एक्सप्लोरर

बिहार: खाद लेने के दौरान असामाजिक तत्वों और पुलिस के बीच झड़प, पांच पुलिसकर्मी जख्मी

अचानक हुए पथराव से पुलिस सम्भल नहीं पाई और उन्हें जान बचाकर भागना पड़ा. लोगों के आक्रोश को देखते हुए रफीगंज पुलिस इंस्पेक्टर सहीत कई पुलिस अधिकारी मौके पर पहुंचे और लोगों को समझाने में जुट गए.

औरंगाबाद: बिहार के औरंगाबाद जिले में खाद को लेकर हहाकार मचा हुआ है. प्रतिदिन किसी न किसी प्रखंड से दुकानदारों के साथ किसानों की झड़प और हंगामे की खबर आ रही है. लेकिन किसानों को खाद की उपलब्धता सुनिश्चित करने के लिए अभी तक न तो जिला प्रशासन की तरफ से कोई ठोस कार्रवाई की गई और न तो सरकार ने इसके प्रति अपनी गंभीरता दिखाई है. इसी क्रम में मंगलवार को खाद को लेकर रफीगंज के डाक बंगला के समीप स्थित उर्वरक दुकान पर जमकर हंगामा हुआ. खाद लेने के क्रम में किसानों की पुलिस के साथ झड़प हो गई, जिसमें एक दर्जन लोग घायल हो गए.

कई दिनों से परेशान हैं किसान

घायलों में पांच पुलिसकर्मी भी शामिल हैं. घायल पुलिसकर्मियों में एसआई कामेश्वर साह, एएसआई अजय कुमार सिंह, सशस्त्र बल सुशील कुमार, जलालुद्दीन,अखिलेश कुमार शामिल हैं, जिनका इलाज सामुदायिक स्वास्थ्य केंद्र, रफीगंज में कराया गया. प्राप्त जानकारी के अनुसार किसान अपनी धान की फसल को बचाने के लिए पिछले कई दिनों से परेशान हैं. किसानों का आरोप है कि सोमवार को पंक्ति में लगने के बाद भी उन्हें खाद नहीं मिल पाया. जबकि दबंग किस्म और राजनीतिक पैरवी पर कई लोगों को खाद आवंटित कर दिया गया. वहीं, जरूरतमंद किसानों को बैरंग लौटना पड़ा.

खाद नहीं मिलने को लेकर आक्रोशित हो गए लोग

किसानों की मानें तो उर्वरक विक्रेता द्वारा मंगलवार को खाद मिलने की बात कह कर बुलाया गया था. लेकिन आज भी स्थिति वही रही. भीड़ को देखते हुए पुलिस बल की भी तैनाती कर दी गई थी. लेकिन इसी बीच कुछ लोग खाद नहीं मिलने को लेकर आक्रोशित हो गए. लोगों का आक्रोश देखकर पुलिस समझाने के लिए पहुंची ही थी कि लोगों ने ज्यादा उग्र होकर सड़क जाम कर दिया. इसी दौरान किसानों की भीड़ में शामिल असामाजिक तत्वों द्वारा पुलिस पर पथराव कर दिया गया.

अचानक हुए पथराव से पुलिस सम्भल नहीं पाई और उन्हें जान बचाकर भागना पड़ा. लोगों के आक्रोश को देखते हुए रफीगंज पुलिस इंस्पेक्टर एम.के चौधरी, रफीगंज थाना प्रभारी रमेश कुमार सिंह, कासमा थाना एएसआई अजीत कुमार सिंह, पौथू थाना प्रभारी धनंजय कुमार, बंदेया थाना प्रभारी रामायण प्रसाद दल बल के साथ घटनास्थल पर पहुंचे. पुलिस को देखते हुए सभी उपद्रवी भागने लगे और पुलिस वाहनों पर प्रहार करने लगे.

रोड़ेबाजी कर वाहनों को किया क्षतिग्रस्त

इधर, पुलिस को हंगामे को नियंत्रित करने के लिए लाठीचार्ज करना पड़ा. असामाजिक तत्वों द्वारा रोड़ेबाजी कर पुलिस वाहन के साथ-साथ कई वाहनों को क्षतिग्रस्त कर दिया गया. इस क्रम में कई लोगों को चोटें आई और एक व्यक्ति कुएं में गिरकर बुरी तरह जख्मी हो गया. मामले को बढ़ते देख रफीगंज बीडीओ, सीओ ने मौके पर पहुंचकर किसानों के साथ बैठक किया. इस बैठक में शामिल हुए जेडीयू नेता सुनील वर्मा का कहना कि सभी लोगों को एक समान खाद मिलना चाहिए.

वहीं, समाजसेवी रविंद्र सिंह का कहना था कि 10 दिन पूर्व खाद की कालाबाजारी का मामला सामने आया था और हंगामा भी हुआ था. लेकिन शिकायत करने के बाद भी उस पर अभी तक कोई कार्रवाई नहीं हुई. अचूकी गांव के रामेश्वर यादव, टकरा गांव के सत्येंद्र पासवान, अमीन खान खैरा गांव के इम्तियाज खान ने उपस्थित पदाधिकारियों के बीच बताया कि गोदाम प्रबंधक द्वारा दोहरी नीति के तहत खाद का वितरण किया जा रहा है. इसको लेकर आक्रोशितों ने खाद दुकान का लाइसेंस रद्द होने का मांग की.

यह भी पढ़ें -

Bihar Politics: सत्ता पक्ष के निशाने पर RJD का प्रशिक्षण शिविर, पूछा- किस चीज की ट्रेनिंग दे रहे आरजेडी वाले

Bihar News: स्वास्थ्य विभाग की बड़ी पहल, अररिया समेत इन जिलों में खुलेगा ब्लड बैंक, मरीजों को नहीं होगी दिक्कत

और पढ़ें
Sponsored Links by Taboola

टॉप हेडलाइंस

LIVE: तेजस्वी यादव कुछ देर में करेंगे लोकभवन मार्च, लालू बोले- 'ऐ मोदी जी…'
LIVE: तेजस्वी यादव कुछ देर में करेंगे लोकभवन मार्च, लालू बोले- 'ऐ मोदी जी…'
नौकरी का मौका: एक ओर RJD का मार्च, दूसरी ओर पटना में आज रोजगार मेला
नौकरी का मौका: एक ओर RJD का मार्च, दूसरी ओर पटना में आज रोजगार मेला
तेजस्वी यादव का लोकभवन मार्च, वॉटर कैनन-टियर गैस तैयार, कई रास्ते बंद
तेजस्वी यादव का लोकभवन मार्च, वॉटर कैनन-टियर गैस तैयार, कई रास्ते बंद
TRE-4 का विज्ञापन जारी फिर भी आंदोलन खत्म नहीं, 2 मांगों पर अड़े छात्र
TRE-4 का विज्ञापन जारी फिर भी आंदोलन खत्म नहीं, 2 मांगों पर अड़े छात्र

वीडियोज

Bollywood News: अपराध और हिंसा के बीच गुड्डू और स्वीटी का अनोखा रोमांस बना हाइलाइट (18.08.26)
Mahadev & Sons: 😱Rajji-Mogra में खूनी जंग! ऐन वक्त पर हीरो स्टाइल में पहुंचे Dheeraj #sbs
Pakistan News: नकलची पाकिस्तान का फ्लॉप शो देखिए! ABPLIVE
Prashant Kishor Oath Ceremony: प्रशांत किशोर ने ली शपथ! विधायक बनते ही किए 4 बड़े ऐलान |ABPLIVE
ChatGPT Viral Video: AI का कमाल! भीड़ में खोई चप्पल, ChatGPT ने ऐसे ढूंढ निकाली, वीडियो चौंका देगा!

फोटो गैलरी

पर्सनल कार्नर

टॉप आर्टिकल्स
टॉप रील्स
जेल में इमरान खान से मिलीं नूरीन नियाजी, क्या हुई भाई-बहन की बात?
जेल में इमरान खान से मिलीं नूरीन नियाजी, क्या हुई भाई-बहन की बात?
सत्येंद्र जैन की गिरफ्तारी पर सियासी बवाल, जानें क्या हैं ACB के आरोप
सत्येंद्र जैन की गिरफ्तारी पर सियासी बवाल, जानें क्या हैं ACB के आरोप
ये अकेला खिलाड़ी 9 IPL टीमों के लिए खेला, नाम सुनकर चौंक जाएंगे
ये अकेला खिलाड़ी 9 IPL टीमों के लिए खेला, नाम सुनकर चौंक जाएंगे
सुप्रीम कोर्ट से मंजूरी के बाद 'महाप्रभु जगन्नाथ' की रिलीज डेट हुई कंफर्म, जानें कब सिनेमाघरों में देगी दस्तक
'महाप्रभु जगन्नाथ' की रिलीज डेट हुई कंफर्म, जानें कब सिनेमाघरों में देगी दस्तक
आज आपके शहर में कितने का बिक रहा घरेलू सिलेंडर, कमर्शियल सिलेंडर का भी देखें रेट
LPG Rate Today 19 August: आज आपके शहर में कितने का बिक रहा घरेलू सिलेंडर, कमर्शियल सिलेंडर का भी देखें रेट
भारत में बनेंगे डिफेंस से जुड़े 405 उपकरण, 3070 करोड़ होंगे खर्च
भारत में बनेंगे डिफेंस से जुड़े 405 उपकरण, 3070 करोड़ होंगे खर्च
Teacher Shortage in Delhi Government Schools: दिल्ली के सरकारी स्कूलों में टीचर्स की भारी कमी, पढ़ाई पर पड़ रहा असर
दिल्ली के सरकारी स्कूलों में टीचर्स की भारी कमी, पढ़ाई पर पड़ रहा असर
Shimla Tour Package: शिमला-कुफरी घूमने का शानदार मौका! IRCTC लाया सबसे सस्ता टूर पैकेज
शिमला-कुफरी घूमने का शानदार मौका! IRCTC लाया सबसे सस्ता टूर पैकेज
Embed widget