एक्सप्लोरर

Bihar News: बिहार के ठेकेदार संभल जाएं! RWD ले सकता है एक्शन, 'बड़े वाले साहब' का आदेश जारी

Bihar Rural Works Department: आरडब्ल्यूडी के अधिकारियों से राज्य में सभी ग्रामीण सड़कों का निरीक्षण करने के लिए तुरंत अभियान शुरू करने के लिए कहा है. 15 दिनों में पूरा करने के लिए भी कहा गया है.

Bihar News: बिहार में ठेकेदार पर एक्शन हो सकता है. बिहार के मुख्य सचिव अमृत लाल मीणा ने बुधवार (11 सितंबर) को ग्रामीण निर्माण विभाग (आरडब्ल्यूडी) के अधिकारियों को निर्देश दिया कि ग्रामीण सड़कों का रखरखाव न करने वाले ठेकेदारों के खिलाफ दंडात्मक कार्रवाई सुनिश्चित की जानी चाहिए. उन्होंने आरडब्ल्यूडी के अधिकारियों से राज्य में सभी 65 हजार किलोमीटर लंबी ग्रामीण सड़कों का निरीक्षण करने के लिए तुरंत अभियान शुरू करने के लिए कहा है. यह भी कहा है कि पता लगाएं कि संबंधित ठेकेदारों की ओर से सड़कों के किस हिस्से का रखरखाव नहीं किया जा रहा है.

आरडब्ल्यूडी ने दोष दायित्व अवधि की अवधारणा तय की है, जिसके तहत ठेकेदार को पहले पांच वर्षों के लिए स्वयं की ओर बनाई गई ग्रामीण सड़क का रखरखाव करने और इस अवधि के दौरान पाई गई किसी भी कमी को ठीक करने की बाध्यता निर्धारित की गई है. राज्य सरकार के सूचना एवं जनसंपर्क विभाग (आईपीआरडी) की ओर से जारी एक बयान के अनुसार मुख्य सचिव ने बुधवार को राज्य में ग्रामीण सड़कों के रखरखाव और निर्माण पर एक समीक्षा बैठक की अध्यक्षता की. इसमें आरडब्ल्यूडी के अपर मुख्य सचिव दीपक कुमार सिंह और अन्य वरिष्ठ अधिकारी शामिल हुए. 

15 दिनों के भीतर पूरा हो निरीक्षण अभियान

मुख्य सचिव ने आरडब्ल्यूडी के अधिकारियों को निर्देश दिया कि उन ठेकेदारों के खिलाफ दंडात्मक कार्रवाई सुनिश्चित की जानी चाहिए जो स्वयं द्वारा निर्मित ग्रामीण सड़कों का रखरखाव करने में विफल रहते हैं. उन्होंने कहा कि निरीक्षण अभियान 15 दिनों के भीतर पूरा किया जाना चाहिए.

आईपीआरडी के बयान में कहा गया है, "यदि अधिकारियों को ठेकेदारों की ओर से दोष दायित्व अवधि में स्पष्ट उल्लंघन मिलता है, तो संबंधित ठेकेदार को कार्य से हटाने की प्रक्रिया शुरू की जानी चाहिए." इस बीच, बिहार के आरडब्ल्यूडी मंत्री अशोक चौधरी ने कहा कि विभाग ने राज्य के ग्रामीण इलाकों में 26,000 किलोमीटर नई ग्रामीण सड़कें और एक हजार नए छोटे पुल बनाने का निर्णय लिया है.

अशोक चौधरी ने कहा, "राज्य में 2025 के विधानसभा चुनाव से पहले मुख्यमंत्री ग्रामीण सड़क उन्नयन योजना और मुख्यमंत्री ग्रामीण सेतु निर्माण योजना के तहत राज्य के ग्रामीण क्षेत्रों में लगभग 26 हजार किलोमीटर नई सड़कों और एक हजार नए छोटे पुलों का निर्माण किया जाएगा. आरडब्ल्यूडी ग्रामीण इलाकों में नए छोटे पुलों के निर्माण के लिए एक मानक संचालन प्रक्रिया (एसओपी) को अंतिम रूप दे रहा है. अब से बिना पहुंच पथ के कोई भी छोटा पुल नहीं बनाया जाएगा. यह निर्णय कुछ घटनाओं के मद्देनजर लिया गया है."

यह भी पढ़ें- Bihar Education: बिहार के सरकारी स्कूलों में किसे बनाया जाएगा प्रभारी प्रधानाध्यापक? शिक्षा विभाग का आदेश जारी

और पढ़ें
Sponsored Links by Taboola

टॉप हेडलाइंस

प्रशांत किशोर की CM सम्राट को लेकर बड़ी भविष्यवाणी, 'आने वाले समय…'
प्रशांत किशोर की CM सम्राट को लेकर बड़ी भविष्यवाणी, 'आने वाले समय…'
IIT खड़गपुर में छात्र की संदिग्ध मौत से हड़कंप, जांच में जुटी पुलिस
IIT खड़गपुर में छात्र की संदिग्ध मौत से हड़कंप, जांच में जुटी पुलिस
छेड़खानी का विरोध करना पड़ा भारी! पोती को बचाने गई दादी को बोलेरो से कुचला
छेड़खानी का विरोध करना पड़ा भारी! पोती को बचाने गई दादी को बोलेरो से कुचला
बिहार: शराबबंदी को अब आनंद मोहन ने बताया फेल, बोले- 'अगर कल को…'
बिहार: शराबबंदी को अब आनंद मोहन ने बताया फेल, बोले- 'अगर कल को…'

वीडियोज

Pawan Singh की शादी पर Radhe Maa का बड़ा Prediction, 45 की उम्र में मिलेगी Loving Wife!
Ramayana के VFX Trolls पर Ranbir Kapoor का जवाब, बोले- लोग CG Critics बन गए हैं
Pati Brahmachari:😍Isha-Suraj के बीच दिखी केमिस्ट्री, पर इस खुशी के पीछे का राज क्या? #sbs
Bollywood News: संजू-सलमान की जोड़ी! फिल्म में सलमान खान और संजय दत्त का धमाकेदार स्पेशल एक्शन कैमियो देखने को मिलेगा (13.08.26)
Batwara 1947 vs Awarapan 2: Screens की लड़ाई में कौन मारेगा बाजी?

फोटो गैलरी

पर्सनल कार्नर

टॉप आर्टिकल्स
टॉप रील्स
NALSAR विवाद: BCI को CJI की नसीहत, 'दखल की जरूरत नहीं, मैं भी छात्र था तो सक्रिय था'
NALSAR विवाद: BCI को CJI की नसीहत, 'दखल की जरूरत नहीं, मैं भी छात्र था तो सक्रिय था'
सीएम योगी का आरोप- बंटवारे में पाकिस्तान को सिंध कांग्रेस ने जबरदस्ती दे दिया
सीएम योगी का आरोप- बंटवारे में पाकिस्तान को सिंध कांग्रेस ने जबरदस्ती दे दिया
Spider Man BO Day 15: तीसरे थर्सडे स्पाइडर मैन की घटी कमाई, लेकिन 8 करोड़ और कमाते ही रच देगी इतिहास
तीसरे थर्सडे स्पाइडर मैन की घटी कमाई, लेकिन 8 करोड़ और कमाते ही रच देगी इतिहास
पति मिचेल स्टार्क को आखिरी स्थान, बुमराह नंबर-3; एलिसा हीली की रैंकिंग ने सबको चौंकाया
पति मिचेल स्टार्क को आखिरी स्थान, बुमराह नंबर-3; एलिसा हीली की रैंकिंग ने सबको चौंकाया
'कांग्रेस के लिए भी इससे दुखद क्या होगा कि...', विदेश नीति पर राहुल गांधी के बयान पर भड़के नड्डा
'कांग्रेस के लिए भी इससे दुखद क्या होगा कि...', विदेश नीति पर राहुल गांधी के बयान पर भड़के नड्डा
MG की कारों पर बंपर ऑफर, जानें किस मॉडल पर कितना फायदा?
MG की कारों पर बंपर ऑफर, जानें किस मॉडल पर कितना फायदा?
Uttarakhand Tunnel Accident: चमोली टनल हादसे में 7 मजदूरों की मौत, मृतकों-घायलों के नाम आए सामने
चमोली टनल हादसे में 7 मजदूरों की मौत, मृतकों-घायलों के नाम आए सामने
Metro Viral Video: जब मेट्रो में महिला ने लड़के के लिए छोड़ दी सीट, वीडियो देख करेंगे सैल्यूट
जब मेट्रो में महिला ने लड़के के लिए छोड़ दी सीट, वीडियो देख करेंगे सैल्यूट
Embed widget