एक्सप्लोरर

बिहार में सस्ती होंगी गाड़ियां! बस 4000 में होगा कार का रजिस्ट्रेशन, बाइक के लिए कितना लगेगा? यहां देखें

Bihar Car Bike Registration Fee: परिवहन विभाग ने मोटर वाहन नियमावली 1992 के नियम 74 और 82 में संशोधन किया है. इस निर्णय से वाहन विक्रेता और वाहन डीलर में खुशी देखने को मिल रही है.

Motor Vehicle Registration Fee Reduced in Bihar: बिहार के मुख्यमंत्री नीतीश कुमार (Bihar CM Nitish Kumar) की अध्यक्षता में बुधवार (21 अगस्त) को कैबिनेट की बैठक हुई. इसमें 31 एजेंडों पर मुहर लगी. इसी क्रम में नीतीश सरकार ने गाड़ियों पर लगने वाले रजिस्ट्रेशन शुल्क को कम करने का फैसला कर लिया है. परिवहन विभाग ने मोटर वाहन नियमावली 1992 के नियम 74 और 82 में संशोधन किया है. 74 में रजिस्ट्रेशन की नियमावली है जबकि 82 में परमिट संशोधन की नियमावली है. ऐसे में आम लोगों के सवाल है कि अब कार या बाइक खरीदते हैं तो रजिस्ट्रेशन के लिए कितने रुपये देने होंगे?

कैबिनेट सचिव एस सिद्धार्थ ने बताया कि बाइक रजिस्ट्रेशन के लिए पहले 1650 रुपये लगते थे. अब 1150 रुपये देने होंगे. ऑटो रिक्शा और उससे ऊपर अधिक राशि वाले बड़े वाहनों के रजिस्ट्रेशन शुल्क में भी काफी कमी की गई है. ऑटो रिक्शा में पहले रजिस्ट्रेशन शुल्क 5650 लगता था और अब घटा कर 1150 रुपया कर दिया गया है. वहीं मोटर कैब यानी कार या पैसेंजर ढोने वाले वाहन जैसे विंगर, मैक्सी आदि जो 5 सीट से 13 सीट की क्षमता वाले हैं उनका रजिस्ट्रेशन शुल्क पहले 23 हजार 650 था और अब घटा कर 4150 कर दिया गया है. 

इस तरह अन्य गाड़ियों के भी रजिस्ट्रेशन शुल्क में काफी कमी कर दी गई है. कहा जाए तो 60 से 70 फीसदी शुल्क में कमी की गई है. यानी माना जाए तो 10 लाख की गाड़ी पर पहले 23 से 30 हजार तक शुल्क लग जाते थे तो अब यह काम पांच से सात हजार में हो जाएगा. यह सभी शुल्क का संशोधन पूरे बिहार के लिए किया गया है.

निर्णय लेने के पीछे क्या है वजह?

राज्य सरकार के इस निर्णय के पीछे मुख्य वजह है बिहार में ज्यादा से ज्यादा वाहन खरीदे जाएं. क्योंकि अभी जो रजिस्ट्रेशन शुल्क है वह अन्य राज्यों की अपेक्षा काफी ज्यादा है. इसके कारण कई लोग बिहार से बाहर जाकर भी गाड़ी खरीदने लगते हैं. ऐसे में माना जा रहा है को जो लोग बाहर जाकर खरीद लेते थे वह अब बिहार से ही खरीदेंगे. इससे बिहार सरकार के रेवेन्यू में वृद्धि होगी.

राज्य सरकार के इस निर्णय से वाहन विक्रेता और वाहन डीलर में खुशी देखने को मिल रही है. पटना के एक बड़े वाहन डीलर नितिन कुमार रिंकू ने कहा कि अभी बिहार में वाहन तो खरीदे जा रहे थे लेकिन उसका रजिस्ट्रेशन ज्यादातर उत्तर प्रदेश, झारखंड और पश्चिम बंगाल में किया जा रहा था. वजह है कि इन राज्यों में बिहार की अपेक्षा रजिस्ट्रेशन शुल्क 10 से 15 फीसद कम है. 

यह भी पढ़ें- Bihar Social Register: बिहार में बनेगा 'सोशल रजिस्टर', नीतीश सरकार के इस कदम से लोगों को होगा बड़ा फायदा

और पढ़ें
Sponsored Links by Taboola

टॉप हेडलाइंस

पटना आंदोलन: धरनास्थल पहुंचे तेजस्वी, बोले- 'सुन लीजिए शिक्षा मंत्री जी, जो…'
पटना आंदोलन: धरनास्थल पहुंचे तेजस्वी, बोले- 'सुन लीजिए शिक्षा मंत्री जी, जो…'
बांकीपुर में BJP क्यों हारी? नीरज सिन्हा ने पहली बार बताया कारण
बांकीपुर में BJP क्यों हारी? नीरज सिन्हा ने पहली बार बताया कारण
राहुल गांधी के धरना पर गिरिराज सिंह, 'एक पागल होता है और एक…'
राहुल गांधी के धरना पर गिरिराज सिंह, 'एक पागल होता है और एक…'
JPSC विवाद: कोर्ट के स्टे पर JDU-BJP से बड़ा बयान, 'सोरेन सरकार...'
JPSC विवाद: कोर्ट के स्टे पर JDU-BJP से बड़ा बयान, 'सोरेन सरकार...'

वीडियोज

Janhit With Chitra Tripathi: Nripendra Mishra...Champat Rai के टारगेट पर क्यों आए? | Donation Scam
Chirag Paswan Exclusive: CM Samrat को लिखी चिट्ठी का क्या राज? EXCLUSIVE बातचीत में खुला राज!
Sandeep Chadhary: राष्ट्रगीत बहाना...मुस्लिम वोटबैंक पर निशाना? | Vande Mataram Row| BJP | Congress
Sugar Price Hike: चीनी के दाम बढ़े तो सरकार ने कसी लगाम, स्टॉक पर रोक | Breaking | New Price
Chitra Tripathi: 2 छंद Vs 6 छंद, राष्ट्रगीत पर जंग क्योंं? विश्लेषकों का विश्लेषण| Vande Mataram Row

फोटो गैलरी

पर्सनल कार्नर

टॉप आर्टिकल्स
टॉप रील्स
तुर्किए ने इजरायल के PM बेंजामिन नेतन्याहू के खिलाफ जारी किया गिरफ्तारी वारंट
तुर्किए ने इजरायल के PM बेंजामिन नेतन्याहू के खिलाफ जारी किया गिरफ्तारी वारंट
राहुल गांधी और साहिल के साथ दिखीं वकील कौन हैं?
राहुल गांधी और साहिल के साथ दिखीं वकील कौन हैं?
निरहुआ का खुला बरसों पुराना राज, पाखी हेगड़े ने कबूली रिलेशनशिप की बात, आम्रपाली शॉक्ड
निरहुआ का खुला बरसों पुराना राज, पाखी हेगड़े ने कबूली रिलेशनशिप की बात, आम्रपाली शॉक्ड
जंतर-मंतर पर जुटे प्रदर्शनकारी, पुलिस ने हिरासत में लिया, जानें क्या है इनकी मांग?
जंतर-मंतर पर जुटे प्रदर्शनकारी, पुलिस ने हिरासत में लिया, जानें क्या है इनकी मांग?
2026 में सबसे ज्यादा इंटरनेशनल विकेट लेने वाला गेंदबाज कौन?
2026 में सबसे ज्यादा इंटरनेशनल विकेट लेने वाला गेंदबाज कौन?
जलभराव के बीच नालों से निकला घरेलू सामान, प्रयागराज DM ने की अपील
जलभराव के बीच नालों से निकला घरेलू सामान, प्रयागराज DM ने की अपील
बांग्लादेश PM के भारत आने पर संशय! राष्ट्रपति भवन को वापस लेनी पड़ी प्रेस रिलीज
बांग्लादेश PM के भारत आने पर संशय! राष्ट्रपति भवन को वापस लेनी पड़ी प्रेस रिलीज
'फुटेज लेने वाले ले रहे हैं...', गोविंदा-सुनीता आहूजा के झगड़े पर बोलीं भांजी आरती सिंह
'फुटेज लेने वाले ले रहे हैं...', गोविंदा-सुनीता आहूजा के झगड़े पर बोलीं भांजी आरती सिंह
Embed widget