एक्सप्लोरर

Bihar Caste Census: जातीय जनगणना को लेकर सीएम नीतीश ने कह दी ‘मन की बात’, धर्मेंद्र प्रधान से मुलाकात को बताया खास

कई राज्य सरकारें 2011 की जनगणना में सामने आए सामाजिक आर्थिक पिछड़ेपन के आंकड़े सार्वजनिक करने की मांग कर रही है, पर केंद्र सरकार इसके पक्ष में नहीं है.

पटना: बिहार में जातीय जनगणना को लेकर मचे राजनीतिक बवाल के बीच मुख्यमंत्री नीतीश कुमार (CM Nitish Kumar) ने कहा कि राज्य के सभी राजनीतिक दलों से राय लेकर जल्द ही इसपर निर्णय लिया जाएगा. उन्होंने कहा कि सरकार देख रही है कि इसपर क्या किया जा सकता है. सोमवार को मुख्यमंत्री नीतीश कुमार मीडिया से बातचीत कर रहे थे. इस दौरान उन्होंने कहा कि बिहार में जल्द जातीय जनगणना होगी.

नीतीश कुमार ने कहा कि सभी राजनीतिक दलों के लोग प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी से इस मुद्दे पर मिलने गए थे, पर सुप्रीम कोर्ट का आदेश है. सीएम ने बताया कि अभी कल ही उनकी पार्टी के दो नेता उनसे इस मुद्दे पर मिलने आए थे. उन्होंने कहा कि राज्य में कई जातियों की उपजाति है. हर कोई इसपर खुलकर बोलता भी नहीं है. फिर भी सभी की राय से ही इसपर फैसला लिया जाएगा.

ये भी पढ़ें- Politics on BPSC Paper Leak: तेज प्रताप ने कहा- शर्मसार हुआ बिहार, तेजस्वी बोले- दूर से आए छात्रों को दें मुआवजा

जातीय जनगणना के पक्ष में नहीं है केंद्र

बता दें कि कई राज्य सरकारें 2011 की जनगणना में सामने आए सामाजिक आर्थिक पिछड़ेपन के आंकड़े सार्वजनिक करने की मांग कर रही है, पर केंद्र सरकार इसके पक्ष में नहीं है. बिहार में भी लंबे समय से इसकी मांग होती रही है. हाल ही में बिहार विधानसभा में नेता प्रतिपक्ष तेजस्वी यादव ने भी जातीय जनगणना की मांग को लेकर केंद्र की बीजेपी सरकार पर निशाना साधा था. तेजस्वी ने कहा था कि बीजेपी इसे लागू करने से डरती है.

सुप्रीम कोर्ट ने केंद्र सरकार की दलील को सही माना

गौरतलब है कि जातीय जनगणना को लेकर केंद्र का कहना है कि 2011 में ओबीसी की संख्या जानने के लिए जातिगत जनगणना नहीं हुई थी. परिवारों का पिछड़ापन जानने के लिए सर्वे हुआ था. लेकिन, वह आंकड़ा त्रुटिपूर्ण है और इस्तेमाल करने लायक नहीं है. सुप्रीम कोर्ट ने इस संबंध में केंद्र सरकार की दलील को स्वीकार कर लिया है.

नीतीश ने बीजेपी नेता धर्मेंद्र प्रधान से मुलाकात की बात स्वीकारी

केंद्रीय मंत्री धर्मेंद्र प्रधान से मुलाकात पर मुख्यमंत्री नीतीश कुमार ने कहा कि उनसे हमारा गहरा और काफी पुराना संबंध है. मुख्यमंत्री ने कहा कि जो मुलाकात हुई है वह बेहद व्यक्तिगत और निजी है. वहीं, नीतीश कुमार और बीजेपी नेता धर्मेंद्र प्रधान से मुलाकात को लेकर राज्य का सियासी पारा हाई है. बीजेपी नेताओं की इसकी भनक तक नहीं थी, जिसको लेकर अब तरह तरह के अटकले लगाई जा रही हैं.

ये भी पढ़ें- BPSC Paper Leak: पेपर लीक मामले पर बोले सीएम नीतीश, दोषियों पर होगी कड़ी कार्रवाई, जांच में तेजी लाने का दिया आदेश

और पढ़ें
Sponsored Links by Taboola

टॉप हेडलाइंस

बिहार MLC चुनाव: किस सीट से कौन लड़ रहा? पार्टी और उम्मीदवारों की पूरी लिस्ट
बिहार MLC चुनाव: किस सीट से कौन लड़ रहा? पार्टी और उम्मीदवारों की पूरी लिस्ट
अक्षरा सिंह फैन पर भड़कीं, महिलाओं की बेइज्जती पर लगाई फटकार, फिर बोलीं- आई लव यू
अक्षरा सिंह फैन पर भड़कीं, महिलाओं की बेइज्जती पर लगाई फटकार, फिर बोलीं- आई लव यू
लालू यादव की बात सुन खुश हो जाएगा हर सरकारी कर्मचारी! निशाने पर सरकार
लालू यादव की बात सुन खुश हो जाएगा हर सरकारी कर्मचारी! निशाने पर सरकार
JDU MLC उम्मीदवार नीरज कुमार की बिगड़ी तबीयत, अस्पताल पहुंचे CM सम्राट चौधरी
JDU MLC उम्मीदवार नीरज कुमार की बिगड़ी तबीयत, अस्पताल पहुंचे CM सम्राट चौधरी

वीडियोज

Sansani : साजिश की श्रद्धा....खेल खत्म ! | ABP
Ravana Dahan 2026 : विजयादशमी की धूम..देशभर में जश्न | Vijayadashami | Delhi | Ramlila Maidan
Janhit with Chitra Tripathi: फ्रांस की तरह भारत में भी 'आगजनी' की साजिश थी? | Rahul Gandhi | GenZ
Bharat ki Baat | UP Politics: राम के नाम से 2027 में किसकी 'विजय'? | UP News | Breaking | Akhilesh
Sandeep Chaudhary: यूरोप में विरोध का मंजर...भागवत को काहे का डर? | Delhi | Rahul Gandhi | Protest

फोटो गैलरी

पर्सनल कार्नर

टॉप आर्टिकल्स
टॉप रील्स
आंध्र के चुनाव में धांधली के आरोपों पर SC का अहम आदेश, 'उम्मीदवारों की सूची पब्लिश न करें'
आंध्र के चुनाव में धांधली के आरोपों पर SC का अहम आदेश, 'उम्मीदवारों की सूची पब्लिश न करें'
नेहा बोरा की इस याचिका पर होगी तत्काल सुनवाई, दिल्ली HC सहमत
नेहा बोरा की इस याचिका पर होगी तत्काल सुनवाई, दिल्ली HC सहमत
दशहरे के मंच से तीखे सियासी तीर: पीएम मोदी बोले- राष्ट्र के दुश्मन, अखिलेश ने कहा- 'BJP को खत्म...'
दशहरे के मंच से तीखे सियासी तीर: पीएम मोदी बोले- राष्ट्र के दुश्मन, अखिलेश ने कहा- 'BJP को खत्म'
इतिहास रचने के करीब भुवनेश्वर कुमार, IND-NZ टी20 सीरीज में बना सकते हैं ये रिकॉर्ड
इतिहास रचने के करीब भुवनेश्वर कुमार, IND-NZ टी20 सीरीज में बना सकते हैं ये रिकॉर्ड
कौन हैं कैबिनेट मंत्री सुबोध उनियाल, जिन्होंने भरे मंच पर दलेर मेहंदी को लताड़ा?
कौन हैं कैबिनेट मंत्री सुबोध उनियाल, जिन्होंने भरे मंच पर दलेर मेहंदी को लताड़ा?
जॉर्जिया मेलोनी का एक्शन, इटली के Gen-Z प्रदर्शनकारियों पर चलेगा केस, मां-बाप से होगी वसूली
जॉर्जिया मेलोनी का एक्शन, इटली के Gen-Z प्रदर्शनकारियों पर चलेगा केस, मां-बाप से होगी वसूली
PDA के साथ हिंदुत्व का दांव? 2027 के लिए अखिलेश ने रचा सियासी चक्रव्यूह
PDA के साथ हिंदुत्व का दांव? 2027 के लिए अखिलेश ने रचा सियासी चक्रव्यूह
आलू बोने की मशीन कितने रुपये की आती है? जानें 3 प्लांटर की खासियत
आलू बोने की मशीन कितने रुपये की आती है? जानें 3 प्लांटर की खासियत
Embed widget