एक्सप्लोरर

Bihar Caste Survey: नीतीश कैबिनेट में किस जाति के हैं कितने मंत्री? आंकड़ों से समझिए पूरा समीकरण

Nitish Kumar: मुख्यमंत्री नीतीश कुमार और उपमुख्यमंत्री तेजस्वी यादव को जोड़ दिया जाए तो कुल 31 मंत्री हैं. कुछ लोगों के पास एक से ज्यादा विभाग है. देखिए पूरी लिस्ट.

Caste Survey Report: बिहार में हुई जाति आधारित गणना की रिपोर्ट सार्वजनिक कर दी गई है. दो अक्टूबर को रिपोर्ट सामने आने के बाद बयानबाजी भी हो रही है. इन सबके बीच आज हम आपको बताएंगे कि नीतीश मंत्रिमंडल (Nitish Cabinet) में कितने मंत्री किस जाति के हैं. मुख्यमंत्री नीतीश कुमार और उपमुख्यमंत्री तेजस्वी यादव को जोड़ दिया जाए तो कुल 31 मंत्री हैं.

नीतीश कैबिनेट में आठ यादवों को जगह मिली है. दूसरे स्थान पर मुस्लिम आबादी है. इस समुदाय से पांच लोग नीतीश सरकार में मंत्री बने हैं. अनुसूचित जाति से पांच, कुशवाहा समाज से दो, कुर्मी जाति से दो, राजपूत समाज से दो, भूमिहार वर्ग से एक, ब्राह्मण जाति से एक और वैश्य समाज से एक मंत्री बनाए गए हैं. अतिपिछड़ों की संख्या चार है. इसमें हिंदू अतिपिछड़ा से तीन और एक धुनिया पसमंदा मुस्लिम भी आरजेडी कोटे से मंत्री बने हैं. दलित समुदाय से मंत्रिमंडल में छह लोग शामिल हैं. इसमें आरजेडी से दो, जेडीयू से तीन और कांग्रेस से एक दलित मंत्री शामिल हैं.

देखें मंत्रियों के नाम और उनकी जाति

1- तेजस्वी यादव - यादव - आरजेडी

2- तेज प्रताप यादव - यादव - आरजेडी

3- आलोक कुमार मेहता - कुशवाहा - आरजेडी

4- अनिता देवी - नोनिया अतिपिछड़ा - आरजेडी

5- सुरेंद्र प्रसाद यादव - यादव - आरजेडी

6- प्रो. चंद्रशेखर – यादव - आरजेडी

7- ललित यादव - यादव - आरजेडी

8- जीतेंद्र कुमार राय - यादव - आरजेडी

9- रामानंद यादव – यादव - आरजेडी

10- कुमार सर्वजीत - पासवान - आरजेडी

11- सुरेंद्र राम - चमार अनुसूचित जाति - आरजेडी

12- मो. शाहनवाज आलम - मुस्लिम - आरजेडी

13- मोहम्मद इसराइल मंसूरी – मुस्लिम - आरजेडी

14- शमीम अहमद - मुस्लिम - आरजेडी

15- समीर कुमार महासेठ - बनिया अतिपिछड़ा - आरजेडी

16- नीतीश कुमार - कुर्मी - जेडीयू

17- विजय कुमार चौधरी – भूमिहार - जेडीयू

18- बिजेंद्र प्रसाद यादव - यादव - जेडीयू

19- अशोक चौधरी - पासी अनुसूचित जाति - जेडीयू

20 -शीला मंडल – धानुक - जेडीयू

21- श्रवण कुमार - कुर्मी - जेडीयू

22- संजय झा - ब्राह्मण - जेडीयू

23- लेशी सिंह - राजपूत - जेडीयू

24- मोहम्मद जमा खान - मुस्लिम - जेडीयू

25- जयंत राज कुशवाहा - कोइरी - कुशवाहा - जेडीयू

26- मदन सहनी - मल्लाह अतिपिछड़ा - जेडीयू

27- सुनील कुमार - अनुसूचित जाति चमार - जेडीयू

28- रत्नेश सदा – मुसहर - जेडीयू

29- मो. अफाक आलम - मुस्लिम - कांग्रेस

30- मुरारी प्रसाद गौतम - चमार अनुसूचित जाति - कांग्रेस

31- सुमित सिंह- राजपूत – स्वतंत्र

पिछड़ा समाज से 31 में सिर्फ 12 मंत्री

बता दें कि पहले नीतीश और तेजस्वी को मिलाकर संख्या 33 थी, लेकिन राजपूत में सुधाकर सिंह और भूमिहार से कार्तिकेय मास्टर के हटने के बाद यह संख्या 31 हो गई. बाद में संतोष मांझी की जगह रत्नेश सदा को मंत्री बनाया गया. शमीम अहमद को पर्यटन बनाया गया था वह तेजस्वी के पास चला गया और उन्हें कानून मंत्री बनाया गया. कुमार सर्वजीत को गन्ना उद्योग विभाग दिया गया था जिन्हें सुधाकर सिंह के हटने के बाद कृषि विभाग मिल गया. आलोक कुमार मेहता के पास गन्ना उद्योग और भूमि सुधार एवं राजस्व विभाग दोनों है.

यह भी पढ़ें- JP Nadda Bihar Visit: कैलाशपति मिश्र की जयंती पर आज पटना में जेपी नड्डा, बिहार दौरे के पीछे क्या है पूरा प्लान?

परमानंद सिंह 25 वर्षों से पत्रकारिता में सक्रिय हैं. कशिश न्यूज़ सहित पटना में कई प्रतिष्ठित चैनलों में काम करने का अनुभव प्राप्त है. बिहार की खबरों पर इनकी पकड़ मजबूत मानी जाती है.  कई एक्सक्लूसिव खबर कर चुके हैं. राजनीति से लेकर क्राइम तक की खबरों में इनकी रुचि है. पांच साल से एबीपी बिहार से जुड़े हैं. डिजिटल विंग के लिए काम कर रहे हैं.

Read More
और पढ़ें
Sponsored Links by Taboola

टॉप हेडलाइंस

प्रशांत किशोर को लेकर JDU ने दिया विवादित बयान, 'अगर आप…'
प्रशांत किशोर को लेकर JDU ने दिया विवादित बयान, 'अगर आप…'
प्रशांत किशोर की मुश्किलें बढ़ीं! थाने में शिकायत, CM सम्राट से जुड़ा है मामला
प्रशांत किशोर की मुश्किलें बढ़ीं! थाने में शिकायत, CM सम्राट से जुड़ा है मामला
बिहार टेंडर घोटाले में हाईकोर्ट ने ED की कार्यशैली पर उठाए सवाल, लगाई फटकार
बिहार टेंडर घोटाले में हाईकोर्ट ने ED की कार्यशैली पर उठाए सवाल, लगाई फटकार
'इतना बड़ा बिहार है हत्या तो होगी क्या करें', JDU के मंत्री का बेतुका बयान
'इतना बड़ा बिहार है हत्या तो होगी क्या करें', JDU के मंत्री का बेतुका बयान

वीडियोज

Kolkata Stampede News: कोलकाता में घायलों से अस्पताल मिलने पहुंचे शुभेंदु! | Breaking News | Puja
Janhit | Congress Protest | Gyanesh Kumar: विरोध के नाम पर 'अराजकता'..क्या सही है ? | Neha Bora
रेलवे स्टेशन पर 510 रुपए का 'घमासान' !
SIR पर हल्लाबोल...यूपी में 16 लाख का झोल!
जंतर-मंतर और संग्राम, कारोबार धड़ाम!

फोटो गैलरी

पर्सनल कार्नर

टॉप आर्टिकल्स
टॉप रील्स
हिरासत से रिहा होने के बाद अभिजीत दीपके ने लिखा पोस्ट- ‘मुझे पता था कि...’
हिरासत से रिहा होने के बाद अभिजीत दीपके ने लिखा पोस्ट- ‘मुझे पता था कि...’
'...तो आत्महत्या कर लेना ही बेहतर है', उद्धव ठाकरे ने क्यों कही ये बात?
'...तो आत्महत्या कर लेना ही बेहतर है', उद्धव ठाकरे ने क्यों कही ये बात?
'जेलर 2' बनी 2026 की तीसरी हाईएस्ट ग्रॉसर तमिल फिल्म, तोड़ा टॉप 7 फिल्मों का रिकॉर्ड
'जेलर 2' बनी 2026 की तीसरी हाईएस्ट ग्रॉसर तमिल फिल्म, तोड़ा टॉप 7 फिल्मों का रिकॉर्ड
पांचवां टी20 रद्द होने के बाद क्या बोले अय्यर और होप, पढ़ें भारत-वेस्टइंडीज कप्तान के बयान
पांचवां टी20 रद्द होने के बाद क्या बोले अय्यर और होप, पढ़ें भारत-वेस्टइंडीज कप्तान के बयान
कोलकाता: पूजा पंडाल हादसे में 17 लोगों की मौत
कोलकाता: पूजा पंडाल हादसे में 17 लोगों की मौत
पुराने गैजेट्स को न समझें बेकार! इन 5 तरीकों से फिर आएंगे काम
पुराने गैजेट्स को न समझें बेकार! इन 5 तरीकों से फिर आएंगे काम
UPPSC LT ग्रेड रिजल्ट जारी, 218 अभ्यर्थियों का हुआ चयन
UPPSC LT ग्रेड रिजल्ट जारी, 218 अभ्यर्थियों का हुआ चयन
प्रदर्शन के कारण नहीं हुई बिक्री तो कैसे मिलेगा मुजावजा, क्या हैं नियम?
प्रदर्शन के कारण नहीं हुई बिक्री तो कैसे मिलेगा मुजावजा, क्या हैं नियम?
Embed widget