एक्सप्लोरर

Bihar News: बक्सर में पूजा पंडाल के पास प्रतिबंधित मांस लिए तीन लोग धराए, ग्रामीणों ने की जमकर धुनाई

Buxar News: बक्सर में संदिग्ध अवस्था में पूजा समिति के सदस्यों ने तीन लोगों को पकड़ा है, जिनके पास से प्रतिबंधित मांस बरामद किया गया है. पुलिस हिरासत में लिए गए लोगों से पूछताछ कर रही है.

People Caught With Banned Meat: बिहार के बक्सर में विजयादशमी के बाद रविवार (13 अक्टूबर) को चिलहरी गांव में पूजा पंडाल के पास से ग्रामीणों ने संदिग्ध अवस्था में तीन लोगों को धर दबोचा, जिनके पास से प्रतिबंधित मांस बरामद किया गया और ग्रामीणों ने  उनकी जमकर पिटाई कर दी. इसके बाद पुलिस को सूचना देकर उन तीनों को पुलिस के हवाले कर दिया गया. पुलिस सभी से पूछताछ कर रही है. 

पूजा पंडाल की तरफ जाते समय पकड़ाए

बताया जाता है कि घटना नया भोजपुर थाना क्षेत्र के चिलहरी गांव में सुबह करीब दस बजे के आस-पास की है, जहां मध्य विद्यालय के पास ग्रामीणों ने पुजा पंडाल बनाकर दुर्गा पूजा की है. स्थानीय लोगों से मिली जानकारी के अनुसार तीनों एक ही लुना मोपेड गाड़ी से आए थे. मध्य विद्यालय के पास पहुंच कर अपनी गाड़ी खड़ा करके पैदल ही पूजा पंडाल की तरफ जा रहे थे. उनके हाथ में एक थैला भी था. 

इस दौरान संदिग्ध अवस्था में पूजा समिति के सदस्यों की नजर उन पर पड़ गई. समिति के सदस्यों ने पूजा पंडाल के पास पहुंचे उन तीनों लोगों से जब थैला दिखाने की बात कही तो तीनों ने थैला दिखाने से मना कर दिया और अपनी गाड़ी की तरफ भाग खड़े हुए. तभी समिति के सदस्यों ने उन तीनों को पकड़ लिया और जब उस थैली को उल्टा करवाया गया, तो उसमें से प्रतिबंधित मांस निकला. मांस को रखकर ऊपर से टमाटर से ढक दिया गया था. ये देखते ही लोगों ने उन तीनों की जमकर पीटाई कर दी. 

इसी दौरान किसी ने पुलिस को भी सूचना दे दी. भोजपुर थाने की पुलिस मौके पर पहुंची और तीनों को पड़कर थाने ले गई. पकड़े गए तीनों लोग चिलहरी गांव के निवासी नहीं हैं. भोजपुर थाना अध्यक्ष मनीष कुमार ने फोन पर घटना की पुष्टि करते हुए यह बताया कि तीन लोग हिरासत में लिए गए हैं. पकड़े गए एक व्यक्ति दलशागर का नट है, साथ में दो उसके रिश्तेदार हैं. क्यों वहां गए थे, मामला क्या है, पूछताछ जारी है. पुलिस का कहना है कि डॉक्टर की जांच रिपोर्ट के बाद ही कहा जा सकता है की जब्त किए गए मांस किस जानवर के हैं.

तीनों के दंगे फैलाने के थे मंसूबों!

सूत्रों के हवाले से मिली जानकारी के अनुसार संदिग्ध तीनों व्यक्ति नया भोजपुर से ही प्रतिबंध मांस ले जाकर चिल्हारी गांव में दंगे फैलाने के मंसूबों को लेकर दुर्गा पंडाल के पास गए थे. इस दौरान ग्रामीणों ने उन तीनों को धर दबोचा. बहरहाल नवरात्र के वक्त इस तरह के कार्य से आस-पास के ग्रामीणों में आक्रोश भी देखा जा रहा है. हालांकि स्थिति अभी सामान्य है. बता दें कि भोजपुर थाना क्षेत्र के नया भोजपुर गांव में गौकशी का कार्य बेरोकटोक जारी है, जहां कई बूचड़खाने चलाए जाते हैं, इस पर प्रशासन की नजर नहीं है.

ये भी पढ़ेंः Bihar News: आरा में पूजा पंडाल के पास भारी बवाल, अंधाधुंध हुई फायरिंग, चार को लगी गोली

और पढ़ें
Sponsored Links by Taboola

टॉप हेडलाइंस

TRE-4 का विज्ञापन जारी फिर भी आंदोलन खत्म नहीं, 2 मांगों पर अड़े छात्र
TRE-4 का विज्ञापन जारी फिर भी आंदोलन खत्म नहीं, 2 मांगों पर अड़े छात्र
TRE-4 वाले ध्यान दें! उत्तर नहीं देने पर भी कटेगा नंबर, गाइडलाइन जारी
TRE-4 वाले ध्यान दें! उत्तर नहीं देने पर भी कटेगा नंबर, गाइडलाइन जारी
बिहार: पेट्रोल पीने से 2 साल के बच्चे की मौत, नाना-नानी के घर आया था घूमने
बिहार: पेट्रोल पीने से 2 साल के बच्चे की मौत, नाना-नानी के घर आया था घूमने
बिहार शिक्षक भर्ती: TRE-4 में किस विषय में कितने पद? BPSC ने बताया
बिहार शिक्षक भर्ती: TRE-4 में किस विषय में कितने पद? BPSC ने बताया

वीडियोज

Bollywood News: अपराध और हिंसा के बीच गुड्डू और स्वीटी का अनोखा रोमांस बना हाइलाइट (18.08.26)
Mahadev & Sons: 😱Rajji-Mogra में खूनी जंग! ऐन वक्त पर हीरो स्टाइल में पहुंचे Dheeraj #sbs
Pakistan News: नकलची पाकिस्तान का फ्लॉप शो देखिए! ABPLIVE
Prashant Kishor Oath Ceremony: प्रशांत किशोर ने ली शपथ! विधायक बनते ही किए 4 बड़े ऐलान |ABPLIVE
ChatGPT Viral Video: AI का कमाल! भीड़ में खोई चप्पल, ChatGPT ने ऐसे ढूंढ निकाली, वीडियो चौंका देगा!

फोटो गैलरी

पर्सनल कार्नर

टॉप आर्टिकल्स
टॉप रील्स
'तीसरा बच्चा होने पर सालभर की मैटरनिटी लीव', CM विजय का बड़ा फैसला
'तीसरा बच्चा होने पर सालभर की मैटरनिटी लीव', CM विजय का बड़ा फैसला
कांग्रेस की मदद के बिना अखिलेश CM नहीं बन सकते, पार्टी नेता का दावा
कांग्रेस की मदद के बिना अखिलेश CM नहीं बन सकते, पार्टी नेता का दावा
पहले टेस्ट में श्रीलंकाई गेंदबाज ने दिए 175 रन, नाम हुआ यह शर्मनाक रिकॉर्ड
पहले टेस्ट में श्रीलंकाई गेंदबाज ने दिए 175 रन, नाम हुआ यह शर्मनाक रिकॉर्ड
सुप्रीम कोर्ट से मंजूरी के बाद 'महाप्रभु जगन्नाथ' की रिलीज डेट हुई कंफर्म, जानें कब सिनेमाघरों में देगी दस्तक
'महाप्रभु जगन्नाथ' की रिलीज डेट हुई कंफर्म, जानें कब सिनेमाघरों में देगी दस्तक
PM केयर्स फंड में गिरावट, ऑडिट रिपोर्ट्स से सामने आयी जानकारी
PM केयर्स फंड में गिरावट, ऑडिट रिपोर्ट्स से सामने आयी जानकारी
भारत में बनेंगे फाइटर जेट-रडार जैसे रक्षा उपकरण, 3070 करोड़ होंगे खर्च
भारत में बनेंगे फाइटर जेट-रडार जैसे रक्षा उपकरण, 3070 करोड़ होंगे खर्च
Video: एटिकेट्स कोट ने कांटे और चम्मच से खाया डोसा, इंटरनेट पर छिड़ गई बहस
एटिकेट्स कोट ने कांटे और चम्मच से खाया डोसा, इंटरनेट पर छिड़ गई बहस
Home Theatre Buying Guide : होम थिएटर खरीद रहे हैं? पहले करें इन 5 चीजों की जांच
होम थिएटर खरीद रहे हैं? पहले करें इन 5 चीजों की जांच
Embed widget