एक्सप्लोरर

Bihar By Elections: मोकामा और गोपालगंज में कल वोटिंग, BJP-RJD के बीच कड़ा मुकाबला, प्रत्याशियों के भाग्य का होगा फैसला

Mokama and Gopalganj By Polls: कल दोनों विधानसभा क्षेत्रों में उपचुनाव है. सुबह सात बजे से शाम के छह बजे तक वोटिंग चलेगी. छह नवंबर को उपचुनाव का परिणाम आएगा.

पटना: बिहार विधानसभा की दो सीटों मोकामा और गोपालगंज में उपचुनाव (Bihar By Elections 2022) के लिए गुरुवार को मतदान होगा. दोनों सीटों पर सत्ताधारी महागठबंधन में शामिल राष्ट्रीय जनता दल और विपक्षी दल भारतीय जनता पार्टी के बीच कड़ा मुकाबला है. उपचुनाव के लिए पुलिस और प्रशासनिक स्तर पर तैयारियां पूरी कर ली गई हैं. 

तीनों पार्टियों का उपचुनाव में देखा जाएगा शक्ति प्रदर्शन

मुख्यमंत्री नीतीश कुमार दो महीने पहले राष्ट्रीय जनतांत्रिक गठबंधन से अलग हो गए. बीजेपी कमजोर हो गई. वहीं प्रदेश में सत्ताधारी महागठबंधन में शामिल सबसे बड़ी पार्टी आरजेडी है. अब तीनों ही पार्टियों के लिए तीन नवंबर को होने वाले इस उपचुनाव को पहले शक्ति परीक्षण के तौर पर देखा जा रहा. आरजेडी के सामने जहां अपनी मोकामा विधानसभा सीट को बरकरार रखने की चुनौती है. वहीं पार्टी गोपालगंज सीट को बीजेपी से छीनने के लिए जीतोड़ कोशिश भी कर रही. गोपालगंज सीट पिछले चार चुनावों से बीजेपी की झोली में जा रही है.

बीजेपी ने जीत को लेकर झोंकी है ताकत

उधर, बीजेपी ने भी मोकामा सीट पर जीत दर्ज करने के लिए अपनी सारी ताकत झोंक दी है. वह गोपालगंज में लगातार पांचवीं बार जीत का परचम लहराने की कोशिशों में भी जुटी है. मोकामा में उपचुनाव आरजेडी विधायक अनंत कुमार सिंह को अयोग्य ठहराए जाने के कारण कराया जा रहा है. पार्टी ने उपचुनाव में अनंत सिंह की पत्नी नीलम देवी को अपना उम्मीदवार बनाया है.

आरजेडी भी पूरी तरह से तैयार

बाहुबली से राजनेता बने अनंत सिंह ने मोकामा सीट पर मुख्यमंत्री नीतीश कुमार की पार्टी जनता दल यूनाइटेड के टिकट पर तीन बार, एक बार निर्दलीय और 2020 में राजद उम्मीदवार के रूप में जीत हासिल की थी. मोकामा में बीजेपी ने सोनम देवी को मैदान में उतारा है जो एक स्थानीय बाहुबली ललन सिंह की पत्नी हैं. वह अनंत सिंह का विरोध करती रही हैं. उनके पति को लोक जनशक्ति पार्टी के एक अलग गुट और केंद्रीय मंत्री पशुपति कुमार पारस की पार्टी के बाहुबली नेता सूरजभान सिंह का विश्वासपात्र माना जाता है. बीजेपी उम्मीदवार के पक्ष में लोक जनशक्ति पार्टी (रामविलास) के प्रमुख चिराग पासवान ने भी प्रचार किया था. मोकामा विधानसभा क्षेत्र में कुल 2,81,248 मतदाता हैं. वहां सुरक्षा के बीच सुचारू रूप से मतदान कराने के लिए पर्याप्त संख्या में सुरक्षाबलों की तैनाती के साथ 289 मतदान केंद्र बनाए गए हैं.

मोकामा में कड़ा मुकाबला

मोकामा सीट से आरजेडी की नीलम देवी और बीजेपी की सोनम देवी सहित छह प्रत्याशी किस्मत आजमा रहे हैं. इसमें चार पुरुष और दो महिलाएं शामिल हैं. गोपालगंज सीट पर उपचुनाव बीजेपी से चार बार विधायक रहे सुभाष सिंह के निधन के कारण कराया जा रहा है. इस सीट से पार्टी ने की सिंह की पत्नी कुसुम देवी को चुनावी मैदान में उतारा है.

लालू यादव का पैतृक जिला गोपालगंज

गोपालगंज आरजेडी अध्यक्ष लालू प्रसाद और उनकी पत्नी राबड़ी देवी का पैतृक जिला है. आरजेडी ने वैश्य समुदाय से ताल्लुक रखने वाले मोहन प्रकाश गुप्ता को बीजेपी के जातिगत समीकरणों को बिगाड़ने के लिए टिकट दिया है. वहीं राबड़ी देवी के भाई साधु यादव ने इस बार अपनी पत्नी इंदिरा यादव को बसपा उम्मीदवार के तौर पर चुनावी मैदान में उतारा है. यादव ने साल 2000 में राजद के लिए गोपालगंज सीट जीती थी. 2020  में वह बसपा प्रत्याशी के तौर पर दूसरे नंबर पर रहे थे.

सुबह सात से शाम के छह बजे तक चलेगा मतदान

गोपालगंज में कुल नौ प्रत्याशी चुनाव लड़ रहे हैं जिनमें आरजेडी, बीजेपी और बसपा के अलावा ओवैसी की पार्टी एआईएमआईएम के उम्मीदवार भी शामिल हैं. गोपालगंज विधानसभा क्षेत्र में कुल 3,31,469 मतदाता हैं. वहां पर्याप्त संख्या में सुरक्षाबलों की तैनाती के साथ 330 मतदान केंद्र बनाए गए हैं. दोनों सीटों पर मतदान तीन नवंबर को सुबह सात बजे से शुरू होकर शाम छह बजे तक जारी रहेगा. नतीजों की घोषणा छह नवंबर को की जाएगी.

यह भी पढ़ें- By Polls 2022: गोपालगंज में उपचुनाव से पहले प्रशासन ने जारी किया निर्देश, नहीं हो सकेगी EVM से छेड़छाड़, ये रहा पूरा प्लान

और पढ़ें
Sponsored Links by Taboola

टॉप हेडलाइंस

नितिन नवीन के बिहार दौरे में बांकीपुर उपचुनाव के लिए बना प्लान, नुक्कड़ सभा-पॉकेट मीटिंग पर फोकस
नितिन नवीन के बिहार दौरे में बांकीपुर उपचुनाव के लिए बना प्लान, नुक्कड़ सभा-पॉकेट मीटिंग पर फोकस
बांकीपुर उपचुनाव में तेज प्रताप यादव ने किसको दे दिया समर्थन? JJD चीफ ने अब खुद साफ की तस्वीर
बांकीपुर उपचुनाव में तेज प्रताप यादव ने किसको दे दिया समर्थन? JJD चीफ ने अब खुद साफ की तस्वीर
सिर्फ 2100 रुपये में पटना का हवाई सफर, बिहार में हेली-टूरिज्म शुरू, जानें राजगीर-कैमूर का किराया
सिर्फ 2100 रुपये में पटना का हवाई सफर, बिहार में हेली-टूरिज्म शुरू, जानें राजगीर-कैमूर का किराया
BPSC 72वीं प्रीलिम्स परीक्षा स्थगित, नोटिस जारी, 26 जुलाई को 996 सेंटर पर था एग्जाम
BPSC 72वीं प्रीलिम्स परीक्षा स्थगित, नोटिस जारी, 26 जुलाई को 996 सेंटर पर था एग्जाम

वीडियोज

Hyundai Alcazar Long Term Review & E20 Petrol Mileage Test | #hyundai #alcazar #review #autolive
Nitin Gadkari Exclusive: E20 Petrol पर क्या बोले? Part 2 | #nitingadkari #e20fuel #autolive
Man Atisundar:🙈radhya से 'I love you' सुनने के लिए तड़पा Pratham, लाख कोशिशों बाद नखरे बरकरार #sbs
Bollywood News: शानदार VFX और रावण बने यश के लुक के खुलासे से 'रामायण' के ट्रेलर ने सोशल मीडिया पर मचाई 'तबाही'। (19.07.26)
BMW R1300 GSA: One of the Best Adventure bike of BMW! #bmw #bmwr1300gsa #bmwbike #autolive

फोटो गैलरी

पर्सनल कार्नर

टॉप आर्टिकल्स
टॉप रील्स
'सब कुछ रिकॉर्ड करें...', 'चलो संसद' मार्च से पहले CJP ने जारी की गाइडलाइन, प्रदर्शनकारियों से खास अपील
'सब कुछ रिकॉर्ड ...', संसद मार्च से पहले CJP ने जारी की गाइडलाइन, प्रदर्शनकारियों से खास अपील
Dehradun Weather News: मूसलाधार बारिश से देहरादून बेहाल, सड़क बनी तालाब; कई वाहन फंसे, कल स्कूलों में छुट्टी, आंगनबाड़ी केंद्र बंद
मूसलाधार बारिश से देहरादून बेहाल, सड़क बनी तालाब; कई वाहन फंसे, कल स्कूलों में छुट्टी, आंगनबाड़ी केंद्र बंद
काकोली घोष NCPI की चीफ व्हिप और संदीप बंद्योपाध्याय होंगे फ्लोर लीडर, मानसून सत्र से पहले ओम बिरला ने दी मंजूरी
काकोली घोष चीफ व्हिप, संदीप बंद्योपाध्याय होंगे NCPI के फ्लोर लीडर, स्पीकर ओम बिरला ने दी मंजूरी
Lock Upp 2: 'मैंने अपना हाथ काट लिया था', हर्षद चोपड़ा ने प्यार में धोखा मिलने के बाद की थी सुसाइड करने की कोशिश
लॉक अप 2: 'मैंने अपना हाथ काट लिया था', हर्षद चोपड़ा ने प्यार में धोखा मिलने के बाद की थी सुसाइड करने की कोशिश
बेन डकेट लॉर्ड्स पर शतक जड़ने वाले दुनिया के छठे बल्लेबाज बने, ODI के इतिहास का बनाया सबसे बड़ा स्कोर
बेन डकेट लॉर्ड्स पर शतक जड़ने वाले दुनिया के छठे बल्लेबाज बने, ODI के इतिहास का सबसे बड़ा स्कोर
Spain Vs Argentina FIFA Final 2026: स्पेन और अर्जेंटीना के मैच के वक्त नहीं पहुंच पाए घर तो दिल्ली में इन जगहों पर देख सकते हैं लाइव
स्पेन और अर्जेंटीना के मैच के वक्त नहीं पहुंच पाए घर तो दिल्ली में यहां देख सकते हैं लाइव
TMC के बागी सांसदों को लोकसभा में अलग बैठने की मंजूरी पर भड़के कल्याण बनर्जी, बोले- 'ये उम्मीद के ...'
TMC के बागी सांसदों को लोकसभा में अलग बैठने की मंजूरी पर भड़के कल्याण बनर्जी, बोले- 'ये उम्मीद के ...'
Normal Fever vs Dengue: हर बुखार डेंगू नहीं होता... मानसून सीजन में ऐसे पहचानें कौन सा फीवर नॉर्मल और कौन सा नहीं?
हर बुखार डेंगू नहीं होता... मानसून सीजन में ऐसे पहचानें कौन सा फीवर नॉर्मल और कौन सा नहीं?
Embed widget