एक्सप्लोरर

आज 31 के हुए RJD नेता तेजस्वी यादव, कार्यकर्ताओं और समर्थकों से की सादगी की अपील

राज्य की राजधानी पटना में कई जगहों पर तेजस्वी को बधाई देते हुए होर्डिंग और बैनर लगाए गए हैं.तेजस्वी ने ट्वीट कर कहा है नतीजे चाहे जो रहें सब संयम से रहें. किसी के साथ अभद्र व्यवहार न करें.

पटना: बिहार में कल विधानसभा चुनाव के नतीजों का एलान होगा. एग्जिट पोल में इस बार लालू यादव की पार्टी राष्ट्रीय जनता दल की जीत के दावे किए गए हैं. इन दावों के बीच आज आरजेडी नेता और लालू यादव के छोटे बेटे तेजस्वी यादव अपना 31वां जन्मदिन मना रहे हैं. हालांकि तेजस्वी ने अपने बर्थडे और काउंटिंग के दिन के लिए पार्टी नेताओं और कार्यकर्ताओं को दिशा निर्देश जारी किए हैं.

पटना में कई जगह लगे तेजस्वी के होर्टिंग औऱ बैनर

राज्य की राजधानी पटना में कई जगहों पर उनको बधाई देते हुए होर्डिंग और बैनर लगाए गए हैं. लेकिन तेजस्वी यादव के ऑफिस से आरजेडी कार्यकर्ताओं और समर्थकों को ऐसा करने से मना किया गया है. लोगों से कहा गया है कि वे ऐसा कुछ भी न करें जिससे पब्लिक को किसी तरह की कोई परेशानी हो.

जानकारी मिली है कि तेजस्वी अपने परिवार के साथ घर पर ही बर्थ डे का केक काटेंगे. आरजेडी के समर्थकों से किसी भी तरह के तड़क भड़क और बड़े आयोजन न करने को कहा गया है. कल नतीजों वाले दिन क्या करें, क्या न करें? तेजस्वी यादव ने इसके लिए भी गाइडलाइन जारी कर दी हैं.

किसी के साथ अभद्र व्यवहार न करें- तेजस्वी

तेजस्वी ने कहा है उस दिन नतीजे चाहे जो रहें सब संयम से रहें. किसी के साथ अभद्र व्यवहार न करें. हर्ष फ़ायरिंग न करें. तेजस्वी ने अपने समर्थकों से विरोधियों के साथ भी सम्मानजनक व्यवहार करने को कहा है. आरजेडी ने नतीजे आने से पहले अपने पार्टी नेताओं को मीडिया से दूर रहने को कहा है.

तेजस्वी को डर है कि उनके समर्थक लालू राज की तरह न करने लगें. उन्होंने बड़ी मेहनत से अपनी अलग छवि बनाई है. थोड़ी सी चूक विपक्ष को जंगलराज रिटर्न्स कहने का मौक़ा दे सकती हैं.

यह भी पढ़ें-

Bihar Elections: कोरोना वायरस महामारी के बावजूद बिहार में 2015 से ज्यादा वोटिंग

पश्चिम बंगाल के BJP अध्यक्ष दिलीप घोष का विवादित बयान, कहा- 'ममता दीदी के लोग सुधरे नहीं तो भेजे जाएंगे श्मशान'

और पढ़ें
Sponsored Links by Taboola

टॉप हेडलाइंस

प्रशांत किशोर कब लेंगे MLA की शपथ? तारीख फाइनल
प्रशांत किशोर कब लेंगे MLA की शपथ? तारीख फाइनल
रोहिणी आचार्य का विजेंद्र यादव पर हमला, 'बड़ी बेशर्मी से...'
रोहिणी आचार्य का विजेंद्र यादव पर हमला, 'बड़ी बेशर्मी से...'
भूख हड़ताल पर बैठेंगे सांसद पप्पू यादव, वजह भी बताई
भूख हड़ताल पर बैठेंगे सांसद पप्पू यादव, वजह भी बताई
बिहार में शराबबंदी की होगी समीक्षा? चिराग पासवान का बड़ा बयान
बिहार में शराबबंदी की होगी समीक्षा? चिराग पासवान का बड़ा बयान

वीडियोज

Sansani | Crime News: 'मौत वाली पैटीज' से बच्चों को बचाओ !
Mahadev & Sons: Rajji पर टूटा दुखों का पहाड़, Dheeraj ने निभाया अपना सच्चा पति धर्म!
Bollywood News: Toxic के म्यूजिक जश्न के बीच विवाद ने पकड़ा जोर, किस बात पर मचा बवाल?
Bigg Boss 20 की Rumoured List में Jennifer Winget, Jannat Zubair, Nia Sharma और कई नाम
Akanksha Chamola ने Gaurav Khanna से Divorce पर किया बड़ा खुलासा, 18 महीने बाद लिया फैसला

फोटो गैलरी

पर्सनल कार्नर

टॉप आर्टिकल्स
टॉप रील्स
PM मोदी ने फहराया तिरंगा, लाल किले पर पहली बार गाया गया वंदे मातरम
PM मोदी ने फहराया तिरंगा, लाल किले पर पहली बार गाया गया वंदे मातरम
देश की उच्च संस्थाएं...', स्वतंत्रता दिवस पर बोलीं मायावती
देश की उच्च संस्थाएं...', स्वतंत्रता दिवस पर बोलीं मायावती
'आवारापन 2' और 'बंटवारा 1947' में बढ़िया फिल्म कौन सी है? कन्फ्यूजन है तो जान लें अभी
'आवारापन 2' और 'बंटवारा 1947' में बढ़िया फिल्म कौन सी है? कन्फ्यूजन है तो जान लें अभी
कल से भारत-श्रीलंका पहला टेस्ट, जानें प्लेइंग XI, हेड टू हेड और पिच रिपोर्ट
कल से भारत-श्रीलंका पहला टेस्ट, जानें प्लेइंग XI, हेड टू हेड और पिच रिपोर्ट
CJI का इंस्टा अकाउंट हटा, भड़के अभिजीत दीपके
CJI का इंस्टा अकाउंट हटा, भड़के अभिजीत दीपके
‘कॉकरोच पर बयान को किया गया मिसकोट’, CJI बोले- यूथ को बरगलाया गया
‘कॉकरोच पर बयान को किया गया मिसकोट’, CJI बोले- यूथ को बरगलाया गया
नोएडा के स्कूलों में स्क्रीन टाइम पर लिमिट, प्राइमरी के लिए 30 मिनट की सीमा
नोएडा के स्कूलों में स्क्रीन टाइम पर लिमिट, प्राइमरी के लिए 30 मिनट की सीमा
अब पेंशन फंड से भी होगा इलाज, NPS Swasthya में मेडिकल खर्च के लिए मिलेगी रकम
अब पेंशन फंड से भी होगा इलाज, NPS Swasthya में मेडिकल खर्च के लिए मिलेगी रकम
Embed widget