एक्सप्लोरर

Bihar Caste Census: जातीय जनगणना के लिए पटना से दिल्ली तक पैदल मार्च करेंगे तेजस्वी, नीतीश के इस पूर्व मंत्री ने किया समर्थन

Bihar Caste Census: बिहार में दो बार विधानसभा और विधान परिषद से जातीय जनगणना का प्रस्ताव पास किया जा चुका है, लेकिन भाजपा की केंद्र सरकार इस पर ध्यान नहीं दे रही है.

पटना: जातीय जनगणना के लेकर बिहार में सियासत तेज हो गई है. बिहार विधानसभा के नेता प्रतिपक्ष और आरजेडी नेता तेजस्वी यादव (Tejashwi Yadav) ने सोमवार को कहा कि जातीय जनगणना को लेकर पटना से दिल्ली तक का पैदल मार्च करेंगे. उन्होंने कहा कि बिहार विधानसभा और विधान परिषद में पहले ही पास हो चुका था और हमलोगों ने प्रधानमंत्री से भी मुलाकात की थी, लेकिन जिस तरीके से देरी हो रही है, इससे अब हमारे पास सड़क पर उतने के अलावा कोई चारा नहीं बचा है.

वहीं, इस मुद्दे पर विकासशील इंसान पार्टी (VIP) के प्रमुख और पूर्व मंत्री मुकेश सहनी ने तेजस्वी का समर्थन किया है. सोमवार को उन्होंने कहा कि वीआईपी शुरू से ही इस मामले को लेकर सड़क पर उतरने को लेकर तैयार है. सहनी ने कहा कि जातीय जनगणना को केंद्र सरकार लटकाना चाहती है. उन्होंने राजद के नेता तेजस्वी यादव के इस मांग को लेकर सड़कों पर उतरने और बिहार से दिल्ली तक पैदल यात्रा करने के निर्णय पर धन्यवाद देते हुए कहा कि अगर राजद चाहती है तो वीआईपी भी उनके साथ खड़ी होगी.

ये भी पढ़ें- BPSC Paper Leak: पेपर लीक मामले पर बोले सीएम नीतीश, दोषियों पर होगी कड़ी कार्रवाई, जांच में तेजी लाने का दिया आदेश

इस मुद्दे को नजरअंदाज कर रही भाजपा की केंद्र सरकार

वीआईपी प्रमुख ने कहा कि जातीय जनगणना की मांग को लेकर सभी दलों के नेताओं का एक प्रतिनिधिमंडल मुख्यमंत्री नीतीश कुमार के नेतृत्व में प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी से मिल चुका है. बिहार में दो बार विधानसभा और विधान परिषद से जातीय जनगणना का प्रस्ताव पास किया जा चुका है, लेकिन भाजपा की केंद्र सरकार इस पर ध्यान नहीं दे रही है.

जातीय जनगणना से सभी वर्गों को उसके अनुपात में मिलेगा सरकारी योजनाओं का लाभ

उन्होंने कहा कि बिहार में जातीय जनगणना को लेकर यहां पक्ष से लेकर विपक्ष तक तैयार है, लेकिन इस मामले को भाजपा लटका रही है. जातीय जनगणना से सभी वर्गों को उसके अनुपात में सरकारी योजनाओं का लाभ मिल सकेगा.

ये भी पढ़ें- Bihar Caste Census: जातीय जनगणना को लेकर सीएम नीतीश ने कह दी ‘मन की बात’, धर्मेंद्र प्रधान से मुलाकात को बताया खास

और पढ़ें
Sponsored Links by Taboola

टॉप हेडलाइंस

BJP की टीम से बाहर होने पर संजय मयूख बोले, 'संगठन की यह...'
BJP की टीम से बाहर होने पर संजय मयूख बोले, 'संगठन की यह...'
भरत तिवारी के घर पहुंचे BJP सांसद, बहन ने कर दी बड़ी मांग
भरत तिवारी के घर पहुंचे BJP सांसद, बहन ने कर दी बड़ी मांग
पेपर लीक से AK-47 तक..., तेजस्वी यादव का बड़ा हमला
पेपर लीक से AK-47 तक..., तेजस्वी यादव का बड़ा हमला
बिहार में 44 माइनिंग ब्लॉक का होगा सर्वे, 5 लाख करोड़ निवेश का बड़ा प्लान
बिहार में 44 माइनिंग ब्लॉक का होगा सर्वे, 5 लाख करोड़ निवेश का बड़ा प्लान

वीडियोज

ChatGPT Viral Video: AI का कमाल! भीड़ में खोई चप्पल, ChatGPT ने ऐसे ढूंढ निकाली, वीडियो चौंका देगा!
Himanshi Khurana का बड़ा खुलासा, Asim Riaz संग रिश्ते में लगा था भगवान को धोखा देने का डर
Lalit Modi ने ठुकराई Bigg Boss 20 में एंट्री की खबर, Salman Khan के शो पर दिया बड़ा बयान
Shah Rukh Khan, Ajay Devgn और Tiger Shroff को Vimal Elaichi Ad पर Maharashtra FDA का नोटिस
Sansani: कैमरे में कैद मर्डर की LIVE पिक्चर

फोटो गैलरी

पर्सनल कार्नर

टॉप आर्टिकल्स
टॉप रील्स
संगठन में वापसी पर स्मृति ईरानी का पहला रिएक्शन, 'मेरे जैसे कार्यकर्ता का...'
संगठन में वापसी पर स्मृति ईरानी का पहला रिएक्शन, 'मेरे जैसे कार्यकर्ता का...'
रांची प्रोटेस्ट: JSSC CGL एग्जाम रद्द, CM हेमंत सोरेन का बड़ा ऐलान
रांची प्रोटेस्ट: JSSC CGL एग्जाम रद्द, CM हेमंत सोरेन का बड़ा ऐलान
गॉल टेस्ट के चौथे दिन कैसा रहेगा मौसम, बारिश बिगाड़ेगी टीम इंडिया का खेल? जानिए
गॉल टेस्ट के चौथे दिन कैसा रहेगा मौसम, बारिश बिगाड़ेगी टीम इंडिया का खेल? जानिए
गोविंदा ने पटाया के क्लब में किया डांस, यूजर्स बोले- क्या दिन आ गए
गोविंदा ने पटाया के क्लब में किया डांस, यूजर्स बोले- क्या दिन आ गए
लखीसराय से उज्जैन तक, सावन के तीसरे सोमवार पर हादसों का कहर
लखीसराय से उज्जैन तक, सावन के तीसरे सोमवार पर हादसों का कहर
क्या ईरान पर परमाणु हथियारों से हमला करेंगे ट्रंप? कांग्रेसवुमन के दावे से हड़कंप
क्या ईरान पर परमाणु हथियारों से हमला करेंगे ट्रंप? कांग्रेसवुमन के दावे से हड़कंप
एक्सप्रेसवे पर दौड़ता रहा घोड़ा, पीछे भागी NHAI टीम- वीडियो वायरल
एक्सप्रेसवे पर दौड़ता रहा घोड़ा, पीछे भागी NHAI टीम- वीडियो वायरल
Bhawana Kanth: IAF की भावना कंठ बनीं पहली महिला फाइटर कॉम्बैट लीडर, कितनी मिलेगी सैलरी?
IAF की भावना कंठ बनीं पहली महिला फाइटर कॉम्बैट लीडर, कितनी मिलेगी सैलरी?
Embed widget