एक्सप्लोरर

Bihar Education: बिहार के सरकारी स्कूलों में किसे बनाया जाएगा प्रभारी प्रधानाध्यापक? शिक्षा विभाग का आदेश जारी

Bihar Education Department: जिला शिक्षा पदाधिकारी ही शिक्षा विभाग से प्रभार को लेकर जानकारी मांग रहे थे. अब शिक्षा विभाग की ओर से इस संबंध में पत्र जारी किया गया है.

Bihar Education Department: बिहार की शिक्षा व्यवस्था को सुदृढ़ बनाने के उद्देश्य से शिक्षा विभाग के अपर मुख्य सचिव डॉ. एस सिद्धार्थ (ACS Dr. S Siddharth) लगातार एक्शन में हैं. इसी बीच बिहार के वैसे माध्यमिक एवं उच्च माध्यमिक विद्यालय जहां नियमित प्रधानाध्यापक नहीं हैं, वहां किसे प्रभार दिया जाए इसको लेकर माध्यमिक शिक्षा के निदेशक बैद्यनाथ यादव ने सभी जिला शिक्षा पदाधिकारी को निर्देश देते हुए पत्र जारी किया है.

दरअसल, बिहार के विभिन्न जिलों के जिला शिक्षा पदाधिकारी (डीईओ) शिक्षा विभाग से लगातार इस बात की जानकारी मांग रहे थे कि जिस माध्यमिक एवं उच्च माध्यमिक विद्यालयों में नियमित प्रधानाध्यापक नहीं हैं, वहां किन कोटि के शिक्षकों को प्रभारी प्रधानाध्यापक घोषित किया जाए? इस बात पर शिक्षा विभाग ने समीक्षा के बाद अब पत्र जारी किया है. इस आदेश के जारी होते ही सभी जिला शिक्षा पदाधिकारी इसे अमलीजामा पहनाने में जुट गए हैं.

जारी किए गए पत्र में क्या लिखा गया है?

आदेश के अनुसार यदि किसी माध्यमिक या उच्च माध्यमिक विद्यालयों में कक्षा 1 से 8 के पुराने वेतनमान के प्रधानाध्यापक पदस्थापित हैं और इसके साथ ही स्थानीय निकाय एवं बिहार लोक सेवा आयोग से नियुक्त किए गए शिक्षक भी पदस्थापित हैं, तो ऐसे विद्यालयों में कक्षा 1 से 8 के पुराने वेतनमान के प्रधानाध्यापक को वित्तीय प्रभारी घोषित किया जा सकता है.

यदि किसी माध्यमिक या उच्च माध्यमिक विद्यालयों में पुराने वेतनमान के माध्यमिक शिक्षक के साथ-साथ स्थानीय निकाय के शिक्षक एवं बीपीएससी से नियुक्त किए गए शिक्षक पदस्थापित हैं तो वैसे विद्यालयों में पुराने वेतनमान के सहायक शिक्षक वरीय होंगे. वही प्रभारी प्रधानाध्यापक भी घोषित किए जाएंगे.

यदि किसी विद्यालय में कक्षा 1 से 8 के पुराने वेतनमान के सहायक शिक्षक पदस्थापित हैं और इसके साथ ही स्थानीय निकाय या बीपीएससी की ओर से नियुक्त किए गए शिक्षक भी पदस्थापित हैं तो वैसे विद्यालयों में कक्षा 1 से 8 के पुराने वेतनमान के सहायक शिक्षक को वित्तीय प्रभारी घोषित किया जा सकता है.

यदि किसी विद्यालय में केवल स्थानीय निकाय के माध्यम से नियुक्त किए गए शिक्षक पदस्थापित हैं तो वैसे विद्यालयों में स्थानीय निकाय की ओर से नियुक्त किए गए वरीय शिक्षकों को प्रभारी घोषित किया जा सकता है. यदि किसी विद्यालय में केवल बीपीएससी के माध्यम से नियुक्त किए गए शिक्षक पदस्थापित हैं तो वैसे विद्यालयों में बीपीएससी से नियुक्त किए गए शिक्षक को ही प्रभारी घोषित किया जा सकता है.

नियोजित शिक्षकों के स्थान पर बीपीएससी को वरीयता

यदि किसी विद्यालय में बीपीएससी की ओर से नियुक्त शिक्षक एवं स्थानीय निकाय से नियुक्त शिक्षक पदस्थापित हैं तो वैसी स्थिति में बीपीएससी के माध्यम से नियुक्त किए गए शिक्षक को प्रभारी प्रधानाध्यापक घोषित किया जाएगा. वहीं शिक्षा विभाग की ओर से जारी किए गए इस पत्र में स्पष्ट कर दिया गया है कि नियमित प्रधानाध्यापक की नियुक्ति के पश्चात यह व्यवस्था स्वतः समाप्त हो जाएगी.

यह भी पढ़ें- Samrat Choudhary: बिहार को केंद्र से मिला 1170 करोड़, गदगद मन से सम्राट चौधरी ने बताया कहां होंगे खर्च

और पढ़ें
Sponsored Links by Taboola

टॉप हेडलाइंस

लालू परिवार का झगड़ा बढ़ा! रोहिणी आचार्य ने संजय यादव पर साधा निशाना, दी ये चुनौती
लालू परिवार का झगड़ा बढ़ा! रोहिणी आचार्य ने संजय यादव पर साधा निशाना, दी ये चुनौती
भरत तिवारी केस: दर्ज होंगे गवाहों के बयान, भेजा जाने लगा समन, रिटायर्ड जज बोले- 'जांच का पहला…'
भरत तिवारी केस: दर्ज होंगे गवाहों के बयान, भेजा जाने लगा समन, रिटायर्ड जज बोले- 'जांच का पहला…'
बिहार के 6 जिलों में भारी वर्षा का अलर्ट, पटना में छाए काले बादल, मौसम को लेकर आया IMD का अपडेट
बिहार के 6 जिलों में भारी वर्षा का अलर्ट, पटना में छाए काले बादल, मौसम को लेकर आया IMD का अपडेट
प्रशांत किशोर को बड़ा झटका, इस नेता ने दिया इस्तीफा, बांकीपुर से BJP को दिया समर्थन
प्रशांत किशोर को बड़ा झटका, इस नेता ने दिया इस्तीफा, बांकीपुर से BJP को दिया समर्थन

वीडियोज

Sansani | Crime News | Jaipur Murder Case: सरकारी नौकरी के लिए मां का मर्डर ! | ABP News
Monsoon 2026: बारिश से हाहाकार! सड़कें बनीं दरिया, लोग परेशान | Flood | Heavy Rain Alert | IMD
Chitra Tripathi | Janhit: आसमानी आफत की डरावनी तस्वीरें | Flood | Heavy Rain Alert | IMD Alert
Monsoon 2026: आसमानी आफत का कहर, सड़कों पर समंदर जैसा मंजर | Flood | Heavy Rain Alert | IMD
Amarnath Yatra 2026: अमरनाथ गुफा में शिवलिंग पूरी तरह पिघला | Pahalgam | Jammu and Kashmir

फोटो गैलरी

पर्सनल कार्नर

टॉप आर्टिकल्स
टॉप रील्स
'बात सीधी होर्मुज खुला रहेगा, वे जहाजों पर गोली चलाएंगे, तो हम...', धुआंधार हमलों के बीच जेडी वेंस की ईरान को चेतावनी
'बात सीधी होर्मुज खुला रहेगा, वे जहाजों पर गोली चलाएंगे, तो हम...', धुआंधार हमलों के बीच जेडी वेंस की ईरान को चेतावनी
जम्मू-कश्मीर सरकार का बड़ा फैसला, इस योजना से जुड़े छात्रों की स्कूल और कॉलेज की पूरी फीस माफ
जम्मू-कश्मीर सरकार का बड़ा फैसला, इस योजना से जुड़े छात्रों की स्कूल और कॉलेज की पूरी फीस माफ
Guru Dutt Birth Anniversary: 'जिंदगी नरक हो गई है...' मुस्लिम एक्ट्रेस के प्यार में पागल थे गुरु दत्त, पत्नी ने छोड़ दिया था घर
'जिंदगी नरक बन गई...' मुस्लिम एक्ट्रेस के प्यार में पागल थे गुरु दत्त, पत्नी ने छोड़ दिया था घर
योगराज सिंह के विवादित बयानों पर पहली बार बोले कपिल देव, कहा- 'कड़वाहट के साथ जीने वालों को...'
योगराज सिंह के विवादित बयानों पर पहली बार बोले कपिल देव, कहा- 'कड़वाहट के साथ जीने वालों को...'
'2-3 दिनों में पूरे देश में....', मौसम विभाग की चेतावनी, 23 राज्यों में भयंकर बारिश की भविष्यवाणी
'2-3 दिनों में पूरे देश में....', मौसम विभाग की चेतावनी, 23 राज्यों में भयंकर बारिश की भविष्यवाणी
UP Weather: यूपी में बहुत भारी बारिश की चेतावनी, नोएडा-लखनऊ समेत सभी जिलों में जमकर बरसेंगे बदरा, IMD ने दिया अलर्ट
यूपी में बहुत भारी बारिश की चेतावनी, नोएडा-लखनऊ समेत सभी जिलों में जमकर बरसेंगे बदरा, IMD ने दिया अलर्ट
मौत के मुंह से बचा डिलीवरी बॉय! सुनसान कॉलोनी में अचानक सामने आया तेंदुआ, कांप जाएगी रूह
मौत के मुंह से बचा डिलीवरी बॉय! सुनसान कॉलोनी में अचानक सामने आया तेंदुआ, कांप जाएगी रूह
मोबाइल, टीवी या चार्जर पर लिखा CE का क्या मतलब होता है? 99% लोग आज तक नहीं जानते इसका जवाब
मोबाइल, टीवी या चार्जर पर लिखा CE का क्या मतलब होता है? 99% लोग आज तक नहीं जानते इसका जवाब
Embed widget