एक्सप्लोरर

Elections 2024: रोहिणी आचार्य के बचाव में उतरे जगदानंद सिंह, सारण से लड़ने पर राजीव प्रताप रूडी ने उठाया था सवाल

Lok Sabha Elections: जगदानंद सिंह ने रोहिणी आचार्य के सारण से लड़ने पर उठ रहे सवाल का जवाब दिया. उन्होंने कहा कि छपरा लालू यादव की कर्मभूमि है. इसलिए रोहिणी खुद को छपरा की बेटी बता रही हैं.

Lok Sabha Elections 2024: लोकसभा चुनाव को लेकर तमाम पार्टियां एक दूसरे पर बयानबाजी करने में लगीं हैं. अब बीते दिनों राजीव प्रताप रूडी के जरिए रोहिणी आचार्य पर दिये गये बयान को लेकर आरजेडी के प्रदेश अध्यक्ष जगदानंद सिह (Jagdanand Singh) ने शक्रवार (03 मई) तीखी प्रतिक्रिया दी है. उन्होंने कहा कि छपरा (सारण) से लालू यादव के राजनीतिक जीवन की शुरुआत हुई. छपरा लालू यादव की कर्मभूमि है. छपरा ही उन्हें राजनीति में ऊंचाई पर ले गया. रोहिणी लालू यादव की बेटी हैं. इसलिए रोहिणी खुद को छपरा की बेटी बता रही हैं. यह स्वभाविक है.

जगदानंद ने कहा, "छपरा की जनता से लालू यादव का जो संबंध है, रोहिणी वही वादा कर रही हैं कि उस संबंध को हम भी निभायेंगे. पिता के अधूरे कार्यों को पूरा करेंगी. कोरोना काल में जब लोग मर रहे थे. तब सरकार के पैसों से खरीदी गई कई सारी एंबुलेंस को रुडी आप घर पर क्यों रखे थे? दुनिया में दुश्मनी भी रहती है लेकिन पड़ोसी विपत्ति में पड़ता है तो लोग उसके लिए खड़े हो जाते हैं. कोरोना काल में देश जल रहा था और एंबुलेंस फायर ब्रिगेड के रुप में काम कर रहा था. अस्पतालों तक रोगी को एंबुलेंस ले जा रहा था, लेकिन रुडी एंबुलेंस घर पर रखे थे." 

'केंद्र सरकार को निकम्मी मानती है जनता'

दो चरणों में कम वोटिंग प्रतिशत होने पर जगदानंद सिंह ने कहा कि जनता आज की केंद्र सरकार को निकम्मी सरकार मानती है. जनता को लगता है कि वर्तमान केंद्र सरकार किसी काम के लायक नहीं. केंद्र सरकार भावनात्मक दोहन करती है. इसलिए जनता वोट देने नहीं आ रही है. इसलिए दोनों चरणों में वोटिंग प्रतिशत कम रहा है. तेजस्वी के प्रति जो लोग आकर्षित हैं वह बूथ पर आकर वोट दे रहे हैं. 

बीजेपी के 400 पार के नारे पर कहा कि पीएम मोदी को पता है बहुमत भी नहीं मिलेगा. 400 पार तो दूर की बात है. पीएम मोदी वैसी ताकत चाहते हैं जिससे संविधान बदल सकें. इसलियए 400 पार की बात कह रहे हैं. जिस संविधान से जनता को फायदा हुआ उसी संविधान को पीएम मोदी बदलना चाहते हैं, यह कह कर कि यह फायदेमंद नहीं. इस 'आफतकाल' वाली सरकार को हटाकर जनता अपने को इससे मुक्त करेगी. 

उन्होंने कहा कि पीएम मोदी देश का मंगलसूत्र भी अडाणी अंबानी को देना चाहते हैं. धन तो सारा दे ही दिया. मुद्दों की बात पीएम मोदी क्यों नहीं कर रहे हैं? महंगाई 79% फीसदी बढ़ी. रोटी महंगी होते जा रही है. हमारा राष्ट्र भूखे में 94वें नंबर पर था. 114वां नंबर पर चला गया. इसपर पीएम बात नहीं कर रहे हैं.

राहुल गांधी के रायबरेली से लड़ने पर कही ये बात

कांग्रेस से राहुल गांधी रायबरेली और केएल शर्मा अमेठी से लड़ेंगे. बीजेपी कह रही है कि राहुल अमेठी से हार गये थे, इसलिए अमेठी छोड़ दिया. इस सवाल पर जगदानंद सिंह ने कहा कि उत्तर प्रदेश गांधी परिवार का स्थान रहा है. यह लोग उस परिवार से हैं, जिन्होंने देश की आजादी की लड़ाई में करोड़ों की संपत्ति दान कर दी. जब राहुल गांधी वायनाड से लड़ सकते हैं तो रायबरेली से भी लड़ सकते हैं. उनका रिश्ता है यूपी से, वह उस रिश्ते को बरकरार रखना चाहते हैं. 

ये भी पढ़ेंः Elections 2024: 'आपके दर्द के आगे मेरी तकलीफ कुछ भी नहीं', तेजस्वी यादव ने पोस्ट कर बताई तबीयत खराब होने की वजह

और पढ़ें
Sponsored Links by Taboola

टॉप हेडलाइंस

Arwal News: अरवल में बच्चों की थाली में निकले कीड़े! डर के मारे फेंका MDM
अरवल में बच्चों की थाली में निकले कीड़े! डर के मारे फेंका MDM
बिहार के लिए मोदी सरकार ने खोला खजाना, इन 3 जिलों को होगा बंपर फायदा
बिहार के लिए मोदी सरकार ने खोला खजाना, इन 3 जिलों को होगा बंपर फायदा
RJD March Highlights: तेजस्वी यादव थाने से रिहा, बोले- 'जब तक मुख्यमंत्री...'
RJD का लोकभवन मार्च: तेजस्वी यादव थाने से रिहा, बोले- 'जब तक मुख्यमंत्री...'
सम्राट कैबिनेट के फैसले, 6 लेन एक्सप्रेसवे, किसानों को भी तोहफा
सम्राट कैबिनेट के फैसले, 6 लेन एक्सप्रेसवे, किसानों को भी तोहफा

वीडियोज

Bollywood News: तलाक की अफवाहों के बीच कोर्ट पहुंचीं सुनीता आहूजा! पैपराजी को देखकर बदला अंदाज, फैंस हुए हैरान (19.08.26)
Chugalkhor Aunty: 🫨चुगलखोर आंटी के साथ देखिए चुगलियों का पिटारा #sbs
Bigg Boss House में भूत? Himanshi Khurana का डरावना दावा, बोलीं- कोई गला दबा रहा था
Bhojpuri Bawal में Pawan Singh की ‘तीसरी बीवी’ बनेंगी Amrapali Dubey? मजेदार बातचीत वायरल
Sunita Ahuja विवाद के बीच Govinda का Thailand Club Dance Video Viral, Fans ने किया React

फोटो गैलरी

पर्सनल कार्नर

टॉप आर्टिकल्स
टॉप रील्स
महुआ मोइत्रा होंगी गिरफ्तार? हेट स्पीच केस में वारंट जारी
महुआ मोइत्रा होंगी गिरफ्तार? हेट स्पीच केस में वारंट जारी
महाराष्ट्र SIR की प्रक्रिया पर बड़ा अपडेट, EC ने बढ़ाई तारीख
महाराष्ट्र SIR की प्रक्रिया पर बड़ा अपडेट, EC ने बढ़ाई तारीख
श्रीलंका से जीतकर भारत को WTC पॉइंट्स टेबल में मिला बंपर फायदा, देखें तालिका में क्या हुआ बदलाव
श्रीलंका से जीतकर भारत को WTC पॉइंट्स टेबल में मिला बंपर फायदा, देखें तालिका में क्या हुआ बदलाव
Box Office: 6ठे दिन 4 बजे तक 102 करोड़ के पार 'आवारापन 2', जानें- 'बंटवारा 1947' का हाल
6ठे दिन 4 बजे तक 102 करोड़ के पार 'आवारापन 2', जानें- 'बंटवारा 1947' का हाल
फिर गिड़गिड़ाया बांग्लादेश, तारिक रहमान सरकार ने भारत से मांगी ये मदद
फिर गिड़गिड़ाया बांग्लादेश, तारिक रहमान सरकार ने भारत से मांगी ये मदद
क्रेडिट कार्ड के 46 पैसे नहीं चुकाए, HDFC बैंक ने BJP नेता पर ठोका 1200 का जुर्माना
क्रेडिट कार्ड के 46 पैसे नहीं चुकाए, HDFC बैंक ने BJP नेता पर ठोका 1200 का जुर्माना
डॉक्टर खेलते रहे पब्जी, चली गई पिता की जान- रुला देगा वायरल वीडियो
डॉक्टर खेलते रहे पब्जी, चली गई पिता की जान- रुला देगा वायरल वीडियो
7 फिल्ममेकर, 7 फिल्में...66 की उम्र में बवाल मचाने जा रहे हैं मोहनलाल, इन फिल्ममेकर्स संग करेंगे काम
7 फिल्ममेकर, 7 फिल्में...66 की उम्र में बवाल मचाने जा रहे हैं मोहनलाल
Embed widget