एक्सप्लोरर

Bihar By Poll Result 2021: क्या बिहार उपचुनाव में गठबंधन तोड़ने का नुकसान राजद और कांग्रेस को हुआ?

Bihar By Poll Result 2021: बिहार उपचुनाव से ठीक पहले कांग्रेस ने राजद से अपना संबंध तोड़ लिया था. दोनों दलों में पिछले कई साल से चुनावी गठबंधन था. क्या यह गठबंधन नहीं टूटता तो बदल जाते चुनाव नतीजे.

बिहार में दो सीटों पर हुए उपचुनाव (Bihar By Poll 2021) में मुख्य विपक्षी राजद(RJD) और कांग्रेस (Congress) को हार का सामना करना पड़ा है. इस चुनाव से पहले तक राजद और कांग्रेस एक साथ थे. दोनों दलों ने वाम दलों के साथ मिलकर महागठबंधन बनाया था. लेकिन इस चुनाव ने दोनों की राहें जुदा कर दीं. लेकिन इस अलगाव का फायदा न तो कांग्रेस को मिला और न ही राजद. दोनों सीटों पर राजद ने जेडीयू (JDU) को कड़ी टक्कर तो दी. लेकिन कांग्रेस तो अपनी जमानत भी नहीं बचा पाई.

राजद और कांग्रेस के रिश्तों में आई दरार

उपचुनाव की दोनों सीटों के लिए जब राजद ने अपने उम्मीदवारों की घोषणा कर दी. इसके साथ ही महागठबंधन में फूट की शुरुआत हो गई. इसके बाद कांग्रेस ने भी अपने उम्मीदवार दोनों सीटों पर उतार दिए. दरअसल 2020 के चुनाव में कुशेश्वरस्थान सीट कांग्रेस के हिस्से में आई थी. वहां उसने डॉक्टर अशोक कुमार को टिकट दिया था. उन्हें जेडीयू के शशिभूषण हजारी ने हराया था. कुशेश्वरस्थान सीट पर 46 हजार 758 वोट लाकर दूसरे नंबर पर रही थी. इसी आधार पर कांग्रेस इस सीट पर अपना दावा जता रही थी. हालांकि पिछले चुनाव में कांग्रेस ने राजद से गठबंधन कर यह प्रदर्शन किया था. 

Bihar By Poll Result 2021: क्या बिहार में कम हो रहा है राजद संस्थापक लालू प्रसाद यादव का जलवा?

दोनों सीटों पर उम्मीदवार खड़ा करने पर राजद का कहना था कि वो हारने के लिए सीट कांग्रेस को नहीं दे सकती है. राजद की बात कुछ हद तक सच भी साबित हुई. क्योंकि कांग्रेस ने कुशेश्वरस्थान से डॉक्टर अशोक कुमार के बेटे अतिरेक कुमार को टिकट दिया. लेकिन उन्हें केवल 5 हजार 603 वोटों से ही संतोष करना पड़ा. वो अपनी जमानत भी नहीं बचा पाए. वहीं मुंगेर की तारापुर सीट पर कांग्रेस ने अंतिम समय में पार्टी में शामिल हुए राजेश कुमार मिश्र को टिकट दिया. लेकिन उनका प्रदर्शन तो अतिरेक कुमार से भी खराब रहा. उन्हें केवल 3 हजार 590 वोट ही मिले. तारापुर में भी कांग्रेस की जमानत जब्त हुई. 

कांग्रेस की जमानत जब्त

जबकि कुशेश्वरस्थान में राजद के गणेश भारती 47 हजार 192 वोट पाकर जेडीयू के अमन भूषण हजारी से 12 हजार 695 वोट से हार गए. वहीं तारापुर में राजद के अरुण कुमार को 75 हजार 238 वोट मिले. वो जेडीयू के राजीव कुमार सिंह से 3 हजार 852 वोट से हार गए. इससे पता चलता है कि दोनों सीटों पर राजद ने जेडीयू को कड़ी टक्कर तो दी. लेकिन कांग्रेस कहीं भी मुकाबले में नजर नहीं आई. 

उपचुनाव के दौरान राजद और कांग्रेस में जुबानी जंग भी तेज हुई. लालू यादव ने कांग्रेस के प्रभारी महासचिव को 'भकचोन्हर' कह दिया. वहीं नए-नए कांग्रेसी बने कन्हैया कुमार ही राजद पर निशाना साधते नजर आए. राजद सुप्रीमो लालू यादव और कांग्रेस अध्यक्ष सोनिया गांधी ने टेलीफोन पर बातकर इस तल्खी को दूर करने की कोशिश की. लेकिन नतीजे ने यह साफ कर दिया है कि बिहार में पांव जमाए रखने के लिए जरूरी है कि कांग्रेस किसी दल के साथ गठबंधन करे. 

बिहार में कुशेश्वर स्थान और तारापुर में कांग्रेस की करारी हार के बाद प्रेमचंद्र मिश्रा की पहली प्रतिक्रिया, पढ़ें क्या कहा

और पढ़ें
Sponsored Links by Taboola

टॉप हेडलाइंस

Patna News: पटना के पाटलिपुत्र स्टेशन हंगामा मामले में एक्शन, 500 उपद्रवियों के खिलाफ FIR, 6 गिरफ्तार
पटना के पाटलिपुत्र स्टेशन हंगामा मामले में एक्शन, 500 उपद्रवियों के खिलाफ FIR, 6 गिरफ्तार
बिहार: ज्ञान बिंदु कोचिंग के निदेशक रौशन आनंद के भाई की मौत, नेपाल के होटल में था प्रिंस
बिहार: ज्ञान बिंदु कोचिंग के निदेशक रौशन आनंद के भाई की मौत, नेपाल के होटल में था प्रिंस
पटना के पाटलिपुत्र स्टेशन पर छात्रों का हंगामा, पथराव के बाद रेलवे ट्रैक पर काटा बवाल
पटना के पाटलिपुत्र स्टेशन पर छात्रों का हंगामा, पथराव के बाद रेलवे ट्रैक पर काटा बवाल
राबड़ी के हीरे वाले कंगन पर बेटे तेज प्रताप यादव का बड़ा बयान, 'दान कर दिया तो…'
राबड़ी के हीरे वाले कंगन पर बेटे तेज प्रताप यादव का बड़ा बयान, 'दान कर दिया तो…'

वीडियोज

Delhi TMC Rebel MP Meeting: बागियों की बैठक में शामिल होंगी Sayoni Ghosh | Bengal | Mamata Banerjee
US-Iran Deal: खुल जाएगा होर्मुज...ईरान-अमेरिका युद्ध खत्म?आखिर क्या होने वाला है? Inside Story
Bengal TMC Crisis: Amit Shah से आधे घंटे तक क्या हुई बात? | Sudip Bandyopadhyay | Mamata | Suvendu
Patna Train Dispute: Patliputra स्टेशन पर छात्रों का महातांडव! | Bihar Latest News
Khan Sir Controversy: खान सर को मिली जमानत...नेपाल में रौशन आनंद के भाई की हत्या! उड़ गए सबके होश!

फोटो गैलरी

पर्सनल कार्नर

टॉप आर्टिकल्स
टॉप रील्स
'राहुल गांधी को बलि का बकरा बनाने से...', केरल के पूर्व CM को गले ना लगाने वाले बयान पर भड़का लेफ्ट तो केसी वेणुगोपाल ने दिया जवाब
'राहुल गांधी को बलि का बकरा...', विजयन को गले ना लगाने वाले बयान पर भड़का लेफ्ट तो वेणुगोपाल ने दिया जवाब
'जिस दिन हमारी सत्ता आएगी हम टुकड़े...', बीजेपी के ऑपरेशन टाइगर पर संजय राउत ने दे डाली चेतावनी
'जिस दिन हमारी सत्ता आएगी हम टुकड़े...', बीजेपी के ऑपरेशन टाइगर पर संजय राउत ने दे डाली चेतावनी
'दादा आपका तो पेट खराब था', सुदीप बंद्योपाध्याय ने छोड़ा ममता बनर्जी का साथ तो महुआ मोइत्रा ने कसा तंज
'दादा आपका तो पेट खराब था', सुदीप बंद्योपाध्याय ने छोड़ा ममता बनर्जी का साथ तो महुआ मोइत्रा ने कसा तंज
Surbhi Jyoti Blessed with a Baby Girl: 'कुबूल है' फेम सुरभि ज्योति बनीं मां, बेबी गर्ल को दिया जन्म
'कुबूल है' फेम सुरभि ज्योति बनीं मां, बेबी गर्ल को दिया जन्म
Watch: नीतीश कुमार रेड्डी के संस्कार तो देखिए, चलती प्रेस कॉन्फ्रेंस में किया ये काम; वीडियो वायरल
नीतीश कुमार रेड्डी के संस्कार तो देखिए, चलती प्रेस कॉन्फ्रेंस में किया ये काम; वीडियो वायरल
Mobile Emergency Alert: अब अचानक आपका मोबाइल नहीं होगा वाइब्रेट, NDMA ने बंद किया इमरजेंसी अलर्ट सिस्टम
अब अचानक आपका मोबाइल नहीं होगा वाइब्रेट, NDMA ने बंद किया इमरजेंसी अलर्ट सिस्टम
'मैं केरल के पूर्व CM को गले नहीं लगाऊंगा', राहुल गांधी के पिनाराई विजयन पर कमेंट से बवाल, INDIA ब्लॉक में दरार?
'मैं केरल के पूर्व CM को गले नहीं लगाऊंगा', राहुल गांधी के पिनाराई विजयन पर कमेंट से बवाल, INDIA ब्लॉक में दरार?
शादी में दूल्हे को मिला 60 लाख कैश और गाड़ी? क्या इनपर देना होगा TAX, जान लें नियम
शादी में दूल्हे को मिला 60 लाख कैश और गाड़ी? क्या इनपर देना होगा TAX, जान लें नियम
Embed widget