईरान ने ड्रोन- बैलिस्टिक मिसाइल से किया अटैक
जॉर्डन में जहां खड़े थे अमेरिकी विमान, वहां ईरान ने ड्रोन- बैलिस्टिक मिसाइल से किया अटैक
हार्डकोर हिंदुत्व की पिच पर CM योगी? जिन्ना पर दिया बयान तो भड़क उठे AIMIM और सपा के नेता
हार्डकोर हिंदुत्व की पिच पर CM योगी? जिन्ना पर दिया बयान तो भड़क उठे AIMIM और सपा के नेता
'मैं खेलना छोड़ दूंगा...', संन्यास की अफवाहों के बीच रोहित शर्मा के पुराने बयान ने मचाई सनसनी; जानें रिटायरमेंट पर क्या कहा
'मैं खेलना छोड़ दूंगा', संन्यास की अफवाहों के बीच रोहित शर्मा के पुराने बयान ने मचाई सनसनी
Lenin Box Office Day 7 Worldwide: 'धमाल 4' के आगे 'लेनिन' का भी वर्ल्डवाइड बजा डंका, अखिल अक्किनेनी के करियर का बना इतना बड़ा रिकॉर्ड
'लेनिन' का भी वर्ल्डवाइड बजा डंका, अखिल अक्किनेनी के करियर का बना इतना बड़ा रिकॉर्ड
कुवैत में खारे पानी को मीठा करता है जो फिल्टर प्लांट, उस पर ईरान का हमला, क्यों घबरा उठा रेगिस्तानी देश?
कुवैत में खारे पानी को मीठा करता है जो फिल्टर प्लांट, उस पर ईरान का हमला, क्यों घबरा उठा रेगिस्तानी देश?
Explained: क्या इस बार पास होगा परिसीमन बिल? कैसे बजट सत्र के मुकाबले बदल गई मानसून सत्र की तस्वीर?
क्या इस बार पास होगा परिसीमन बिल? कैसे बजट सत्र के मुकाबले मानसून सत्र की तस्वीर बदल गई?
संसद में पेश होने से पहले ही वंदे मातरम बिल पर छिड़ गई बहस, कांग्रेस ने बताया संविधान के खिलाफ, जानें सरकार का तर्क
संसद में आने से पहले ही 'वंदे मातरम' पर बहस, कांग्रेस बोली-संविधान के खिलाफ, जानें सरकार का तर्क
Embed widget