एक्सप्लोरर

बिहार: सीएम नीतीश कुमार और सुशील मोदी का लालू यादव पर डबल अटैक!

नीतीश कुमार ने कहा कि बिहार में शिक्षा को लेकर मिशन मोड में काम किया जा रहा है और यह हमारी प्राथमिकता में रहा है. हमारा लक्ष्य है कि राज्य के हरेक बच्चे को स्कूल तक पहुंचाया जाय.

पटना: मुख्यमंत्री नीतीश कुमार ने वीडियो कॉन्फ्रेंसिंग के माध्यम से बिहार राज्य शैक्षणिक आधारभूत संरचना विकास निगम लिमिटेड द्वारा बने विभिन्न योजनाओं उद्घाटन और शिलान्यास के मौके पर विपक्ष को फिर आड़े हाथ लिया और कहा कि बहुत सारे लोगों को वस्तुस्थिति की अवहेलना की इच्छा रहती है. लोग चाहे जो कहें शिक्षा के क्षेत्र कितना उत्थान हो रहा है.

नीतीश कुमार ने कहा कि बिहार में बजट 20 प्रतिशत शिक्षा पर खर्च हो रहा है. 2005 में शिक्षा का बजट 4366 करोड़ था अब बढ़ कर 35191 करोड़ हो गया है. सीएम ने इशारे इशारे में कहा कुछ लोग दूसरे तरह से प्रचारित करते है अगर उन्हें प्रचारित करने में आनंद आता है तो करें. हम सेवा करने वाले हैं जनता मालिक है.

सीएम नीतीश कुमार ने सोमवार को वीडियो कॉन्फ्रेंसिंग के माध्यम से कई जिलों में 3304 स्कूल भवनों का भी शिलान्यास किया. सीएम नीतीश ने इसके साथ इन स्कूलों में निर्मित भौतिक संरचनाओं और शिक्षा विभाग की ओर से पटना में बनाए गए विभिन्न भवनों का भी उन्होंने उद्घाटन किया.

नीतीश कुमार बोले- बिहार में शिक्षा व्यवस्था के सुधार के लिए लगातार काम कर रहे हैं बिहार के शैक्षणिक योजनाओं के शुभारंभ के मौके पर सीएम नीतीश कुमार ने कहा कि हम बिहार में शिक्षा व्यवस्था के सुधार के लिए लगातार काम कर रहे हैं. इस वार मैट्रिक की परीक्षा में लड़कियां लड़के बराबरी पर आगये. हर ग्राम पंचायत में उच्च प्राथमिक विद्यालय हो इसको लेकर विभाग ने काम पूरा किया है. ये खुशी की बात है. सीएम ने कहा बिहार में 12.50 फीसदी बच्चे स्कूल जाते ही नहीं थे. इसको दूर करने के लिए टोला सेवक और तालिमें मरकज की व्यवस्था दी गई.

सीएम ने कहा कि कई योजनओं पर केन्द्र सरकार की ओर से जो अंशदान मिलता था वो 2012 के बाद से बंद हो गया. हमने गांव की महिलाओं को पढ़ाने के लिए अक्षर आंचल योजना को शुरू किया, ताकि महिलाओं को भी पढ़ाई से जोड़ा जा सके. उन्होंने कहा कि हमने छात्राओं को पढ़ाने के लिए भी काफी प्रयास किये है और लड़कियों को साइकिल से पढ़ने के लिए भेजा गया. आज बिहार के छात्र छात्रओं के लिए राज्य सरकार की ओर से साइकिल की व्यवस्था की गई. उसका परिणाम है कि हालात बदल गये हैं.

सीएम शिक्षकों के आगे भी वेतन बढ़ोत्तरी का भरोसा दिलाया. सीएम ने आर्यभट्ट ज्ञान विश्वविद्यालय,चंद्रगुप्त प्रबंधन संस्थान और चाण्क्य विधि विश्वविद्यालय का भी जिक्र किया. सीएम ने आर्यभट्ट ज्ञान विश्वविद्यालय को सचमुच में ज्ञान विश्वविद्यालय की तर्ज पर विकसित करने की भी नसीहत विश्वविद्यालय के उपकुलपति को दिया.सीएम ने अपना संबोधन बात के साथ समाप्त किया कि शिक्षा का मतलब सिर्फ पढ़ना नहीं बल्कि ज्ञानी और कॉन्सेस होना है.

उप-मुख्यमंत्री सुशील कुमार मोदी ने राजद-कांग्रेस को चुनौती दी

इस मौके पर वीडियो कॉन्फ्रेंसिंग के जरिए आयोजित कार्यक्रम को सम्बोधित करते हुए उप-मुख्यमंत्री सुशील कुमार मोदी ने राजद-कांग्रेस को चुनौती दी कि वे बताएं कि उनके 15 वर्षों के राज में क्या एक भी नया शैक्षणिक संस्थान खोला गया? गाय चरानेवालों, भैस चरानेवालों,चूहा पकड़नेवालों पढ़ना-लिखना सीखों का नारा लगवा कर जो 113 चरवाहा विद्यालय खोला गया वह उन्हीं के राज में बंद भी हो गया. पहलवान विद्यालय प्रस्ताव में ही दब कर रह गया.एनडीए की सरकार ने गाय-भैंस चराने व चूहा पकड़ने वालों को स्कूलों से जोड़ा और उनकी पढ़ाई की व्यवस्था की.

मोदी ने कहा कि 15 वें वित्त आयोग को पूरक ज्ञापन देकर बिहार में डिजिटल विश्वविद्यालय और यूनिवर्सिटी ऑफ आर्ट खोलने के लिए 750 करोड़ रुपये और सभी पंचायतों में उच्च माध्यमिक विद्यालय भवनों के लिए 5,718 करोड़ की मांग की गई है. 250 करोड़ की लागत से खुलने वाले डिजिटल विश्वविद्यालय को दुनिया के तमाम यूनिवर्सिटिज और सभी ऑनलाइन प्लेटफॉर्म से जोड़ने की संकल्पना है.

सुशील कुमार मोदी ने कहा कि कभी नियोजित शिक्षकों को अयोग्य ठहराते हुए उनकी नियुक्ति पर सवाल खड़ा करने वाले आज उनके छद्म पैरोकार बने हुए हैं.कांग्रेस के सहयोग से पति-पत्नी राज के 15 वर्षों में शिक्षा पर मात्र 34,559 करोड़ जबकि एनडीए के 15 वर्षों में 2 लाख 61,565 करोड़ रुपये व्यय किए गए हैं. केवल शिक्षकों के वेतन पर 23 हजार करोड़ खर्च होता है. 20 प्रतिशत वेतन बढ़ोतरी के निर्णय के बाद राज्य के खजाने पर 2,765 करोड़ का बोझ बढ़ेगा और वेतन राशि बढ़ कर करीब 25 हजार करोड़ रुपए हो जायेगी.

अवमानना के दोषी प्रशांत भूषण ने माफी मांगने से मना किया, SC से सजा मिलनी तय जम्मू में वाई-फाई जोन की शुरुआत, लोगों को मुफ्त मिलेगा हाई स्पीड इंटरनेट

और पढ़ें
Sponsored Links by Taboola

टॉप हेडलाइंस

BJP की टीम से बाहर होने पर संजय मयूख बोले, 'संगठन की यह...'
BJP की टीम से बाहर होने पर संजय मयूख बोले, 'संगठन की यह...'
भरत तिवारी के घर पहुंचे BJP सांसद, बहन ने कर दी बड़ी मांग
भरत तिवारी के घर पहुंचे BJP सांसद, बहन ने कर दी बड़ी मांग
पेपर लीक से AK-47 तक..., तेजस्वी यादव का बड़ा हमला
पेपर लीक से AK-47 तक..., तेजस्वी यादव का बड़ा हमला
बिहार में 44 माइनिंग ब्लॉक का होगा सर्वे, 5 लाख करोड़ निवेश का बड़ा प्लान
बिहार में 44 माइनिंग ब्लॉक का होगा सर्वे, 5 लाख करोड़ निवेश का बड़ा प्लान

वीडियोज

ChatGPT Viral Video: AI का कमाल! भीड़ में खोई चप्पल, ChatGPT ने ऐसे ढूंढ निकाली, वीडियो चौंका देगा!
Himanshi Khurana का बड़ा खुलासा, Asim Riaz संग रिश्ते में लगा था भगवान को धोखा देने का डर
Lalit Modi ने ठुकराई Bigg Boss 20 में एंट्री की खबर, Salman Khan के शो पर दिया बड़ा बयान
Shah Rukh Khan, Ajay Devgn और Tiger Shroff को Vimal Elaichi Ad पर Maharashtra FDA का नोटिस
Sansani: कैमरे में कैद मर्डर की LIVE पिक्चर

फोटो गैलरी

पर्सनल कार्नर

टॉप आर्टिकल्स
टॉप रील्स
जनगणना 2027 में OBC कॉलम पर कांग्रेस का बड़ा प्लान, दिल्ली में होगी बैठक
जनगणना 2027 में OBC कॉलम पर कांग्रेस का बड़ा प्लान, दिल्ली में होगी बैठक
रांची प्रोटेस्ट: JSSC CGL एग्जाम रद्द, CM हेमंत सोरेन का बड़ा ऐलान
रांची प्रोटेस्ट: JSSC CGL एग्जाम रद्द, CM हेमंत सोरेन का बड़ा ऐलान
Watch: कपिल देव का आया भयंकर गुस्सा, बोले- बता देते सिर्फ फोटो के लिए...
कपिल देव का आया भयंकर गुस्सा, बोले- बता देते सिर्फ फोटो के लिए...
आम्रपाली दुबे ने पवन सिंह को दिया शादी का ऑफर, काजल राघवानी ने तेज प्रताप संग रचाया 'रास'
आम्रपाली दुबे ने पवन सिंह को दिया शादी का ऑफर, काजल राघवानी ने तेज प्रताप संग रचाया 'रास'
क्या ईरान पर परमाणु हथियारों से हमला करेंगे ट्रंप? कांग्रेसवुमन के दावे से हड़कंप
क्या ईरान पर परमाणु हथियारों से हमला करेंगे ट्रंप? कांग्रेसवुमन के दावे से हड़कंप
संगठन में वापसी पर स्मृति ईरानी का पहला रिएक्शन, 'मेरे जैसे कार्यकर्ता का...'
संगठन में वापसी पर स्मृति ईरानी का पहला रिएक्शन, 'मेरे जैसे कार्यकर्ता का...'
Viral Video: ट्रेन की पेंट्री में दिखा चूहा, वायरल वीडियो पर आया IRCTC का जवाब
ट्रेन की पेंट्री में दिखा चूहा, वायरल वीडियो पर आया IRCTC का जवाब
'बंटवारा 1947' के फैंस के लिए खुशखबरी, मंगलवार को 99 रुपये में देख पाएंगे फिल्म
'बंटवारा 1947' के फैंस के लिए खुशखबरी, मंगलवार को 99 रुपये में देख पाएंगे फिल्म
Embed widget