एक्सप्लोरर

BPSC Paper Leak: पेपर लीक मामले पर बोले सीएम नीतीश, दोषियों पर होगी कड़ी कार्रवाई, जांच में तेजी लाने का दिया आदेश

BPSC 67th Prelims Paper Leak: 67वीं बीपीएससी की पीटी परीक्षा के लिए बिहार में 38 जिलों में 1083 सेंटर बनाए गए थे. आरा के कुंवर सिंह कॉलेज में भी बीपीएससी का सेंटर था, जहां छात्रों ने हंगामा किया.

पटना: BPSC 67th Prelims Paper Leak 67वीं बीपीएससी की पीटी परीक्षा का प्रश्न पत्र एग्जाम शुरू होने से पहले ही लीक हो गया और एग्जाम खत्म होने के पांच घंटे बाद ही परीक्षा रद्द कर दिया गया. इसको लेकर छात्रों में रोष है. वहीं, इस पूरे मामले पर सूबे के मुख्यमंत्री नीतीश कुमार ने कहा कि पेपर लीक की सूचना मिलते ही तुरंत एक्शन लेते हुए रद्द किया गया है. उन्होंने कहा कि परीक्षा रविवार 8 मई को 12 बजे से थी, फिर पहले कोई कैसे लीक कर दिया?  इसकी जांच होगी.

सीएम ने कहा कि पेपर लीक की सूचना पर तत्काल रविवार की शाम को ही जांच का आदेश दे दिया गया था. अब मामला पुलिस को हैंडओवर किया गया है. साथ ही जांच में तेजी लाने को कहा गया है. जिस किसी ने भी पेपर लीक किया है, उसके खिलाफ कड़ी कार्रवाई होगी. नीतीश कुमार ने बताया कि पेपर भेजने को लेकर पहले से गाइडलाइन जारी है. जो पेपर छात्रों के हाथ में जाना था, उसे पहले ही लीक किया गया है तो अब देखना पड़ेगा कि ऐसा कौन किया है. वो जो भी होगा उसे बख्शा नहीं जाएगा. नीतीश कुमार सोमवार को पटना में पत्रकारों के सवाल का जवाब दे रहे थे. 

ये भी पढ़ें- Politics on BPSC Paper Leak: तेज प्रताप ने कहा- शर्मसार हुआ बिहार, तेजस्वी बोले- दूर से आए छात्रों को दें मुआवजा

आरा में हंगामा के बाद मामला आया सामने

बता दें कि रविवार को 67वीं बीपीएससी की पीटी परीक्षा के लिए राज्य में कई जगहों पर सेंटर बनाए गए थे. इसी क्रम में आरा के एक परीक्षा केंद्र पर हंगामा की खबर आई. शहर के कुंवर सिंह कॉलेज में बीपीएससी का सेंटर था. यहां बिहार के विभिन्न जिलों और अलग-अलग राज्यों से परीक्षार्थी पहुंचे थे, लेकिन केंद्र पर समय से पेपर नहीं मिलने के बाद हंगामा शुरू हो गया. इस दौरान छात्रों ने केवल दो कमरों को बंद करके परीक्षा लेने का आरोप लगाया.

बंद कमरे में दे रहे थे एग्जाम

परीक्षार्थियों ने कहा कि जब उन्हें प्रश्न पत्र नहीं मिला और लेट हुआ तो वे अपने कमरे से बाहर निकले. इसके बाद देखा कि सेंटर पर दो ऐसे कमरे हैं जो बंद हैं, लेकिन वहां परीक्षार्थी बैठे हुए हैं. वो परीक्षा भी दे रहे हैं. इसके बाद यह मामला पूरे राज्य में आग की तरह फैल गई. आनन-फानन में विभाग भी एक्शन में आ गया. परीक्षा नियंत्रक अमरेंद्र कुमार ने मामले की जांच के लिए तीन सदस्यीय टीम गठित की, जिसने शाम सात बजे अपना रिपोर्ट सौंप दिया और परीक्षा रद्द कर दी गई.

ये भी पढ़ें- BPSC Paper Leak: करोड़ों युवाओं के साथ दिखे तेजस्वी, आयोग को लेकर कही बड़ी बात, सहनी ने सरकार को कटघरे में किया

और पढ़ें
Sponsored Links by Taboola

टॉप हेडलाइंस

मृत्युंजय तिवारी के RJD छोड़ते ही BJP को मिला मौका, पार्टी में शामिल होने का दिया ऑफर
मृत्युंजय तिवारी के RJD छोड़ते ही BJP को मिला मौका, पार्टी में शामिल होने का दिया ऑफर
Mrityunjay Tiwari Resignation: मृत्युंजय तिवारी के इस्तीफे पर RJD की पहली प्रतिक्रिया, 'पहली बात तो वो…'
मृत्युंजय तिवारी के इस्तीफे पर RJD की पहली प्रतिक्रिया, 'पहली बात तो वो…'
मृत्युंजय तिवारी ने RJD से दिया इस्तीफा, लालू यादव के करीबी थे, कहा- 'कुछ लोग…'
मृत्युंजय तिवारी ने RJD से दिया इस्तीफा, लालू यादव के करीबी थे, कहा- 'कुछ लोग…'
JJD की वीणा मानवी ने बताया क्यों रद्द हुआ नामांकन, बोलीं- 'आज नीतीश कुमार CM होते तो…'
JJD की वीणा मानवी ने बताया क्यों रद्द हुआ नामांकन, बोलीं- 'आज नीतीश कुमार CM होते तो…'

वीडियोज

Kiku Sharda ने खोला Kapil Sharma Show का बड़ा राज
Jennifer Winget की दूसरी शादी की खबरों ने बढ़ाई फैंस की खुशी
अफवाह या सच? Kiara Advani की दूसरी प्रेग्नेंसी की चर्चा तेज
'The Odyssey' Review: Christopher Nolan का विजुअल मास्टरपीस, IMAX में मिलेगा असली रोमांच
Supreme Court ने Samay Raina को लगाई सख्त फटकार, बढ़ीं मुश्किलें

फोटो गैलरी

पर्सनल कार्नर

टॉप आर्टिकल्स
टॉप रील्स
देश का पहला प्राइवेट रॉकेट इतिहास रचने को तैयार, श्री हरिकोटा से विक्रम-1 भरेगा उड़ान, US-चीन की उड़ेगी नींद
देश का पहला प्राइवेट रॉकेट इतिहास रचने को तैयार, श्री हरिकोटा से विक्रम-1 भरेगा उड़ान, US-चीन की उड़ेगी नींद
मशहद के जिस इमाम रजा दरगाह में सुपुर्द-ए-खाक हुए थे अयातुल्ला खामनेई, वहां पर लगी आग
मशहद के जिस इमाम रजा दरगाह में सुपुर्द-ए-खाक हुए थे अयातुल्ला खामनेई, वहां पर लगी आग
देहरादून: राहुल गांधी के कार्यक्रम की तैयारियों के दौरान हादसा, कांग्रेस नेता अमर मेहता की मौत
देहरादून: राहुल गांधी के कार्यक्रम की तैयारियों के दौरान हादसा, कांग्रेस नेता अमर मेहता की मौत
रोहित शर्मा फिर हुए फ्लॉप, तो ये खिलाड़ी करने लगा ट्रेंड, टीम इंडिया में लाने की मांग तेज
रोहित शर्मा फिर हुए फ्लॉप, तो ये खिलाड़ी करने लगा ट्रेंड, टीम इंडिया में लाने की मांग तेज
OTT Watchlist: 6 महीने में ओटीटी पर सबसे ज्यादा देखे गए ये 6 सीरीज-फिल्में, 'धुरंधर' से आगे निकला ये शो
6 महीने में ओटीटी पर सबसे ज्यादा देखे गए ये 6 सीरीज-फिल्में, 'धुरंधर' से आगे निकला ये शो
'कई लोग आते तो कई जाते हैं', ISRO में इस्तीफों की बाढ़ पर जानें क्या बोले विज्ञान मंत्री जितेंद्र सिंह
'कई लोग आते तो कई जाते हैं', ISRO में इस्तीफों की बाढ़ पर जानें क्या बोले विज्ञान मंत्री जितेंद्र सिंह
Explained: क्या 7 महीनों में जाएगी बालेन शाह की सत्ता? कैसे नेपाली PM बनाने वाले Gen-Z खिलाफ हुए, जानें पूरा मामला
क्या 7 महीनों में जाएगी बालेन शाह की सत्ता? कैसे नेपाली PM बनाने वाले Gen-Z खिलाफ हुए?
सोनम वांगचुक का अनशन जारी, अब AIMIM चीफ असदुद्दीन ओवैसी ने सरकार से कर दी ये मांग
सोनम वांगचुक का अनशन जारी, अब AIMIM चीफ असदुद्दीन ओवैसी ने सरकार से कर दी ये मांग
Embed widget