एक्सप्लोरर

Chirag Paswan: 'झारखंड में NDA की सरकार बनने जा रही', चिराग पासवान का बड़ा दावा, वजह भी बताई

Elections 2024: चिराग पासवान गया में पत्रकारों से बात कर रहे थे. वह पार्टी के एक कार्यकर्ता के घर पहुंचे थे. उन्होंने बिहार उपचुनाव में सभी चार सीटों पर एनडीए का कब्जा होने का दावा भी किया है.

Chirag Paswan: केंद्रीय मंत्री चिराग पासवान ने कहा है कि झारखंड में एनडीए की सरकार बनने जा रही है. इसके पीछे वजह बताते हुए कहा कि जिस तरीके से आज की तारीख में पीएम के नेतृत्व में हरियाणा जैसे राज्य में जहां लोग एकतरफा मान रहे थे कि विपक्ष की सरकार बनेगी वहां प्रचंड बहुमत के साथ बीजेपी ने सरकार बनाई है. यह पीएम के प्रति लोगों का विश्वास है. उन्होंने बिहार उपचुनाव में भी सभी चार सीटों पर दावा किया कि एनडीए का कब्जा होगा. बीते सोमवार (21 अक्टूबर) की रात चिराग पासवान गया के एपी कॉलोनी स्थित पार्टी के कार्यकर्ता कमलेश शर्मा के घर पहुंचे थे. उनके पुत्र के निधन पर श्रद्धांजलि दी.

पत्रकारों से बातचीत में चिराग ने कहा कि झारखंड में एलजेपी रामविलास पार्टी चतरा सीट से चुनाव लड़ने जा रही है. इसकी घोषणा हो गई है और एनडीए गठबंधन के तहत झारखंड में चुनाव लड़ने का फैसला हुआ है. 24 को एलजेपी रामविलास पार्टी के प्रत्याशी अपना नामांकन भरेंगे. उम्मीद ही नहीं पूरा विश्वास है कि चतरा सीट के साथ एलजेपी रामविलास पार्टी की शुरुआत झारखंड में भी होगी.

गिरिराज सिंह की यात्रा को बताया व्यक्तिगत सोच

उधर दूसरी ओर यात्रा पर निकले केंद्रीय मंत्री गिरिराज सिंह की ओर से एनआरसी की मांग पर चिराग पासवान ने कहा, "यह यात्रा उनकी व्यक्तिगत सोच से जुदा है. ना यह पार्टी की यात्रा है और ना ही औपचारिक यात्रा है. ऐसे में मैं मानता हूं कि वह अपनी सोच को धरातल पर उतार रहे हैं. इस पर लोग जवाब दें यह जरूरी नहीं है. रही बात एनआरसी की तो किसी को भी भयभीत होने की जरूरत नहीं है."

जम्मू-कश्मीर में बिहार के तीन मजदूरों की मौत पर कहा कि यह दुर्भाग्यपूर्ण है. सांसद ने कहा कि जिस तरीके से वहां नई सरकार बनने के बाद और चुनाव के तुरंत बाद एक के बाद एक घटना घटी है कहीं न कहीं राज्य सरकार की जिम्मेदारी बनती है कि क्या कारण है. एक लंबे समय तक केंद्र का शासन-प्रशासन काम कर रहा था तो ऐसी घटना न के बराबर हुई. अब वहां सरकार बनने के बाद एक के बाद एक घटना हो रही है. यह चिंता की बात है. केंद्र सरकार पूरी तरह से इस घटना की जांच में लगी है.

यह भी पढ़ें- BJP के स्टार प्रचारकों की लिस्ट जारी, बिहार की 4 सीटों पर उपचुनाव से पहले ये 40 दिग्गज बनाएंगे 'माहौल'

और पढ़ें
Sponsored Links by Taboola

टॉप हेडलाइंस

Bankipur Bypoll Live Updates: बांकीपुर से BJP के अभिषेक सिन्हा नहीं नीरज कुमार लड़ेंगे, RJD-कांग्रेस ने कह दी बड़ी बात
बांकीपुर से BJP के अभिषेक सिन्हा नहीं नीरज कुमार लड़ेंगे, RJD-कांग्रेस ने कह दी बड़ी बात
बांकीपुर से BJP के उम्मीदवार बदलने पर प्रशांत किशोर की पहली प्रतिक्रिया, 'आज ऊपर वाले ने…'
बांकीपुर से BJP के उम्मीदवार बदलने पर प्रशांत किशोर की पहली प्रतिक्रिया, 'आज ऊपर वाले ने…'
'नीतीश कुमार ने CM सम्राट को लगाई फटकार, बिहार में गिरने जा रही सरकार', तेज प्रताप का बड़ा दावा
'नीतीश कुमार ने CM सम्राट को लगाई फटकार, बिहार में गिरने जा रही सरकार', तेज प्रताप का बड़ा दावा
बांकीपुर उपचुनाव: पटना में जन्म, 20 साल से भाजपा से जुड़े, BJP उम्मीदवार नीरज सिन्हा को जानिए
बांकीपुर उपचुनाव: पटना में जन्म, 20 साल से भाजपा से जुड़े, BJP उम्मीदवार नीरज सिन्हा को जानिए

वीडियोज

Bollywood News: कियारा-यश के गाने ‘तबाही’ पर मचा बवाल, ट्रोलर्स ने क्यों घसीटा सिद्धार्थ मल्होत्रा का नाम? (10-07-2026)
DR. Aarambhi: Aarambhi का बड़ा खेल, Avantika को घर से निकाला बाहर; तंडन परिवार ने भी मोड़ा मुंह
'Lock Upp 2' में Akanksha Chamola का बड़ा खुलासा, बोलीं- शो से बाहर आते ही शुरू होगी Divorce Process
हर कोई SUV ही क्यों खरीद रहा है? Womens की पहली पसंद SUV? #autolive
'Lock Upp 2' में Akanksha Chaudhary का गुस्सा बेकाबू, Shreya Kalra पर की तीखी टिप्पणी

फोटो गैलरी

पर्सनल कार्नर

टॉप आर्टिकल्स
टॉप रील्स
अयोध्या राम मंदिर चंदा चोरी को लेकर कांग्रेस ने क्यों किया अटल बिहारी वाजपेयी को याद?
अयोध्या राम मंदिर चंदा चोरी को लेकर कांग्रेस ने क्यों किया अटल बिहारी वाजपेयी को याद?
जेल में आतंकी को तला-भूना खाना पसंद नहीं, लगाई गुहार, अब तिहाड़ से मांगा गया जवाब
जेल में आतंकी को तला-भूना खाना पसंद नहीं, लगाई गुहार, अब तिहाड़ से मांगा गया जवाब
दतिया उपचुनाव: नरोत्तम मिश्रा का टिकट कटने का विरोध, NH44 पर जाम, BJP दफ्तर बंद
दतिया उपचुनाव: नरोत्तम मिश्रा का टिकट कटने का विरोध, NH44 पर जाम, BJP दफ्तर बंद
FIFA वर्ल्ड कप में किलियन एम्बाप्पे का मैच देखने पहुंचे विराट कोहली और शुभमन गिल! जानें वायरल तस्वीर की हकीकत
FIFA वर्ल्ड कप में किलियन एम्बाप्पे का मैच देखने पहुंचे विराट कोहली और शुभमन गिल! तस्वीर वायरल
Friday OTT & Theatre Watch List: 'धमाल 4' से 'इक्का' तक, फ्राइडे को ओटीटी से थिएटर तक देखने के लिए हैं 11 फिल्में-सीरीज, एंटरटेनमेंट की मिलेगी तगड़ी डोज
'धमाल 4' से 'इक्का' तक, फ्राइडे को ओटीटी से थिएटर तक देखने के लिए हैं 11 फिल्में-सीरीज
केरल की मेडिकल स्टूडेंट ने 'धर्म परिवर्तन' से किया इनकार तो इस मुस्लिम देश में हत्या, परिवार का सनसनीखेज आरोप
केरल की मेडिकल स्टूडेंट ने 'धर्म परिवर्तन' से किया इनकार तो इस मुस्लिम देश में हत्या, परिवार का आरोप
तेल नहीं, 220 मिलियन टन जिंक-लेड का खजाना! क्या ईरान की जंग के पीछे छिपा है असली खेल?
तेल नहीं, 220 मिलियन टन जिंक-लेड का खजाना! क्या ईरान की जंग के पीछे छिपा है असली खेल?
NCERT की किताबों के कागज पर विवाद, शिक्षा मंत्रालय ने मांगी पूरी रिपोर्ट
NCERT की किताबों के कागज पर विवाद, शिक्षा मंत्रालय ने मांगी पूरी रिपोर्ट
Embed widget