एक्सप्लोरर

नियोजित शिक्षकों को लेकर बिहार के पूर्व शिक्षा मंत्री का सरकार पर हमला, कहा- 'बिना शर्त...'

Niyojit Teacher: बिहार के पूर्व शिक्षा मंत्री और आरजेडी नेता चंद्रशेखर यादव ने कहा कि नियोजित शिक्षकों के मुद्दे पर हम लोग राजनीति नहीं कर रहे हैं. सड़क से लेकर सदन तक में ये मुद्दा उठाते रहेंगे.

Bihar Niyojit Teacher: बिहार में सक्षमता परीक्षा को लेकर नियोजित शिक्षकों (Niyojit Teachers) का विरोध लगातार जारी है. इस बीच प्रदेश के पूर्व शिक्षा मंत्री और आरजेडी नेता चंद्रशेखर यादव (Chandrashekhar Yadav) नियोजित शिक्षकों की मांग के समर्थन में उतर आए हैं. पूर्व मंत्री चंद्रशेखर यादव ने नियोजित शिक्षकों की मांग को जायज ठहराया है और सरकार से बिना किसी शर्त के उन्हें राज्यकर्मी का दर्जा दिए जाने की मांग की है. उन्होंने कहा है कि नियोजित शिक्षकों को राज्यकर्मी का दर्जा दिए जाने के लिए सक्षमता परीक्षा लेने की जरुरत नहीं है.

बिहार के पूर्व शिक्षा मंत्री चंद्रशेखर यादव ने कहा कि प्रदेश के सरकारी स्कूलों में करीब 4 लाख नियोजित शिक्षक हैं. सरकारी स्कूलों में 10-15 साल से ये नियोजित शिक्षक पढ़ा रहे हैं. ऐसे में इन शिक्षकों को बिना सक्षमता परीक्षा के और बिना किसी शर्त के राज्य कर्मी का दर्जा दिया जाए. पात्रता या दक्षता परीक्षा कई साल पहले ही वो पास कर चुके हैं इसलिए राज्य कर्मी का दर्जा देने के लिए सक्षमता परीक्षा लेने की जरुरत ही नहीं है.

बिहार के पूर्व शिक्षा मंत्री ने क्या कहा?

बिहार के पूर्व शिक्षा मंत्री ने कहा कि इन शिक्षकों को परेशान किया जा रहा है. सरकार का आदेश है कि 5 बार परीक्षा में शामिल होने का मौका मिलेगा और परीक्षा देना ही होगी. पास होने पर राज्यकर्मी का दर्जा मिलेगा. जो फेल होंगे उनकी नौकरी चली जाएगी. मैं यह कहना चाहता हूं कि नौकरी छीनने का अधिकार सरकार को नहीं है. नियोजित शिक्षकों की जो नियमावली है, उसमें साफ है कि 60 साल तक नियोजित शिक्षक नौकरी कर सकते हैं.

'नियोजित शिक्षकों का हक दिलाकर रहेंगे'

चंद्रशेखर यादव ने आगे कहा कि सरकार यह नियम लाए कि जो नियोजित शिक्षक परीक्षा में सफल नहीं हो पाएंगे, वो भी सरकारी स्कूलों में ठीक वैसे ही पढ़ाते रहेंगे जैसे सालों से पढ़ाते आ रहे हैं. नियोजित शिक्षकों के मुद्दे पर हम लोग राजनीति नहीं कर रहे हैं. हमलोग शिक्षकों को उनका हक दिलवा कर रहेंगे. सड़क से लेकर सदन तक में ये मुद्दा उठाते रहेंगे. उनकी मांग पूरी तरह से जायज है. उन्होंने ये भी कहा कि मेरे ही प्रयास से बिहार में BPSC परीक्षा पास कर दो लाख से अधिक शिक्षकों को नौकरी मिली. 

ये भी पढ़ें:

JDU के संजय झा राज्यसभा के लिए निर्वाचित, सीएम नीतीश कुमार से की मुलाकात

और पढ़ें
Sponsored Links by Taboola

टॉप हेडलाइंस

झारखंड: चिराग पासवान का छात्र आंदोलन पर बड़ा बयान, 'ये बच्चे…'
झारखंड: चिराग पासवान का छात्र आंदोलन पर बड़ा बयान, 'ये बच्चे…'
भरत तिवारी केस में कोर्ट में हुई सुनवाई, वकील ने किया ये बड़ा दावा
भरत तिवारी केस में कोर्ट में हुई सुनवाई, वकील ने किया ये बड़ा दावा
मांझी की 'गुजरात मॉडल' वाली मांग पर JDU का रिएक्शन, 'बिहार में...'
मांझी की 'गुजरात मॉडल' वाली मांग पर JDU का रिएक्शन, 'बिहार में...'
ममता बनर्जी के काफिले पर हमला, जीतन राम मांझी बोले- 'कोई भी…'
ममता बनर्जी के काफिले पर हमला, जीतन राम मांझी बोले- 'कोई भी…'

वीडियोज

Kanwar Yatra 2026: बुर्के में कांवड़, मुस्लिम महिला और हिंदू पति! नोटिस के बाद भी नहीं रुकी तमन्ना !
Assam Flood Crisis: असम में बाढ़ का तांडव, 98 मौतें, समय रैनाने भेजे 10 लाख, अब CM वापस लेंगे FIR?
Sansani: बेवफा बीवी की तेजाबी साजिश
Romana Isar Khan | Janhit: मीटिंग-मीटिंग की 'सेटिंग' से संदेह बढ़ा? | Jharkhand Student Protest
Bareilly Ke Bacchan: 😯Sangam की बल्लेबाज़ी और ससुर की गेंदबाजी, पहली गेंद पर टूटा बैट छूटी हंसी #sbs

फोटो गैलरी

पर्सनल कार्नर

टॉप आर्टिकल्स
टॉप रील्स
यूक्रेन के हमले में 13 की मौत, रूस ने बताया दो साल का सबसे भयावह हमला
यूक्रेन के हमले में 13 की मौत, रूस ने बताया दो साल का सबसे भयावह हमला
आकाश आनंद ने खुद बताया- अखिलेश यादव और राहुल गांधी को क्यों कहा अंकल?
आकाश आनंद ने खुद बताया- अखिलेश यादव और राहुल गांधी को क्यों कहा अंकल?
6,6,6,6,6,6... लगातार 6 छक्कों से फिर गूंजा क्रिकेट जगत, इस बार वनडे में हुआ कमाल
6,6,6,6,6,6... लगातार 6 छक्कों से फिर गूंजा क्रिकेट जगत, इस बार वनडे में हुआ कमाल
'तारक मेहता' के सेट में घुस गया था नाबालिग, टप्पू से हाथ भी मिलाया, घरवालों को बिना बताए किया 900 किलोमीटर का सफर
'तारक मेहता' के सेट में घुस गया था नाबालिग, टप्पू से हाथ भी मिलाया
TMC के बागी यूसुफ पठान का बड़ा बयान, 'ताकत और पद तो...'
TMC के बागी यूसुफ पठान का बड़ा बयान, 'ताकत और पद तो...'
'शुभेंदु अधिकारी ने...', ममता पर अटैक को लेकर अभिषेक बनर्जी का बड़ा आरोप
'शुभेंदु अधिकारी ने...', ममता पर अटैक को लेकर अभिषेक बनर्जी का बड़ा आरोप
'पाकिस्तानी ने कहा नरेंद्र नाम से नफरत', बॉक्सर की बात सुन हंस पड़े PM मोदी
'पाकिस्तानी ने कहा नरेंद्र नाम से नफरत', बॉक्सर की बात सुन हंस पड़े PM मोदी
संसद से पास बैंकर्स बुक्स एविडेंस बिल, जानें राज्यसभा में क्या बोलीं वित्त मंत्री?
संसद से पास बैंकर्स बुक्स एविडेंस बिल, जानें राज्यसभा में क्या बोलीं वित्त मंत्री?
Embed widget