एक्सप्लोरर

Watch: बिना नाम लिए BJP पर देखिए कैसे भड़के CM नीतीश, कहा- कहां है जंगलराज? बिहार में सिर्फ जनता राज

Nitish Kumar attack on BJP: सीएम नीतीश गया में रबर डैम का उद्घाटन करने के बाद वहां से लौटने के क्रम में स्टेट हैंगर पर संवाददाताओं से बातचीत कर रहे थे. इस दौरान यह कहा.

पटना: बिहार के मुख्यमंत्री सीएम नीतीश कुमार (CM Nitish Kumar) ने गुरुवार को बिना नाम लिए सीधे-सीधे बीजेपी (BJP) पर हमला बोला. नीतीश कुमार जंगलराज वाले शब्द पर जबरदस्त भड़के. नीतीश कुमार ने कहा कि कहां है जंगलराज? दुनिया में कोई देश है या देश का कोई राज्य है जहां पर कोई झंझट आपस में नहीं करता है? उन्होंने कहा कि बिहार में जंगलराज नहीं, जनता राज चल रहा है. गुरुवार को सीएम नीतीश कुमार गया में रबर डैम (Rubber Dam) का उद्घाटन करने के बाद वहां से लौटने के क्रम में स्टेट हैंगर पर संवाददाताओं से बातचीत कर रहे थे. इस दौरान उन्होंने यह बात कही. 

नीतीश कुमार ने कहा- "जब से हमलोगों को मौका मिला काम कर रहे हैं. अटल जी के नेतृत्व में कितना काम हुआ. ये लोग कुछ काम क्यों नहीं किए? अटल जी का जो काम किया हुआ है वो ये लोग बोलते भी नहीं हैं." नीतीश कुमार ने कहा कि बिहार में हमलोगों ने कितना काम किया है. हमलोग सीधे बापू को मानने वाले हैं. जेपी के नेतृत्व में जा ही रहे हैं कि कितना बड़ा आंदोलन हुआ. हमलोग भूल नहीं सकते हैं. उसी चीज को याद रखते हैं.

यह भी पढ़ें- Bihar Politics: नीतीश का 'लालू मिलन', दिल्ली जाने के पहले और आने के बाद भी पहुंच गए राबड़ी आवास, क्या हैं मायने?

हमारे काम की पब्लिसिटी नहीं होती...

सीएम ने आगे कहा कि जनसंख्या नियंत्रण को लेकर भी हमलोग कितना काम कर रहे हैं. लड़कियों को पढ़ा रहे हैं. प्रजनन दर पहले 4.3 था जो अब 2.9 पर आ गया. हमलोग तो काम ही कर रहे हैं भाई, लेकिन हमारे काम की कोई पब्लिसिटी होती है? पब्लिसिटी तो हमारे खिलाफ की जाती है. खूब पब्लिसिटी करते रहें. खूब हमलोगों के खिलाफ बोलते रहें. मेरे खिलाफ बोलने की वजह से अगर किसी को पार्टी में जगह मिल जाए तो खुशी की बात है.

यह भी पढ़ें- Falgu Rubber Dam: पितृपक्ष मेला और रबर डैम का CM ने किया उद्घाटन, नीतीश बोले- अब हर घर होगा गंगा जल

और पढ़ें
Sponsored Links by Taboola

टॉप हेडलाइंस

मल्लिकार्जुन खरगे के बयान पर रामकृपाल यादव खूब बरसे, 'ऐसी भाषा...'
मल्लिकार्जुन खरगे के बयान पर रामकृपाल यादव खूब बरसे, 'ऐसी भाषा...'
अनंत सिंह को एक और झटका, पत्नी नीलम देवी से छीना राज्य मंत्री का दर्जा
अनंत सिंह को एक और झटका, पत्नी नीलम देवी से छीना राज्य मंत्री का दर्जा
अनंत सिंह के खिलाफ स्पीकर के पास पहुंचे उमेश कुशवाहा, बोले- 'वे पार्टी के...'
अनंत सिंह के खिलाफ स्पीकर के पास पहुंचे उमेश कुशवाहा, बोले- 'वे पार्टी के...'
खरगे पर अब रविशंकर प्रसाद भड़के, 'विरोध हो सकता है, लेकिन...'
खरगे पर अब रविशंकर प्रसाद भड़के, 'विरोध हो सकता है, लेकिन...'

वीडियोज

AR Rahman का बड़ा खुलासा, 30 साल पहले Stage पर जाने से लगता था डर!
Sansani: दरिंदे पति ने हैवानियत की सारी हदें की पार!
Mallikarjun Kharge Statement: खरगे का विवादित बयान..सियासत में उबाल | Congress | Bihar | Patna
Mallikarjun Kharge Statement: कांग्रेस 'बाप' तक क्यों पहुंच गई? | Bihar News | Patna | Janhit
Anant Singh Inside Story: अनंत सिंह ने क्यों कहा JDU खत्म? | Nitish Kumar | Mokama | Bihar

फोटो गैलरी

पर्सनल कार्नर

टॉप आर्टिकल्स
टॉप रील्स
बरी होने के बाद राहुल गांधी ने कोर्ट को कहा धन्यवाद, बोले- 'किसी को बदनाम...'
बरी होने के बाद राहुल गांधी ने कोर्ट को कहा धन्यवाद, बोले- 'किसी को बदनाम...'
'मां-बाप, बहन-बेटी को...', खरगे विवाद पर प्रियंका चतुर्वेदी की BJP-कांग्रेस को नसीहत
'मां-बाप, बहन-बेटी को...', खरगे विवाद पर प्रियंका चतुर्वेदी की BJP-कांग्रेस को नसीहत
'महाराष्ट्र SIR में 33 फीसदी नाम कटे', याचिका पर SC का नोटिस, कहा- 'जरूरी होगा तो...'
'महाराष्ट्र SIR में 33 फीसदी नाम कटे', याचिका पर SC का नोटिस, कहा- 'जरूरी होगा तो...'
वैभव सूर्यवंशी के भाई आशीर्वाद ने मचाया गदर, चौके-छक्कों की बारिश कर ठोका तूफानी शतक
वैभव सूर्यवंशी के भाई आशीर्वाद ने मचाया गदर, चौके-छक्कों की बारिश कर ठोका तूफानी शतक
'100 बार तो कुछ भी नहीं...', रश्मिका मंदाना ने ट्रोल्स को दिया मुंहतोड़ जवाब, विजय संग रिश्ते पर तोड़ी चुप्पी
'100 बार तो कुछ भी नहीं...', रश्मिका मंदाना ने ट्रोल्स को दिया मुंहतोड़ जवाब, विजय संग रिश्ते पर तोड़ी चुप्पी
अयोध्या में आवास योजनाओं के लिए जमीन अधिग्रहण को SC में चुनौती, ASG ने बताया क्यों जरूरी है?
अयोध्या में आवास योजनाओं के लिए जमीन अधिग्रहण को SC में चुनौती, ASG ने बताया क्यों जरूरी है?
'सरकार का विरोध कीजिए, लेकिन...', PM मोदी पर खरगे के बयान को लेकर राजनाथ सिंह की दो टूक
'सरकार का विरोध कीजिए, लेकिन...', PM मोदी पर खरगे के बयान को लेकर राजनाथ सिंह की दो टूक
Gas Stove Warning Signs: खराब होने वाला है गैस चूल्हा? लौ में दिखने वाले ये बदलाव न करें नजरअंदाज
खराब होने वाला है गैस चूल्हा? लौ में दिखने वाले ये बदलाव न करें नजरअंदाज
Embed widget